Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lohardaga835302

लोहरदगा में भव्य रथ यात्रा: भक्तों की उमड़ी भीड़!

Gautam Lenin
Jun 27, 2025 13:00:17
Lohardaga, Jharkhand
लोहरदगा-लोहरदगा के ठाकुरबाड़ी, तेतरतर और तिवारी दूरा से जगन्नाथ महाप्रभु की यात्रा निकली। इसके अलावे लोहरदगा जिला के भंडरा प्रखंड से भव्य रथ यात्रा निकाली गई।‌महाप्रभु जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र ने रथ पर आरूढ़ होकर क्षेत्र का भ्रमण किया। लोहरदगा जिला के चार स्थानों से भव्य रथ यात्रा निकाली जाती है। लोहरदगा में रथ यात्रा का इतिहास तीन सौ वर्ष पुराना है। भगवान जगन्नाथ महाप्रभु के रथ को खींचने के लिए बड़ी संख्या में भक्तजन ठाकुरबाड़ी पहुंचे। और प्रभु को मौसीबाड़ी तक पहुंचाया। प्रभु नौ दिन बाद वापस अपने स्थान में वापस लौटेंगे। लोहरदगा शहरी क्षेत्र के ईस्ट गोला रोड़ स्थित शिव मंदिर के समीप मौसीबाड़ी में महाप्रभु जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र आराम करेंगे। नौ दिनों तक मौसीबाड़ी में भंडारा और आरती का आयोजन किया जाता है। बाइट - पुजारी लोहरदगा से गौतम की रिपोर्ट
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement