Back
गाज़ीपुर नोनहरा कांड: मृतक के भाई बोले- न्याय की उम्मीद योगी सरकार से
ATALOK TRIPATHI
Sept 14, 2025 12:01:33
গাজীপুর, ঢাকা বিভাগ
गाज़ीपुर नोनहरा कांड पर नया मोड़, मृतक सियाराम उपाध्याय के भाई का बयान
योगी सरकार से है न्याय की उम्मीद – शशिकान्त
बहकावे में आकर दिया था पहले बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर जताया भरोसा, वीडियो रिकार्डिंग के साथ हुआ पोस्टमार्टम
अखिलेश यादव ने X पर शेयर किया वीडियो
अखिलेश का ट्वीट – भाजपा जाये तो न्याय मिले
11 सितंबर को सियाराम उपाध्याय की मौत
पिटाई से मौत का पहले लगा था आरोप
बिजली का खंभा लगाने को लेकर था विवाद
मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई
6 पुलिसकर्मी निलंबित, 5 लाइन हाजिर
परिजनों से लगातार संपर्क में प्रशासन – एसपी
गाज़ीपुर के नोनहरा कांड को लेकर अब नया मोड़ सामने आया है। मृतक सियाराम उपाध्याय के भाई शशिकान्त उपाध्याय का वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें योगी सरकार से न्याय की पूरी उम्मीद है। शशिकान्त उपाध्याय ने साफ किया कि उन्होंने कुछ लोगों के बहकावे में आकर पहले बयान दिया था, लेकिन अब वे पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भरोसा जताते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सियाराम उपाध्याय का पोस्टमार्टम वीडियो रिकार्डिंग के साथ हुआ है, इसलिए उन्हें जांच पर विश्वास है।
दरअसल, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी शशिकान्त उपाध्याय के इसी वीडियो को X हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा था, भाजपा जाये तो न्याय मिले।
वहीं, इस पूरे मामले पर गाज़ीपुर के एसपी ईरज राजा ने कहा कि 11 सितंबर को बीजेपी कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय की मौत हुई थी। उनकी मौत के बाद कुछ आरोप लगे थे कि थाने में पिटाई हुई थी। एसपी ने बताया कि दो पक्षों के बीच बिजली का खंभा लगाने को लेकर विवाद था और कुछ लोग थाने पर बैठे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए थे। साथ ही 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित और 5 को लाइन हाजिर किया गया था। एसपी ईरज राजा ने यह भी भरोसा दिलाया कि मजिस्ट्रेट जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। हम लगातार परिजनों के संपर्क में हैं और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। यानी, एक तरफ जहां इस पूरे मामले पर सियासत तेज है, वहीं मृतक का परिवार अब न्याय की उम्मीद में सरकार और जांच प्रक्रिया पर भरोसा जता रहा है।
बाइट- शशिकांत उपाध्याय- मृतक का भाई
बाइट- डॉ ईरज राजा- एसपी, गाजीपुर
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BPBHUPESH PRATAP
FollowSept 14, 2025 14:15:150
Report
RKRishikesh Kumar
FollowSept 14, 2025 14:08:280
Report
SKSundram Kumar
FollowSept 14, 2025 14:08:140
Report
PKPrashant Kumar
FollowSept 14, 2025 14:07:580
Report
SPSohan Pramanik
FollowSept 14, 2025 14:07:340
Report
ADAbhijeet Dave
FollowSept 14, 2025 14:07:200
Report
SKSandeep Kumar
FollowSept 14, 2025 14:07:060
Report
RSRahul shukla
FollowSept 14, 2025 14:06:570
Report
0
Report
VSVISHAL SINGH
FollowSept 14, 2025 14:06:450
Report
MSManish Sharma
FollowSept 14, 2025 14:06:330
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowSept 14, 2025 14:06:190
Report
0
Report
0
Report
0
Report