Back
गाजियाबाद मुठभेड़: बलराम ठाकुर ढेर, इनाम खाकी की जीत
RRRakesh Ranjan
Sept 20, 2025 16:31:12
Noida, Uttar Pradesh
गाजियाबाद।गाजियाबाद पुलिस ने शनिवार शाम कुख्यात अपराधी और अनिल दुजाना गैंग के सक्रिय सदस्य बलराम ठाकुर को मुठभेड़ में मार गिराया। बलराम ठाकुर पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दो दिन पहले ही उसने गाजियाबाद में मदन स्वीट्स और एक लोहे के कारोबारी से लाखों की रंगदारी मांगी थी, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
मुठभेड़ वेव सिटी थाना क्षेत्र के अंडरपास पर हुई। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, बलराम ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस कार्रवाई में एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह और क्राइम ब्रांच स्वॉट टीम प्रभारी अनिल राजपूत के नेतृत्व में टीम ने अहम भूमिका निभाई। बलराम ठाकुर की तलाश लंबे समय से की जा रही थी और उसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज थे।
पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ के कार्यकाल का यह पहला बड़ा फुल एनकाउंटर माना जा रहा है। अधिकारियों ने इसे कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया। पुलिस ने कहा कि जिले में अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SSSAPPA SAHIL NAHERUDINBHAI
FollowSept 20, 2025 18:32:510
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowSept 20, 2025 18:32:130
Report
AKAjay Kashyap
FollowSept 20, 2025 18:31:550
Report
PSPrince Suraj
FollowSept 20, 2025 18:31:000
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowSept 20, 2025 18:30:420
Report
MGMOHIT Gomat
FollowSept 20, 2025 18:30:240
Report
PSPrince Suraj
FollowSept 20, 2025 18:30:130
Report
3
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowSept 20, 2025 18:15:372
Report
PCPranay Chakraborty
FollowSept 20, 2025 18:15:264
Report
PCPranay Chakraborty
FollowSept 20, 2025 18:01:351
Report
VVvirendra vasinde
FollowSept 20, 2025 18:01:251
Report
RVRaunak Vyas
FollowSept 20, 2025 18:01:103
Report
PTPreeti Tanwar
FollowSept 20, 2025 18:01:020
Report