Back
कुरुक्षेत्र में लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार!
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिंग जांच गिरोह का किया पर्दाफाश,अम्बाला से 2 आरोपी किए गिरफ्तार,दोनों आरोपी से ₹60000 की नगदी की बरामद,अंबाला केंट के सरकारी अस्पताल में एक आरोपी करता है काम
कुरुक्षेत्र:- स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अम्बाला से दो आरोपियों को काबू किया है। एक आरोपी अंबाला के सरकारी अस्पताल में काम करता है। आरोपी ने लिंग जांच करने के नाम पर ₹60000 की डिमांड की थी। दोनों आरोपी की पहचान रज्जी और सागर वासियान अंबाला के रूप में हुई है। सागर अंबाला कैंट के सरकारी अस्पताल में कर्मचारी है। कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएम डॉक्टर रमेश सभरवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली थी कि रज्जी नाम का व्यक्ति अम्बाला में लिंग जांच कर रहा है। इसके बाद उन्होंने एक नकली ग्राहक बनकर आरोपी रज्जी से संपर्क किया। जिसके बाद आरोपी रज्जी उसको अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में लेकर गया। जहां पर फोर्थ क्लास कर्मचारी सागर ने नकली ग्राहक के पेट दर्द की नार्मल पर्ची बनाकर उसका अल्ट्रासाउंड करवा दिया। इसके बाद आरोपी सागर और रज्जी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों से ₹60000 बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें गहनता से जांच की गई है। अस्पताल के डॉक्टरो की इसमें संलिप्ता नहीं पाई गई है।
बाईट:- कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी CMO डॉक्टर रमेश सभरवाल
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement