Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
गणस्तान सुंबाल में महिलाओं के लिए सिलाई-कटाई केंद्र का उद्घाटन
SHShahzad Hussain Bhat
Feb 24, 2026 09:18:59
Shri Amarnath Ji Yatra Welfare Society Inaugurates Cutting and Tailoring Centre in Ganastan Sumbal to Empower Rural Girls: Incharge Tafazul Wani In a significant step towards promoting women’s empowerment and self-reliance in far-flung areas, Shri Amarnath Ji Yatra Welfare Society inaugurated a cutting and tailoring training centre at Ganastan Sumbal in Bandipora district on Tuesday. The centre was formally inaugurated by the organisation’s Kashmir Incharge, Tafazul Wani, who highlighted the importance of creating opportunities for girls living in remote villages. Speaking on the occasion, Tafazul Wani said the centre will provide professional training in cutting and tailoring to 30 girls from the locality. The programme is designed to equip young women with practical, income-generating skills so they can achieve financial independence and contribute to their families’ well-being. Local residents welcomed the initiative and described it as a much-needed step for the upliftment of girls in Ganastan Sumbal. They expressed hope that similar training programmes would be introduced in other underserved areas of the district to further promote women’s empowerment and self-reliance.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 24, 2026 10:29:22
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर डेट लाइन रींगस सीकर हरीश गुर्जर स्थानीय संवाददाता रींगस में पुलिस का सख्त एक्शन, नो व्हीकल जोन लागू का सख्ती से करवा रहे पालन, पदयात्रियों के लिए आरक्षित मार्ग पर अनाधिकृत वाहनों की एंट्री रोकी सीकर जिले के रींगस में फाल्गुन मेले और श्याम पदयात्रा के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। शहर में नो व्हीकल जोन का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। रींगस से खाटू श्याम जी मार्ग को पदयात्रियों के लिए पूर्णतः आरक्षित कर दिया गया है, जिस पर चलने वाले वाहनों का अनाधिकृत प्रवेश रोक दिया गया है। पुलिस ने खासतौर पर खाटू मोड़ पर चौकसी बढ़ा दी है। यहां वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाते हुए उन्हें वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया जा रहा है, ताकि पदयात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जा सके। थानाधिकारी सुरेश कुमार स्वयं मौके पर मौजूद रहकर वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन की समझाइश करते दिखे। उन्होंने चालकों से अपील की कि निर्धारित पार्किंग और वैकल्पिक रूट का उपयोग करें तथा पदयात्रियों के मार्ग में वाहन न ले जाएं। पुलिस का कहना है कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस सख्ती से जहां पदयात्रियों को राहत मिली है, वहीं शहर में ट्रैफिक व्यवस्था भी पहले से अधिक सुचारु होती नजर आ रही है।
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Feb 24, 2026 10:29:04
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा- चूरू लोकेशन--चूरू बीकानेर क्षेत्र में हुई घटना का सैन समाज में आक्रोष, दोषियों को फांसी देने की मांग, चूरू सैन समाज ने सौंपा जिला कलक्टर को ज्ञापन चूरू। बीकानेर जिले के गांव में आठवीं कक्षा का पेपर देने गई 13 वर्षीय नाबालिग के अपहरण, रेप और निर्मम हत्या की घटना से सैन समाज में काफी आक्रोष व्याप्त हैं। दोषियाे को फांसी देने की मांग को लेकर मंगलवार को सैन समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। सैन समाज ने दोषियों को फांसी की सजा देने तथा मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर त्वरित निस्तारण की मांग की है। ज्ञापन में सैन समाज के राजेष रक्षक ने बताया कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। लेकिन सैन समाज की मांग हैं कि प्रकरण में शामिल सभी दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन जांच पूरी कर जल्द से जल्द चार्जशीट कोर्ट में पेश करे, ताकि पीड़िता को शीघ्र न्याय मिल सके। सैन समाज के लोगों ने पीड़ित परिवार को पांच करोड़ रुपए का उचित मुआवजा देने की मांग भी उठाई। सैन समाज ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते न्याय नहीं मिला तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में सैन सेवा समिति अध्यक्ष जगदीष अजाड़ीवाल, किशन चैहान, राजेश रक्षक, निर्मल भाटी, संतोष चांगल, राकेष तंवर, भगवानाराम, निर्मल सैन, दिनेश गहलोत, श्यामसुंदर भाटी, अशोक तंवर, विनोद रक्षक, निरंजन सैन, जयप्रकाश खीची, हीरालाल खीची व कपिल रक्षक सहित सैन समाज के लोग मौजूद थे।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Feb 24, 2026 10:28:43
Morena, Madhya Pradesh:मुरेना में करणी सेना के कार्यकर्ता और पुलिस आमने सामने, दोनों के बीच आपस में हुई झड़प, करणी सेना के जिला अध्यक्ष विष्णु सिंह कार्यकर्ताओं के साथ पोरसा थाने में पहुंचे थे धरना प्रदर्शन, पुलिस की गलत नीतियों एवं लगातार थाना प्रभारी की शिकायत शिकायत को लेकर करणी सेवा कर रही थी धरना प्रदर्शन, धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस एवं करनी सी कार्यकर्ताओं के बीच हुई नोक झोक, पुलिस ने धरना प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कर उन्हें भगाया, करणी सेवा के जिला अध्यक्ष विष्णु सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने में बंद किया, पोरसा थाना क्षेत्र का पूरा मामला
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Feb 24, 2026 10:28:28
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा सातलखेड़ी के ग्रामीणों ने अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन रामगंजमंडी उपखंड क्षेत्र की सातलखेड़ी के ग्रामीणों ने हाट चौक स्थित सब्जी मंडी के चबूतरों और टीनशेड को नुकसान पहुंचाने तथा अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर उपखण्ड कार्यालय में उपखण्ड अधिकारी चारु शंकर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत द्वारा हाट चौक में सब्जी विक्रेताओं के लिए चबूतरे और टीनशेड का निर्माण कराया गया था, लेकिन कुछ लोगों ने इन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया और वहां अतिक्रमण कर लिया। आरोप है कि इससे पंचायत की लाखों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है तथा सब्जी बेचने वाले दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पंचायत द्वारा संबंधित लोगों को कई बार नोटिस जारी किए गए, इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इस मामले में पुलिस थाना सुकेत में भी रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है और पंचायत द्वारा कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भी भेजा गया था। ग्रामीणों का कहना है कि 9 फरवरी 2026 को तहसीलदार रामगंजमंडी को भी प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी से मामले की जांच कर अवैध अतिक्रमण तुरंत हटाने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Feb 24, 2026 10:28:08
0
comment0
Report
GYGAUKARAN YADU
Feb 24, 2026 10:27:50
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले में फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर ठगी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले कई महीनों से जिले में सक्रिय रहकर लोगों को अपना शिकार बना रहा था प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम रोहित कुमार है जो मूलतः उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। वह पिछले लगभग एक वर्ष से देवकर क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था आरोपी की शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास बताई जा रही है, लेकिन इसके बावजूद वह स्वयं को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) का अधिकारी बताकर लोगों को झांसा देता था जांच में अब तक यह सामने आया है कि आरोपी ने 3 लोगों से कुल 2 लाख 62 हजार 500 रुपये की ठगी की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रामकृष्ण साहू (डीआईजी बेमेतरा) के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई है जिले के देवकर की पुलिस की सक्रियता से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया वही पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है...
0
comment0
Report
RBRAKESH BHAYANA
Feb 24, 2026 10:26:58
Panipat, Haryana:स्काईलार्क परिसर में बिजली दरों पर जनसुनवाई, 31 मार्च से पहले तय होगा नया टैरिफ फिक्स्ड चार्ज खत्म करने की मांग तेज, आयोग ने कहा– करेंगे अध्ययन हरियाणा चैम्बर का आरोप: ‘समस्याएं सुनी गईं, समाधान नहीं निकला’ पानीपत। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के अध्यक्ष नंद लाल शर्मा ने स्काईलार्क पर्यटक परिसर में आयोजित जनसुनवाई की अध्यक्षता की। यह जनसुनवाई वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बिजली वितरण निगमों द्वारा प्रस्तुत समग्र राजस्व आवश्यकता (ARR) और विद्युत दर निर्धारण संबंधी प्रार्थना-पत्रों पर विचार के लिए आयोजित की गई थी। जनसुनवाई में उपभोक्ताओं, औद्योगिक संगठनों और विभिन्न एसोसिएशनों को अपने सुझाव और आपत्तियां रखने का अवसर दिया गया। अध्यक्ष नंद लाल शर्मा ने बताया कि पानीपत में आयोजित इस सुनवाई के दौरान 25 से अधिक संस्थाओं और व्यक्तियों ने लिखित व मौखिक रूप में अपने सुझाव दिए हैं। इन सुझावों को संबंधित बिजली वितरण निगमों, विशेषकर उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) को भेजा जाएगा। निगमों से जवाब प्राप्त करने के बाद आयोग अंतिम निर्णय लेकर 31 मार्च से पहले वर्ष 2026-27 का टैरिफ निर्धारित करने का प्रयास करेगा। लाइन लॉस में सुधार का दावा उद्योगपतियों द्वारा लाइन लॉस के मुद्दे पर चिंता जताए जाने पर अध्यक्ष ने कहा कि पिछले दस वर्षों में हरियाणा में एग्रीगेट ट्रांसमिशन एंड कमर्शियल (AT&C) लॉस 33 प्रतिशत से घटकर 10 प्रतिशत से भी कम रह गया है। हालांकि उन्होंने माना कि सुधार की गुंजाइश अभी भी है और तकनीकी प्रगति के माध्यम से इसे और कम करने का लक्ष्य रखा गया है। फिक्स्ड चार्ज पर अध्ययन के बाद निर्णय फिक्स्ड चार्ज समाप्त करने की मांग पर अध्यक्ष ने कहा कि इस विषय पर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ता द्वारा स्वीकृत लोड के अनुसार बिजली निगमों को पहले से आवश्यक ढांचा और क्षमता तैयार रखनी पड़ती है, जिसकी लागत भी निकालनी होती है। आयोग इस मुद्दे का अध्ययन कर संतुलित निर्णय लेगा। डबल जीएसटी के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह विषय जीएसटी कानूनों के अंतर्गत आता है और इसमें आयोग की कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं है। व्यापारियों ने जताई नाराजगी दूसरी ओर हरियाणा चैम्बर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन विनोद धमीजा ने जनसुनवाई के बाद निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि लाइन लॉस का बोझ उपभोक्ताओं पर डालना न्यायसंगत नहीं है। उनके अनुसार, “जहां नुकसान हो रहा है, उसकी भरपाई उपभोक्ता से करवाना गलत है।” धमीजा ने फीडर पर कनेक्शनों की सीमा पांच से बढ़ाकर दस करने का सुझाव भी रखा, जिससे सरकार और उपभोक्ता दोनों को राहत मिल सके। उन्होंने फिक्स्ड चार्ज और 165 से 290 रुपये तक के टैरिफ को लेकर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में समस्याएं तो सुनी गईं, लेकिन कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया। अब व्यापारियों की नजर आयोग के अंतिम निर्णय पर टिकी हुई है।
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Feb 24, 2026 10:26:28
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के डूंगरपुर गांव में खेतों के समीप लगाए गए रैनीवेल (Ranney Well) प्रोजेक्ट को लेकर किसानों में भारी रोष देखने को मिला। किसानों का आरोप है कि रैनीवेल लगने के बाद उनके खेतों में लंबी-लंबी दरारें आ गई हैं, जिससे फसलों को नुकसान पहुंच रहा है और जमीन की उर्वरता पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, रैनीवेल के संचालन के बाद से जमीन का जलस्तर तेजी से नीचे गया है, जिसके कारण खेतों की मिट्टी सूखकर फटने लगी है। कई किसानों ने अपने खेतों में आई दरारों को दिखाते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। उनका कहना है कि अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले समय में खेती करना मुश्किल हो जाएगा। गांव के किसानों ने मौके पर एकत्र होकर रैनीवेल के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक रैनीवेल को बंद नहीं किया जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि विशेषज्ञों की टीम भेजकर जमीन की जांच कराई जाए और यदि रैनीवेल से नुकसान साबित होता है तो इसे तुरंत बंद किया जाए। किसानों का कहना है कि खेती ही उनका एकमात्र सहारा है और अगर खेत ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो उनका भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे.
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Feb 24, 2026 10:26:08
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास से पहले जिंदल चौक पर 3 दिन के महापड़ाव पर बैठे किसानों ने आज प्रेस वार्ता की है। महापड़ाव का आज दूसरा दिन है और अब तक किसानों से किसी भी अधिकारी व नेता ने कोई बातचीत नहीं की है। हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के किसान नेताओं ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा किसान मजदूर विरोधी लिए जा रहे फैसलों के विरोध में हरियाणा से बड़ी संख्या में किसान व मजदूर तीन दिवसीय पड़ाव के लिए कुरुक्षेत्र पहुंचें। किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा किसानों मजदूरों के खिलाफ लाए जा रहे नए-नए कानूनों व फ्री ट्रेड डील के विरोध में सभी मोर्चों, जत्थेबंदियों को एक होकर लड़ने की ज़रूरत है इसलिए मोर्चे ने पहल के आधार पर सभी को एक करने का फैसला लिया है सभी संगठनों को एक होकर लड़ना होगा! नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेरिका से किया गया फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर भारत सरकार के हस्ताक्षर किसानों के लिए डैथ वारंट से कम नहीं है। इस लिए उपरोक्त डील को रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि आज शाम को किसानों द्वारा कुरुक्षेत्र शहर में मसाल मार्च निकाला जाएगा। और 26 मार्च को किसानों का सेमिनार चंडीगढ़ में बुलाया गया है। और इस सेमिनार के बाद राज्यपाल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा जाएगा।
0
comment0
Report
Feb 24, 2026 10:25:53
Mirganj, Uttar Pradesh:बरेली।स्कूल के लिए घर से निकली कक्षा 11 की नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मीरगंज थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण की 15 वर्षीय बेटी सोमवार सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर इंटर कॉलेज के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंची। परिजनों के मुताबिक छात्रा कक्षा में जाने के बजाय अपनी दो सहपाठियों के साथ चली गई। जानकारी के अनुसार तीनों छात्राएं पहले एक सहेली के घर पहुंचीं, जहां कपड़े बदलने के बाद कहीं अज्ञात स्थान के लिए निकल गईं। इसके बाद से तीनों का कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी और अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। छात्राओं की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही तीनों छात्राओं को सकुशल बरामद करने की कोशिश की जा रही है।
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Feb 24, 2026 10:24:15
Kota, Rajasthan:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा जिले के दौरे पर स्पीकर बिरला ने की सुपोषित मां अभियान के तीसरे चरण की शुरूआत 6 सालों में 29 हजार महिलाओ को वितरित हो चुके है पोषण किट अभियाल के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की भी हुई जांच कोटा दौरे पर मौजूद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज छप्पन भोग परिसर मंे आयोजित सुपोषित मां अभियान के दूसरे चरण की शुरूआत की। इस दौरान स्पीकर बिरला ने गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित किए। इस अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की भी जांच की गई जिसके लिए अलग से शिविर भी लगाए गए। स्पीकर बिरला ने कहा कि सुपोषित मां अभियान के तहत इन 6 सालों में 29 हजार महिलाओं को 2 लाख 60 किट अभी तक वितरित किए गए है। जो गर्भवती महिलाएं होती है उनको 9 माह तक और बच्चा होने के बाद एक माह तक एक पोषण किट दी जाती है जिसमें पोष्टिक आहार होता है। ताकि बच्चा और मां स्वस्थ्य रह सके। 6 साल में इस अभियान के तहत बेहतर परिणाम भी सामने आए है। इसके साथ ही हर महिने जब भी महिलाओं को किट दिया जाता है तो महिला चिकित्सक उन गर्भवती महिलाओं की पूरी जांच करती है। ताकि उन महिलाओं की किस जांच की आवश्यकता हे उसकी व्यवस्था की जाती है। इसी तरह से ये अभियान हमारा एक तरह का संकल्प है।
0
comment0
Report
Feb 24, 2026 10:23:23
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन जालौन- "वीडियो बना लो, जो उखाड़ना है उखाड़ लो" जालौन मेडिकल कॉलेज फिर कटघरे में, तीमारदार से कथित दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल जालौन राजकीय मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाओं को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला एक वायरल वीडियो से जुड़ा है, जिसमें मरीज के साथ आए तीमारदार के साथ कथित अभद्रता का आरोप लगाया गया है. सोशल मीडिया पर फैल रहे इस वीडियो ने एक बार फिर अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जानकारी के मुताबिक, शेखपुर बुर्जुग निवासी अंकित अपने घायल मित्र को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे. उनका आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद उन्हें स्पष्ट मार्गदर्शन नहीं मिला और पर्चा बनवाने की प्रक्रिया में देरी हुई. इसी दौरान कथित रूप से मरीज को रेफर करने की बात कह दी गई, जिससे वि
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Feb 24, 2026 10:23:19
Tonk, Rajasthan:दूनी टोंक सेन समाज ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर सजा की मांग सेन समाज उद्यान एवं विकास समिति, दूनी के तत्वावधान में समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर बीकानेर जिले के रणजीतपुरा गांव में सेन समाज की नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या करने वाले आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि बीकानेर जिले की तहसील बज्जू के ग्राम रणजीतपुरा में सेन समाज की 8वीं कक्षा की छात्रा, जो बोर्ड परीक्षा देने घर से निकली थी, उसका अपहरण कर हत्या कर दी गई। घटना से पूरे समाज में आक्रोश व्याप्त है। समाज के प्रतिनिधियों ने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर फांसी की सजा देने की मांग की है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की बात कही है। ज्ञापन में पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा देने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करने की मांग भी की गई। इस दौरान समाज के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top