Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Garhwa822114

गढ़वा में सेफ्टी टैंक हादसे में चार की मौत, गांव में शोक का माहौल

APASHISH PRAKASH RAJA
Aug 15, 2025 07:06:09
Narayanpur, Jharkhand
ANCHOR -गढ़वा जिला मुख्यालय से सटे नवादा गांव में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें तीन सगे भाई समेत चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सेफ्टी टैंक का सेटिंग खोलने के दौरान हुआ, जब एक-एक कर चार लोग टैंक में उतरे और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को शोक और सन्नाटे में डाल दिया है। मृतकों की पहचान नवादा गांव निवासी मोती चौधरी के तीन पुत्र — अजय चौधरी (50 वर्ष), चंद्रशेखर चौधरी (42 वर्ष), राजू शेखर चौधरी (55 वर्ष) — तथा गांव के ही मल्टू राम के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजू शेखर चौधरी के घर का निर्माण कार्य चल रहा था, जिसमें नया सेफ्टी टैंक बनाया गया था। सोमवार को टैंक का सेटिंग खोलने का कार्य चल रहा था। इस दौरान सबसे पहले मल्टू राम टैंक में उतरा, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया। यह देख राजू शेखर चौधरी उसे देखने के लिए नीचे गए, लेकिन वह भी बाहर नहीं लौटे। इसके बाद चिंता में अजय चौधरी और फिर चंद्रशेखर चौधरी भी एक-एक कर टैंक में उतरे, लेकिन चारों ही अंदर फंस गए। पास खड़े ग्रामीणों को जब यह समझ आया कि चारों अंदर से नहीं लौट रहे हैं, तो उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। तत्पश्चात ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला और गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार, एसडीपीओ नीरज कुमार और गढ़वा थाना प्रभारी बृज कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियो ने कहाँ कि सेफ्टी टैंक में जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत हुई होगी। घटना के बाद नवादा गांव और गढ़वा शहर में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में इस हादसे को लेकर गहरा दुख और आक्रोश व्याप्त है। BYTE - मेहरून यामनी, उपाधिक्षक,सदर अस्पताल,गढ़वा / नीरज कुमार,एसडीपीओ,गढ़वा
7
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
STSharad Tak
Aug 15, 2025 09:01:02
Sirohi, Rajasthan:
एंकर: आबूरोड स्थित सन होटल एंड रिसोर्ट में स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि भगवान अग्रवाल, प्रहलाद चौधरी, रमन बंसल और सतीश सेठी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को और भी जोशीला बना दिया। मुख्य अतिथि सुरेश जी कोठारी ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश ने ऑपरेशन सिंदूर के 100 दिन पूरे कर लिए हैं, जो हमारी सुरक्षा और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने इस अभियान को आगे भी पूरे जोश और समर्पण के साथ जारी रखने का विश्वास जताया।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Aug 15, 2025 09:00:41
Bilaspur, Chhattisgarh:
बिलासपुर। शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस का उत्साह हर धर्म और समाज में देखा गया। हमेशा की तरह इस बार भी झंडा फहराकर लोगों को जश्ने आजादी की मुबारकबाद पेश की गई। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के आदेश पर इस बार मस्जिदों में भी झंडा फहराया गया। इसके पहले मदरसों और दरगाहों में ध्वजारोहण किया जाता रहा मगर इस बार मस्जिद को भी जोड़ा गया इसलिए दरगाह मस्जिद मदरसों में देश की आन बान शान का प्रतीक झंडा लहराया गया। बिलासपुर जिले की तमाम मस्जिदों दरगाहों और मदरसों में भी खुशी और जुनून के साथ झंडा फहराकर एक दूसरे को जश्ने आजादी की मुबारकबाद पेश की गई।शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की अलग-अलग मस्जिद और मदरसों में नजारा देखने लायक था। Ambience.....
0
comment0
Report
Aug 15, 2025 09:00:40
Jaunpur, Uttar Pradesh:
जौनपुर में तीन दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला, परिजनों ने लगाई हत्या की आशंका जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। तीन दिन से लापता सचिन सिंह उर्फ बुच्ची का शव लहनपुर गांव के पास घर से लगभग 400 मीटर दूर स्थित तालाब में मिला। शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही दो लोगों ने सचिन की हत्या की है। परिजनों के अनुसार, सचिन को अंतिम बार 13 अगस्त की रात लगभग 8 बजे गांव के ही दो युवकों के साथ देखा गया था। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया और वह घर नहीं लौटा। तभी से उसकी तलाश की जा रही थी।
0
comment0
Report
Aug 15, 2025 08:57:26
Pandaul, Bihar:
JHANDOTOLAN,MADHUBANI BINDU BHUSHAN THAKUR राष्ट्र आज 79 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।मधुबनी में भी 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। जिले में 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह का आयोजन पुलिस केंद्र में किया गया । इस अवसर पर जिला की प्रभारी मंत्री लेसी सिंह ने परेड की सलामी ली और राष्ट्रीय ध्वज फहराया।मौके पर DM आनंद शर्मा और SP योगेंद्र कुमार सहित जिला के सभी वरीय अधिकारी मौजूद रहें पुलिस जवानों ने परेड किया और सलामी दी, मंत्री ने सलामी गार्ड का निरीक्षण किया । वहीं समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री लेसी सिंह ने सरकार द्वारा की जा रही जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की और सरकार की उपलब्धियों के बारे में बतायी।
0
comment0
Report
Aug 15, 2025 08:57:04
Banda, Uttar Pradesh:

सौरभ कुमार, संभागीय परिवाहन अधिकारी, चित्रकूट धाम, संभाग, बाँदा की ओर से सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

0
comment0
Report
Aug 15, 2025 08:56:20
Ram Nagar, Uttar Pradesh:
महराजगंज: पुलिस विभाग में अपनी मेहनत,ईमानदारी और त्वरित कार्रवाई से विशेष पहचान बनाने वाले पीआरवी-112 पर तैनात सिपाही विजय बहादुर यादव को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक महाराजगंज द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में मौजूद पुलिस अधिकारियों ने विजय बहादुर यादव के कर्तव्यनिष्ठ,समय पर घटनास्थल पर पहुंचने,जनसुरक्षा सुनिश्चित करने और आपातकालीन स्थितियों में साहसिक भूमिका निभाने की सराहना की। उनका कहना था कि ऐसे कर्मठ और जिम्मेदार पुलिसकर्मी विभाग की छवि को और मजबूत करते हैं। सम्मान प्राप्त करने के बाद सिपाही विजय यादव ने कहा कि यह प्रशस्ति पत्र उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है,और आगे भी वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे
0
comment0
Report
Aug 15, 2025 08:55:17
Ram Nagar, Uttar Pradesh:
महराजगंज: पुलिस विभाग में अपनी मेहनत,ईमानदारी और त्वरित कार्रवाई से विशेष पहचान बनाने वाले पीआरवी-112 पर तैनात सिपाही विजय बहादुर यादव को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक महाराजगंज द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में मौजूद पुलिस अधिकारियों ने विजय बहादुर यादव के कर्तव्यनिष्ठ,समय पर घटनास्थल पर पहुंचने,जनसुरक्षा सुनिश्चित करने और आपातकालीन स्थितियों में साहसिक भूमिका निभाने की सराहना की। उनका कहना था कि ऐसे कर्मठ और जिम्मेदार पुलिसकर्मी विभाग की छवि को और मजबूत करते हैं। सम्मान प्राप्त करने के बाद सिपाही विजय यादव ने कहा कि यह प्रशस्ति पत्र उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है,और आगे भी वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।
0
comment0
Report
Aug 15, 2025 08:53:41
Banda, Uttar Pradesh:

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, बाँदा की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों, प्रदेशवासियों और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं

0
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Aug 15, 2025 08:49:31
Khordha, Odisha:
ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ସାଂସଦ ଅପରାଜିତା ଷଡ଼ଙ୍ଗୀ ଓ ଖୋର୍ଦ୍ଧା ବିଧାୟକ ପ୍ରଶାନ୍ତ ଜଗଦ୍ଦେବଙ୍କ ଉପସ୍ଥିତରେ ରାଜସୁନାଖଳା ଠାରୁ ବୋଲଗଡ଼ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ତ୍ରିରଙ୍ଗା ଶୋଭାଯାତ୍ରା ଅନୁଷ୍ଠିତ ।
4
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Aug 15, 2025 08:49:24
Betul, Madhya Pradesh:
एंकर - बैतूल जिले में आदिवासियों के साथ मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला भैंसदेही थाना क्षेत्र के पोखरनी गांव का है,जहां एक आदिवासी ड्राइवर को उसके मालिक ने गेहूं चोरी के आरोप में बेरहमी से पीट दिया। यह पूरी घटना पास ही स्थित एक किराना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक बगदरा गांव निवासी आदिवासी युवक अजय बारस्कर आरोपी अंकित राठौर के पास ड्राइवरी का काम करता था। अंकित ने अजय पर गेहूं चोरी का आरोप लगाया और उसे बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं,आरोपी ने थाने में अजय के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवा दी। वीडियो सामने आने के बाद आदिवासी संगठन ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और आरोपी अंकित राठौर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं आदिवासी समाज ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। बाइट- अजय बारस्कर,पीड़ित आदिवासी युवक
3
comment0
Report
RGRupesh Gupta
Aug 15, 2025 08:48:52
Raipur, Chhattisgarh:
एंकर स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी के टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.. जनसंपर्क विभाग ने छत्तीसगढ़ के साथ देश के स्वतंत्रता सेनानियों की प्रदर्शनी का आयोजन किया..... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया..... छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों का देश की आजादी में योगदान बताया.....वहीं साय सरकार की योजनाओं की भी प्रदर्शनी लगाई......धरातल पर संचालित योजनाओं को लेकर योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई..... इसके अलावा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ ज्ञान की परीक्षा में भाग लिया, और छत्तीसगढ़ से जुड़े सवालों का जवाब दिया...... वहीं टाऊन हॉल में लगी प्रदर्शनी 21 अगस्त तक संचालित होगी......सुबह 10.30 बजे से 5 बजे तक टाउनहॉल में प्रदर्शनी लगी रहेगी.......... बाइट विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
1
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Aug 15, 2025 08:48:48
Puri, Odisha:
Two dead body rescue from hotel () ପୁରୀ ଚକ୍ରତୀର୍ଥ ରୋଡ ହୋଟେଲରୁ ମୃତଦେହ ମିଳିବା ଘଟଣା।ପୁରୀ ଏସପି ରଖିଲେ ପ୍ରତିକ୍ରିୟା ।ପ୍ରାରମ୍ଭିକ ସୋର୍ସ ଅନୁଯାୟୀ ସେହି ହୋଟେଲ ର ଗୋଟିଏ ରୁମରୁ ମିଳୁନଥିଲା ରେଷ୍ପନ୍ସ ।ହୋଟେଲ ସୂତ୍ରରୁ ପୋଲିସ ଖବର ପାଇବା ପରେ କାନୁନୀ ପ୍ରକ୍ରିୟା ଅନୁଯାୟୀ ଏକ୍ଜିକ୍ୟୁଟିଭ୍ ମାଜିଷ୍ଟ୍ରେଟ ଙ୍କ ଉପସ୍ଥିତିରେ ଡୋର ଭଙ୍ଗା ହୋଇଥିଲା ।ଜଣେ ପୁରୁଷ ଓ ଜଣେ ମହିଳାଙ୍କ ମୃତଦେହ ଉଦ୍ଧାର ହୋଇଥିଲା ।ଯୁବକ ଜଣକ 30 ରୁ 35 ବର୍ଷ ବୟସର ଏବଂ ମହିଳା ଜଣକ 25 ରୁ 30 ବର୍ଷର ବୋଲି ଜଣା ପଡୁଛି ।ଝୁଲନ୍ତା ଅବସ୍ଥାରେ ଉଭୟଙ୍କ ମୃତଦେହ ଜବତ କରାଯାଇଥିଲା।Forensic ଟିମ ପହଞ୍ଚି ଅଧିକ Evidence ସଂଗ୍ରହ କରୁଛି ।ପ୍ରାଥମିକ ତଦନ୍ତ ତୁ ଦୁହେଁ ୱେଷ୍ଟ ବେଙ୍ଗଲ ବର୍ଦ୍ଧମାନ ର ବୋଲି ଜଣା ପଡ଼ୁଛି ।ତାଙ୍କ ଅଞ୍ଚଳର Nearest police station କୁ ଜଣାଇ ଦିଆଯାଇଛି ।ହୋଟେଲ ଗେଷ୍ଟ ରେଜିଷ୍ଟର ରୁ ଉଭୟ 9 ତାରିଖରୁ ହୋଟେଲ ରେ ରହିଥିଲେ ବୋଲି ଜଣା ପଡିଛି ।Scientific team ଘଟଣା ସ୍ଥଳରେ ତଦନ୍ତ କରୁଥିବା ବେଳେ ପ୍ରାରମ୍ଭିକ ତଦନ୍ତ ରୁ ସୁଇସାଇଡ ବୋଲି ଜଣା ପଡିଛି । inquest ପ୍ରକ୍ରିୟା ପରେ Post mortom ହେବ ।ଉଭୟଙ୍କ ପରିବାର କୁ ଜଣାଇ ଦିଆଯାଇଛି ବୋଲି ପ୍ରତିକ୍ରିୟା ରଖିଛନ୍ତି ପୁରୀ ଏସପି । ବାଇଟ୍- ପିନାକ ମିଶ୍ର,ଏସପି ପୁରୀ
1
comment0
Report
DSdevendra sharma2
Aug 15, 2025 08:48:41
Rajsamand, Mohi, Rajasthan:
राजसमंद जिला कारागृह में 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। जेल उपाधीक्षक हेमंत सालवी द्वारा ध्वजारोहण करने के पश्चात समस्त जेल स्टाफ के साथ जेल के अंदर ही तिरंगा रैली निकाली गई,,,,, राजसमंद। राजसमंद जिला कारागृह पर 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। बता दें कि जेल उपाधीक्षक हेमंत सालवी द्वारा ध्वजारोहण करने के पश्चात समस्त जेल स्टाफ के साथ जेल में ही तिरंगा रैली निकाली गई। बाहर ही नहीं जेल के भीतर भी बंदियों ने भी देश की आजादी का जश्न देश भक्ति गानों पर नाचते हुए देश भक्ति नारे लगाते हुए जेल के भीतर तिरंगा रैली निकाली और यह प्रकट किया कि हम भी देश सेवा के लिए कभी पीछे नहीं रहेंगे। जेल प्रशासन द्वारा एक खुशनुमा,देशभक्ति माहौल बनाए से बंदियों में भी एक सुयोग्य नागरिक बनकर देश सेवा का जज्बा आंतरिक मन में उभरता है। जिला, राजसमंद जिला संवाददाता, देवेंद्र शर्मा
4
comment0
Report
DKDAVESH KUMAR
Aug 15, 2025 08:48:33
Delhi, Delhi:
दिल्ली में सुबह से ही मौसम सुहावना बना हुआ है रुक-रुक कर दिल्ली एनसीआर में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पहले से ही मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ था अब ऐसे में अगले दो दिन और मौसम सुहाना बना रहेगा वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंडिया गेट पहुंचे लोग मौसम का आनंद लेते हुए नजर आए। एक तरफ स्वतंत्रता दिवस लोग पूरे जश्न के साथ मना रहे हैं तो वहीं मौसम भी सुहावना बना हुआ है।
2
comment0
Report
MJManoj Joshi
Aug 15, 2025 08:48:29
DMC, Chandigarh:
स्वतंत्रता दिवस के पवन राष्ट्रीय पर पर मार्वीला गरैंड सेक्टर -82 मे RWA एड-हॉक की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर विंग कमांडर मनोहर शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर पहुँचे Buys…दीपक गर्ग डायरेक्टर मार्वीला गरैंड ,नीलम नदवानी RWA एड-हॉक के सदस्य,सुखराज सोनी ने अपने बिचार रहे।
0
comment0
Report
Independence Day
Advertisement
Back to top