Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
भदरावाड़ में LPG संकट नहीं, पर्याप्त स्टॉक, ई-केवाईसी से जुड़ी कतारें
RRRAJA REHBER JAMAL
Mar 27, 2026 06:19:45
Forest Block,
ANCHOR:There is no shortage of LPG gas in Bhaderwah and its adjoining areas. Authorities have clarified that sufficient stock is available, and consumers need not panic amid ongoing global tensions. VO:Amid concerns among residents regarding LPG availability in view of the ongoing conflict involving Israel, the United States, and Iran, Kartar Gas Agency Bhaderwah, affiliated with Indian Oil Corporation, has clarified that there is no crisis of LPG cylinders in the region. The Government has also reiterated that there is no shortage of LPG cylinders in Jammu and Kashmir, and the supply chain is functioning smoothly without any disruption. Manager of the agency, Nirja Kumari, informed that adequate stock of LPG cylinders is available and there is no need for panic buying. She, however, urged customers to book their gas cylinders in advance to ensure timely delivery. She further appealed to consumers to complete their E-KYC process at the earliest, as it has now become mandatory for smooth and hassle-free delivery of LPG cylinders. According to her, customers who have not completed their E-KYC are facing difficulties in receiving gas supply, as the booking system has largely shifted to online mode. Clarifying about the rush at the agency, she said that the queues being seen are not for LPG cylinders, but for customers coming to complete their E-KYC formalities at the dealership. Residents have been advised to follow proper booking procedures and complete necessary formalities to avoid any inconvenience. Authorities have once again appealed to the public to avoid panic and cooperate with the system to ensure smooth and uninterrupted LPG supply.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAMIT SONI
Mar 27, 2026 07:19:50
ललितपुर, उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में भी पेट्रोल डीजल की किल्लत की अफवाह उड़ने के बाद से जिले के सभी पेट्रोल पम्पो पर लोगों की भीड़ जमा हो रही है , जिसकी वजह से कई पेट्रोल पम्पो पर डीजल और पेट्रोल का स्टॉक खत्म हो गया । जिसको देखते हुये जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया , DM और SP ने जिले के सभी पेट्रोल पंप मालिकों के साथ एक बैठक कर जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिये किसी को भी बिना वाहनों के पेट्रोल देने और बिना आधार कार्ड के डीजल देने से मना कर दिया है । यही नहीं जिले के सीमावर्ती मध्यप्रदेश के इलाकों में कालाबाजारी रोकने के लिये जिले के 28 जगहों पर पुलिस की टीमों को तैनात किया है । साथ ही पुलिस अधीक्षक ने सभी पेट्रोल पम्पो पर भी पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी है ,जिससे पेट्रोलॉर डीजल वितरण के दौरान अराजकता न हो साथी ही वितरण व्यवस्था भी सुचारू रहे । वहीं पुलिस अधीक्षक ने ऐसे लोगों पर भी कार्यवाही के निर्देश दिये हैं जो अवैध रूप से जमाखोरी कर रहा हो या कालाबाजारी के उद्देश्य से पेट्रोल डीजल ले रहा हो ।
0
comment0
Report
YSYatnesh Sen
Mar 27, 2026 07:19:13
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर ग्रामीण की मानपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली जहां अवैध हथियारों से जुड़ी गतिविधि करते चार आरोपियों को मानपुर पुलिस ने दर्द पहुंच जिनके पास से करीब 10 पिस्टल मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद हुए. इंदौर ग्रामीण एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने मीडिया से चर्चा में बताया कि लगातार मुखबिर से सूचना मिल रही थी कि मानपुर हाईवे पर एक कॉलोनी में अवैध हथियार से जुड़ी गतिविधि चल रही है जिसको लेकर मानपुर पुलिस द्वारा लगातार छानबीन की जा रही थी जिसके चलते चार लोगों को पुलिस ने धर दबोचा जिनके पास से करीब 10 पिस्टल मैगजीन और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं वहीं पुलिस ने बताया कि यह ग्वालियर की और ले जाने वाले थे और पूछताछ जारी है police ने बताया कि दो आरोपी गंधवानी धर के रहने वाले हैं तो वहीं एक व्यक्ति इंदौर और एक व्यक्ति ग्वालियर का रहने वाला सामने आया है
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Mar 27, 2026 07:18:50
Patna, Bihar:PATNA बिहार सरकार के द्वारा चलाई जा रही विविध योजनाओं का राजधानी पटना में व्यापक प्रचार प्रसार शुरू हो चुका है एक तरफ जहां अब तक बड़े होर्डिंग और स्टैंड के जरिए पोस्टर लगाए जा रहे थे अब राजधानी पटना के विभिन्न फ्लाई ओवर पर राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की बड़ी-बड़ी पोस्टर लगाई गई है.... पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा महिला सशक्तिकरण साथ निश्चय रोजगार सहित अन्य बिंदुओं का जिक्र किया गया है.... राजधानी में लगाए गए इस पोस्टर को लेकर चर्चा एक बार फिर से आम हो गई है कि क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विदाई की तैयारी शुरू हो चुकी है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा के सदस्य हो चुके हैं और ऐसे में कुछ ही दिन बाद उन्हें एक पद छोड़ना होगा और इसको लेकर आप चर्चाएं भी तेज है....
0
comment0
Report
KCKumar Chandan
Mar 27, 2026 07:18:39
Ranchi, Jharkhand:चाइबासा में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण चल रहा है। झारखंड और उड़ीसा के कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में 30 मार्च को राहुल गांधी भी पहुंचेंगे और जिला अध्यक्षों को संगठन की मजबूती से जुड़ा टिप्स देंगे। हालांकि इसको लेकर बयानबाजी और आरोप प्रत्यारोप खूब सुनाई दे रहा है। राहुल गांधी के चाइबासा दौरे को लेकर कांग्रेस कोटे के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, राहुल गांधी हमारे आन बान और शान हैं उनका विजन और उनके नेतृत्व करने की क्षमता हम लोगो को मजबूत बनाता है, अगर हम सभी कांग्रेसी राहुल गांधी के बताए रास्ते पर ईमानदारी से चलें तो बीजेपी को एक मिनट में उखाड़ कर फेंक देंगे। उन्होंने अपना जीवन जनता को समर्पित कर दिया और जनता के लिए कर रहे हैं। खुशी है कि झारखंड आ रहे हैं और संगठन को धारदार करने के लिए जिला अध्यक्षों की बैठक में शामिल हो रहे हैं। जिला अध्यक्ष का मान बढ़ाया है। जिला अध्यक्ष को भी ईमानदारी से काम करना होगा। राहुल गांधी आ रहे हैं टिप्स देंगें हम लोग उनकी बातों को सुनेंगे। आज झारखंड में हमारी सरकार है तो उसका श्रेय राहुल गांधी को जाता है। झारखंड से बंगाल और असम को भी मैसेज देंगें वही राहुल गांधी के चाइबासा दौरे और जिला अध्यक्षों को प्रशिक्षण देने पर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है, भारत में युवाओं की संख्या अधिक है, और अभीत सारे युवा राजनीति को अपने पेश के तौर पर अपनाने के लिए तैयार दिख रहे हैं , ऐसी स्थिति में किसी भी पार्टी द्वारा औपचारिक प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाती है तो ये बहुत ही बेहतरीन पहल है। प्रशिक्षण ऐसी चीज है जो बारीकियों से अवगत करवाता झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, ये कांग्रेस का सांगठनिक कार्यक्रम है और अपने कार्यक्रम में हर पार्टी अपने बड़े नेता को लाती है । हालांकि उनके यहां के जो भी नेता और कार्यकर्ता हैं वो पहले यहां ईमानदारी से एकजुट हो जाएं। कांग्रेस का सबसे बड़ा दिक्कत है ,कांग्रेस को बाहरी लोगों से नहीं अपने ही लोगों से खतरा है। ये राहुल गांधी को भी पता है。
0
comment0
Report
AMAjay Mishra
Mar 27, 2026 07:18:10
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले के सामान थाना क्षेत्र में बीते सप्ताह कलश यात्रा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी माधवेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर पहचान कर पकड़ लिया। यह घटना समान थाना क्षेत्र के गुलाब नगर की है, जहां कलश यात्रा के दौरान आरोपी द्वारा हर्ष फायरिंग की गई थी। जांच में सामने आया है कि फायरिंग के दौरान इस्तेमाल की गई रिवॉल्वर रिटायर्ड फौजी अतुल्य शुक्ला निवासी मलपार, त्यौंथर की लाइसेंसी हथियार थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। अब रिवॉल्वर की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर उसका लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि हर्ष फायरिंग के दौरान गोली गलती से नीचे की ओर चल गई, जो सीधे पवन सेन के पैर के अंगूठे में जा लगी। घायल को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक पूंछताछ में घायल ने आरोपी को पहचानने से इनकार कर दिया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
RIRamawatar Isran
Mar 27, 2026 07:17:54
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा, गुलाबपुरा मार्ग पर आगूचा टोल कर्मियों की गुंडागर्दी, अधिवक्ता से मारपीट. आक्रोशित अधिवक्ताओं ने थाने में देर रात प्रदर्शन किया. पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अभी फरार. बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर मुख्यमंत्री के नाम SDM को ज्ञापन सौंपा. न्यायालय के अधिवक्ता रामकुंवार प्रजापत और उनके परिवार के साथ बनेड़ा गुलाबपुरा अगुचा टोल पर हुई अभद्रता और मारपीट के विरोध में स्थानीय अभिभाषक संघ ने कड़ा रुख अपनाया है. संघ ने राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी SDM को ज्ञापन सौंपकर मुख्य आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. क्या है पूरा मामला? ज्ञापन के अनुसार घटना 25 मार्च 2026 की शाम करीब 6:30 से 7:00 बजे के बीच की है. अधिवक्ता रामकुंवार प्रजापत अपने परिवार के साथ अगुचा टोल से गुजर रहे थे. आरोप है कि टोल कर्मियों ने अधिवक्ता होने की पहचान बताने के बावजूद उनके पेशे को लेकर अपशब्द कहे और परिवार की महिलाओं व बच्चियों के साथ भी मारपीट व अश्लील हरकतें कीं. देर रात थाने में एकत्रित हुए अधिवक्तागण, पुलिस कार्यवाही में 7 आरोपियों को हिरासत में लिया था, जिनमें से 5 को धारा 151 के तहत पेश किया गया. हालांकि, अभिभाषक संघ का कहना है कि घटना के 3-4 मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी नहीं होने से वकीलों में भारी आक्रोश है. अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर मुख्यमंत्री के नाम SDM दिव्यराज सिंह चुंडावत को ज्ञापन सौंपा. अभिभाषक संघ, गुलाबपुरा के अध्यक्ष परमेश्वर शर्मा और सचिव पीयूष खण्डेलवाल के नेतृत्व में दर्जनों वकीलों ने हस्ताक्षर कर चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला, तो संघ उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगा.
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 27, 2026 07:17:34
Noida, Uttar Pradesh:पश्चिम बंगाल ,​तमिलनाडु ,​असम,​केरल और​ पुडुचेरी विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है जिसको लेकर भाजपा तैयारी में जुटी हुई है भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी में भी जिन राज्यों में विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है उन राज्यों में प्रचार प्रसार करने के लिये जाएंगे। जिसको लेकर प्लान तैयार किया जा रहा है उनका कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी में जिस तरह से उत्तराखंड में विकास कर रहे हैं । उसे मॉडल की मांग दूसरे राज्य में बढ़ रही है ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी दूसरे राज्य में जाकर विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के पक्ष में प्रचार प्रचार करेंगे। बाइट कमलेश रमन प्रदेश प्रवक्ता भाजपा
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Mar 27, 2026 07:17:20
Noida, Uttar Pradesh:जिला- भीलवाड़ा लोकेशन- गुलाबपुरा गुलाबपुरा, बनेड़ा गुलाबपुरा मार्ग पर आगूचा टोल कर्मियों ने एडवोकेट से की मारपीट, आक्रोशित अधिवक्ताओं ने थाने में किया देर रात प्रदर्शन, पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी फरार, बार एसोसिएशन द्वारा न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर सोपा मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन। न्यायालय के अधिवक्ता रामकुंवार प्रजापत और उनके परिवार के साथ बनेड़ा गुलाबपुरा अगुचा टोल पर हुई अभद्रता और मारपीट के विरोध में स्थानीय अभिभाषक संघ ने कड़ा रुख अपनाया है। संघ ने राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपकर मुख्य आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। क्या है पूरा मामला? ज्ञापन के अनुसार, घटना 25 मार्च 2026 की शाम करीब 6:30 से 7:00 बजे के बीच की है। अधिवक्ता रामकुंवार प्रजापत अपने परिवार के साथ अगुचा टोल से गुजर रहे थे। आरोप है कि टोल कर्मियों ने अधिवक्ता होने की पहचान बताने के बावजूद उनके पेशे को लेकर अपशब्द कहे और परिवार की महिलाओं व बच्चियों के साथ भी मारपीट व अश्लील हरकतें कीं। देर रात थाने में एकत्रित हुए अधिवक्तागण, ​पुलिस कार्यवाही में 7 आरोपियों को हिरासत में लिया था, जिनमें से 5 को धारा 151 के तहत पेश किया गया। हालांकि, अभिभाषक संघ का कहना है कि घटना के 3-4 मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी नहीं होने से वकीलों में भारी आक्रोश है। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम दिव्यराज सिंह चुंडावत को ज्ञापन सोपा। अधिवक्ताओं की मुख्य मांगें: फरार मुख्य आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की जाए। टोल मालिक और टोल मैनेजर के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र रचने के तहत सख्त कार्यवाही हो। राज्य में लंबित पड़े 'एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट' को जल्द से जल्द लागू किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके। अधिभाषक संघ, गुलाबपुरा के अध्यक्ष परमेश्वर शर्मा और सचिव पीयूष खण्डेलवाल के नेतृत्व में दर्जनों वकीलों ने हस्ताक्षर कर चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही न्याय नहीं मिला, तो संघ उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगा।
0
comment0
Report
Mar 27, 2026 07:14:51
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थ नगर जिले के तहसील इटवा अंतर्गत संचालित गैस एजेंसी कठेला गर्वी पर सैकड़ो उपभोक्ता गैस के लिए रात 2 :00 AM से अपनी बॉटल के साथ लाइन लगाना शुरू कर देते है जिसकी संख्या धीरे धीरे सैकड़ो की हो जाती है! गौरडीह निवासी राम शंकर ने बताया पिछले कई दिनों से सिलेंडर बुक कर लिया गया है लेकिन अभी तक बॉटला नही मिल पाया उपस्थिति उपभोक्ताओ ने कहाँ किसी का 10-15 दिन हो गए बुकिंग के लेकिन नही मिल पा रही कुछ का कहना है कि गाड़ी आती है तो 50-60 लोगों को देकर गैस खत्म होनी की हवाला देकर अगले दिन बुलाया जाता है अगले दिन भी नही मिलती है और इस प्रकार 15 दिन से लोग लाइन मे लगे है बॉटल लेकर आते फिर लें जाते फिर आते यह एक सिलसिला बन गया है! लाइन मे लगे दर्जनों महिलाओ ने कहाँ मेरे पति बाहर है किसी के मुंबई पंजाब गुजरात महराष्ट्र आदि रोजी रोटी के लिए गए अब मजबूरी मे हमें रात को गैस लेने के लिए लाइन मे लगना पड़ रहा है! इतना ही नही महिलाओ ने सरकार को कोषते हुए कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा हम महिलाओ के सम्मान के लिए निःशुल्क गैस कनेक्शन देकर ग्राहक बना ली गैस पर खाना बनाने का आदी कर दी और उज्वला योजना हमारे उज्वल के लिए लिए लाई गयी जो आज उज्वला नही रात मे गैस के लिए लाइन मे लगने की योजना बन गयी है! वही स्थानीय प्रशासन पर भी आरोप लगाते हुए उपभोक्ताओं ने कहाँ अधिकारी आते है देखकर चले जाते है कोई सुविधा नही मिल पा रही है काला बाजारी हो रही है या कराई जा रही है वही थाना कठेला पुलिस के साथ झड़प मे हो जाते है पुलीसिया रोब देखने को मिलता है ऎसा लगता पुलिस जनता के लिए नही बल्कि इन मालिकों के लिए काम करती है! जिलाधिकारी द्वारा सोशल मिडिया पर जानकारी दी जाती है गैस की कोई कमी नही न यदि कमी नही है तो हम सबको पिछले 15 दिनों से लाइन मे महिला पुरुष को क्यों खड़ा किया जा रहा है या सरकार के इशारे पर जनता को परेशान किया जा रहा है उपभोक्ताओं ने यह भी कहाँ कि यदि गैस आज नही मिला तो सड़क पर उतर कर जाम किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होंगी!
0
comment0
Report
ARAarti Rai
Mar 27, 2026 07:05:16
Noida, Uttar Pradesh:कोलकाता, पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट को लेकर एक बड़ी खबर आई है. चुनाव आयोग के एक बड़े अधिकारी ने कोलकाता में बताया कि अब तक कुल 76 लाख से ज्यादा नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा चुके हैं. यह आंकड़ा दो हिस्सों के ज़रिए समझ सकते हैं. पहले SIR यानी मतदाता सूची जांच के दौरान 58 लाख नाम हटाए गए.\n\nइससे राज्य के कुल वोटर 7.66 करोड़ से घटकर 7.08 करोड़ रह गए. अब जो नाम “अंडर एडजुडिकेशन” यानी न्यायिक जांच में थे. उनमें से 32 लाख मामले निपटाए गए हैं. इनमें से 40 फीसदी यानी करीब 13 लाख नाम और हटाए जा रहे हैं. दोनों मिलाकर कुल 76 लाख के करीब नाम लिस्ट से बाहर हो चुके हैं.\n\nअभी भी 28 लाख मामले बाकी हैं. राज्य में 705 न्यायिक अधिकारी इन मामलों को निपटाने में लगे हैं. चुनाव आयोग ने सोमवार को पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी की. जिसमें 10 लाख नाम अपलोड किए गए. लेकिन आयोग ने यह नहीं बताया कि इनमें से कितने हटाए गए जिस पर कई लोगों ने नाराजगी जताई.\n\nअगली लिस्ट हर शुक्रवार को जारी होगी. यानी अगली लिस्ट एक दिन बाद आएगी. 29 लाख मामले हटाए गए थे लेकिन उनमें से सिर्फ एक तिहाई ही पहली लिस्ट में आ सके. वजह न्यायिक अधिकारियों की ई-साइन यानी डिजिटल हस्ताक्षर की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी. बाकी नाम धीरे-धीरे जारी किए जाएंगे. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कलकत्ता हाईकोर्ट में अपील की है कि उन्हें हर रोज सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी करने की इजाजत दी जाए. लेकिन कोर्ट ने कहा कि इस मामले की सुनवाई 27 मार्च के बाद होगी. 76 लाख नाम हटना यह बहुत बड़ा आंकड़ा है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही इसे लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर हमलावर हैं. विपक्ष का आरोप है कि यह एक खास समुदाय के वोट काटने की कोशिश है. चुनाव आयोग का कहना है कि मृत, पलायन किए, डुप्लीकेट और न मिलने वाले लोगों के नाम हटाए गए हैं.
685
comment0
Report
DNDinesh Nagar
Mar 27, 2026 07:04:57
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर ब्रेकिंग 50 हजार का बिजली बिल न चुकाने पर किसान का ट्रैक्टर जब्त गनमैन के साथ पहुँची बिजली विभाग की टीम, 5 मिनट में ट्रैक्टर ले गयी वसूली अभियान से ग्रामीणों में दहशत का माहौल सीहोर जिले में बिजली बिल वसूली को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी की टीम गनमैन के साथ रलावती गाँव पहुँची और बकाया बिल न जमा होने पर किसान का ट्रैक्टर जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि किसान कुंवर सिंह पर करीब 50 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया था। जानकारी के अनुसार 6–7 लोगों की टीम अचानक किसान के घर पहुँची और महज़ पाँच मिनट के भीतर ट्रैक्टर लेकर रवाना हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में डर और नाराज़गी दोनों देखी जा रही है। बिजली विभाग के डीई संजीव सिंह ने बताया कि किसान को पहले नोटिस दिया गया था, इसके बाद नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई की गई। बाइट- संजीव सिंह डीई विद्युत वितरण कंपनी सीहोर
611
comment0
Report
Advertisement
Back to top