Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna800001
पटना में प्रचार में पोस्टर पहले से अधिक, नीतीश कुमार की विदाई चर्चा तेज
SKSunny Kumar
Mar 27, 2026 07:18:50
Patna, Bihar
PATNA बिहार सरकार के द्वारा चलाई जा रही विविध योजनाओं का राजधानी पटना में व्यापक प्रचार प्रसार शुरू हो चुका है एक तरफ जहां अब तक बड़े होर्डिंग और स्टैंड के जरिए पोस्टर लगाए जा रहे थे अब राजधानी पटना के विभिन्न फ्लाई ओवर पर राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की बड़ी-बड़ी पोस्टर लगाई गई है.... पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा महिला सशक्तिकरण साथ निश्चय रोजगार सहित अन्य बिंदुओं का जिक्र किया गया है.... राजधानी में लगाए गए इस पोस्टर को लेकर चर्चा एक बार फिर से आम हो गई है कि क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विदाई की तैयारी शुरू हो चुकी है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा के सदस्य हो चुके हैं और ऐसे में कुछ ही दिन बाद उन्हें एक पद छोड़ना होगा और इसको लेकर आप चर्चाएं भी तेज है....
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KSKartar Singh Rajput
Mar 27, 2026 08:31:04
Morena, Madhya Pradesh:रेत ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, मौतः आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोका; न्याय की मांग सबलगढ़ के टैटरा थाना क्षेत्र में हादसा हुआ है। बावड़ी पुरा गांव के पास अवैध रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे हुई। मृतक की पहचान मुनेश वर्मा (40) पिता जनवेद वर्मा, निवासी गढ़ी के रूप में हुई है, जो पेशे से प्रैक्टिशनर थे। हादसे की सूचना मिलते ही टैटरा, बावड़ी पुरा और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण सिविल अस्पताल पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को मृतक का शव अस्पताल से उठाने से रोक दिया। उनका आरोप था कि पुलिस जानबूझकर आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। पुलिस पर मिलीभगत का आरोप ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से इस क्षेत्र से रोजाना सैकड़ों अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजरते हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। उनका कहना था कि रेत माफिया के हौसले बुलंद हैं और पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। ग्रामीणों ने न्याय की मांग करते हुए प्रदर्शन किया कुछ देर बाद गांव के बुजुर्गों और सामाजिक लोगों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। आक्रोशित ग्रामीण पुलिस की गाड़ी से शव उठाने के बजाय अपनी गाड़ी में डालकर टैटरा सड़क पर ले गए, जहां उन्होंने न्याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया लापरवाही से मारी टक्कर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने इतनी तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक को टक्कर मारी कि ट्रॉली का पहिया युवक के सिर से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह से शाम तक सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रेत लेकर गुजरते हैं, और तेज रफ्तार व नियमों की अनदेखी के कारण ऐसे हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाश में जुटी पुलिस
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 27, 2026 08:30:41
Morena, Madhya Pradesh:कभी किताबें हमारी सबसे अच्छी दोस्त हुआ کرتی थीं। ज्ञान, अनुभव और कल्पनाओं की दुनिया… सब कुछ किताबों में ही मिलता था। लेकिन आज के दौर में मोबाइल, सोशल मीडिया और शॉर्ट वीडियो ने किताबों की जगह ले ली है। आज के युवाओं से अगर पूछा जाए कि उन्हें किस तरह की किताबें पसंद हैं… तो जवाब मिलता है – मोटिवेशनल, स्टोरी या फिर करियर से जुड़ी किताबें। लेकिन सच्चाई ये भी है कि पढ़ने का समय और धैर्य दोनों कम होते जा रहे हैं। किताबों से दूरी बढ़ने के कई कारण हैं – डिजिटल प्लेटफॉर्म का बढ़ता इस्तेमाल, समय की कमी, पढ़ने की आदत का बचपन से न बन पाना और सबसे बड़ा कारण – तुरंत मनोरंजन की चाह। क्या आपको किताबें पढ़ना पसंद है? किस तरह की किताबें आप पढ़ते हैं? और क्या आपको लगता है कि आज के समय में पढ़ने का चलन कम हो गया है? विशेषज्ञों का मानना है कि किताबें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं… बल्कि सोचने की क्षमता, भाषा और व्यक्तित्व को भी मजबूत बनाती हैं। तो सवाल ये है… क्या हम फिर से किताबों की ओर लौटेंगे? या फिर स्क्रीन ही हमारी दुनिया बनकर रह जाएगी?
0
comment0
Report
SRShivam RAj
Mar 27, 2026 08:20:46
Patna, Bihar:दानिश रिज़वान ने इस वीडियो को पूरी तरह भ्रामक और संदिग्ध बताया है। उन्होंने दावा किया कि यह वीडियो एआई (AI) तकनीक से तैयार किया गया हो सकता है। उनका कहना है कि वीडियो में कई ऐसी तकनीकी विसंगतियां हैं, जो इसकी सच्चाई पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि वीडियो में आधे सेकंड के भीतर चार राउंड फायरिंग दिखाई गई है, जो किसी भी रिवॉल्वर से संभव नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि यह पोस्ट खुद तेजस्वी यादव ने किया है, बल्कि किसी और ने उनके सोशल मीडिया का दुरुपयोग किया है। उन्होंने तेजस्वी यादव से अपील की कि इस तरह के वीडियो पोस्ट करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य कर लें। दानिश रिज़वान ने यह भी बताया कि इस मामले को लेकर वे आहत हैं और उन्होंने इस संबंध में तेजस्वी यादव के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके खिलाफ फायरिंग से जुड़ा मामला वर्ष 2017 में ही सामने आ चुका है, जिसमें उनके हथियार का लाइसेंस रद्द कर दिया गया था।
70
comment0
Report
UJUmesh Jadhav
Mar 27, 2026 08:19:57
Thane, Maharashtra:भिवंडी शहरातील निजामपुरा परिसरात असलेल्या भारत गॅस एजन्सीसमोर ५ किलोच्या गॅस सिलेंडरसाठी नागरिकांची मोठ्या प्रमाणात गर्दी होत असल्याचे चित्र पाहायला मिळत आहे. वाढत्या गँस सिलेंडरच्या मागणीमुळे नागरिकांनी रात्रीपासूनच एजन्सीसमोर रांगा लावल्याचे दिसून आले. विशेषतः कामगार वर्ग मोठ्या संख्येने ५ किलोचा सिलेंडर मिळवण्यासाठी रांगेत उभा असल्याचे दिसत आहे. मात्र, सिलेंडरचा पुरवठा मर्यादित असल्याने अनेकांना रिकाम्या हाताने परत जावे लागत आहे. याबाबत भारत गॅस एजन्सी मालकाने सांगितले की, दररोज केवळ ४० ते ५० सिलेंडरचा पुरवठा होत असल्यामुळे नागरिकांची मागणी त्यापेक्षा खूप जास्त आहे. त्यामुळे सर्वांना सिलेंडर उपलब्ध करून देणे शक्य होत नसल्याने एजन्सीसमोर गर्दी होत आहे. दरम्यान, सिलेंडर न मिळाल्याने तसेच लाकडाच्या किमती वाढल्यामुळे कामगार व सर्वसामान्य नागरिकांना स्वयंपाक करण्यास अडचणी निर्माण होत आहेत. या समस्येवर प्रशासनाने व एजन्सीने तातडीने तोडगा काढावा, अशी मागणी नागरिकांकडून करण्यात येत आहे.
148
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Mar 27, 2026 08:19:08
321
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Mar 27, 2026 08:17:52
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल में इकबाल मैदान के नाम पर विवाद पाकिस्तान बनाने का प्रस्ताव देने वाले इकबाल के नाम पर मैदान का नाम रखने पर आपत्ति राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने जताई आपत्ति प्रियंक कानूनगो ने इसे माथे पर कलंक बताते हुए मैदान का नाम बदलने की कही बात प्रियंक कानूनगो ने एक्स पर अपलोड किया वीडियो एक्स पर वीडियो पोस्ट करने के साथ कानूनगो ने यह भीtweet किया है कि पाकिस्तान बनाये जाने का प्रस्ताव लिखने वाले इकबाल के नाम पर हमारे भोपाल में इक़बाल मैदान होना हमारे माथे पर कलंक है। भोपाल का नवाब भोपाल की गरीब जनता का हमारे पूर्वजों का खून चूस चूस कर इस इक़बाल को उसके ऐशो आराम के लिए हज़ारों रुपया वज़ीफ़ा में देता था। हम इस कलंक को मिटाकर अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देंगे。
215
comment0
Report
KRKishore Roy
Mar 27, 2026 08:17:38
Noida, Uttar Pradesh:राजसमंद स्पेशल पैकेज स्टोरी एंकर- राजसमंद जिले के नाथद्वारा से आस्था और भक्ति का नया अध्याय जुड़ गया है। नाथद्वारा के गिरिराज पर्वत पर 131 फीट ऊंची ‘श्रीजी के हनुमानजी’ प्रतिमा का रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य लोकार्पण किया गया है। 150 टन वजनी यह राजस्थान की सबसे ऊंची हनुमान प्रतिमा मानी जा रही है, जो कई किलोमीटर दूर से दिखाई देगी। निर्माण में 115 टन स्टील और 40 टन फाइबर ग्लास का उपयोग किया गया खास बात यह है कि प्रतिमा का मुख श्रीनाथजी और सामने स्थित शिव प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम’ की ओर प्रणाम मुद्रा में है। देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट। नाथद्वारा की पावन धरती पर आस्था का एक और भव्य प्रतीक स्थापित हो गया है। गिरिराज पर्वत की लगभग 500 फीट ऊंचाई पर 131 फीट ऊंची ‘श्रीजी के हनुमानजी’ प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। लगभग 150 टन वजनी यह प्रतिमा करीब 13 मंजिला इमारत जितनी ऊंची है और साफ मौसम में करीब 30 किलोमीटर दूर से दिखाई दे सकती है। प्रतिमा को स्वर्ण जैसी आभा देने के लिए थाइलैंड से विशेष गोल्ड कलर मंगवाया गया है, ताकि इसकी चमक लंबे समय तक बनी रहे। प्रतिमा का निर्माण प्रसिद्ध मूर्तिकार नरेश कुमावत ने किया है, जो देश-विदेश में 6 हजार से अधिक मूर्तियां बना चुके हैं। कथन- निर्माण कार्य के दौरान तीन साल तक यहां प्रतिदिन सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। प्रतिमा को दक्षिणमुखी और प्रणाम मुद्रा में इस तरह बनाया गया है कि इसका मुख हनुमान की स्वामी भक्ति को दर्शाते हुए श्रीनाथजी मंदिर और सामने स्थित भगवान शिव की प्रतिमा विश्वास स्वरूपम की ओर रहे। गौरतलब है कि नाथद्वारा में ही 369 फीट ऊंची शिव प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम’ भी स्थित है, जिसे विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा माना जाता है। अब हनुमानजी की इस भव्य प्रतिमा के बनने से नाथद्वारा धार्मिक आस्था के साथ पर्यटन के नक्शे पर और भी मजबूत हो गया है।
207
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Mar 27, 2026 08:17:02
Munger, Bihar:गौशाला से आठ दुधारू गायों की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; पुलिस जांच में जुटी मुंगेर : पूरब सराय थाना क्षेत्र स्थित एक गौशाला से बीती रात अज्ञात गौ तस्करों द्वारा आठ दुधारू गायों की चोरी किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है॥ प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय गौ माता संगठन के सदस्य गुरुवार की शाम गौशाला में मौजूद 46 गायों को चारा खिलाकर लौट गए थे। शुक्रवार सुबह जब वे पुनः गौशाला पहुंचे, तो देखा कि आठ दुधारू गायें गायब हैं। इसके बाद तत्काल स्थानीय थाना को इसकी सूचना दी गई॥ मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर छानबीन शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि गौशाला का एक गेट जर्जर अवस्था में है, जिसके रास्ते चोरों ने घटना को अंजाम दिया। अंतरराष्ट्रीय गौ माता संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि हाल के दिनों में तस्करी के लिए ले जाई जा रही गायों को संगठन द्वारा पकड़कर इसी गौशाला में रखा गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व जिलाधिकारी द्वारा गौशाला के जीर्णोद्धार एवं नए गेट निर्माण का निर्देश दिया गया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से गौशाला की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामले में संलिप्त अपराधियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बाइट दीपक कुमार जिलाध्यक्ष
138
comment0
Report
Advertisement
Back to top