Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
भदराह्व Bhaderwah के बसती गाँव के पास सड़क हादसा: दंपति की मौत, दो बच्चे घायल
RRRAJA REHBER JAMAL
Mar 13, 2026 08:18:09
Forest Block,
In a tragic road accident near Basti village in Jammu and Kashmir’s Bhaderwah has left a couple dead and their two children injured, sending shockwaves across the local community. According to SHO Bhaderwah Suresh Gautam, a vehicle bearing registration number JK08Q-0669 lost control near a bridge at Basti village on the Bhaderwah–Pathankot road and plunged into a river after a serious accident. The mishap proved fatal for a Police Head Constable Zulfkar Ali and his wife Rehana Begum, who unfortunately lost their lives in the incident. Their two children were also travelling in the vehicle at the time of the accident. Fortunately, both survived the crash, though they sustained severe injuries. Police, officials from the Health Department, and local residents immediately rushed to the spot and shifted all four to Sub-District Hospital (SDH) Bhaderwah, where doctors declared the couple brought dead, while the two injured children are undergoing treatment. The deceased have been identified as Zulfkar Ali (47), son of Abdul Latief, resident of Lawang Bani, and his 42-year-old wife Rehana Begum. The injured have been identified as Arshad (24) and Kamran (20), both sons of Zulfkar Ali and residents of Lawang Bani. BMO Bhaderwah, Dr Varsha Sharma, informed that after the fatal accident at Basti village on the Bhaderwah–Pathankot road, all four family members were brought to Sub-District Hospital Bhaderwah. Out of them, the father and mother were brought dead, while their two children sustained serious injuries and are currently under treatment. Authorities have taken cognizance of the incident and further investigation is underway.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KCKashiram Choudhary
Mar 13, 2026 09:09:45
Jaipur, Rajasthan:जयपुर रेल मंडल में मई महीने के पहले पखवाड़े में कनकपुरा स्टेशन यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य शुरू हो रहा है। इसके कारण 68 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी, 4 ट्रेनें रद्द होंगी और 19 आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। इसके अलावा 23 ट्रेनों को परिवर्तन मार्ग से संचालित किया जाएगा और कुछ ट्रेनें अजमेर-उदयपुर, अजमेर-चंदेरिया-कोटा आदि रूटों से चलेंगी। 9 ट्रेनों का कनकपुरा स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा, वहीं कुछ ट्रेनें जयपुर-रींगस-चूरू-डेगाना होकर संचालित होंगी। 11 तथा 12 मई को कनकपुरा पर ठहराव नहीं करेंगी। रूट में देरी और रुक-रुक कर चलते रहने की संभावना बनी रहेगी, लेकिन यार्ड की क्षमता बढ़ने पर बाद में संचालन सुगम हो जाएगा। ट्रेनें: भोपाल-जोधपुर, जोधपुर-भोपाल आदि रूटों पर कुछ दिनों के लिए रद्द या आंशिक रद्द होंगी। गाइडेड बाइट्स में अतिरिक्त क्रॉसओवर डालने से डाउन लाइन पर ट्रेनों के रिसीव होने की संख्या बढ़ेगी और गुड्स ट्रेनों की सेटिंग समय कम होगा। यह कदम गुड्स डिपो की दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है, ताकि यात्रियों को कुछ दिनों तक असुविधा का सामना करना पड़े, पर इससे यार्ड में ट्रेनों की मूवमेंट तेज होगी।
0
comment0
Report
RVRajat Vohra
Mar 13, 2026 09:09:32
Jammu, :जम्मू कश्मीर के आर एस पुरा इंटरनेशनल बॉर्डर के नजदीक सुचेतगढ़ इलाके में पाकिस्तान की एक बड़ी ड्रोन वाली साजिश को नाकाम करते हुए सुरक्षा बलों ने ड्रोन के जरिए भेजी गई नशे की खेत को बरामद किया है। बता दें कि कल यानी 12 मार्च को ही पाकिस्तान की तरफ से जम्मू के ही बिश्नोई इलाके में ड्रोन के जरिए 4 किलो हीरोइन भेजी गई थी जिसे सुरक्षा बलों ने जप्त किया था इस 4 किलो की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 12 से 15 करोड़ बताई जा रही है। और लगातार अगर बात करें तो इस साल की शुरुआत से लेकर अभी तक करीबन तीन दर्जन भर जम्मू कश्मीर के अंतर्राष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन वाली साजिश रची गई है जिसमें हथियार गोला बारूद के साथ नशे की बड़ी खेत बरामद की गई है।
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Mar 13, 2026 09:09:01
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में भीषण गर्मी जानलेवा बनने लगी है। शुक्रवार को धूप के कारण एक वृद्ध व्यक्ति अचानक चक्कर खाकर सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की, जिससे वृद्ध की जान बच सकी। घटना नगर थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल मोड़ के समीप हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर में एक वृद्ध पैदल जा रहा था, तभी वह अचानक लड़खड़ा कर सड़क पर गिर गया और अचेत हो गया। भीड़ बढ़ने से पहले ही ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने मौके संभाला। स्थानीय लोगों के सहयोग से वृद्ध को छाया में ले जाया गया और पानी के छींटे मारकर होश में लाने की कोशिश की गई। हालत गंभीर देखने के बाद वृद्ध को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है। अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि वृद्ध को हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के कारण चक्कर आया था। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है; दोपहर में सड़कें सूनी रहती हैं। डॉक्टरों ने कहा है कि लोग बाहर निकलते समय पानी और छाया रखें।
0
comment0
Report
RKRampravesh Kumar
Mar 13, 2026 09:08:45
Noida, Uttar Pradesh:पटना में एलपीजी सिलेंडर को लेकर जिला अधिकारी त्यागराज एस एम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि एलपीजी गैस की कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन वहीं दूसरी यह एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर पटना के कई हॉस्टल संचालक जिला अधिकारी से मिलने पहुंचे। एक तरफ जहां जिला अधिकारी कह रहे कि सप्लायी में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन हॉस्टल संचालक का कहना है कि कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिलने के कारण हॉस्टल में रह रहे स्टूडेंट्स को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, सिलेंडर ना मिलने के कारण हमें वैकल्पिक व्यवस्था करना पड़ रहा है जैसे मिट्टी के चूल्हे और कोयले की आंच पर खाना बनाना पड़ रहा है। हॉस्टल संचालकों की मांग है कि जिला प्रशासन की तरफ से ऐसी व्यवस्था की जाए ताकि डोमेस्टिक के साथ लोगों को जरूरत के हिसाब से कमर्शिकल सिलेंडर भी मिल सके।
0
comment0
Report
TCTanya chugh
Mar 13, 2026 09:08:16
New Delhi, Delhi:Complete report दिल्ली में नालों की सफाई के लिए आज नालो में नई मशीनरी उतर गई है दिल्ली में जो जल लगा था जल भर आपकी समस्या होती है या सीवेज की दिक्कत हो जाती है पाइपलाइन ब्लॉक हो जाती है इन सब समस्याओं को ध्यान में रखते हुए लगातार दी सेटिंग का काम चल रहा है जिनको आगे और तेजी से बढ़ाने के लिए आज नई मशीनरी दिल्ली के बड़े नालों में उतरी है जिसमें से एक है नजफगढ़ नाला और दूसरा पंखा रोड नाला नजफगढ़ नाले में लगभग 1 करोड़ मेट्रिक टन गंदगी है में वही पंखा रोड नाले में भी कई करोड़ मेट्रिक टन गंदगी है जिसकी सफाई के लिए आज यह नई मशीन लाई गई है जिनका नाम है Amphibian excavator machine बारिश आने से पहले दिल्ली में जल भर आपकी समस्या का निजात हो सके और तमाम जो समस्याएं हैं उनका भी समाधान हो सके मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने नजफगढ़ नाले में नई मशीन का उद्घाटन किया और पंखा रोड नाले में भी नई मशीन उत्तरी जहां पर यहां के विधायक और कैबिनेट मंत्री आशीष सूद भी मौजूद रहे है रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री जिस तरीके से दिल्ली में डीजल का काम युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है जी मशीनरी की जरूरत थी वह सरकार लगातार खरीद रही है मशीनों ने अपना काम शुरू कर दिया है और लगातार साल भर डी सिल्टिंग का काम और दिल्ली में होता है जिसकी वजह से पिछले साल भी वाटरलॉगिंग कम हुई है और इस साल उसे और भी काम करने का हमारा लक्ष्य है मैं दिल्ली की जनता को यह कहना चाहती हूं सरकार जो है कमर कस के युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं और आने वाले भविष्य में दिल्ली पानी में डूबे ना इसका हमारा प्रयास है सभी नालों में डीजल का काम चल रहा है और उसके लिए पूरे तरीके से विभाग को डेप्लॉय किया गया है प्रवेश वर्मा आज मुख्यमंत्री जी ने इरिगेशन एंड फ्लड कंट्रोल विभाग द्वारा जो नई मशीन ली हैं उनको हमने दिल्ली के उन्नाव में उतारा है डिलडिंग करने के लिए अभी भी है उसको निकालने का हमारा प्रयास जारी है डिपार्टमेंट द्वारा नई मशीन ली गई है और अधिकतर मशीन देश में ही बनी है आज चार मशीन लगी है अभी 23 मशीन है और आनी है जिन्हें दिल्ली के नालों में उतर जाएगा हमारा लक्ष्य है बारिशों के समय में जो वॉटर लॉगिंग की समस्या होती है घरों में पानी पड़ता है वह ना हो जो आप मेरे पीछे देख रहे हैं यह बहुत ही गंदा नाला होता था बहुत कूड़ा होता था आज इसमें एजुकेशन क्लब द्वारा चलने के लिए सफाई का काम चल रहा है सुंदर लाइट भी लगाई जा रही है काफी कम हो रहा है यहाँ के लोगों ने भी बताया कि जब से यह काम हुआ है उनके प्रॉपर्टी के जमीन के रेट बढ़ गए हैं तो साफ सफाई होगी एक अच्छा भविष्य दिखाई देगा और दिल्ली का विकास भी होगा आशीष सूद हमारी इस विधानसभा चुनाव का बहुत बड़ा वादा था कि पंखा रोड के सौंदर्य करण पंखा रोड को साफ सुथरा कूड़ा मुक्त और पंखा रोड के इस ड्रेन के जिसकी वर्षों से सफाई नहीं हुई थी जिसके कारण बरसात में लोगों को परेशानी और दुर्गंध का सामना करना होता था हमारा यह वादा लगा था जबसे चुनकर आए हैं इसको पूरा करने के लिए ज्ञान ट्रेन की नई बाल बना नया सफाई होना सौंदर्य करण एक्सट्रैक्ट हम अपने पहले 100 दिनों में तैयार कर दिया और सफाई करने के बाद इस नई मशीन द्वारा नाले की गहराई को बढ़ाना इसके अंदर का सौंदर्य करण करना और सर्विस लाइन पर साफ सफाई करके सुंदर हैंगिंग गार्डन यूनिवर्सिटी से परिपूर्ण बनाने का मारा संकल्प है हम पूरा करने में लगे हैं बहुत जल्द पश्चिमी दिल्ली की जनता के लिए बहुत बड़ा हमारा चुनावी वाला मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरा होगा
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 13, 2026 09:05:11
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सबडिवीजन में आज मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें कई सरकारी विभागों ने हिस्सा लिया। यह मॉकड्रिल अर्थक्वेक को लेकर की गई थी जिसमें बताया गया कि 6.7 रिक्टर स्केल का भूकंप आया है और उसमें नुकसान हुआ है। ऐसे में लोगों की जान की सुरक्षा कैसे की जाए। इस बारे में यह मॉकड्रिल की गई जिसमें सिविल डिफेन्स को ऐसे मौकों से निपटने के लिए तैयार किया गया। SDM में बताया कि ऐसे मॉकड्रिल को करने के पीछे का लक्ष्य यह है कि जब कभी ऐसी नौबत आए तो उस समय कम से कम जानों की हानि हो। क्योंकि अगर कोई एक या दो मॉकड्रिल में भी हिस्सा ले लेता है तो वह समझ पाता है कि किस तरह से लोगों की जान बचाई जा सकती है या खुद को भी कैसे ऐसे मौके पर बचाया जा सकता है। ऐसे मॉकड्रिल भयानक स्थिति में जान की क्षति को काम करती है।
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Mar 13, 2026 09:04:51
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर -बांसवाड़ा जिले में गैस किल्लत की अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर बड़ी कार्रवाई की है। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव के निर्देश पर टीम ने शहर के खांदु कॉलोनी में स्थित एक घर पर छापेमारी कर गोपनीय तरीके से महंगे दामों पर बेचे जा रहे गैस सिलेंडरों का भंडार पकड़ा। कार्रवाई के दौरान चार बड़े और दो छोटे गैस सिलेंडर जब्त किए गए।जांच में सामने आया कि यह लंबे समय से एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में गैस भरकर ऊंचे दामों पर बेच रहा था। प्रशासन के अनुसार पहले भी गैस भरने की दौरान आग लगने की घटना में उसकी पत्नी और बेटी झुलस चुकी हैं। छापेमारी के दौरान भी कई लोग गैस सिलेंडर खरीदने के लिए मौके पर पहुंचते दिखाई दिए। प्रशासन ने अवैध गैस कारोबार करने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी वीओ - एक्शन बाइट - लाल सिंह डामोर परिवर्तन रसद अधिकारी बांसवाड़ा
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 13, 2026 09:04:30
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय से दर्दनाक खबर सामने आई है,जहां सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं और एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया।दरअसल, यह घटना समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के सुरहा गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि बेगूसराय जिले के गढ़पुरा थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव के रहने वाले दो युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में रामकुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पंकज कुमार को इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।लेकिन इलाज के दौरान बीती रात पंकज कुमार ने भी दम तोड़ दिया। मृतक पंकज कुमार की पहचान सुजानपुर गांव निवासी रामू यादव के पुत्र के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक युवक की पहचान रामकुमार कुमार के रूप में की गई है।परिजनों के मुताबिक, दोनों युवक 11 मार्च को समस्तीपुर के हसनपुर थाना क्षेत्र स्थित सुरहा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बाइट परिजन बाइट परिजन
0
comment0
Report
DSDevendra Singh
Mar 13, 2026 09:00:18
Bharatpur, Rajasthan:सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद, 30 फुट का रोड़ 120 फुट चौड़ा होगा, करीब 150 व्यापारी होंगे प्रभावित एंकर-भरतपुर शहर के रेडक्रॉस सर्किल से स्टेशन तक बीडीए द्वारा प्रस्तावित सड़क चौड़ीईकरण को लेकर नई मंडी व स्टेशन रोड़ के व्यापारी लामबंद होकर विरोध कर रहे हैं। जिसको लेकर आज व्यापारियों ने स्टेशन रोड़ पर बाजार भी बंद रखे हैं। व्यापारियों का कहना है कि इस समय रोड़ 25 से 30 फुट के बीच है लेकिन प्रशासन ने इस रोड़ को 120 फुट करने की तैयारी कर रहा है। जिससे कई व्यापारी ऐसे हैं जिनकी पूरी दुकानें टूट रहीं हैं। व्यापारी चेतन मित्तल ने बताया कि सरकार की गाइडलाइन के द्वारा यह ODR रोड़ कहा जाता है। इस रोड़ को सरकार 120 फुट कर रही है। ODR में सरकार की गाइडलाइन 17 मीटर से 17.50 मीटर तक है। प्रशासन के अधिकारी फिलहाल इसे 80 फुट का रोड़ बता रहे हैं। जबकि यह रोड़ हकीकत में 30 फुट का है। अगर सरकार व्यापारियों का ध्यान रखते हुए कार्रवाई करे तो, सभी व्यापारी की दुकानें बच सकती हैं। रेलवे स्टेशन के बाद यह रोड़ ब्लॉक है इसलिए इस रोड़ पर ज्यादा ट्रैफिक का भार नहीं है। अब प्रशासन इस रोड़ को 120 फुट कर रहा है। जिसके लिए प्रशासन ने निशान लगा दिए गए हैं। इस बाजार में करीब 100 से 150 ऐसी दुकानें हैं। जो पूरी तरह से टूट रहीं हैं। जिससे व्यापारी बेरोजगार हो जायेंगे। एक दुकान से चार परिवार का पालन होता है। आज रेड क्रॉस सर्किल से स्टेशन रोड़ बजरिया तक सभी दुकानें बंद रहीं। व्यापारी इसका सड़क चौड़ीकरण का विरोध कर रहे हैं। आज पहली बार व्यापारियों ने सड़क चौड़ीकरण को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ है। आज सभी व्यापारियों की बैठक है। बैठक में जो भी निर्णय होगा वहीं सभी व्यापारी मानेंगे。
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 13, 2026 08:51:48
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर एसडीएम कार्यालय पर सर्व समाज के लोगों ने जताया आक्रोश, दिल्ली निवासी तरुण खटीक के हत्यारों को फांसी देने की मांग,अपराधियों(जिहादियों) का जलाया पुतला,दिल्ली व केन्द्र सरकार से अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर फांसी देने की मांग,कार्यालय के बाहर की नारेबाजी,एसडीएम कार्यालय में सौंपा दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री के नाम, सैकडों की तादाद में विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा समाज के पदाधिकारी रहें मौजूद एंकर : श्रीमाधोपुर शहर में आज सर्व समाज के लोगों ने दिल्ली निवासी तरुण खटीक की हत्या के विरोध में एसडीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की और अपराधियों का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया। बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और समाज के लोग इसमें शामिल हुए。 प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम कार्यालय में दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि तरुण खटीक की हत्या में शामिल सभी आरोपियों को त्वरित न्यायालय के माध्यम से सुनवाई कर फांसी की सजा दी जाए। साथ ही आरोपियों की अवैध संपत्तियों की जांच कर अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई करने की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा क्षेत्र में चल रही संदिग्ध और कट्टरपंथी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने, अवैध नेटवर्क पर रोक लगाने तथा संवेदनशील इलाकों में हिंदू समाज की सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई। ज्ञापन में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स के गठन की भी मांग रखी गई। प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी सरकार से की। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की。
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 13, 2026 08:51:27
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने शुक्रवार को जोधपुर के सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य सरकार की नीतियों, पंचायत चुनाव, विधानसभा की कार्यवाही और गैस आपूर्ति जैसे मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास की गति को लगातार आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और यह रफ्तार आने वाले समय में भी इसी तरह जारी रहे, इसकी वे ईश्वर से कामना करते हैं। पंचायत चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा नहीं कहा है कि राज्य सरकार चुनाव नहीं करवा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 2021 और 2022 में मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से जुड़े मामलों में सर्वोच्च न्यायालय ने यह निर्देश दिया था कि यदि किसी राज्य सरकार को ओबीसी वर्ग को राजनीतिक आरक्षण देना है तो पहले ओबीसी आयोग का गठन करना होगा और आयोग द्वारा त्रिस्तरीय जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। उस रिपोर्ट के आधार पर ही चुनावों में ओबीसी को राजनीतिक आरक्षण दिया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय की कांग्रेस सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बावजूद ओबीसी आयोग की नियुक्ति नहीं की। वहीं वर्तमान सरकार के आने के बाद तुरंत आयोग का गठन कर दिया गया और आयोग अपनी त्रिस्तरीय जांच तेजी से कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार आयोग से बार-बार अनुरोध कर रही है कि वह जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे ताकि पंचायत और नगर निकाय चुनाव करवाए जा सकें। उन्होंने कहा कि चुनाव 15 अप्रैल से पहले, 15 अप्रैल को या उसके बाद भी हो सकते हैं, लेकिन सरकार चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब यह प्रक्रिया आयोग और चुनाव आयोग के स्तर पर निर्भर करती है। विपक्ष द्वारा विधानसभा में दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवाने के आरोपों पर मंत्री ने कहा कि जिन दस्तावेजों की बात की जा रही है वे सभी सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति गूगल पर खोज करेगा तो संबंधित जानकारी मिल जाएगी, इसलिए यह कहना कि सरकार ने दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए, उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी के अंदर आपसी खींचतान और गुटबाजी के कारण विपक्ष कमजोर दिखाई दिया। उनका आरोप था कि विधानसभा में विपक्ष के नेता को भी कई बार अपनी ही पार्टी के विधायकों ने बोलने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंदर ही नेतृत्व को लेकर खींचतान चल रही है और इसी कारण विपक्ष सदन में प्रभावी भूमिका नहीं निभा पाया। मंत्री ने कहा कि इस विधानसभा सत्र में सरकार ने करीब 37 महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए हैं। इनमें जिला क्षेत्र से जुड़े बिल, धर्मांतरण से संबंधित बिल और कोचिंग संस्थानों से जुड़े विधेयक शामिल हैं, जिनका व्यापक प्रभाव पूरे देश और राजस्थान में देखने को मिलेगा। गैस आपूर्ति को लेकर उठ रही चिंताओं पर मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है और किसी भी स्थिति में जनता को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच लगातार समन्वय बना हुआ है तथा अधिकारी विभिन्न स्तरों पर बैठक कर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। उनका कहना था कि गैस आपूर्ति को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि आम लोगों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top