Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North West Delhi110085
दिल्ली के नालों में Amphibian excavator से सफाई, बारिश से पहले जलभराव रोकथाम
TCTanya chugh
Mar 13, 2026 09:08:16
New Delhi, Delhi
Complete report दिल्ली में नालों की सफाई के लिए आज नालो में नई मशीनरी उतर गई है दिल्ली में जो जल लगा था जल भर आपकी समस्या होती है या सीवेज की दिक्कत हो जाती है पाइपलाइन ब्लॉक हो जाती है इन सब समस्याओं को ध्यान में रखते हुए लगातार दी सेटिंग का काम चल रहा है जिनको आगे और तेजी से बढ़ाने के लिए आज नई मशीनरी दिल्ली के बड़े नालों में उतरी है जिसमें से एक है नजफगढ़ नाला और दूसरा पंखा रोड नाला नजफगढ़ नाले में लगभग 1 करोड़ मेट्रिक टन गंदगी है में वही पंखा रोड नाले में भी कई करोड़ मेट्रिक टन गंदगी है जिसकी सफाई के लिए आज यह नई मशीन लाई गई है जिनका नाम है Amphibian excavator machine बारिश आने से पहले दिल्ली में जल भर आपकी समस्या का निजात हो सके और तमाम जो समस्याएं हैं उनका भी समाधान हो सके मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने नजफगढ़ नाले में नई मशीन का उद्घाटन किया और पंखा रोड नाले में भी नई मशीन उत्तरी जहां पर यहां के विधायक और कैबिनेट मंत्री आशीष सूद भी मौजूद रहे है रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री जिस तरीके से दिल्ली में डीजल का काम युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है जी मशीनरी की जरूरत थी वह सरकार लगातार खरीद रही है मशीनों ने अपना काम शुरू कर दिया है और लगातार साल भर डी सिल्टिंग का काम और दिल्ली में होता है जिसकी वजह से पिछले साल भी वाटरलॉगिंग कम हुई है और इस साल उसे और भी काम करने का हमारा लक्ष्य है मैं दिल्ली की जनता को यह कहना चाहती हूं सरकार जो है कमर कस के युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं और आने वाले भविष्य में दिल्ली पानी में डूबे ना इसका हमारा प्रयास है सभी नालों में डीजल का काम चल रहा है और उसके लिए पूरे तरीके से विभाग को डेप्लॉय किया गया है प्रवेश वर्मा आज मुख्यमंत्री जी ने इरिगेशन एंड फ्लड कंट्रोल विभाग द्वारा जो नई मशीन ली हैं उनको हमने दिल्ली के उन्नाव में उतारा है डिलडिंग करने के लिए अभी भी है उसको निकालने का हमारा प्रयास जारी है डिपार्टमेंट द्वारा नई मशीन ली गई है और अधिकतर मशीन देश में ही बनी है आज चार मशीन लगी है अभी 23 मशीन है और आनी है जिन्हें दिल्ली के नालों में उतर जाएगा हमारा लक्ष्य है बारिशों के समय में जो वॉटर लॉगिंग की समस्या होती है घरों में पानी पड़ता है वह ना हो जो आप मेरे पीछे देख रहे हैं यह बहुत ही गंदा नाला होता था बहुत कूड़ा होता था आज इसमें एजुकेशन क्लब द्वारा चलने के लिए सफाई का काम चल रहा है सुंदर लाइट भी लगाई जा रही है काफी कम हो रहा है यहाँ के लोगों ने भी बताया कि जब से यह काम हुआ है उनके प्रॉपर्टी के जमीन के रेट बढ़ गए हैं तो साफ सफाई होगी एक अच्छा भविष्य दिखाई देगा और दिल्ली का विकास भी होगा आशीष सूद हमारी इस विधानसभा चुनाव का बहुत बड़ा वादा था कि पंखा रोड के सौंदर्य करण पंखा रोड को साफ सुथरा कूड़ा मुक्त और पंखा रोड के इस ड्रेन के जिसकी वर्षों से सफाई नहीं हुई थी जिसके कारण बरसात में लोगों को परेशानी और दुर्गंध का सामना करना होता था हमारा यह वादा लगा था जबसे चुनकर आए हैं इसको पूरा करने के लिए ज्ञान ट्रेन की नई बाल बना नया सफाई होना सौंदर्य करण एक्सट्रैक्ट हम अपने पहले 100 दिनों में तैयार कर दिया और सफाई करने के बाद इस नई मशीन द्वारा नाले की गहराई को बढ़ाना इसके अंदर का सौंदर्य करण करना और सर्विस लाइन पर साफ सफाई करके सुंदर हैंगिंग गार्डन यूनिवर्सिटी से परिपूर्ण बनाने का मारा संकल्प है हम पूरा करने में लगे हैं बहुत जल्द पश्चिमी दिल्ली की जनता के लिए बहुत बड़ा हमारा चुनावी वाला मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरा होगा
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KHKHALID HUSSAIN
Mar 13, 2026 10:05:14
Chaka, :मध्य पूर्व में तनाव के चलते जुमा-तुल-विदा की पूर्व संध्या पर कश्मीर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इमामबाड़ों से लेकर दरगाहों और मस्जिदों तक, हर जगह कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जुमा-तुल-विदा के मौके पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाना, हालिया क्षेत्रीय तनावों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर होने वाली बड़ी धार्मिक सभाओं के महत्व को देखते हुए उठाया गया एक एहतियाती कदम है। यह हाई अलर्ट मार्च 2026 की शुरुआत में श्रीनगर और कश्मीर के अन्य इलाकों में अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को लेकर हुए हालिया विरोध प्रदर्शनों के बाद जारी किया गया है। इन प्रदर्शनों के चलते, एक हफ़्ता पहले कश्मीर में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात करने पड़े थे और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल भी करना पड़ा था। श्रीनगर की जामिया मस्जिद को छोड़कर, अधिकारियों ने कश्मीर भर की ऐतिहासिक मस्जिदों और दरगाहों में सामूहिक नमाज़ अदा करने की अनुमति दे दी है, लेकिन इसके साथ ही सुरक्षा बलों की भारी तैनाती और पूरी सतर्कता भी बरती जा रही है। जम्मू-कश्मीर सरकार ने जुमा-तुल-विदा की तारीख को आगे बढ़ाकर 13 मार्च कर दिया है, जिसके चलते पूरे केंद्र शासित प्रदेश में सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थान बंद कर दिए गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमने पहले ही सभी समुदायों के धार्मिक नेताओं—जिनमें दरगाह, मस्जिद और इमामबाड़ा समुदायों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं—से परामर्शन कर लिया था। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक सामूहिक कार्ययोजना पहले ही तैयार कर ली गई है। हमने ज़मीन पर, विशेष रूप से संवेदनशील स्थानों पर, अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए हैं, क्योंकि राष्ट्र-विरोधी तत्व इन धार्मिक सभाओं का फ़ायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं." श्रीनगर और कश्मीर के अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों के लिए एक विशेष 'ट्रैफ़िक एडवाइज़री' (यातायात परामर्श) जारी की गई है, ताकि प्रमुख दरगाहों और मस्जिदों पर जुटने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को सुचारू रूप से नियंत्रित किया जा सके। जुमा-तुल-विदा रमज़ान के पवित्र महीने का आखिरी शुक्रवार होता है। इस पवित्र महीने का सबसे मुबारक दिन माने जाने वाले इस शुक्रवार को दुनिया भर के मुस्लिम बहुल इलाकों में विशाल धार्मिक सभाओं का आयोजन किया जाता है। इस बार, मध्य पूर्व में ईरान और इज़राइल (तथा अमेरिका) के बीच बढ़ते संघर्ष और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की घटना ने दुनिया भर के शिया समुदाय में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। कश्मीर में भी इस घटना के विरोध में कई विशाल शोक जुलूस निकाले गए, और कुछ स्थानों पर हिंसा की खबरें भी सामने आईं। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, अधिकारियों ने आज कश्मीर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इमामबाड़ों से लेकर दरगाहों और मस्जिदों तक, हर जगह कड़ी निगरानी रखी हुई है।
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Mar 13, 2026 10:04:40
Kota, Rajasthan:KOTA मिडिल ईस्ट में युद्धकालीन परिस्थितियों के चलते गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था को लेकर प्रशासन एवं रसद विभाग अधिकारियों की ली बैठक, कलेक्ट्रेट स्थित टैगोर सभागार में विधायक संदीप शर्मा ने ली अधिकारियों की बैठक, शिक्षा नगरी कोटा में हॉस्टल,मेस एवं होटल संचालकों की कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई हुई प्रभावित, लकड़ी,कोयला, भट्टी एवं अन्य माध्यमों पर निर्भर हुए संचालक, मार्केट में सिलेंडरों की कालाबाजारी को लेकर दलाल हुए सक्रिय, घरेलु उपभोग हेतु सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता के दावे कर रहे विभाग, कालाबाजारी करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर, अनियमितता मिलने पर गैस एजेंसियों के डीलरों पर होगी सीज की कार्रवाई, जिला रसद विभाग अधिकारियों को फील्ड में स्टॉक एवं सप्लाई मॉनिटरिंग के दिए निर्देश, ASP दिलीप सैनी के सख्त निर्देश,एजेंसियों पर गड़बड़ी एवं कालाबाजारी करने पर होगी कार्रवाई, धरेलु उपयोग सिलेंडरों की बुकिंग ओटीपी माध्यम से लेकिन बुकिंग साइट पर नहीं हो रहे कई प्रयासों के बाद भी बुक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शिक्षा नगरी कोटा में कॉमर्शियल सप्लाई सुचारू करने के दिए निर्देश, बाइट - 1.संदीप शर्मा विधायक 2. गैस एजेंसी प्रतिनिधि
0
comment0
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
Mar 13, 2026 10:04:11
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया शहर के विजय सिनेमा रोड में मौजूद एक किराने की दुकान में महिला ग्राहक बनकर आई एक चोर ने ऐसा हाथ साफ किया कि दुकानदार भी माथा ठोक कर बैठ गया। जी हां दरअसल चौक इलाके के किराने की एक दुकान में साड़ी पहने एक महिला ग्राहक दूकान में घुसती है। पहनावे से महिला किसी संभ्रांत परिवार की लगती है। महिला ग्राहक दुकानदार से कुछ बात करती है और उसके बाद महिला ग्राहक बिना कुछ दुकान से खरीदे ही बाहर निकल जाती है। उस दौरान दुकानदार मोबाइल पर कुछ देखता रहता है। महिला जैसे ही दुकान से बाहर निकलती है दुकान के बाहर रखा 5 लीटर के तेल का एक डिब्बा लेकर रफू चक्कर हो जाती है। वही महिला चोर की कारगुजारी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है।
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Mar 13, 2026 10:03:57
Prayagraj, Uttar Pradesh:माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा सकुशल संपन्न, प्रदेशभर के 8 हजार 033 केंद्रों पर आयोजित हुई दसवीं और बारहवीं की परीक्षा, 51 लाख के करीब परीक्षार्थी दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में हुए शामिल, 18 मार्च से 1 अप्रैल के बीच 250 केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का होगा मूल्यांकन। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 सकुशल को संपन्न हो गई। इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा में पंजीकृत 27 लाख 61 हजार 696 में से लगभग 26 लाख और इंटर में पंजीकृत 25 लाख 76 हजार 082 परीक्षार्थियों में से 24.5 लाख उपस्थित रहे। दोनों में क्रमशः 1 लाख 61 हजार 696 और 1 लाख 26 हजार 082 यानी कुल लगभग 2.87 लाख परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार प्रदेश के 8 हजार 33 परीक्षा केन्द्रों पर दसवीं और बारहवीं की परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें लगभग 1.22 लाख परीक्षा कक्षों एवं परिसरों में 2.89 लाख से अधिक वॉइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर 24 घंटे सातों दिन ऑनलाइन निगरानी की गई। पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के चार जिलों प्रयागराज, कौशाम्बी, गाजीपुर एवं जौनपुर के 20 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा अवधि के दौरान जैमर स्थापित किए गए थे। परीक्षा के दौरान 12 जिलों के 16 परीक्षा केन्द्रों पर मानक संचालन प्रक्रिया का पालन न करने एवं 11 जिलों के 17 परीक्षा केन्द्रों के संबंध में नकल सम्बन्धी शिकायत प्राप्त होने पर कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। इस साल केवल 49 मामलों में पंजीकृत मूल परीक्षार्थी के स्थान पर छद्म परीक्षार्थी परीक्षा देते हुए पकड़े गए हैं। इन सभी मामलों में बोर्ड के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई गयी है। इसके अलावा 18 परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़े गए हैं। बोर्ड सचिव के मुताबिक परीक्षा सकुशल संपन्न होने के बाद 15 मार्च से उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन केंद्रों पर भेजी जाएंगी। 18 मार्च से मूल्यांकन कार्य शुरू हो जाएगा, 1 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य खत्म होगा। सचिव के मुताबिक मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित होगा।
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 13, 2026 10:03:41
Kota, Rajasthan:Middile East में युद्धकालीन परिस्थितियों के चलते गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था हुई प्रभावित, शिक्षा नगरी कोटा में हॉस्टल,मेस एवं होटल संचालकों की कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई हुई प्रभावित, लकड़ी,कोयला,भट्टी एवं अन्य माध्यमों पर निर्भर हुए संचालक, मार्केट में सिलेंडरों की कालाबाजारी को लेकर दलाल हुए सक्रिय, घरेलु उपभोग हेतु सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता के दावे कर रहे विभाग, कालाबाजारी करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर, अनियमितता मिलने पर गैस एजेंसियों के डीलरों पर होगी सीज की कार्रवाई, जिला रसद विभाग अधिकारियों को फील्ड में स्टॉक एवं सप्लाई मॉनिटरिंग के दिए निर्देश, घरेलु उपयोग सिलेंडरों की बुकिंग ओटीपी माध्यम से लेकिन बुकिंग साइट पर नहीं हो रहे कई प्रयासों के बाद भी बुक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शिक्षा नगरी कोटा में कॉमर्शियल सप्लाई सुचारू करने के दिए निर्देश, गैस सिलेंडर सप्लाई को लेकर कोटा से
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Mar 13, 2026 10:03:10
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह भव्य रूप से आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शामिल हुए इस दौरान विश्वविद्यालय के कुल 3380 विद्यार्थियों को विभिन्न संकायों की डिग्रियां प्रदान की गईं शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 23 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 166 विद्यार्थियों को मेरिट प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया वहीं विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को शिक्षा और समाज के क्षेत्र में योगदान के लिए ‘विद्या वाचस्पति’ की मानद उपाधि से भी सम्मानित किया गया समारोह को संबोधित करते हुए देवनानी ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ मानवीय मूल्यों का समावेश बेहद जरूरी है उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और चैट जीपीटी जैसे संसाधन काम को आसान जरूर बना सकते हैं, लेकिन वे इंसानी संवेदनशीलता और सोच का विकल्प नहीं बन सकते उन्होंने विद्यार्थियों को चेताया कि केवल मशीनी ज्ञान पर निर्भरता खतरनाक हो सकती है देवनानी ने युवाओं से ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ काम करने, मौलिक सोच और नवाचार को अपनाकर समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया बाईट – वासुदेव देवनानी (राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष)
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Mar 13, 2026 10:00:16
Jaipur, Rajasthan:शहर में चल रहे एलपीजी संकट के बीच जिला प्रशासन ने गैस की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई की है। जयपुर शहर जिला रसद अधिकारी प्रियव्रत चारण के नेतृत्व में डीएसओ टीम ने छापा मारकर घरेलू गैस सिलेंडरों से कमर्शियल सिलेंडरों में गैस भरने के अवैध कारोबार का खुलासा किया। टीम ने कार्रवाई करते हुए चीलगाड़ी रेस्टोरेंट के पास से करीब बीपीसी के 80 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। जांच के दौरान सामने आया कि घरेलू सिलेंडरों की कैप हटाकर उनसे गैस निकाली जा रही थी और उसे कमर्शियल सिलेंडरों में रिफिल किया जा रहा था। यह पूरा काम अवैध तरीके से चल रहा था, जिससे सरकार को राजस्व नुकसान और आम उपभोक्ताओं को गैस की कमी का सामना करना पड़ रहा था। मौके पर उर्मिल गैस एजेंसी की एक गाड़ी भी मिली, जिसमें सिलेंडर रखे हुए थे। टीम ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि एलपीजी की किल्लत के बीच ब्लैक मार्केटिंग और अवैध रिफिलिंग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि गैस की कालाबाजारी या अवैध रिफिलिंग की जानकारी मिलने पर तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करें, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।
0
comment0
Report
Mar 13, 2026 09:55:12
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:​सिकंदरा राव (हाथरस)- माहे रमजान के आखिरी जुमे यानी 'अलविदा जुमा' की नमाज आज कस्बा सिकंदरा राव की ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद समेत क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी मस्जिदों में पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। रमजान के विदाई के इस मौके पर नमाजियों का सैलाब उमड़ पड़ा, जिसे देखते हुए प्रशासन और नगर पालिका द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की गई थीं। ​देश की खुशहाली के लिए उठे हजारों हाथ ने सुख-समृद्धि के लिए दुआ मांगी l​दोपहर को जैसे ही मस्जिदों से अजान की गूंज सुनाई दी, अकीदतमंदों ने मस्जिदों का रुख किया। शाही जामा मस्जिद में नमाज के बाद मौलाना ने खुतबा पढ़ा और देश में अमन, चैन, सुख-समृद्धि और भाईचारे के लिए विशेष दुआ कराई। इस दौरान नमाजियों की आंखों में रमजान के जाने का गम और ईद के आने की खुशी साफ झलक रही थी। हजारों हाथ एक साथ खुदा की बारगाह में मुल्क की तरक्की के लिए उठे। इस मौके पर नगर पालिका के द्वारा साफ सफाई और कलई का विशेष प्रबंध ​नमाजियों की सहूलियत के लिए नगर पालिका के द्वारा कराया गयाlनगर पालिका अध्यक्ष के निर्देशानुसार कस्बे की सभी मस्जिदों के आसपास आज विशेष सफाई अभियान चलाया गया।​मस्जिदों के रास्तों और प्रवेश द्वारों पर चूना (कलई) डलवाया गया।​सुनिश्चित किया गया कि नमाजियों को आने-जाने में किसी भी प्रकार की गंदगी या असुविधा का सामना न करना पड़े। और अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया। ​शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपजिलाधिकारी संजय सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी जे एन आस्थाना के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। संवेदनशील चौराहों और मस्जिदों के बाहर पुलिस की गश्त जारी रही। स्थानीय प्रशासन ने धर्मगुरुओं के साथ समन्वय बनाकर यह सुनिश्चित किया कि नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो।
43
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 13, 2026 09:54:28
Tonk, Rajasthan:टोंक में अकीदत के साथ अदा की गई अलविदा जुम्मे की नमाज़, अमन-चैन की मांगी दुआ टोंक में रमजान माह के आखिरी जुम्मे पर मुस्लिम समुदाय द्वारा अलविदा जुम्मे की नमाज़ अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाज़ी पहुंचे और नमाज़ अदा कर मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज़ को लेकर मस्जिदों में सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई थी। नमाज़ के समय मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भरी नजर आईं, वहीं कई स्थानों पर नमाजियों ने मस्जिद के बाहर भी सफ बांधकर नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को अलविदा जुम्मे की मुबारकबाद दी। इस दौरान शहर में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा।
52
comment0
Report
DSDurag singh Rajpurohit
Mar 13, 2026 09:53:54
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर में गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम और भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कलेक्ट्रेट के सामने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए। धरने का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गोदारा ने किया, जबकि पूर्व विधायक चौहटन पदमाराम मेघवाल सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मंच पर मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का जीवन कठिन बना दिया है, खासकर रसोई गैस के दाम बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। वक्ताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही ट्रेड डील का सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था और आम जनता पर पड़ रहा है। उनका आरोप था कि सरकार बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए नीतियां बना रही है, जबकि आम नागरिक महंगाई से जूझ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में तत्काल राहत देने की मांग की। धरने के दौरान प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें गैस की कीमतों में कमी, महंगाई पर नियंत्रण और आम जनता को राहत देने की मांग की गई। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और पुलिस प्रशासन भी मौके पर तैनात रहा ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल इस प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस ने महंगाई और आर्थिक नीतियों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की है।
27
comment0
Report
Advertisement
Back to top