Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dhanbad826001

झरिया में 100 साल से जल रही आग: मास्टर प्लान से मिलेगी राहत!

Nitesh Mishra
Jun 30, 2025 06:31:09
Dhanbad, Jharkhand
एंकर -- धनबाद जिले के झरिया में पिछले 100 साल से जमीन के अंदर आग लगी हुई है।झरिया के लोग आग के ऊपर रहने को विवश है।केंद्र सरकार ने झरिया मास्टर प्लान को 5942 करोड़ की मंजूरी दी है।जिससे अग्निप्रभावित, डेंजर जोन में रहने वाले लोगो को पुनर्वासित करते हुए सभी सुविधा मुहैया कराया जाएगा। वही भाजपा झरिया विधायक रागिनी सिंह ने केंद्र सरकार को धन्यवाद करते हुए कहा कि झरिया उनका परिवार है।झरिया के लोगो को नए झरिया मास्टर प्लान के तहत सभी सुविधा उपलब्ध कराने का काम करेंगी।झरिया में लोग अग्निप्रभावित डेंजर जोन में रहते है।इस बार के प्लान में रोजगार की भी व्यवस्था की गई है।वही डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि झरिया मास्टर प्लान 5942 करोड़ की मंजूरी के केंद्र सरकार से मिली है न्यूज के माध्यम से जानकारी मिली है।लेकिन इसे लेकर अभी कोई लिखित गाइडलाइन नही मिला है। बाइट -- रागिनी सिंह(विधायक झरिया) बाइट -- आदित्य रंजन(डीसी धनबाद)
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement