Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bulandshahr203001

बुलंदशहर में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, कर्मचारी झुलसे!

MGMOHIT Gomat
Jul 27, 2025 13:33:10
Bulandshahr, Uttar Pradesh
बुलंदशहर- केमिकल रिसाइक्लिंग की फैक्ट्री में लगी आग, कई कर्मचारी झुलसे। पुलिस ने सभी घायल अस्पताल पहुंचाये, खतरे से बाहर बताई जा रही है सभी की जान। सिकंदराबाद के अलावा बुलंदशहर, खुर्जा व स्याना से भी मंगाई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां। आग को काबू करने का घंटों से किया जा रहा प्रयास, आला अफसर मौके पर। थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित शीतल वेस्ट कंपनी का मामला।
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DVDavit Verma
Jul 27, 2025 15:31:48
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:
ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਜਿੱਥੇ ਪੂਰੇ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬੜੀ ਧੂਮ ਧਾਮ ਦੇ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਉੱਥੇ ਹੀ ਖਰੜ ਦੇ ਸ਼ਾਨੇ ਪੰਜਾਬ ਗਰੁੱਪ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਇਸ ਮੌਕੇ ਜਿਲਾ ਡਿਵੈਲਪਮੈਂਟ ਅਤੇ ਪੰਚਾਇਤ ਅਫਸਰ ਬੀਬਾ ਪਰਮਜੀਤ ਕੌਰ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਪੁੱਜੇ ਜਿੱਥੇ ਸ਼ਾਨੇ ਪੰਜਾਬ ਗਰੁੱਪ ਦੀ ਬੀਬੀਆਂ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਜਿਲਾ ਡਿਵੈਲਪਮੈਂਟ ਅਤੇ ਪੰਚਾਇਤ ਅਫਸਰ ਪਰਮਵੀਰ ਕੌਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅੱਜ ਕੱਲ ਦੇ ਸਮੇਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਲੋੜ ਹੈ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਵਿਰਸੇ ਦੇ ਨਾਲ ਜੋੜਨ ਦੀ ਅਤੇ ਜੋ ਬੱਚੇ ਆਪਣੇ ਵਿਰਸੇ ਦੇ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਰਹਿੰਦੇ ਨੇ ਉਹ ਤਰੱਕੀ ਵੀ ਕਰਦੇ ਨੇ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਵਿਰਸੇ ਬਾਰੇ ਜਾਣੂ ਵੀ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ। ਤੇ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਪਣੇ ਮਾਤਾ ਪਿਤਾ ਦਾ ਸਨਮਾਨ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਤੇ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਸ਼ਾਨੇ ਪੰਜਾਬ ਗਰੁੱਪ ਦੀ ਬੀਬੀ ਸਰਬਜੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਬੜਾ ਹੀ ਮਾਣ ਮਹਿਸੂਸ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਜਿਲਾ ਡਿਵੈਲਪਮੈਂਟ ਅਤੇ ਪੰਚਾਇਤ ਅਫਸਰ ਪਰਮਵੀਰ ਕੌਰ ਸਾਡੇ ਛੋਟੇ ਦੇ ਸੱਦੇ ਤੇ ਇੱਥੇ ਪੁੱਜੇ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਸਾਰੇ ਹੀ ਖਰੜ ਵਾਸੀਆਂ ਅਤੇ ਦੇਸ਼ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਧੀ ਦੇ ਤਿਹਾਰ ਦੀ ਵਧਾਈਆਂ ਵੀ ਦਿੱਤੀਆਂ ਵਾਈਟ ਪ੍ਵਮਵੀਰ ਕੋਰ ਜ਼ਿਲਾ ਮੋਹਾਲੀ ਡਵੈਲਮੈਂਟ ਅਤੇ ਪੰਚਾਇਤ ਅਫਸਰ ਬੀਬੀ ਸਰਵਜੀਤ ਕੋਰ ਖਰੜ ਤੋ ਡੈਵਿਟ ਵਰਮਾ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ
0
Report
PSPradeep Sharma
Jul 27, 2025 15:30:26
Bhind, Madhya Pradesh:
हेडर- मंच से गरजे पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी, इशारों ही इशारों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर साधा निशाना। एंकर -बीती दस अगस्त गुरु पूर्णिमा को हुए मेहगांव खंड शिक्षा अधिकारी के साथ थप्पड़ कांड की गूंज अभी भी गूंज रही है, हालांकि पुलिस ने 15 दिन बाद शनिवार देर शाम भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी के नेतृत्व में होने वाले दो दिन पहले से प्रस्तावित आंदोलन थाना घेराव और गिरफ्तारी कार्यक्रम के रूप को बदलते हुए शासन प्रशासन से प्रताड़ित और पीड़ित लोगों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा के पास तय कार्यक्रम के अनुसार सभा की, मंच से बोलते हुए पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने पुलिस और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि वह सत्ता के दबाव में काम ना करें और लोगों की समस्याओं का तत्काल निदान करें, वही चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने थप्पड़ कांड के आरोपी मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा का नाम लेते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर हमला बोलते हुए कहा कि क्या 100 साल पुरानी संस्था में किस प्रकार की ट्रेनिंग देकर कार्यकर्ताओं को तैयार किया जाता है जो मैदान में आकर शासकीय सेवकों के साथ आमंत्रित और मारपीट करते हैं। वहीं मंच से बोलते हुए चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने पुलिस अधीक्षक का धन्यवाद देते हुए कहा कि भले ही देर से सही लेकिन पुलिस ने FIR तो दर्ज कर ली है, चाहे सुबह का भूला शाम को देर से घर आ जाए तो उसे भूला नहीं कहा जाता है, वही चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने मंच से कहा जिले में अगर कहीं कोई पीड़ित और प्रताड़ित होता है तो कांग्रेस और चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी उसके साथ सदैव कंधे से कंधा मिलाकर खड़े मिलेंगे। एंबिएंस-चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी पूर्व मंत्री कांग्रेस बाइट-1- चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी पूर्व मंत्री कांग्रेस प्रदीप शर्मा जी मीडिया भिंड
0
Report
VSVishnu Sharma
Jul 27, 2025 15:30:17
Jaipur, Rajasthan:
सिटी पार्क में 'अशोक वाटिका' ! भाजपा नेताओं ने लगाए अशोक के पेड़, प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ बोले_वृक्षारोपण,  संस्कृति के साथ संवेदनशीलता नोट ...विजुअल बाइट 2707ZRJ_JPR_MADAN_R TVU 141 जयपुर, vishnu।  बीजेपी की ओर से "हरियालो राजस्थान" और "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत हरियाली तीज पर सघन पौध रोपण किया गया। मानसरोवर की सिटी पार्क में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित सभी नेताओं ने अशोक के पेड़ लगाए, जिससे पार्क में मिनी अशोक वाटिका का स्वरूप साकार हुआ। इस मौके पर राठौर ने कहा कि यह वृक्षारोपण ही नहीं बल्कि संस्कृति के साथ संवेदनशीलता भी है।  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित प्रदेश और जिले के पदधिकारियों ने हरियालो राजस्थान और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मंडल और बूथ स्तर तक पौधे लगाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर कुल 108 पौधों का रोपण किया गया तथा वृक्षों के साथ पौध रोपण करने वालों की नाम पट्टीका भी लगाई गई। खास बात यह है कि इस अवसर पर मदन राठौड़ के साथ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनमी, पूर्व शहर अध्यक्ष संजय जैन, शहर अध्यक्ष अमित गोयल, अन्य पदाधिकारी नेताओं पदाधिकारियों ने पौधे लगाए, जो सभी अशोक के थे। इसको लेकर कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा हुई कि क्या अशोक वाटिका लग रहे हैं?।  इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा वृक्षारोपण केवल पर्यावरण का संरक्षण नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाने के लिए आगे आएं और कम से कम एक पेड़ अपनी मां के नाम अवश्य लगाएं।  राठौड़ ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में शुरू किया गया एक पेड़ मां के नाम अभियान ऐतिहासिक कदम है। "वृक्ष हमें न केवल प्राणवायु प्रदान करते हैं, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक अमूल्य धरोहर हैं। हर किसी को वृक्षारोपण करना चाहिए, विशेष रूप से ऐसे अवसरों पर जब प्रकृति और संस्कृति का संगम होता है।" राठौड़ ने कहा कि वृक्षारोपण के साथ हमें इनके सरंक्षण की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। पेड़ लगाने वाला उसके सरंक्षक के तौर पर कार्य करें तो आने वाले समय में हरित राजस्थान का संकल्प पूरा होता नजर आएगा। कार्यक्रम के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ के घर की पहुंचे। इस दौरान उनकी कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा हुई।  बाइट ....मदन राठौड़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष। 
0
Report
DIDamodar Inaniya
Jul 27, 2025 15:30:09
Nagaur, Rajasthan:
जिला- डीडवाना नावां लोकेशन- नावां शहर रिपोर्टर- मनीष पारीक मो 9928382887 @manishpurohit9 HEADLINE_लहरिया पहनकर मनाई सावणी तीज, गीतों के साथ लिया झूलने का आनंद नगरपालिका गांधी पार्क में बारिश के बीच मना रही महिलाएं सावणी तीज इंद्र देव ने भी महिलाओ को सावणी तीज पर बारिश की बौछार से किया सराबोर BODY_ डिडवाना जिले के नावां उपखण्ड मुख्यालय सहित आस-पास के गांवों एवं कस्बों में आज महिलाओं ने सावणी तीज का पर्व पारंपरिक रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया। तीज के पावन अवसर पर रविवार की सुबह घरों में विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाने के साथ ही महिलाओं एवं युवतियों ने अपनी सखी सहेलियों के साथ शिव मंदिरों में जाकर माता पार्वती की पूजा अर्चना कर महादेव के जल अर्पित करते हुए अमर सुहाग एवं सुखी दाम्पत्य जीवन की कामना की। शाम को महिलाओं ने लहरिए की साडिय़ां पहनने के साथ ही सौलह श्रृंगार कर सामूहिक रूप से सावणी तीज के गीत गाते हुए झूला झूलने गई। शहर के नगरपालीका गांधी पार्क में सजी धजी सोलह श्रंगार कर महिलाओ व युवतियों ने झूलों का व गीतों का लुत्फ उठाया वही शाम को इंद्र देव ने भी सावनी तीज में चार चांद लगाते हुए बारिश का दौर शुरू किया महिलाओं ने बारिश में झुलो पर झूलने का लुत्फ उठाया वही अलग अलग अंदाज में सेल्फियां व फोटो लेती दिखाई दी महिलाएं। साथ ही बच्चो ने भी गांधी पार्क में झूलों का लुत्फ उठाया।
0
Report
Jul 27, 2025 15:28:55
Anupshahar, Uttar Pradesh:
पोषित कुमार, अनूपशहर:अनूपशहर में सुहागिन महिलाओं ने हरियाली तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया। कस्बे के अधिकतर मोहल्लों में झूले डालकर महिलाओं ने सावन के गीत और मल्हार गाए। इस अवसर पर महिलाओं ने व्रत रखकर गौरी पूजन किया और विशेष पकवान भी बनाए।मोहल्ला मानक चौक में दशकों से लग रहे पारंपरिक तीज मेले में अनूपशहर कस्बे की सैकड़ों महिलाएं पहुंचीं। वहां महिलाएं झूले पर झूलती हुई और चाट-पकौड़ी का आनंद लेती हुई दिखाई दीं।
4
Report
Jul 27, 2025 15:23:33
Patran, Punjab:
गांव शुतराना में रविवार को दो पंचायत मेंबर पदों के लिए जिमनी मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हो रही है। सुबह वोटिंग के शुरुआत में हल्की नोकझोंक की स्थिति उत्पन्न हुई, लेकिन पुलिस प्रशासन ने समय रहते हस्तक्षेप कर माहौल को संभाल लिया। थाना शुतराना प्रभारी बलजीत सिंह मौके पर मौजूद रहे और पूरी चुनावी प्रक्रिया की निगरानी की। पूर्व सरपंच भगवंत सिंह ने आरोप लगाया कि एक पार्टी के उम्मीदवार के सहयोगी को मतदान केंद्र से बाहर निकाला गया, जिससे तनाव की स्थिति बनी। वहीं, सरपंच सुरेश कुमार ने बताया कि गांव में दो पंचायत मेंबरों का चुनाव हो रहा है और कुछ शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस और प्रशासन की तत्परता से स्थिति को काबू में कर लिया गया।थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि वोटिंग प्रक्रिया शांतिपूर्वक चल र
2
Report
RKRaj Kumar Bhati
Jul 27, 2025 15:18:46
Delhi, Delhi:
दिल्ली में कूड़े के पहाड़ को लेकर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली बीजेपी पर आरोप लगाया लगाया हैं. आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में बीजेपी कूड़े के पहाड़ को कम करने के बजाय चौथा पहाड़ बनाने की तैयारी में जुटी है। इसी मुद्दे को लेकर नगर निगम में विपक्ष के नेता अंकुश नारंग में ट्वीट करके कई सवाल खड़े किए। ज़ी मीडिया संवाददाता राजकुमार भाटी ने स्थाई समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा से इसी मुद्दे पर खास बातचीत।
5
Report
DIDamodar Inaniya
Jul 27, 2025 15:18:32
Nagaur, Rajasthan:
ASSEMBLY - MERTA LOCATION - MERTA ROAD DISTRICT - NAGAUR INFORMER - KAWALJEET REPORTER - DAMODAR INANIYA HEADLINE - मेड़ता रोड पुलिस की 3 बड़ी कार्रवाई 2 आरोपी गिरफ्तार 2 को लिया हिरासत में नक़ली नोटों को चलाने वाले आरोपी को 6 हजार के नक़ली नोटों के साथ किया गिरफतार 12 पेटी देशी अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर चलाया जा रहा है एरिया डोमिनेशन अभियान BODY - मेड़ता रोड पुलिस ने एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश चलाए जा रहे विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए मेड़ता रोड बाजार में नकली नोट चलाने के लिए मेड़ता रोड पहुंचे बासनी नेता निवासी सुरेंद्र मुंडेल को 6000 के नकली नोटों के साथ लाई ग्राम के पास गिरफ्तार किया जबकि रेन चौकी इंचार्ज रामप्रकाश ने NH-58 पर अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में ओमप्रकाश बिश्नोई को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 पेटी देशी अंग्रेजी शराब बरामद की। दो स्टैंडिंग वारंटियों को भी हिरासत में लिया गया है। बाइट - ऊर्जा राम विश्नोई थानाधिकारी मेड़ता रोड KAWALJEET SINGH MERTA CITY 9530258066
3
Report
HHHarvinder Harvinder
Jul 27, 2025 15:18:22
Mahendragarh, Haryana:
महेंद्रगढ़ में तेंदुए का कहर , 50 से ज्यादा पशुओं को बना चुका शिकार , 2 साल से डर के साए में जी रहे है लोग विभाग ने दी लोगों को सतर्क रहने की सलाह रात के समय घरों से बाहर ना निकले लोग हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में तेंदुए का कर कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है पिछले 2 साल में यह तेंदूआ करीब 50 से 60 पशुओं को अपना शिकार बन चुका है जिसके चलते स्थानीय लोग डर के साए में जीने को मजबूर है महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में राजस्थान की सीमा के साथ लगते नांगल चौधरी के गांव गोलवा में तेंदुआ ने बाड़े में घुसकर कटड़े पर हमला पर दिया। हमले से भयभीत हुए अन्य पशुओं ने जोर-जोर आवाज की। जिसका शोर सुनकर पशुपालक की नींद खुल गई। उन्होंने टार्च की मदद से देखा, तो तेंदुआ ने कटड़े की गर्दन दबोच रखी थी। पशुपालकों के साथ लाठी और डंडे दिखाकर उसे गाया। घटना की सूचना पाकर फॉरेस्ट विभाग तथा वाइड लाइफ विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। मौका निरीक्षण करने के बाद उन्होंने तेंदुआ को पकड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, गोलवा गांव के सुबेसिंह जागीरदार ने गांव से बाहर निजी जमीन पर पशुओं का बाड़ा बना रखा है। जिसमें रात को पशु बांधने के बाद नजदीक मकान में परिवार के साथ सोता है। रात भैंस, कटड़े व अन्य छोटे मवेशी बाड़े में बंधे हुए थे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने बताया कि पहाड़ नजदीक होने के कारण यहां महिलाएं घास लेने जाती हैं। युवा दौड़ करने जाते हैं। इसके अलावा मवेशी भी पहाड़ पर घास चरते हैं। जिन्हें तेंदुआ से जानलेवा हादसे का खतरा बढ़ गया है। समस्या से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया था, बावजूद उन्होंने हिंसक जानवर को नहीं पड़का। ऐसे में लोगों को भय के साये में घरेलू कामकाज करने पड़ रहे हैं। स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि 10 दिन पहले नांगल चौधरी से घर जा रहा था। इसी दौरान गांव के पास पहाड़ पर एक जानवर दिखाई दिया, इसके बाद उन्होंने गाड़ी की लाइटों को पहाड़ की तरफ किया, तब पता चला कि वह तेंदुआ है। जिससे फॉरेस्ट व वाइड लाइफ विभाग को अवगत कराया था। लेकिन उन्होंने ग्रामीणों की शिकायत को अनदेखा कर दिया, जिसके परिणाम स्वरूप तेंदुआ मवेशियों को शिकार बनाने लगा है। तेंदुआ वर्षावन से लेकर मैदानी इलाकों तक, शुष्क और पर्वतीय क्षेत्रों सहित, विविध प्रकार के आवासों के लिए अनुकूलित है। यह एक अवसरवादी शिकारी है, जो ज़्यादातर खुर वाले जानवरों और प्राइमेट का शिकार करता है। यह अपने शिकार का पीछा करते और घात लगाते समय छलावरण के लिए अपने चित्तीदार पैटर्न का उपयोग करता है, जिसे यह कभी-कभी घसीटकर पेड़ पर चढ़ा देता है।नांगल चौधरी ये जंगल एरिया करीब 15 से 20 किलोमीटर तक फैला हुआ कुछ इलाका अरावली में आता है और कुछ पीएफ एरिया में आता है रेंजर ऑफिसर रजनीश कुमार ने बताया कि नांगल चौधरी में जंगल एरिया करीब 15 से 20 किलोमीटर में फैला हुआ है और यहां पर काफी सारे जंगली जानवरों की प्रजातियां रहती हैं जंगल ही जानवरों का घर है अभी तक किसी इंसान पर किसी जानवर के द्वारा हमला नहीं किया गया है हम मवेशियों पर जरूर हमले हुए हैं उसको लेकर भी हमने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है बाइट रजनीश कुमार फॉरेस्ट ऑफिसर नांगल चौधरी रात के समय जंगल में देखे गए जानवर की लोकेशन से वॉकथ्रू लोकल ग्रामीण कुलड़ाराम से बात करते हुए संवाददाता तेंदुए के द्वारा हमले कई गए घर घटना स्थल से वॉकथ्रू परिवारजनों से बातचीत
2
Report
KSKartar Singh Rajput
Jul 27, 2025 15:18:14
Morena, Madhya Pradesh:
मुरैना में लगातार हो रही बारिश के चलते जोरा के जवाहर नवोदय विद्यालय सहित आवास पूरे जलमग्न हो गए, बाढ़ जैसे हालातो के चलते प्राचार्य द्वारा सभी बच्चों को शासकीय कॉलेज में शिफ्ट किया गया, अच्छा प्राचार्य द्वारा बताया कि पास में बने हुए तालाब लीकेज होने के चलते उसका पानी तेज गति से नवोदय विद्यालय में घुस रहा है, इस कारण से वहां हालत ज्यादा खराब हुई हे, स्कूल प्रबंधन द्वारा सभी बच्चों को कॉलेज में शिफ्ट करने के बाद वहां पानी निकलवाने की कोशिश की जा रही है
3
Report
VRVIJAY RANA
Jul 27, 2025 15:18:08
DMC, Chandigarh:
हरियाणा राजभवन में धूमधाम से मनाया गया तीज का त्योहार कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल अशीम कुमार घोष, उनकी धर्मपत्नी मित्रा घोष रही उपस्थित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी रहे कार्यक्रम का हिस्सा तीज पर्व के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुई प्रस्तुति
4
Report
PPPoonam Purohit
Jul 27, 2025 15:17:52
Shivpuri, Madhya Pradesh:
शिवपुरी -बैराड़ कस्बे में शनिवार की दोपहर एक युवक को भाजपा नेताओं की मौजूदगी में तालीबानी सजा देते हुए सिर पर जूता रखकर माफी मंगवाई गई। खास बात यह है कि यह पूरा घटनाक्रम बैराड़ थाने के सामने घटित हुआ। पूरी घटना के वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों पर बैराड थाने में एफआईआर करने के बाद एक को गिरफ्तार कर पुलिस ने जुलूस निकाला यह जुलूस बैराड़ में व्यवसायियों ओर वैश्य समाज के आक्रोश के बाद निकाला गया। इस मामले में भाजपा के पूर्व मंत्री सुरेश राठखेडा का नाम आने पर बाद सुरेश राठखेडा ने मामले में सफाई दी है। वही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मामले में ट्वीट किया है। बाईट - पूर्व मंत्री सुरेश राठखेडा (भाजपा)
4
Report
BSBhanu Sharma
Jul 27, 2025 15:17:43
Dholpur, Rajasthan:
धौलपुर के सरमथुरा क्षेत्र में एक दुखद घटना हुई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें करीब 20 से 25 भैंसें पार्वती नदी में बहती हुई नजर आ रही हैं। यह वीडियो मटियावास गांव से संबंधित है, जहां धन्नूपुरा एनीकट के पास यह घटना घटी। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ये भैंसें तेज धार में फंस गई हैं। इस घटना में कुछ भैंसों की दुखद मौत हो गई, जबकि कुछ भैंसें बहकर आगे निकल गईं। यह दृश्य न केवल हृदय विदारक है, बल्कि यह हमें यह भी सोचने पर मजबूर करता है कि हमें अपने पशुओं की सुरक्षा के लिए और अधिक सजग रहना होगा। ऐसे समय में, जब बारिश के कारण नदियों का जल स्तर बढ़ता है, हमें विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
4
Report
NTNagendra Tripathi
Jul 27, 2025 15:17:20
Gorakhpur, Uttar Pradesh:
गोरखपुर में चलती कार में लगी आग,जलकर हुई खाक। गोरखपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां कैंट थाना क्षेत्र के पल्स हॉस्पिटल के पास एक चलती कार में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि कार जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण कार में आग लगी। कार सवार लोगों ने धुआं और चिंगारी निकलते देख तुरंत कार से कूदकर अपनी जान बचाई। जलती कार देख रस्ता जाम हो गया और मौके पर मची अफरा तफरी मच गई।वहीं कार से अचानक चिन्गारी व धुंआ निकलते हुए देख कार सवार 5 लोगों के साथ 2 बच्चों सहित कुल 7 लोगों ने कार से भागकर बचाई अपनी जान। मौके पर पल्स हॉस्पिटल के कर्मचारियों व फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बुझाई आग। गोरखपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां कैंट थाना क्षेत्र के पल्स हॉस्पिटल के पास एक चलती कार में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि कार जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण कार में आग लगी। कार सवार लोगों ने धुआं और चिंगारी निकलते देख तुरंत कार से कूदकर अपनी जान बचाई। कैंट थाना क्षेत्र के पल्स हॉस्पिटल के पास का मामला।
2
Report
GSGovind Soni
Jul 27, 2025 15:17:12
Rajgarh, Madhya Pradesh:
राजगढ़ जिले में रविवार को कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। लगातार जिले में हुई बारिश को देखते हुए नदी नाले उफान पर आ गए। राजगढ़ जिले के ब्यावरा में दोपहर 1:00 बजे से शाम 6:00 तक झमाझम बारिश हुई। जिससे इस सीजन में पहली बार अजनार नदी उफान पर आ गई। इसके कारण शहर के पंजाबी नर्सिंग होम के पुल पर पानी होने से राजगढ़ मार्ग और अस्पताल रोड पर स्थित पुलिया पर पानी आने के कारण एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, मोनीपुरा गांव और सिविल अस्पताल जाने वाला मार्ग बंद हो गया। वही लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन के द्वारा हाई अलर्ट जारी किया गया है। वहीं निचली बस्तियों को खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जल भराव भी हो गया। जिले में सुबह से ही जारी तेज बारिश के दौर को देखते हुए शिक्षा विभाग ने नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। बाइट सुभाष अलावे तहसीलदार बाइट विष्णु साहू पार्षद
2
Report
Advertisement
Back to top