Back
पिता ने बेटे का गला दबाकर हत्या की कोशिश, अस्पताल में हंगामा!
MDMahendra Dubey
FollowJul 24, 2025 00:30:26
Damoh, Madhya Pradesh
देर रात जिला अस्पताल में हंगामा, पिता ने बेटे को मारने की की कोशिश..
एंकर/ दमोह के जिला अस्पताल में देर रात करीब एक बजे एक पिता ने जमकर बबाल किया औऱ इस दौरान उसने अपने बेटे का गला दबाकर मारने की कोशिश भी की लेकिन अस्पताल स्टाफ औऱ सुरक्षा कर्मियों की सक्रियता ने बड़ा हादसा होने से बचा लिया। दरअसल देर रात छतरपुर जिले के बकस्वाहा थाना क्षेत्र के बेलखेड़ी गावँ से एक शख्स विनोद अहिरवाल को 108 एम्बुलेंस के जरिये दमोह जिला अस्पताल लाया गया, सुशील के साथ उसकी पत्नी और दो बच्चे भी थे। अस्पताल में विनोद ने शिकायत की कि उसे उसकी पत्नी ने खाने में ज़हर दिया है, इस बात को सुनकर डॉक्टर और स्टाफ उसका इलाज करने लगे , युवक के शरीर से ज़हर निकालने के लिए उसकी नाक के सहारे पाइप अंदर डाला गया और इस दौरान विनोद ने अपनी छाती से अपने बेटे को चिपकाकर रखा लेकिन अचानक विनोद ने बेटे का गला दबाने की कोशिश की तो सब हैरान रह गए, आसपास मौजूद लोगों ने मासूम को युवक के कब्जे से छुड़ाया और जैसे ही बच्चा विनोद की गिरफ्त से बाहर निकला वो अस्पताल से भाग खड़ा हुआ। युवक की पत्नि और बच्चे जिला अस्पताल में रह गए और वो लापता हो गया। अस्पताल स्टाफ के मुताबिक 108 एम्बुलेंस से उतरने के बाद विनोद ने मेन गेट पर भी बबाल किया था। इस अजीबो गरीब घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और मौके पर पुलिस भी पहुंची। युवक की पत्नी के मुताबिक उसका पति कुछ दिनों से अजीबो गरीब हरकते कर रहा है और आज उसने ज़हर खिलाने का नाटक बताकर ये बखेड़ा खड़ा किया है। अस्पताल की सुरक्षा में लगे कर्मियों के मुताबिक विनोद की हरकतें अजीब थी और यदि समय रहते उसके चंगुल से बच्चे को न बचाया जाता तो कोई अनहोनी हो सकती थी। वहीं ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर का कहना है ज़हर की शिकायत के बाद उसे इलाज दिया जा रहा था लेकिन अचानक युवक का मिजाज बदला और ये घटनाक्रम सामने आया है। फिलहाल युवक कहा है इसे लेकर कोतवाली पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
बाईट- सुशीला अहिरवाल ( युवक की पत्नी)
बाईट- अंजली ( महिला सुरक्षा कर्मी जिला अस्पताल दमोह)
बाईट- नरेश ( सुरक्षा कर्मी जिला अस्पताल दमोह)
बाईट- डॉ आशुतोष पटेल ( चिकित्सक जिला अस्पताल दमोह)
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAkhilesh Sharma
FollowJul 25, 2025 02:32:49Dungarpur, Rajasthan:
जिला डूंगरपुर
विधानसभा डूंगरपुर
अखिलेश शर्मा
लोकेशन डूंगरपुर
हेडलाइन - एसडीएम ने बिछीवाड़ा मार्केट का किया पैदल निरीक्षण
एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले में बिछीवाड़ा की नवनियुक्त उपखण्ड अधिकारी शाहीन अंजुम ने बिछीवाड़ा बाजार का निरीक्षण किया। एसडीएम ने राजस्व टीम के साथ पैदल पैदल बाजार का जायजा लिया वही बाजार में बड़ी तादात में बढ़ते अवैध अतिक्रमण पर नाराजगी जताई है । एसडीएम शाहीन अंजुम ने तहसीलदार व पंचायत को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बाजार में आम रास्ते पर केबिन व ठेले लगाने वाले लोगों के लिए उचित जगह व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
0
Report
DSdevendra sharma2
FollowJul 25, 2025 02:32:40Rajsamand, Mohi, Rajasthan:
रेलमगरा उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटडी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे पौधा रोपण कार्यक्रम हुआ आयोजित,,,,,
राजसमंद।
रेलमगरा उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटडी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे सरकार के निर्देशानुसार हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर मे संस्था प्रधान व पीईइओ गरिमा शक्तावत एव प्रशासक अभिषेक चौधरी के नेतृत्व मे वृक्षारोपण किया गया जिसमें एक हजार पौधों का रोपण सुरक्षित तारबंदी के साथ किया गया।
जिला, राजसमंद
जिला संवाददाता, देवेंद्र शर्मा
0
Report
Uttar Pradesh:
आंवला बरेली : आँवला के एक निजी अस्पताल में डॉक्टर की अनुपस्थिति में नर्स ने कर दिया प्रसूता का बड़ा ऑपरेशन। जिसमें बच्चा तो सुरक्षित है मगर प्रसूता की मौत हो गई।जिसको लेकर हंगामा हो गया पुलिस मार्केट प्रॉपर्टी
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJul 25, 2025 02:32:32Sikar, Rajasthan:
नीमकाथाना सीकर
नीमकाथाना में भेड़ चोरी
एंकर
सीकर केनीमकाथाना कोतवाली थाना इलाके के सिरोही में चरवाहों की 35 भेड़ चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों का पीछा करते हुए चरवाहों के ग्रुप ने अम्बाला मंडी से चोरी हुई भेड़ों के साथ चोरों को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। पशु पालक ने चोरी की बरामद भैडो को सुपुर्द करने की मांग की है।
0
Report
NGNakibUddin gazi
FollowJul 25, 2025 02:32:00Jalabaria, West Bengal:
সরকারি নিষেধাজ্ঞা না মেনে গঙ্গাসাগরে সমুদ্রের স্নান উত্তাল ঢেউয়ে তলিয়ে গেল ভিন্ন রাজ্যে এক পুণ্যার্থী
250725ZG_DH_SAGOR
নকিব উদ্দিন গাজী
সরকারি নিষেধাজ্ঞা না মেনে গঙ্গাসাগরে সমুদ্র স্নান করতে গিয়ে উত্তাল ঢেউয়ের কারণে তলিয়ে গেল ভিন্ন রাজ্যের এক পুণ্যার্থী। স্থানীয় ও প্রশাসন সূত্রে খবর, উত্তর প্রদেশ থেকে ২৫ থেকে ৩০ জনের একটি দল বৃহস্পতিবার গঙ্গাসাগরে কপিলমুনি মন্দিরে পুজো দেওয়ার জন্য আসে। পুজো দেওয়ার আগে বৃহস্পতিবার দুপুরে প্রশাসনের নজর এড়িয়ে এক যুবক গঙ্গাসাগরে সমুদ্র স্নান করতে নামে। সমুদ্র স্নান করতে নেমে উত্তাল ঢেউয়ের কারণে ওই যুবক তলিয়ে যায়। নিখোঁজ ওই যুবকের নাম সন্দীপ গৌড় (২৪) বাড়ি উত্তরপ্রদেশে। এই খবর পেয়ে ঘটনাস্থলে পৌঁছায় গঙ্গাসাগর উপকূল থানার পুলিশ ও ব্লক প্রশাসনের বিপর্যয় মোকাবিলা বাহিনীর কর্মীরা। সমুদ্রে ওই যুবকের খোঁজে নামানো হয় স্পিড বোর্ড এছাড়াও ব্লক প্রশাসনের পক্ষ থেকে ডুবুরি নামানো হয়। দীর্ঘক্ষণ ওই যুবকের খোঁজে তল্লাশি সন্ধ্যা হয়ে যাবার কারণে তল্লাশি বন্ধ থাকলেও শুক্রবার সকাল থেকে শুরু হয়েছে ওই যুবকের খোঁজ।
0
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowJul 25, 2025 02:31:54Shahdol, Madhya Pradesh:
शहडोल जिले के व्यौहारी क्षेत्र में हाथी का आतंक, फसलें चौपट, घरों को नुकसान
एंकर -शहडोल जिले के व्यौहारी क्षेत्र में इन दिनों एक जंगली हाथी का कहर लगातार जारी है। ग्रामीणों में भय का माहौल है क्योंकि यह हाथी दिनदहाड़े बस्तियों में घुसकर न सिर्फ फसलों को रौंद रहा है, बल्कि घरों को भी भारी नुकसान पहुँचा रहा है।
चारका, हनुमानपुर सहित आसपास के कई ग्रामीण इलाकों में हाथी की उपस्थिति से लोग सहमे हुए हैं। कई किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह हाथी लगातार इधर-उधर घूमते हुए गांवों की ओर आ रहा है और रात्रि ही नहीं बल्कि दिन में भी लोगों के घरों में घुसकर नुकसान पहुँचा रहा है।
प्रभावित ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई
ग्रामीणों ने वन विभाग और जिला प्रशासन से तत्काल राहत व सुरक्षा की मांग की है। अभी तक वन विभाग की ओर से कोई स्थायी उपाय नहीं किया गया है जिससे लोग खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं।
ग्रामीण बोले – "कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा"
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो यह हाथी किसी व्यक्ति की जान भी ले सकता है। लोगों ने रात्रि में पहरा देना शुरू कर दिया है लेकिन डर बना हुआ है।
बाइट01-राम सजीवन कोल (ग्रामीण हनुमानपुर)
बाइट02-कोदू सिंह (ग्रामीण चरका)
बाइट03-पुष्पेंद्र पटेल (जिला पंचायत सदस्य शहडोल)
0
Report
DSdevendra sharma2
FollowJul 25, 2025 02:31:42Rajsamand, Mohi, Rajasthan:
11वीं संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ,,,,
राजसमंद
राजसमंद शहरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय की छात्र छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय प्राथमिक विद्यालय सालमपुरा में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ऊषा टेलर के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।
जिला, राजसमंद
जिला संवाददाता, देवेंद्र शर्मा
0
Report
DSdevendra sharma2
FollowJul 25, 2025 02:31:23Rajsamand, Mohi, Rajasthan:
हरियालो राजस्थान अभियान के तहत राजसमंद भाजपा ने बिनोल चौकी में लगाए लगभग 2000 पौधे,,,,,
राजसमन्द
हरियालो राजस्थान अभियान के तहत प्रदेश के प्रत्येक जिले मंडल व बूथ स्तर पर भाजपा द्वारा पौधारोपण किया जा रहा है। जिसके तहत भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल के सानिध्य में बिनोल ग्राम पंचायत के वन चौकी में 2000 पौधारोपण किया गया।
जिला, राजसमंद
जिला संवाददाता, देवेंद्र शर्मा
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJul 25, 2025 02:31:19Sikar, Rajasthan:
फतेहपुर सीकर
रैली निकाली
सीकर के फतेहपुर में एस.एफआई,डीवाईएफआई और शिक्षक संघ शेखावत के संयुक्त तत्वाधान में गांव बचाओं,शिक्षा बचाओं,स्मार्ट मीटर पर रोक लगाओं अभियान के तहत रैली निकालकर उपखण्ड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर उपखण्ड अधिकारी दयमंती कंवर को ज्ञापन सौप कर समस्या के समाधान की मांग की।
0
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowJul 25, 2025 02:30:45Katihar, Bihar:
कटिहार ब्रेकिंग --
ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी कार्यवाही - दो शराब तस्करों के साथ भारी मात्रा में शराब बरामद
ट्रेन संख्या 15720, सिलीगुड़ी- कटिहार पैसेंजर से अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब की तस्करी
कुल 79.25 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई
विदेशी शराब की बाजार कीमत लाखों रुपये आँकी गई
अभियान के दौरान निगरानी हेतु अत्याधुनिक ड्रोन कैमरे का प्रयोग किया गया
आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे यह शराब पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से लाकर स्थानीय बाजार में ऊँची कीमत पर बेचने वाले थे
कटिहार रेलवे जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल, पोस्ट कटिहार (पूर्व) द्वारा ऑपरेशन सतर्क के अंतर्गत आज एक बड़ी और सफल कार्रवाई को अंजाम दिया गया। गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल को जानकारी प्राप्त हुई थी कि ट्रेन संख्या 15720, सिलीगुड़ी- कटिहार पैसेंजर से अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब की तस्करी की जा रही है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक राकेश कुमार की एक विशेष टीम द्वारा योजना बनाकर ट्रेन के कटिहार रेलवे स्टेशन के आगमन पर टीम ने त्वरित और सतर्कता से तलाशी अभियान शुरू किया। और इस दौरान कुल 79.25 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। साथ ही शराब तस्करी में संलिप्त दो अभियुक्तों चुन्नू सिंह उम्र 19 वर्ष, पिता- राम नारायण सिंह निवासी मिरचाईबारी, वार्ड संख्या 05, थाना-सहायक, जिला कटिहार व रंजन कुमार, उम्र 28 वर्ष, पिता रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, निवासी- ओटी पारा, वार्ड संख्या 08, थाना-सहायक, जिला- कटिहार को गिरफ्तार किया गया | प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे यह शराब पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से लाकर स्थानीय बाजार में ऊँची कीमत पर बेचने वाले थे। बरामद विदेशी शराब की बाजार कीमत लाखों रुपये आँकी गई है। उल्लेखनीय है कि इस अभियान के दौरान निगरानी हेतु अत्याधुनिक ड्रोन कैमरे का प्रयोग किया गया, जिससे ट्रेन की हर गतिविधि पर ऊपरी दृष्टिकोण से लाइव एवं सटीक निगरानी संभव हो सकी।
-- विजुअल --
प्रेस विज्ञप्ति --
0
Report
RSRAKESH SINGH
FollowJul 25, 2025 02:30:33Chapra, Bihar:
RAKESH/CHHAPRA
ANCHOR: सारण जिले के हर क्षेत्र पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व रखता है, मढौरा के शीलहौरी में भी भगवान बिष्णु की मायानगरी बनी थी, भगवान विष्णु ने देवऋषि नारद के ब्रह्मचर्य की रक्षा करने के लिए मढ़ौरा के बगल में एक मायानगरी की स्थापना की थी ।
छपरा जिले के मढौरा मुख्यालय से 2 किमी की दूरी पर स्थित शिल्हौरी शिव मंदिर का इतिहास विष्णु पुराण में वर्णित है, पौराणिक कथाओं में कहा जाता है, शिल्हौरी में श्री हरि विष्णु द्वारा माया की नगरी की रचना की गई थी, ताकि हरि विष्णु के भक्त देवर्षि नारद मुनि का मोह भंग किया जा सके। नारद मुनि श्रीहरि भगवान विष्णु की तपस्या में लीन थे, जिसके बाद उनकी तपस्या भंग करने को लेकर देवराज इंद्र द्वारा कामदेव को भेजकर उनकी तपस्या भंग कराने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन देवर्षि नारद के ऊपर कामदेव का कोई प्रभाव नही पड़ा, जिससे नारद जी को इस बात का अहंकार हो गया था, की उन्होंने कामदेव पर विजय प्राप्त कर लिया है,
उन्होंने इस बात की चर्चा भगवान शिव से की, नारद मुनि की इन बातों को सुनकर भगवान शिव समझ गये की नारद जी को अहंकार हो गया है। उन्होंने मन ही मन सोचा कि श्री हरि विष्णु को यदि इनके अहंकार का पता चल जायेगा, तो निश्चित ही नारद का अहित ही होगा, इसलिये उन्होंने नारद मुनि से कहा कि आप इस बात को श्री हरि विष्णु जी की नही बताइयेगा,
लेकिन अहंकार में चूर नारद जी से रहा नही गया, वो भगवान शिव की बातों को अनसुना कर क्षीरसागर में पहुँचकर विष्णु जी से सब बातें बता दी। और नारद जी वहां से निकल पड़े। विष्णु जी तो खुद ही लीलाधारी है, उन्होंने देवर्षि नारद जी की बातों को सुनकर सोचा कि कोई ऐसा उपाय करता हूँ, जिससे नारद का अहंकार भी चूर हो जाये और मेरी लीला भी चलती रहे।
नारद जी जिस रास्ते से जा रहे थे, वहां से सौ योजन की दूरी पर श्री हरि विष्णु ने एक माया की नगरी रची, और उस नगरी के राजा शीलनिधि थे, और उनकी एक पुत्री विश्वमोहिनी, वो भी इतनी सुंदर की स्वयं लक्ष्मी भी उनपर मोहित हो जाये। नगर के रास्ते से देवर्षि नारद को जाते देख राजा शीलनिधि ने देवर्षि नारद से अपनी पुत्री विश्वमोहिनी का हस्तरेखा देखने का आग्रह किये। उनकी हस्तरेखा बता रही थी कि विश्वमोहिनी जिससे भी शादी करेगी वह अमर हो जायेगा, वह तीनो लोको का स्वामी होगा, संसार के समस्त चर-अचर जीव उनकी सेवा करेंगे। इसी सोच में पड़े नारद मुनि ने राजा शीलनिधि से असल बात ना बताकर कुछ बनावटी बातें बनाकर वहां से निकल गए, और नारद जी मन ही मन विश्वमोहिनी को पाने के लिये विचार करने लगे, इसी बीच उनके मन में यह बात बात आई कि विश्वमोहीनी को पाने लिए सबसे सुंदर होना बहुत जरूरी है,
फिर क्या था सुंदर स्वरूप पाने की इच्छा मन में पाले हुए देवर्षि नारद श्री हरि विष्णु के वापस गये। और उनसे श्री हरि विष्णु के एक स्वरूप को ही मांग लिया, भगवान ने हरि के एक स्वरूप बंदर का रूप देवर्षि नारद को दे दिया।
उधर विश्वमोहिनी के स्वंयम्बर में पहुँचे देवर्षि नारद मुनि अत्यंत ही प्रसन्न थे, की विश्वमोहिनी उनका ही चयन करेंगी, तभी उस सभा मे राजा के भेष में श्री हरि विष्णु पहुँचे और विश्वमोहिनी ने राजा के वेश में पहुँचे श्री हरि विष्णु के गले मे वरमाला डाल दी।
फिर क्या था नारद जी अपने साथ हुए छल और जल में बंदर स्वरूप देखकर अत्यंत क्रोधित हो गये और उसी समय उन्होंने श्री हरि विष्णु को श्राप दिया कि जिस प्रकार से आपने नर रूप में आकर मेरा उपहास किया, बंदर का स्वरूप दिया और मुझे स्त्री वियोग दिया है, उसी तरह आप भी नर रूप धारण करेंगे और स्त्री वियोग सहन करना पड़ेगा, और उस समय बंदर ही आपके काम आएंगे।
नारद मोह भंग की कथा वाली यह जगह फिलहाल छपरा जिले के मढौरा प्रखंड मुख्यालय से नजदीक शिल्हौरी है। आज भी बारहों मास दूर दराज से श्रद्धालु यहां पहुँचते है,
सावन और महाशिवरात्रि पर यहां विशेष पूजा और सजावट के साथ ही भंडारा का आयोजन होता है। जिसमे पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होती है।
wt राकेश कुमार सिंह
0
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowJul 25, 2025 02:30:24Katihar, Bihar:
कटिहार ब्रेकिंग --
कटिहार जिला मुख्यालय के समीप बिजली ट्रांसफार्मर को लेकर किया एन एच 81 ए मुख्य सड़क जाम
कटिहार जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर की दूरी पर हाजीपुर ग्रामीण क्षेत्र में बिजली ट्रांसफार्मर को लेकर किया मुख्य सड़क जाम
लंबी दूरी से आने वाले बस यात्री जाम में फंसे
रोज की आवाजाही करने वाले दैनिक यात्री भी जाम में फंसे
देर रात 2:00 से लेकर सड़क को किया जाम
जाम स्थानीय जनता के द्वारा किया गया
लोगों की मांग थी कि 100 जगह की 200 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया जाए
स्थानीय प्रशासन के आने के बाद ही जाम छुटने के आसार
बाइट -- स्थानीय बस यात्री
बाइट -- स्थानीय ग्रामीण
बाइट -- स्थानीय ग्रामीण
बाइट -- स्थानीय ग्रामीण
बाइट -- स्थानीय ग्रामीण
बाइट -- स्थानीय ग्रामीण
बाइट -- स्थानीय ग्रामीण
-- जाम का विजुअल
0
Report
Raebareli, Uttar Pradesh:
सामुदायिक स्वास्थ केन्द फुरसतगंज मे एक्स रे मशीन तो लगी है अस्पताल मे सिर्फ तीन दिन ही बृहस्पतिवार शुक्रवार शनिवार को दस से पन्दह एक्स रे होता है लेकिन एक्स रे होने के बाद एक्स रे फिल्म ना मिलने से मरीजो मे आकोश है वही बृहस्पति वार को आये एक्स रे करवाने राहुल शायरा बाबू लाल अर्पित कुमार सुमन विधा देवी आदि लोगो का कहना है कि एक्स रे तो करवाया लेकिन एकस रे रिपोर्ट मोबाइल मे देते है फिल्म नही देते है वही एक्सरे टेक्नीशियन अमित कुमार ने बताया कि एक्से रे फिल्म ना होने से मरीजो को मोबाइल पर ही दिया जाता है वही सी एच सी फुरसतगंज स्वास्थ अधीक्षक डाक्टर अभिषेक शुक्ला ने बताया फिल्म की जानकारी उच्च अधिकारी को दे दी है जैसे एकस रे फिल्म मिलते ही एक्स रे फिल्
5
Report
ADAjay Dubey
FollowJul 25, 2025 02:15:57Singrauli, Madhya Pradesh:
पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा से सिंगरौली के मरीज को समय पर मिला इलाज
कलेक्टर की पहल पर भोपाल भेजा गया मरीज, एम्स में चल रहा उपचार
सिंगरौली जिले के हुईबैढ़न निवासी संदीप सिंह, जिन्हें अचानक सांस लेने में तकलीफ और बीपी में गिरावट की शिकायत हुई, जिसे नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान चिकित्सकों ने किडनी में गंभीर समस्या पाई और उन्हें तत्काल किसी बड़े अस्पताल में रेफर करने की सलाह दी।
परिजनों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मरीज को समय पर बाहर ले जाना संभव नहीं था। ऐसे में परिजनों ने कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला से संपर्क कर सहायता मांगी। कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा के तहत भोपाल से एयर एम्बुलेंस उपलब्ध कराई।
मरीज को एम्स भोपाल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार जारी है और उसकी स्थिति में सुधार बताया गया है। परिजनों ने सरकारी सहायता के लिए प्रशासन का आभार जताया है।
3
Report
SKSwadesh Kapil
FollowJul 25, 2025 02:15:46Alwar, Rajasthan:
एंकर ,विजुअल
नौगावा तहसील क्षेत्र मे अवैध खनन चरम है. पत्थरों से भरे ओवरलोड बिना नंबरी डंपर सैकड़ों डंपर नौगावा मे सरपट दौड़ते नजर आते है. प्रशासन के सामने से गुजरते यह विशाल डंपर उन्हें नजर नहीं आते. जबकि वाहन चालक एवं आम जनता इन डंपरों के कारण जाम मे फंसे रहते है. दरअसल डंपर चालकों ने आगे एवं पीछे दोनों तरफ ग्रीस लगाकर नंबरों को मिटा रखा है.
नंबर मिटाने के पीछे क्या कारण-
1_ किसी डंपर से दुर्घटना होने पर आसानी से बच निकलते है.
2_अधिकतर डंपरों का बीमा एवं परमिट नहीं है.
3_ओवरलोड होने के कारण होने वाली कार्यवाही से बच निकलते है.
यदि किसी डंपर से दुर्घटना हो जाती है तो मिलभगत कर डंपर दूसरा दिखाया जाता है. यही कारण है की डंपर चालक डंपरों के नम्बर मिटाकर रखते है.
प्रतिदिन 500 से अधिक ओवरलोड डंपर निकलते है नौगावा तहसील क्षेत्र से.
नौगावा से प्रतिदिन 500 से अधिक ओवरलोड पत्थरों से भरे डंपर दिन और रात निकलते है. दिन मे इन डंपरों के कारण बाजार मे जाम लगा रहता है. जिसको खुलवाने मे पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ती है.
राजस्थान हरियाणा पर शाम को लगता है ओवरलोड पत्थरों का जमावड__शाम 5 बजे के बाद से ही राजस्थान हरियाणा बॉर्डर पर ओवरलोड डंपरों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है. जहाँ करीब 150 -160 डंपर सड़क के दोनों तरफ खडे रहते है. जिसके कारण वहाँ से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. कई बार तो इन डंपरों के कारण वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है. हैरानी की बात है की आम जनता एवं वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनने वाले यह डंपर प्रशासन को नहीं दिखाई देते. इन डंपरो के कारण पूर्व मे भी कई लोगो को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है.
2
Report