Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Fatehabad125050

किसानों ने सरकार का पुतला फूंककर जताया विरोध, जानें क्यों!

AMAjay Mehta
Jul 11, 2025 10:30:14
Fatehabad, Haryana
फतेहाबाद (हरियाणा)। एंकर रीड - सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ किसान संगठन द्वारा प्रदर्शन, पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति द्वारा सरकार का पुतला फूंक कर किया गया रोष प्रदर्शन, सरकार की नीतियों, स्मार्ट मीटर, अन्य मुद्दों को लेकर किया गया प्रदर्शन वॉयस - सरकार की नीतियों से खफा किसान संगठन से जुड़े किसानों ने आज प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला फूंका। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मनदीप नथवान ने बताया कि सरकार की नीतियों के खिलाफ आज से पूरे प्रदेश में अभियान शुरू किया गया है। आज से प्रदेश भर में गाँव स्तर पर प्रदर्शन कर रोष जताया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार लगातार जन विरोध फैसले ले रही है। बिजली बिलों में वृद्धि, स्मार्ट मीटर लगाने का फैसला, यूरिया खाद की अनुपलब्धता और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था का मामला। हर तरफ लोग तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा सरकार की जन विरोधी नीतियों, जन विरोधी फैसलों के खिलाफ किसान संगठन पगड़ी संभाल जट्टा संगर्ष समिति ने पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। और आज से प्रदर्शन शुरु किए जा रहे हैं जोकि ग्रामीण स्तर होंगे। बाइट - मनदीप नथवान, किसान नेता, फतेहाबाद
2
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top