icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Advertisement
Pinewz
212665
Rajendra SoniRajendra SoniFollow10 Nov 2025, 01:52 am

शिवराजपुर मेले में हुआ खूनी संघर्ष, पुलिस रही नदारद

Kanspur Gangauli, Uttar Pradesh:फतेहपुर । औंग थाना क्षेत्र के शिवराजपुर मेले में शनिवार को एक बार फिर हिंसक झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि झूला झूलने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। सूत्रों के अनुसार तीन युवकों ने एक दलित युवक पर हमला कर दिया और लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की, जिससे उसका सिर फट गया। घायल युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे और झगड़े को रोकने में देर कर दी, जिससे स्थिति बिगड़ गई। ग्रामीणों ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।
0
0
Report
Advertisement
Back to top