Back
रांची के सदर अस्पताल में शाम के ओटी का शुभारंभ, मरीजों के इंतजार घटेगा?
UMUJJWAL MISHRA
Sept 22, 2025 13:08:19
Ranchi, Jharkhand
सदर अस्पताल रांची में आज दूसरी पाली में भी ऑपरेशन थिएटर की शुरुआत की गई।
सदर अस्पताल रांची में मरीजों की संख्या काफी बढ़ रही थी, जिसके कारण उन्हें ऑपरेशन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। इसलिए आज संध्याकालीन ऑपरेशन थिएटर शुरू होने से मरीजों के ऑपरेशन में संभावित देरी को कम किया जा सकेगा।
आज बड़ी खुशी का दिन है कि हम लोग अब इवनिंग ऑपरेशन थिएटर (इवनिंग ओटी) की शुरुआत कर चुके हैं और ये काफी अच्छा चलेगा। हम लोग जनरल सर्जरी भी करेंगे क्योंकि अब सर्जरी में डीएनबी कोर्स को भी मान्यता मिल गई है। यहां पर डीएनबी के स्टूडेंट्स, पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स भी सीखेंगे और पढ़ेंगे। इसके लिए भी जरूरी था कि हम लोग इवनिंग में भी ऑपरेशन थिएटर चलाएं। हमारी कोशिश है कि अभी यह रात 9 बजे तक चले और अगले चरण में हम रात 9 बजे के बाद भी इसे चलाएंगे। इसे हम इमरजेंसी ऑपरेशन कहेंगे, जिसमें कोई भी इमरजेंसी केस आएगा—सर्जरी का, ऑर्थोपेडिक्स का—तो उसका भी इलाज करेंगे। लेकिन अभी हम लोग स्टेप वाइज आगे बढ़ रहे हैं। फिलहाल केवल इवनिंग में ऑपरेशन रखे गए हैं और आज इसका उद्घाटन किया गया। यहां सभी सर्जन्स, सभी एनेस्थेटिस्ट, हमारे स्टाफ और सभी तकनीकी कर्मचारी मौजूद हैं। सभी लोग खुश हैं कि एक नई सेवा जुड़ रही है। खासतौर पर हाई-एंड वाले, कॉम्प्लिकेटेड और जटिल मामलों पर ध्यान दिया जाएगा। वहीं साधारण सर्जरी को हम पेरिफेरी के ब्लॉक हॉस्पिटल्स या शहरी क्षेत्र के अस्पतालों में करने की कोशिश कर रहे हैं।
बाइट: डॉ. प्रभात कुमार, सिविल सर्जन
सबसे पहले तो मैं कांग्रेचुलेशन दूंगा हमारे ओटी के डॉक्टर और स्टाफ को, जिनके प्रयास से अब हम लोग दूसरी पाली में भी अपना ओटी शुरू कर रहे हैं। यह निश्चित रूप से हमारे मरीजों के लिए काफी फायदेमंद रहेगा। खासतौर पर मैं डॉक्टर अजीत और डॉक्टर नीरज को धन्यवाद दूंगा क्योंकि जैसा कि पता चला, आज उनके लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की शुरुआत का पाँचवां साल पूरा हो रहा है। उन्होंने 22 सितंबर 2020 में इसकी शुरुआत की थी। तो यह भी एक तरह से सालगिरह है। इस तरह से मैं समझता हूं कि सदर अस्पताल की व्यवस्था दिन-प्रतिदिन बेहतर होती जाएगी और हम लोग गरीब मरीजों के लिए अधिकतम सेवा देने को तैयार हैं।
बाइट: डॉ. बिमलेश सिंह, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल
हम लोगों ने 22 सितंबर 2020 में कोविड पीक पीरियड में जनरल एनेस्थेसिया के साथ लैप्रोस्कोपी ऑपरेशन की शुरुआत की थी। उस समय मरीज के मुंह में पाइप डालकर इंट्यूबेट करना पड़ता था, जिससे कोविड फैलने का खतरा था। तब डॉक्टर ऐसा करने से हिचकिचा रहे थे। लेकिन सदर अस्पताल रांची ने आगे बढ़कर एक मिसाल कायम की और लैप्रोस्कोपी ऑपरेशन शुरू किया। उस समय हमारी पहली मरीज बिरसा चौकी की एस. नायक थीं। आज उस उपलब्धि के पाँच साल पूरे हो गए हैं।
सदर अस्पताल झारखंड का पहला जिला अस्पताल बना, जिसने लैप्रोस्कोपी शुरू की थी। छोटे से ओटी से शुरुआत कर आज हमारे पास मॉडर्न ओटी कॉम्प्लेक्स है, जिसमें सात मॉड्यूलर ओटी हैं और सभी फंक्शनल हैं। अब इवनिंग ओटी शुरू हो जाने से मरीजों का लंबा वेटिंग पीरियड कम होगा।
खासतौर पर न्यूरो सर्जरी के केस, जो रिम्स में बहुत ज्यादा होते हैं और इलाज में देर होती है, यहां समय पर किए जा सकेंगे। इसके अलावा ऑर्थोपेडिक्स, प्लास्टिक सर्जरी, पल्मोनोलॉजी, ऑन्को सर्जरी, जनरल सर्जरी और गायनी के मरीजों का भी इलाज होगा। हमारे सभी डॉक्टर सेकंड शिफ्ट में काम करने के लिए तैयार हैं और उसी हिसाब से रोस्टर बनाया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा मरीजों को लाभ मिले।
हमारा लक्ष्य है कि रिम्स के छोटे भाई की तरह हम एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम विकसित करें। रिम्स में मरीजों की भारी भीड़ रहती है। अगर हम उसका एक चौथाई भीड़ भी कम कर पाए, तो यह झारखंड राज्य के लिए हमारी ओर से एक बड़ी सेवा होगी।
बाइट: डॉ. अजीत कुमार, सर्जन
4
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HBHeeralal Bhati
FollowSept 22, 2025 16:31:150
Report
ASArvind Singh
FollowSept 22, 2025 16:30:340
Report
KSKumar Shashivardhan
FollowSept 22, 2025 16:30:230
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowSept 22, 2025 16:30:130
Report
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर - तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कई गाड़ियों को कुचला ,लोगों ने भागकर बचाई अपनी जान । कार के चपेट में आकर एक दंपति हुये घायल । पूरी घटना CCTV कैमरे में हुई कैद, सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विदुआ कालौनी की घटना ।
5
Report
4
Report
0
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowSept 22, 2025 16:02:250
Report
KSKamal Solanki
FollowSept 22, 2025 16:02:170
Report
NTNagendra Tripathi
FollowSept 22, 2025 16:01:400
Report
AMAbhishek Mathur
FollowSept 22, 2025 16:01:310
Report
NTNeeraj Tripathi
FollowSept 22, 2025 16:01:210
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowSept 22, 2025 16:01:020
Report
SASAYED AMIR
FollowSept 22, 2025 16:00:510
Report
AMALI MUKTA
FollowSept 22, 2025 16:00:380
Report