Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Banka813102

अवैध बालू ट्रैक्टर ने वृद्ध किसान की मौत, गांव में कोहराम

BSBIRENDRA SINHA
Sept 22, 2025 11:01:10
Banka, Bihar
Script Bihar desk-9931437813 Birendra banka-22-9-25 Slug-Accident Anchor- अवैध बालु लदी ट्रैक्टर ने कुचला वृद्ध किसान की हुई मौत:परिजनों में मचा कोहराम Vo-बांका के अमरपुर थानाक्षेत्र के ननाईचक गाँव में बालू लदी ट्रैक्टर की टक्कर से  एक वृद्ध किसान की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ननाईचक गाँव निवासी नकुल पंजियारा (85) वर्ष सोमवार की  घर बहार रोड पर जा रहे थेइसी दौरान ननाईचक स्कूल के समीप कोल बुजुर्ग गांव की ओर से आ रही अवैध बालू लदी ट्रैक्टर ने पीछे से वृद्ध किसान को धक्का मार दिया। घटना में वृद्ध किसान बुरी तरह से जख्मी हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गांव के समीप बालू अनलोड कर ट्रैक्टर खड़ी कर फरार हो गया। परिजनों की मदद से जख्मी वृद्ध को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर दिवाकर सिंह के द्वारा जख्मी का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिती को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया गया।  Vo-मायागंज अस्पताल में ईलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध की मौत का सुचना मिलते ही वृद्ध के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक का इकलौता दिव्यांग पुत्र शंभु पंजियारा समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि कि मृतक काफी मिलनसार प्रवृत्ति का व्यक्ति था। मृतक खेती बाड़ी कर अपना और पुरे परिवार का भरण पोषण करता आ रहा था। मृतक का इकलौता पुत्र विकलांग है जो बिस्तर पर पड़ा रहता है। वैसी स्थिती में मृतक ही अपनी दो पोती अंशु कुमारी तथा निशा कुमारी का विवाह कराया। जबकि उनकी एक पोती मुस्कान कुमारी इंटर तथा पोता सोबित कुमार हाई स्कूल महादेवपुर में नवम वर्ग का छात्र है। बच्चों व परिवार की बेहतर भविष्य के लिए मृतक दिन रात मेहनत करते आ रहे थे लेकिन धड़ल्ले से प्रखंड में संचालित अवैध खनन ने एक परिवार से उनका जीने का सहारा छिन लिया। घटना से ग्रामीणों में खासी आक्रोश देखी जा रही है। Byite-Prijan Report-Birendra banka
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ATALOK TRIPATHI
Sept 22, 2025 12:31:25
গাজীপুর, ঢাকা বিভাগ:गाज़ीपुर नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला आरोपी बबलू राम और चंद्रशेखर को उम्रकैद की सज़ा दोनों आरोपियों पर 60 हज़ार का अर्थदंड भी लगाया गया अर्थदंड की पूरी राशि पीड़िता को देने का आदेश  बहरियाबाद थाना क्षेत्र का है पूरा मामला विशेष लोक अभियोजक रविकांत पांडेय ने दी जानकारी बड़ी बहन ने रंगे हाथ दोनों आरोपियों को पकड़ा था जमानत पर छूटकर चंद्रशेखर ने किया था जानलेवा हमला दबाव बढ़ने पर कोर्ट में किया सरेंडर लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला गाज़ीपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो रामावतार प्रसाद की अदालत ने दो आरोपियों बबलू राम और चंद्रशेखर को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई है। साथ ही दोनों पर 60 हज़ार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। अदालत ने यह भी आदेश दिया है कि अर्थदंड की पूरी राशि पीड़िता को सौंपी जाएगी। यह मामला बहरियाबाद थाना क्षेत्र का है। पीड़िता 12 साल की एक मासूम बच्ची थी, जिसकी मां का पहले ही निधन हो चुका था और पिता रोज़ी-रोटी के लिए बाहर रहते थे। इसी मौके का फ़ायदा उठाकर बबलू राम और चंद्रशेखर अक्सर उसके घर पहुंचते और उसके साथ दुष्कर्म करते। घटना का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता की बड़ी बहन ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया और किसी तरह अपनी छोटी बहन को उनके चंगुल से छुड़ाकर घर ले आई। पिता की तहरीर पर 7 सितंबर 2024 को मामला दर्ज हुआ। विवेचना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में चार्जशीट दाखिल की। मामला 3 मार्च 2025 को अदालत में आया। विशेष लोक अभियोजक रविकांत पांडेय ने कुल 7 गवाह पेश किए, जिन्होंने अभियोजन पक्ष का समर्थन किया। इस दौरान आरोपी बबलू राम जेल में ही रहा, जबकि चंद्रशेखर को ज़मानत मिली। लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद उसने गांव के एक संभ्रांत प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें पीड़ित का हाथ कट गया और आंख फूट गई। बढ़ते दबाव के बाद चंद्रशेखर ने जमानत तुड़वाकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सज़ा सुनाई।  बाइट- रविकान्त पाण्डेय- विशेष लोक अभियोजक  
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Sept 22, 2025 12:31:11
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल रिपोर्टर सुनील सिंह डेट 22/9/2025 संभल . कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क को लेकर विवादित बयान .. विवादित बयान देकर कहा , सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क आतंकियों के रिश्तेदार है ..सपा सांसद बर्क को तुरंत जेल भेज देना चाहिए ... आरोप लगाते हुए कहा ..संभल को दंगों की आग में झोंकने का काम भी सपा सांसद वर्क का था .. संभल का विकास न होने और बदहाली के लिए बर्क परिवार पूरी तरह जिम्मेदार .. श्री कल्कि आश्रम के निर्माण में भी सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के मरहूम दादा शफीकुर्र रहमान वर्क ने रोड़ा अटकाया था । बाइट ..आचार्य प्रमोद कृष्णम ,कल्कि पीठाधीश्वर
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Sept 22, 2025 12:31:01
Noida, Uttar Pradesh:बरेली: केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने GST सुधारों पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के ट्वीट पर कहा, "मल्लिकार्जुन खरगे इतने वरिष्ठ नेता हैं कि उन्हें अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। उन्हें 2004-14 तक के UPA कार्यकाल पर ज़रूर बताना चाहिए कि तब देश कहां खड़ा था और कितना भ्रष्टाचार हुआ था... प्रधानमंत्री 2014 में आशा की किरण बनकर आए और उन्होंने देश को बदहाल अर्थव्यवस्था से निकालकर शीर्ष 4 अर्थव्यवस्थाओं में लाने का काम किया है। मध्यम वर्ग, निम्न वर्ग, सभी को GST की नई दरों का लाभ मिल रहा है... मल्लिकार्जुन खरगे को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए कि कांग्रेस ने देश का कितना नुकसान किया है।"
0
comment0
Report
RKRaj Kumar Bhati
Sept 22, 2025 12:30:15
Delhi, Delhi: दिल्ली पुलिस ने शाहदरा के फर्श बाजार इलाके में हुई सनसनीखेज डकैती का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी क्राइम संजीव यादव ने जानकारी दी कि 15 सितंबर को हुई इस वारदात में आरोपियों ने पुलिसकर्मी बनकर ज्वेलरी शॉप से करीब 20 लाख रुपये नकद और 1400 ग्राम सोना लूटा था। संयुक्त कार्रवाई के तहत थाना फर्श बाजार और एआरएससी क्राइम ब्रांच की टीमों ने राजस्थान और महाराष्ट्र में दबिश दी। इस दौरान महाराष्ट्र के सांगली से दो आरोपियों को पकड़ा गया, जबकि दुकान का कर्मचारी विकास, जिसने पूरी साजिश रची थी, जयपुर से गिरफ्तार हुआ। पुलिस ने उनके पास से 11.91 लाख रुपये नकद, 1400 ग्राम सोना, 2800 ग्राम चांदी और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी लंबे समय से ज्वेलरी शॉप पर नजर रखे हुए थे। कर्मचारी विकास ने अंदर की जानकारी देकर वारदात को आसान बनाया और पूरी योजना तैयार की। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या इनका किसी बड़े आपराधिक गिरोह से संबंध है। डीसीपी संजीव ने कहा कि इस गिरफ्तारी से न केवल मामले का पर्दाफाश हुआ है, बल्कि इलाके में फैली दहशत भी खत्म हुई है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि अपराधियों को पकड़ने के लिए तत्परता से कार्रवाई जारी रहेगी।
0
comment0
Report
ATAMIT TRIPATHI
Sept 22, 2025 12:25:59
Chowk, Uttar Pradesh:स्टोरी हेडलाइन- महाराजगंज आई लव यु मोहम्मद के बैनर के साथ निकले सैकड़ो लोग, बिना अनुमति जुलूस निकालने पर पुलिस ने रोका, पुलिस ने चार नामजाज समेत 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज स्टोरी फीड स्लग-2209ZUP_MGHJ_PROTEST_FIR_R स्टोरी लोकेशन- महराजगंज रिपोर्टर का नाम- अमित त्रिपाठी एंकर- उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिला मुख्यालय पर एक समुदाय द्वारा बिना प्रशासनिक अनुमति के अचानक भारी भीड़ इकट्ठा कर जुलूस निकालने की तैयारी के दौरान सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर बितर कर दिया। वहीं पुलिस ने इस जुलूस का नेतृत्व कर रहे 4 नामजद एवं 60 अज्ञात के खिलाफ शांति भंग सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज करती है। जानकारी के मुताबिक महाराजगंज जिला मुख्यालय स्थित सक्सेना चौराहे पर एक विशेष समुदाय द्वारा अचानक भारी भीड़ इकट्ठा की जाने लगी जिसमें पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल थी। भीड़ में शामिल लोगों के हाथों में आई लव मोहम्मद लिखित बैनर व पोस्ट भी थे। भीड़ और जुलूस निकालने की जानकारी पाकर पुलिस पहुंची और भीड़ को तीतर बितर करने लगी इसी दौरान भीड़ में शामिल महिलाएं पुलिस से उलझने लगी। वहीं पुलिस ने कड़ाई करते हुए भीड़ को मौके से हटा दिया और मौके पर शांति व्यवस्था के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल्कि तैनाती कर दी। पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए साहिल, अदनान, सरफराज और मोहम्मद सलीम सहित लगभग 60 अज्ञात के खिलाफ bns की धारा 189 ( 2 ) 2023 और 223 के तहत कार्यवाही करते हुए जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Sept 22, 2025 12:25:40
Khordha, Odisha:କର୍କଟ ହାରିବ, ଜୀବନ ଜିତିବ ଆଜି କର୍କଟରେ ପୀଡିତ ଯୋଦ୍ଧା ମାନଙ୍କ ମନୋବଳ ବୃଦ୍ଧି ପାଇଁ ସମଗ୍ର ବିଶ୍ଵ #WorldRoseDay ପାଳନ କରୁଛି। ଏହି ଅବସରରେ ବିଧାନସଭା ପରିସରରେ ମାନନୀୟା ବାଚସ୍ପତି ଶ୍ରୀମତୀ ସୁରମା ପାଢୀ, ମାନ୍ୟବର ଉପବାଚସ୍ପତି ଶ୍ରୀ ଭବାନୀ ଶଙ୍କର ଭୋଇ, ମାନ୍ୟବର ସ୍ବାସ୍ଥ୍ୟ ମନ୍ତ୍ରୀ ଶ୍ରୀ ମୁକେଶ ମହାଲିଙ୍ଗ, ମାନ୍ୟବର ମନ୍ତ୍ରୀ ରବି ନାୟକ, ମାନ୍ୟବର ଉଚ୍ଚଶିକ୍ଷା ମନ୍ତ୍ରୀ ସୁରଜ୍ ସୂର୍ଯ୍ୟବଂଶୀ, କଂଗ୍ରେସ ବିଧାୟକ ଦଳ ନେତା ଶ୍ରୀ ରାମ ଚନ୍ଦ୍ର କାଡମ୍,ମାନ୍ୟବର ବିଧାୟକ ଶ୍ରୀ ବାବୁ ସିଂ, ମାନ୍ୟବର ବିଧାୟକ ଶ୍ରୀ ଇରାଶିଷ ଆଚାର୍ଯ୍ୟ , ମାନ୍ୟବର ବିଧାୟକ ଆକାଶ ଦାସ ନାୟକ, ମାନ୍ୟବର ବିଧାୟକ ସାଗର ଦାସ, ମାନ୍ୟବର ବିଧାୟକ ସତ୍ୟଜିତ ଗମାଙ୍ଗ, ମାନନୀୟା ବିଧାୟିକା ଉପାସନା ମହାପାତ୍ର, ମାନନୀୟା ବିଧାୟିକା ସୋଫିଆ ଫିର୍ଦୋଶ ପ୍ରମୁଖ ଉପସ୍ଥିତ ରହି କର୍କଟ ଯୋଦ୍ଧାଙ୍କ ସହ ସାକ୍ଷାତ କରି ସେମାନଙ୍କୁ ଗୋଲାପ ଗୁଚ୍ଛ ଦେଇ ଉତ୍ସାହିତ କରିଥିଲେ। ନିଜେ କର୍କଟକୁ ପରାସ୍ତ କରି ଏବେ ଅନ୍ୟମାନଙ୍କୁ ଲଢିବାକୁ ପ୍ରେରିତ କରୁଥିବା ସ୍ବାଗତିକା ଆଚାର୍ଯ୍ୟଙ୍କ ପ୍ରୟାସରେ Awaaken ଟ୍ରଷ୍ଟ ଦ୍ବାରା କର୍କଟ ମୁକ୍ତ ଭାରତ ଗଠନ ପାଇଁ ଯେଉଁ ଭଳି ସଚେତନତା କାର୍ଯକ୍ରମ କରୁଛନ୍ତି ତାହା ବାସ୍ତବରେ ପ୍ରଶଂସନୀୟ ବୋଲି ବାଚସ୍ପତି ଓ ବିଧାନସଭା ସଦସ୍ୟ ମାନେ କହିଥିଲେ। । ତାଙ୍କର ପ୍ରୟାସ ଆଜି ଅନେକଙ୍କ ଜୀବନରେ ନୂଆ ଉତ୍ସାହ ଏବଂ କର୍କଟ ବିରୁଦ୍ଧରେ ଲଢିବା ପାଇଁ ଆତ୍ମବିଶ୍ୱାସ ଏବଂ ମନୋବଳ ବଢାଇବାର ଏକ ମାଧ୍ୟମ ସାଜିଛି।
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Sept 22, 2025 12:25:31
Patna, Bihar:रिपोर्टर--प्रकाश सिन्हा लोकेशन--पटना एंकर--दुर्गा पूजा को लेकर अग्निशमन विभाग की तैयारी पूरी हो गई है। इस बार पटना जिले में दुर्गा पूजा को लेकर कुल 525 पूजा पंडाल बनाए गए हैं। इनमें से 35 पंडाल सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतर पाए हैं, जिन्हें जिला प्रशासन ने असुरक्षित और खतरनाक श्रेणी में रखा है। ऐसे सभी पंडालों को तीन दिनों के भीतर सुरक्षा मापदंड पूरा करने का नोटिस जारी किया गया है। यदि निर्धारित समय में सुधार नहीं किया गया, तो संबंधित पंडाल समितियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। जिला अग्निशमन पदाधिकारी मनोज नट ने बताया कि इन पंडालों में अधिकतर जगहों पर लूज वायरिंग, ओवर वायरिंग और संकीर्ण रास्ते जैसी समस्याएं हैं। यह स्थिति आगजनी और हादसों के लिहाज से खतरनाक है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बिजली विभाग को भी निर्देश दिया गया है कि झूलते और नग्न तारों को तुरंत दुरुस्त किया जाए। 80 अग्निशमन वाहन रहेंगे अलर्ट दुर्गा पूजा में संभावित भीड़ और आपात स्थिति से निपटने के लिए 80 अग्निशमन वाहनों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। ये सभी वाहन पूरे सुरक्षा उपकरणों से लैस होकर शहर के 80 प्रमुख स्थलों पर मौजूद रहेंगे। इनमें डाकबंगला चौराहा, महावीर मंदिर, अशोक राजपथ, पटन देवी, शीतला माता मंदिर, पाटलिपुत्र गोलंबर, इनकम टैक्स गोलंबर, फुलवारी, अनीसाबाद गोलंबर, एम्स गोलंबर, तकियापर, गोविंद मित्रा रोड, चूड़ी मार्केट, राजेंद्र नगर गोलंबर समेत भीड़भाड़ वाले इलाके शामिल हैं। कंट्रोल रूम से इन वाहनों की 24 घंटे निगरानी की जाएगी। असुरक्षित पंडालों की सूची जिन 35 पंडालों को खतरनाक घोषित किया गया है, उनमें लोहानीपुर ब्रिज के नीचे, सगुना मोड़ के पीछे, चूड़ी मार्केट, गोविंद मित्रा रोड, करबिगहिया पोस्टल पार्क मार्ग, चितकोहर शिव मंदिर के पास और गोला रोड तकियापर के पंडाल शामिल हैं। पूजा समितियों को दी गई एडवाइजरी अग्निशमन विभाग ने सभी पूजा समितियों को एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत पंडालों में रेत और पानी से भरे ड्रम रखने, दिए-मोमबत्ती जलाते समय सावधानी बरतने, हवन और आतिशबाजी से दूरी बनाने, तथा ज्वलनशील पदार्थ और सिलेंडर को पंडाल से दूर रखने का निर्देश दिया गया है। साथ ही खराब विद्युत उपकरण और खुले तारों का इस्तेमाल न करने की सख्त हिदायत दी गई है। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जो भी समिति मानकों का उल्लंघन करेगी, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाइट--मनोज कुमार नट जिला अग्निशमन पदाधिकारी
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Sept 22, 2025 12:25:19
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर उत्तर प्रदेश की सरकार बड़ी एक्शन लिया है जहां जाति आधारित रैलियों पर रोक लगा दी गई है। इसका असर बेगूसराय में भी देखने को मिल रहा है जहां बेगूसराय के लोगों ने बताया है कि उत्तर प्रदेश की सरकार के द्वारा जो फरमान जारी की गई है की जाति आधारित रेलिया नहीं की जाएगी इसका विरोध बेगूसराय के लोगों ने किया है। इस दौरान लोगों ने कहा है कि बिहार में जाति आधारित राजनीतिक होती है। क्योंकि पिछले दिनों ही बेगूसराय में कांग्रेस के द्वारा अति पिछड़ा सम्मेलन का आयोजन किया गया था। लोगों ने बताया है कि बिहार में जाति आधारित राजनीतिक होती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार का जो फरमान है। यह सरासर गलत है उन्होंने कहा कि कुछ सही है। क्योंकि अगर अरेस्ट में जाति अंकित नहीं किया जाता है यह कदम सराहनीय है लेकिन जाति आधारित रैली पर रोक लगाना यह पूर्णता गलत है। कुल मिलाकर मैं आपको बता दूं कि बेगूसराय के लोगों ने उत्तर प्रदेश सरकार का जो फैसला जाति आधारित रैलियों पर ली गई है। उसे फैसले पर अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रिया दिया है। इस दौरान हमारे संवाददाता जितेंद्र कुमार ने लोगों से किया बातचीत। WT जितेंद्र कुमार बेगूसराय
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top