Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
जम्मू-कश्मीर के आठ बुजुर्ग साइकिलिस्ट फिटनेस के लिए लंबी दूरी की यात्रा पर लोग प्रेरित
WMWaqar Manzoor
Feb 18, 2026 07:35:12
In an inspiring example of healthy living, eight elderly members of the Jammu Kashmir Motorbike Association are undertaking long-distance cycling to maintain their fitness and spread awareness about the importance of exercise. The group has covered hundren's of kilometres on bicycles as part of their fitness journey. Currently, the cyclists are travelling across different areas of Ganderbal district, motivating people to adopt a healthy lifestyle. While interacting with locals, they said that fitness and exercise have no age limit and everyone should make time for physical activity. They also appealed to the public to include regular exercise in their daily routine, saying it is essential for maintaining good physical and mental health.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MKMohammed Khan
Feb 18, 2026 08:56:09
0
comment0
Report

VAVishnupriya Arora
Feb 18, 2026 08:56:03
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
ARAarti Rai
Feb 18, 2026 08:55:48
Noida, Uttar Pradesh:पंजाब के तरन तारन में 14 फरवरी को हुई एक पंजाबी शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा-दुल्हन पर नोटों की बारिश की गई। यह वीडियो लोगों को हैरान भी कर रहा है और चर्चा का विषय भी बना हुआ है। पंजाबी शादी में कुछ NRIs लोग ऑस्ट्रेलिया और कनाडा से भी आए थे; इन लोगों ने इंडियन करेंसी के साथ साथ डॉलर भी दूल्हा-दुल्हन के ऊपर बरसाए। शादी के मंच पर दूल्हा-दुल्हन खड़े थे और उनके ऊपर लगातार नोटों को बारिश हो रही थी। परिवार के सदस्य और रिश्तेदार बैग भर-भर कर नोट लाकर उन पर उड़ेल रहे थे। कुछ लोग नोटों को समेटकर अलग भी करते दिखाई दिए। DJ मालिक निशान सिंह ने बताया कि लगभग 3 लाख रुपए बरसाए गए थे。
0
comment0
Report
Feb 18, 2026 08:53:05
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली बारादरी थाना क्षेत्र के सतीपुर चौराहे के पास मामूली विवाद के बाद दबंगों द्वारा एक दुकानदार की बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कहासुनी के बाद दबंगों ने दुकानदार पर लात-घूंसों और थप्पड़ों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट की यह पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग दुकानदार के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Feb 18, 2026 08:52:57
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा: करोड़ों के राजस्व का चूना लगाने वाले 'बोगस ITC' गिरोह का भंडाफोड़, 4 जालसाज गिरफ्तार मथुरा। जनपद मथुरा में राज्य कर विभाग और थाना जमुनापार पुलिस की संयुक्त टीम ने सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये की चपत लगाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्जी फर्में बनाकर और वास्तविक माल की आपूर्ति किए बिना 'बोगस Input Tax Credit (ITC)' पास करने वाले चार शातिर लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व को भारी क्षति पहुँचा रहा था। संयुक्त टीम की घेराबंदी और गिरफ्तारी राज्य कर विभाग के अधिकारी सुबोध कुमार और थाना जमुनापार पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ लोग फर्जी फर्मों का जाल फैलाकर कर चोरी कर रहे हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने 17 फरवरी 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे रावल गेट, दाऊजी रोड से घेराबंदी कर चार आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नागेश (46 वर्ष) निवासी कृष्णा नगर मथुरा, करन (30 वर्ष) निवासी धुलियागंज आगरा, देव (26 वर्ष) निवासी पिनाहट आगरा और प्रशान्त (20 वर्ष) निवासी गोवर्धन रोड मथुरा के रूप में हुई है। बरामदगी देख अधिकारी भी रह गए दंग आरोपियों के पास से भारी मात्रा में बैंकिंग और व्यापारिक दस्तावेज बरामद हुए हैं, जो इस फर्जीवाड़े की गहराई को दर्शाते हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 68 चेकबुक और 41 ATM कार्ड ,विभिन्न बैंक खातों के साथ ही 8 विभिन्न फर्मों की मुहरें और 3 रेंट एग्रीमेंट, 7 पैन कार्ड और 4 आधार कार्ड,8 मोबाइल फोन और 3 सिम कार्ड बरामद किए हैं। कैसे करते थे फर्जीवाड़ा? पूछताछ में सामने आया कि ये लोग फर्जी आईडी पर दुकानें और फर्में रजिस्टर कराते थे। इसके बाद बिना किसी माल को खरीदे या बेचे, केवल कागजों पर फर्जी बिल जारी कर सरकार से भारी-भरकम टैक्स क्रेडिट (ITC) क्लेम करते थे। यह पूरा खेल डिजिटल और बैंकिंग माध्यमों का दुरुपयोग कर खेला जा रहा था। कानूनी कार्रवाई थाना जमुनापार पुलिस ने पकड़े गए शातिर ठगों के विरुद्ध 61/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया है। इस सफलता में राज्य कर विभाग के उप आयुक्त दीपक कुमार, सहायक आयुक्त अवधेश, प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार और उप-निरीक्षक रजत कुमार व अनिल कुमार तेवतिया की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य नेटवर्क और उनसे जुड़े व्यापारियों की तलाश में जुटी है।
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Feb 18, 2026 08:52:14
Patna, Bihar:कृषि मंत्री रामकृपाल यादव प्रेस वार्ता.....\n\n\nविगत वर्षों में कृषि विभाग के द्वारा किसानों के लिए किए गए कार्यों पर चर्चा....\n\nचौथे किसी रोड मैप के आधार पर विभाग काम कर रहा है..\n..\nहमारे किसान का उत्पादन बढ़े....प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में संकल्प है... कृषि को लाभकारी बनाना है...\n\nबिहार कृषि आधारित अर्थव्यवस्था है....\n\nछोटे और सीमांत किसान की संख्या ज्यादा है...\n\nकिसानों की आय बढ़ाने जोखिम को कम करने और खेती को टिकाऊ करने के लिए विभाग प्रतिबद्ध है...\n\nआधुनिक तकनीक किसने तक पहुंचाने का काम विभाग कर रहीं है.....\n विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद हम सभी लोग ग्राउंड पर जाएंगे हमारे सभी अधिकारी और हम जमीनी पर जाकर किसानों की समस्या को देखेंगे और सरकार द्वारा दी जाने सुविधाओं का अवलोकन भी करेंगे....\nउर्वरक पर कालाबाजारी और आर्टिफिशियल उर्वरक बनाने की सूचना प्राप्त हुई थी 104 उर्वरक संस्थान पर हम लोगों ने प्राथमिक की दर्ज की.. और 400 से अधिक संस्थाओं का लाइसेंस रद्द किया...\n\nहमारे पास पर्याप्त मात्रा में उर्वरक है किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है...\n\nबिहार कृषि एप हमारा एक ऐप है लगभग 8 लाख के आसपास किसान ऐप को उसे कर रहे हैं वहां पर कृषि विभाग की सारी योजना की जानकारी है वहां से वह अप्लाई भी कर सकते हैं....\n\nकृषि रोड मैप : संक्षिप्त विवरण\nराज्य सरकार ने अनाज के साथ-साथ दाल, तिलहन, फल-सब्जी, दूध, मछली और पशुपालन के संतुलित विकास (इंद्रधनुषी कृषि) को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2008 में कृषि रोडमैप की शुरुआत की। अब तक चार कृषि रोड मैप लागू किए जा चुके हैं, जिनमें कृषि से जुड़े 12 विभागों का समन्वय किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और कृषि को लाभकारी बनाना है।\nप्रथम कृषि रोड मैप (2008-12) में बीज ग्राम योजना, जैविक खेती, कृषि यंत्रीकरण और नई तकनीकों को बढ़ावा दिया गया, जिससे बीज प्रतिस्थापन दर और उत्पादन में उल्लेखनीय सुधार हुआ।\nद्वितीय कृषि रोड मैप (2012) का उद्घाटन प्रणब मुखर्जी ने किया। इसका लक्ष्य खाद्य-पोषण सुरक्षा, भंडारण क्षमता बढ़ाना और कृषि को निर्यातोन्मुखी बनाना था।\nतृतीय कृषि रोड मैप (2017-22) का शुभारंभ रामनाथ कोविंद ने किया। इसमें 1.54 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया और जैविक खेती, सिंचाई, डेयरी व ऊर्जा नेटवर्क पर विशेष ध्यान दिया गया।\nचतुर्थ कृषि रोड मैप (2023-28) का उद्घाटन द्रौपदी मुर्मू ने किया। इसमें 1.82 लाख करोड़ रुपये के निवेश के साथ प्रिसिजन एग्रीकल्चर, सेंसर तकनीक, दलहन-तिलहन-बाजरा, अनुसंधान एवं डिजिटल कृषि पर जोर है।\nमुख्य उपलब्धियाँ\nचावल, गेहूँ और मक्का की उत्पादकता व उत्पादन में दोगुनी से अधिक वृद्धि\nफल-सब्जी उत्पादन में तेज़ बढ़ोतरी, बिहार अग्रणी राज्यों में शामिल\nमशरूम व मखाना उत्पादन में देश में प्रथम स्थान\nशहद उत्पादन में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान\nकई उत्पादों को GI टैग (जैसे शाही लीची, जर्दालू आम, मखाना)\nबीजों की होम डिलीवरी करने वाला देश का पहला राज्य\nडिजिटल कृषि, डिजिटल क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री का व्यापक विस्तार\nकुल मिलाकर, कृषि रोड मैप ने बिहार की कृषि को आधुनिक, तकनीक-आधारित और किसान-केंद्रित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।\npc : रामकृपाल यादव कृषि मंत्रि
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Feb 18, 2026 08:48:36
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के खेरवाड़ा से बढ़ी खबर, नयागांव उपखंड के नवसृजित ग्राम पंचायत महिडा का मामला खेरवाड़ा - ग्राम पंचायत महिडा के विकास कार्यों में हुई गड़बड़ियों की शुरूआती जांच में महिडा सचिव द्वारा राशि पत्नी के खाते में डालने की पुष्टि हो गई इस मामले को लेकर ग्रामीण मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीया डाबी को ज्ञापन सौंपकर कारवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि सन 2020-21 से 2025 तक महिडा गांव के लिए स्वीकृत हुए पर उनमें से कई कार्य नहीं हुएं और उनकी राशि पंचायत खाते से उठा ली गई और कुछ कार्य अधुरे रहे और घटिया निर्माण किया गया ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सचिव ने हजारों रुपए अपनी पत्नी के खाते में डालकर उठा लिए अन्य कार्यों की राशि भी उठाए जाने की शंका से ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग। घटिया निर्माण का पुरा मामला इस तरह से है महिडा में मोडिवासा से आमबा रोड तक संपर्क मार्ग पर मार्ग पर दो पुलियों का निर्माण किया गया है यह पुल पूर्व से निर्मित है लेकिन पंचायत द्वारा केवल प्लास्टर किया जा रहा है ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पल पर घटिया सामग्री का प्रयोग हुआ है और नाम मात्र का प्लास्टर किया गया है अगर प्लास्टर को सुखी लकड़ी से खुदा जाए तो वह आसानी से निकल जाता है पानी की तराई भी नहीं की गई। उक्त सभी मामलों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है इन सभी मामलों को लेकर उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है。
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Feb 18, 2026 08:47:42
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-सादुलपुर लोकेशन-सादुलपुर स्थानीय-संवाददाता- सुनील कुमार कचरे की आड़ में अफीम तस्करी का भंडाफोड़, 12 किलो 800 ग्राम अफीम बरामद दो आरोपी गिरफ्तार सादुलपुर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिद्धमुख पुलिस ने कचरे से भरे ट्रक से 12 किलो 800 ग्राम अफीम बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को भी जब्त कर लिया है। IPS अभिजीत पाटिल के सुपरविजन में की गई। Ips अभिजीत पाटिल ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक के माध्यम से कचरे की आड़ में अवैध अफीम की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर सिद्धमुख पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रुकवाया और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में भरे कचरे के बीच छिपाकर रखी गई अफीम बरामद की गई। Ips अभिजीत पाटिल ने कहा कि जोधपुर से भरकर पंजाब की ओर ले जा रही थे अफीम । पुलिस ने बालोतरा निवासी मेहराराम और मिश्राराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। सिद्धमुख Sho इमरान खान के नेतृत्व में की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ में अफीम तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। तस्करी नेटवर्क की जांच जारी पुलिस मामला की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद अफीम कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। साथ ही तस्करी में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश भी जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा。
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Feb 18, 2026 08:47:26
Banswara, Rajasthan:एंकर - बांसवाड़ा जिले के पिपलवा गांव निवासी मजदूर बक्सू पिता रामा केरल जाने के बाद पिछले 18 दिनों से लापता बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार बक्सू अपने साथी राकेश के साथ मजदूरी के लिए केरल गया था, लेकिन तभी से उसका कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। साथ गए अन्य युवक से भी बात नहीं हो सकी है, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई है। परेशान परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक से बेटे को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई। बक्सू की मां ने आशंका जताते हुए शीघ्र तलाश की मांग की है। परिजनों ने बताया कि जो भी व्यक्ति बक्सू के बारे में पुख्ता जानकारी देगा, उसे 5 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। पुलिस से मामले में जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top