Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mathura281001

मथुरा ITC घोटाला: 68 चेकबुक, 41 ATM के साथ 4 जालसाज़ गिरफ्तार

KLKANHAIYA LAL SHARMA
Feb 18, 2026 08:52:57
Mathura, Uttar Pradesh
मथुरा: करोड़ों के राजस्व का चूना लगाने वाले 'बोगस ITC' गिरोह का भंडाफोड़, 4 जालसाज गिरफ्तार मथुरा। जनपद मथुरा में राज्य कर विभाग और थाना जमुनापार पुलिस की संयुक्त टीम ने सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये की चपत लगाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्जी फर्में बनाकर और वास्तविक माल की आपूर्ति किए बिना 'बोगस Input Tax Credit (ITC)' पास करने वाले चार शातिर लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व को भारी क्षति पहुँचा रहा था। संयुक्त टीम की घेराबंदी और गिरफ्तारी राज्य कर विभाग के अधिकारी सुबोध कुमार और थाना जमुनापार पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ लोग फर्जी फर्मों का जाल फैलाकर कर चोरी कर रहे हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने 17 फरवरी 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे रावल गेट, दाऊजी रोड से घेराबंदी कर चार आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नागेश (46 वर्ष) निवासी कृष्णा नगर मथुरा, करन (30 वर्ष) निवासी धुलियागंज आगरा, देव (26 वर्ष) निवासी पिनाहट आगरा और प्रशान्त (20 वर्ष) निवासी गोवर्धन रोड मथुरा के रूप में हुई है। बरामदगी देख अधिकारी भी रह गए दंग आरोपियों के पास से भारी मात्रा में बैंकिंग और व्यापारिक दस्तावेज बरामद हुए हैं, जो इस फर्जीवाड़े की गहराई को दर्शाते हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 68 चेकबुक और 41 ATM कार्ड ,विभिन्न बैंक खातों के साथ ही 8 विभिन्न फर्मों की मुहरें और 3 रेंट एग्रीमेंट, 7 पैन कार्ड और 4 आधार कार्ड,8 मोबाइल फोन और 3 सिम कार्ड बरामद किए हैं। कैसे करते थे फर्जीवाड़ा? पूछताछ में सामने आया कि ये लोग फर्जी आईडी पर दुकानें और फर्में रजिस्टर कराते थे। इसके बाद बिना किसी माल को खरीदे या बेचे, केवल कागजों पर फर्जी बिल जारी कर सरकार से भारी-भरकम टैक्स क्रेडिट (ITC) क्लेम करते थे। यह पूरा खेल डिजिटल और बैंकिंग माध्यमों का दुरुपयोग कर खेला जा रहा था। कानूनी कार्रवाई थाना जमुनापार पुलिस ने पकड़े गए शातिर ठगों के विरुद्ध 61/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया है। इस सफलता में राज्य कर विभाग के उप आयुक्त दीपक कुमार, सहायक आयुक्त अवधेश, प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार और उप-निरीक्षक रजत कुमार व अनिल कुमार तेवतिया की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य नेटवर्क और उनसे जुड़े व्यापारियों की तलाश में जुटी है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ADAbhijeet Dave
Feb 18, 2026 10:39:06
Ajmer, Rajasthan:एंकर - प्रदेश के मुख्य सचिव सी श्रीनिवासन आज अजमेर दौरे पर रहे जहां पर उन्होंने राजस्व मंडल पहुँचकर वहां के अध्यक्ष सदस्य और बाहर के पदाधिकारी के साथ मुलाकात की केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले प्रदेश में उनके अंतिम पोस्टिंग भी राजस्व मंडल अध्यक्ष के रूप में रही थी और करीब 8 साल बाद वापस से राजस्व मंडल पहुंचने पर राजस्व बार एसोसिएशन की ओर से उनका स्वागत अभिनंदन किया गया इस मौके पर बोलते हुए मुख्य सचिव वीर श्रीनिवासन ने कहा कि प्रदेश के लाखों का स्टार्स के लिए राजस्व मंडल न्याय का मंदिर है जहां पर उन्हें बहुत आस रहती है ऐसे में बार और बेंच के बीच में समन्वय बनाते हुए न्याय में देरी न करके जरूरतमंदों को जल्द राहत पहुंचाई जा सके इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्व मंडल में सदस्यों की पर्याप्त संख्या होनी चाहिए जिससे समय बाद तरीके से मुकदमों का निस्तारण भी किया जा सके और अनावश्यक रूप से केस पेंडिंग ना रहे.. मुख्य सचिव ने कहा कि पिछले कुछ समय से राजस्व मंडल ने बेहतरीन काम किया है और डिजिटलाइजेशन में भी अपने आप को स्थापित किया
0
comment0
Report
PSPritesh Sharda
Feb 18, 2026 10:38:48
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। जिले के सरवानिया महाराज चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम आकली पुलिया के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे नाले में जा गिरी, जिसमें दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोकनखेड़ा निवासी मनोहर भील नीमच मंडी में अपनी उपज बेचकर वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान आकली पुलिया के पास अचानक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर सीधे नाले में पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक मनोहर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही सरवानिया महाराज पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नाले में दबे चालक के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
0
comment0
Report
MMMAYANK MAYANK
Feb 18, 2026 10:38:18
Balotra, Rajasthan:जिला बालोतरा एमबीआर राजकीय पीजी महाविद्यालय की भूमि पर कलेक्ट्रेट कार्यालय निर्माण के लिए किए गए आवंटन के बाद छात्र नेताओं में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले आठ दिनों से छात्र अलग-अलग तरीकों से विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंप रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। बुधवार को विरोध आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया। कॉलेज परिसर के बाहर छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए टायर जलाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान थान सिंह डोली ने भी छात्रों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन में भाग लिया और कॉलेज की जमीन पर कलेक्ट्रेट निर्माण के निर्णय को वापस लेने की मांग की। छात्र नेताओं ने कहा कि पिछले आठ दिनों से लगातार शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया जा रहा है, लेकिन सरकार और प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए अल्टीमेटम दिया कि यदि समय रहते उनकी मांगों पर सहमति नहीं बनी तो आंदोलन को बड़े स्तर पर ले जाया जाएगा। प्रदर्शन के बाद छात्र नेताओं एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के पदाधिकारियों ने पचपदरा तहसीलदार गोपी किशन पालीवाल और डीएसपी शीशपाल सिंह को ज्ञापन सौंपकर कॉलेज भूमि का आवंटन निरस्त करने की मांग की।
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Feb 18, 2026 10:38:00
Ajmer, Rajasthan:अजमेर विधानसभा अजमेर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 28 फरवरी को अजमेर में प्रस्तावित दौरे को लेकर आज प्रदेश के मुख्य सचिव सी श्रीनिवासन और पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा अजमेर पहुंचे यहां सबसे पहले उन्होंने पीएम मोदी की कायत विश्रामस्थली पर होने वाली जनसभा स्थल का जायजा लिया और वहां पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए.. पीएम मोदी कार्य विश्राम स्थल पर जनसभा को संबोधित करने के साथ ही 23500 करोड रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे साथ ही रोजगार उत्सव के तहत 21000 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी बाटेंगे इसलिए हाथ से बड़ी संख्या में यहां पर लोगों के जूते की उम्मीद है जिसको लेकर मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने कानून व्यवस्था के साथ ही पार्किंग व्यवस्था और तमाम अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जिला प्रशासन को जरूरी निर्देश जारी.. इसके बाद दोनों ही आला अफसर ने सर्किट हाउस में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी की जिसमें सभी संबंधित विभागों को उनके हिस्से का काम समय बाद रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Feb 18, 2026 10:36:49
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:मुस्लिम संगठन की रमजान में मुस्लिमो को मजबूत वाले अभियान पर इमाम बोले शुरुआत वंहा से हुई ईंट का जबाब पत्थर से इमाम सदरे आलम - कहते है ये मुस्लिम संगठनों का पलटवार ईंट का जबाब पत्थर से जिसे कहते है... उस तरफ से हिन्दुओ ने शुरुआत करके कहा अपनो का त्यौहार अपनो से व्यवहार व्यवहार इस तरफ से भी इस धर्म के कुछ लोग है जो पलटवार कर रहे है कि जकात फितरा अपनो दे खरीदी अपनो से करें... इस्लाम के जानकर इमाम ने कहा कि इस्लाम कहता है कि गरीब जरूरतमंद को जकात और फितरा दे..धर्म को।लेकर जिक्र नही है पर लोग अपने करीबी को देते है.....लोगो का काम अपील करना है जिसको मानना है मानेगा जिसको नही मानना वो नही मानेगा...
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Feb 18, 2026 10:36:34
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:अबतक जो हिन्दू कह रहे थे अब मुस्लिम भी कह रहे है,मुस्लिम बोले जकात और फितरा सिर्फ मुस्लिमो को ही देना है - भोपाल के मुस्लिमो ने साफ कर दिया कि जकात और फितरा हम सिर्फ मुस्लिमो को देंगे और देते आ रहे है ऐसा इस्लाम मे प्रबधान है... - जकात और फितरा जब गरीब मुस्लिमो को जाएगा तो मुस्लिम आर्थिक रूप से मजबूत होंगे... - मुस्लिमो से जब पूछा क्या जकात और फितरा हिन्दुओ को नही देंगे तो मुस्लिमो ने कहा जब हम उनसे लेते नही तो देंगे क्यों... - कई मुस्लिम इस दौरान मुस्लिम की दुकान से खरीदी करते नजर आए... - मुस्लिम मुस्लिम की दुकान से खरीदी की अपील अपील पर कुछ चुप्पी तो कुछ मना कर रहे है... - दरअशल ये साइलेंट प्रोशेस जो इस बार बाहर आ गयी है खरीदी वाली... (चौपाल - मुस्लिम) - जकात फितरा एक प्रकार का दान है जो मुसलमानों द्वारा रमजान के महीने में दिया जाता है। यह दान गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए दिया जाता है, खासकर ईद-उल-फितर के मौके पर... जकात फितरा का उद्देश्य - गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना - ईद-उल-फितर के मौके पर उनकी खुशियों में शामिल होना - अपने धन को शुद्ध करना और अल्लाह की खुशी प्राप्त करना जकात फितरा की राशि - जकात फितरा की राशि आम तौर पर एक व्यक्ति के एक दिन के भोजन के बराबर होती है, जो लगभग 70-80 रुपये होती है। हालांकि, यह राशि स्थानीय परिस्थितियों और आर्थिक स्थिति के अनुसार बदल सकती है।
0
comment0
Report
RRRaju Raj
Feb 18, 2026 10:36:21
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के गैंगस्टर और बहुजन समाज पार्टी के पूर्व MLC हाजी इकबाल के 55 संपत्ति जिसकी कीमत 270 करोड़ है जिसे कुर्क करने के आदेश दिए गए हैं। सहारनपुर के बेहट तहसील के मिर्जापुर और बेहट में काली कमाई से अर्जित संपत्ति को कुर्क करने के आदेश सहारनपुर के DM मनीष बंसल ने दिए हैं। हाजी इकबाल उर्फ बाला मिर्जापुर में स्कूल और कॉलेज भी चलाते हैं। यहां पहुंचने पर सुरक्षा गार्ड जी मीडिया टीम से उलझने लगे, फिर घर पर ताला लगा है और कोर्ट के समन चस्पा हैं। आस-पास के लोग उनके बारे में बात करने से कतरा रहे हैं। हाजी इकबाल के डर से कोई बोलने वाला नहीं है। हाजी इकबाल उर्फ बाला पर 41 से जायदा मुकदमा दर्ज हैं। सहारनपुर के अलावा दिल्ली के जनकपुरी, सदर बाजार और गौतम बुध नगर, मेरठ में 420 के केस दर्ज हैं। 2018 में गैंगस्टर एक्ट लगा है, उसके बाद 2022 में गैंगस्टर एक्ट लगा है। 2022 में 376 के तहत पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। अवैध खनन, अवैध कब्जा।
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Feb 18, 2026 10:36:03
:अनूपगढ़ के गांव 12 एबी से लापता हुए 50 रुपाराम की चप्पल, मोबाइल और पर्स खेत मे बनी के पास मिलने से पूरे गांव में हड़कम्प मच गया। रुपाराम कल मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे घर से बिना बताए चला गया था। मंगलवार रात 9 बजे डिग्गी के पास रुपाराम का सामान मिलने पर ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। सूचना मिलने के बाद एसएचओ ईश्वर जांगिड़, तहसीलदार दिव्या चावला टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन के द्वारा तीन ट्रैक्टरों पर बर्मा लगाकर डिग्गी से पानी निकलवाने का कार्य शुरू कर दिया मगर कच्ची डिग्गी होने के कारण सर्च ऑपरेशन में प्रशासन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रुपाराम की तलाश करने के लिए प्रशासन के द्वारा आज बुधवार दोपहर एक बजे सिविल डिफेंस की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। सिविल डिफेंस की टीम के द्वारा डिग्गी में सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है हालांकि अभी तक रुपाराम के घर से लापता होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ग्राम पंचायत 12एबी के सरपँच वासुदेव जनागल ने बताया कि रुपाराम कृपाल सिंह के खेत में काम करता था। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे रुपाराम घर पर बिना बताए कहीं चला गया। देर शाम तक रुपाराम के घर नहीं आने पर परिजनों के द्वारा रुपाराम की तलाश की गई मगर रुपाराम कहीं पर नहीं मिला। सरपंच ने बताया कि रात करीब 9 बजे एक युवक कृपाल सिंह के खेत के पास से गुजर रहा था उसी समय खेत में बनी पानी की कच्ची डिग्गी के पास एक मोबाइल पर अलार्म बजने लगा। तब उस युवक ने देखा की डिग्गी के पास और एक व्यक्ति की चप्पल, पर्स, मोबाइल, शराब का खाली पव्वा और बीड़ी का बंडल पड़ा हुआ है। युवक के द्वारा इसकी सूचना सरपंच को दी गई। खेत के मालिक कृपाल सिंह ने बताया कि यह डिग्गी 200 फीट लंबी, 80 फीट चौड़ी और 18 फीट गहरी है। उन्होंने बताया कि डिग्गी में करीब 17 फीट तक पानी भरा हुआ था। सरपंच ने इसकी सूचना अनूपगढ़ पुलिस थाने में दी। सूचना मिलने पर एसएचओ ईश्वर जांगिड़, तहसीलदार चावला टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सर्च अभियान शुरू कर दिया। एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने बताया कि सरपँच से सूचना मिली थी कि रुपाराम इस डिग्गी में गिरा हुआ हो सकता है। डिग्गी काफी लंबी और चौड़ी है और पानी से फूल भरी हुई है। तहसीलदार दिव्या चावला ने बताया कि डिग्गी कच्ची होने के कारण मिट्टी धस भी रही है तथा चिकनी मिट्टी होने के कारण गोताखोरों को भी काफी परेशानी हो रही है। प्रशासन के द्वारा डिग्गी को तीन ट्रैक्टरों की मदद से खाली करवाने का कार्य है सुबह से ही शुरू है और अब मौके पर सिविल डिफेंस की टीम भी बुला ली गई है। प्रशासन रुपाराम को सर्च करने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रहा है।
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Feb 18, 2026 10:35:27
Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर के गैंगस्टर और बहुजन समाज पार्टी के पूर्व MLC हाजी इकबाल के 55 संपत्ति जिसकी कीमत 270 करोड़ है जिसे कुर्क करने के आदेश दिए गए हैं। सहारनपुर के बेहट तहसील के मिर्जापुर और बेहट में काली कमाई बसे अर्जित किए गए संपत्ति को कुर्क करने के आदेश सहारनपुर के DM मनीष बंसल ने दिए हैं। हाजी इकबाल मिर्जापुर में स्कूल और कॉलेज भी चलाता है। हालांकि यहां पहुंचने पर सुरक्षा गार्ड जी मीडिया की टीम से उलझने लगे। फिर हाजी इकबाल उर्फ बाला के घर पहुंचे घर पर ताला जड़ा है। और कोर्ट के द्वारा भेजे गए समन चस्पा है। आस-पास के लोग हाजी के बारे बात करने से कतरा रहे हैं साफ है हाजी इकबाल के डर से कोई बोलने वाला नहीं है। बसपा का पूर्व MLC हाजी इकबाल का आपराधिक कुंडली जी न्यूज के पास हाजी इकबाल उर्फ बाला पर 41 से जायदा मुकदमा दर्ज है। सहारनपुर के अलावा दिल्ली के जनकपुरी, सदर बाजार और गौतम बुध नगर, मेरठ में 420 के केस दर्ज है। 2018 में गैंगस्टर एक्ट लगा है उसके बाद 2022 में गैंगस्टर एक्ट लगा है। 2022 में 376 के तहत पॉक्सो एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज है। अवैध खनन, अवैध कब्जा,
0
comment0
Report
AZAmzad Zee
Feb 18, 2026 10:35:15
Mumbai, Maharashtra:रमजान मे तरावीह का विशेष आयोजन. अँकर-रमजान के मुबारक महीने में हर साल की तरह इस बार भी जालना मे ईबादत से भरा खास आयोजन होने जा रहा है.शहर की दर्गाह हजरत सय्यद अहमद शेर शहर में स्थित मस्जिद शेर सवार में रमजान की पहेली तारीख से सातवी रमजान तक लगातार सात रातो की शबिना तरावीह पढी जायेंगी.इन सातों रातो मे मौलाना नौशाद रजा कादरी अलीमी द्वारा कुरान-ए-पाक की मुकम्मल तीलावत की जायेंगी.इस दौरान पूरा कुरान शरीफ मुकम्मल किया जायेगा.नमाजियों की तादाद के मद्देनजर यह भी ऐलान किया गया की सिर्फ तरावीह की नमाज के लिए लाऊड स्पीकर कर इस्तेमाल किया जायेगा. इस वक्त रजा अकॅडमी के मराठवाडा अध्यक्ष मौलाना सय्यद जमील ने तरावीह की नमाज का महत्व भी बताया.
0
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Feb 18, 2026 10:35:05
Raigarh, Chhattisgarh:युवक को जिंदा जलाने का मामला , इलाज के दौरान युवक की मौत 16 तारीख रात को आरोपियों ने घटना को दिया अंजाम खरसिया चौकी क्षेत्र के महौपाली गांव का मामला चपले गांव का रहने वाला था मृतक , मृतक का नाम शिव प्रसाद पटैल , परिजन लूट पाट का लगा रहे आरोप , मृतक का मोटरसाइकिल भी ले गए आरोपी, मौहापाली बस्ती के भीतर ही आरोपियो ने रात 12 बजे घटना को दिया अंजाम , जलाने के बाद मृतक को सुबह उसी जगह नाली में फेंका शिव प्रसाद पटैल को, 17 तारीख की सुबह जब ग्रामीण ने देखा तो पुलिस को दिए सूचना, 17 तारीख की ही देर शाम मेडिकल कॉलेज में ईलाज के दौरान हुई मौत, घटनास्थल के सीसीटीवी में दो व्यक्ति मृतक को अपने साथ ले जाते दिख रहे, पुलिस ने शक के आधार में निलेश डेंजार को लिया हिरासत में दूसरा आरोपी गंगाराम डेंजार अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top