Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kota324002

कोटा में डॉक्टरों की हड़ताल: इमरजेंसी सेवाएं शुरू, क्या मिलेगा न्याय?

BHUPENDAR SINGH SOLANKI
Jun 29, 2025 10:01:43
Kota, Rajasthan
कोटा रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल का पांचवां दिन: कोटा में शुरू हुई सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं उदयपुर हादसे के विरोध में हड़ताल जारी, कोटा में डॉक्टरों ने शुरू की इमरजेंसी ड्यूटी एंकर...राजस्थान में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल आज पांचवे दिन भी जारी रही। कोटा संभाग में भी डॉक्टर्स ने हड़ताल को जारी रखते हुए केवल इमरजेंसी सेवाएं शुरू कर दी हैं। डॉक्टर मोहित ने बताया कि उदयपुर में करंट लगने से रेजिडेंट डॉक्टर रवि शर्मा की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन से वार्ता चल रही है और कार्रवाई का आश्वासन मिला है। कोटा में फिलहाल सामान्य ओपीडी और नियमित सेवाएं बंद हैं, लेकिन गंभीर मरीजों के लिए इमरजेंसी सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। डॉक्टर मोहित ने बताया कि आगे की कार्रवाई वरिष्ठ डॉक्टरों के निर्देशानुसार तय की जाएगी। डॉक्टरों की इस हड़ताल से प्रदेशभर में चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित हुई है, हालांकि इमरजेंसी सेवाओं की बहाली से कुछ राहत मिली है। बाइट 01 रेजिडेंट डॉक्टर
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement