Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mathura281001

गोवर्धन में डीएम ने चलाया सफाई अभियान, गिरिराज पर्वत हुआ चमकदार!

KANHAIYA LAL SHARMA
Jul 05, 2025 08:02:49
Mathura, Uttar Pradesh
गोवर्धन में डीएम ने चलाया स्वच्छता अभियान, गिरिराज परिक्रमा मार्ग और पर्वत की हुई सफाई मथुरा--गोवर्धन के गिरिराज तलहटी को स्वच्छ और पवित्र बनाए रखने के उद्देश्य से आज सुबह जिलाधिकारी (डीएम) सीपी सिंह की अगुवाई में एक विशाल सफाई अभियान चलाया गया। एसडीएम गोवर्धन नीलम श्रीवास्तव के निर्देशन में पंचायती राज विभाग, तहसील गोवर्धन और नगर पंचायत गोवर्धन ने मिलकर इस संयुक्त अभियान को सफल बनाया। अभियान के दौरान, तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बड़ी परिक्रमा मार्ग, दानघाटी मंदिर और गिरिराज पर्वत पर विशेष रूप से स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित किया। डीएम सीपी सिंह ने स्वयं हाथों में झाड़ू लेकर गंदगी साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया। दर्जनों अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिक्रमा मार्ग में फैली गंदगी को साफ किया। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि यह स्वच्छता अभियान तलहटी के धार्मिक स्वरूप को निखारने के लिए चलाया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों से न केवल स्वच्छता बढ़ती है, बल्कि आम नागरिकों में भी जागरूकता आती है। तलहटी की स्वच्छता के लिए इस अभियान को निरंतर चलाने पर सहमति बनी। सफाई अभियान के दौरान, दानघाटी मंदिर के सामने अतिक्रमण कर लगाई गई दुकानों पर जिलाधिकारी के निर्देश पर चालान की कार्रवाई भी की गई। यह दर्शाता है कि प्रशासन धार्मिक स्थलों की पवित्रता और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। बाइट--डीएम सिपी सिंह
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement