Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Churu331303

चूरू में कांग्रेस वार्डो के विकास में भेदभाव, भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप!

Navratan Prajapat
Jul 04, 2025 15:31:24
Churu, Rajasthan
चूरू  विधानसभा- चूरू  लोकेशन--चूरू  संवाददाता- नवरतन प्रजापत  मोबाइल-9414776072 कांग्रेस वार्डो में विकास कार्यो में भेदभाव का आरोप, कांग्रेस नेता रफीक मंडेलिया ने कहा भाजपा विधायक कर रहे हैं भेदभाव, कांग्रेस पार्षदों के वार्डो में नही हो रहा विकास निवर्तमान पार्षदों ने पीसीसी उपाध्यक्ष मण्डेलिया को सौंपा पत्र चूरू। शहर के वार्डो में विकास को लेकर भेदभाव का आरोप निवर्तमान पार्षदों द्वारा लगाया गया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया को नगरपरिषद के निवर्तमान पार्षदो ने मिलकर आज एक पत्र दिया, जिसमें बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा में चूरू शहर के 60 वार्डाे में सडको के लिए दि गई करीब 10 करोड कि स्वीकृति में कांग्रेस वार्डाे के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। 60 वार्डाे मेंसे करीब 40 वार्डाे में कांग्रेस पार्षद होने के कारण इन वार्डाे में एक भी सडक निर्माण की स्वीकृति नही देना यह भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधियों की दोगली नितिया दर्षाती है। हम मांग करते है कि सबको सम्मान रूप से विकास के लिए बजट राशि दि जाए। साथ ही पार्षद ने पत्र के माध्यम से अवगत करवाया कि सिवरेज योजना के प्रथम फैज में वंचित गलियों में भी लाईन डाली जायें। पीसीसी उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता रफीक मंडेलिया ने कहा कि भाजपा के विधायक द्वारा जनता के साथ भेदभाव व पक्षपात करना दुर्भाग्य पूर्ण है।  उन्होंने कहा कांग्रेस वार्डो को छोड़कर अन्य वार्डो में काम करना इस तरह का व्यवहार एक जनप्रतिनिधि को यह शोभा नही देता। इस अवसर पर पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया, शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहता ब्लॉक अध्यक्ष किषोर धान्धू, किसान नेता आदूराम न्यौल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद हुसैन निर्माण सहित कई लोग मौजूद थे। बाईट--रफीक मंडेलिया, पीसीसी उपाध्यक्ष। नवरतन प्रजापत  जी मीडिया चूरू  Mob. 9414776072
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement