Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nagaur341001

डीडवाना की बेटी दीपिका ने माउंट किलिमंजारो को फतह कर इतिहास रचा!

Damodar Inaniya
Jul 07, 2025 06:05:20
Nagaur, Rajasthan
डीडवाना : डीडवाना की बेटी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपिका राठौड़ का एक ओर कारनामा दीपिका ने तंजानिया की माउंट किलिमंजारो चोटी को किया फतह, यह गौरव हासिल करने वाली राजस्थान की पहली महिला बनी दीपिका राठौड़, डीडवाना जिले के भवादीया गांव की मूल निवासी है लेफ्टिनेंट कर्नल दीपिका राठौड़, इससे दो बार माउंट एवरेस्ट भी फतह कर चुकी है दीपिका जबकि 2025 में रूस स्थित माउंट एल्बुस और अर्जेंटीना माउंट एकांकागुआ भी किया था फतह एंकर - डीडवाना जिले के छोटे से गांव भवदीया की मूल निवासी सेना की लेफ्टिनेंट कर्नल दीपिका राठौड़ ने एक बार फिर डीडवाना का नाम रोशन किया है। दीपिका ने इस बार तंजानिया की माउंट किलिमंजारो चोटी को सफलतापूर्वक फतह करने का कारनामा कर दिखाया है। राजस्थान की यह बेटी धोरों की धरती से निकलकर अब तक 4 पहाड़ फतह कर चुकी हैं। आपको बता दें कि माउंट किलिमंजारो चोटी को फतह करने निकली दीपिका राठौड़ के सामने दुर्गम रास्ते, बर्फीली हवाएं, ऑक्सीजन की कमी और न जाने कितनी तकलीफें थी, लेकिन फिर भी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपिका राठौड़ ने माउंट किलिमंजारो चोटी को जून महीने में फतह कर लिया। डीडवाना जिले के छोटे से गांव भवादिया में जन्मी दीपिका राठौड़ इससे पहले दो बार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह कर चुकी है। इसके बाद यूरोप महाद्वीप की माउंट एल्ब्रुस (रूस) फिर दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की माउंट एकांकागुआ (अर्जेंटीना) और अब अफ्रीकी महाद्वीप - माउंट किलिमंजारो (तंजानिया) को फतह कर लिया है। आपको बता दें कि दीपिका राजस्थान की पहली और इंडियन आर्मी की इकलौती महिला हैं, जिन्होंने ये कीर्तिमान रचा है। मई 2012 में माउंट एवरेस्ट फतह करने पर दीपिका को राष्ट्रपति से सम्मान भी मिल चुका है। अब दीपिका उत्तरी अमेरिका महाद्वीप- माउंट डेनाली ( अलास्का) को फतह करने की तैयारी में हैं। दीपिका की इस सफलता पर उसके पिता गणपत सिंह राठौड़ ने खुशी जताते हुए बताया कि बेटी ने स्कूली शिक्षा से ही गर्व महसूस कराया है। दीपिका के नाना आर्मी में थे। वो जब छोटी थी तो अपने नाना को फौजी कपड़ों में देखकर एक्साइटेड होती थी। स्कूल कॉलेज के दिनों में एनसीसी से जुड़ गई। शांत रहने वाली दीपिका शुरू से ही सेना से जुड़ने के सपने देखने लगी थी। दीपिका के पति जितेन्द्र सिंह शेखावत मर्चेंट नेवी में सेकंड इंजीनियर हैं।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement