Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
191201
SANJY-2026 के लिए DC गंदरबल ने यात्रा तैयारी पर कड़े निर्देश दिए
WMWaqar Manzoor
Mar 30, 2026 07:02:36
Ganderbal,
Deputy Commissioner (DC) Ganderbal, Jatin Kishore chaired a comprehensive review meeting here to assess the preparedness of line departments for the forthcoming Shri Amarnath Ji Yatra (SANJY) 2026. At the outset, the DC took a detailed review of the departmental action plans. He emphasized early tendering of works by the departments to ensure their timely completion for smooth and hassle-free conduct of the Yatra. Threadbare discussions were held on various works under the Works Plan 2026. The DC directed all executing agencies to strictly adhere to timelines and ensure quality standards in all developmental and maintenance works along the Yatra route. The meeting reviewed arrangements related to drinking water supply, road connectivity, sanitation, power supply, healthcare facilities, telecommunication services, disaster management preparedness, and public convenience measures. All departments concerned were directed to prioritize and expedite works that directly enhance the safety and overall experience of Yatris during SANJY-2026. Special emphasis was laid on ensuring sufficient number of booking counters for SRTC vehicles, macdamization of internal links & roads in Baltal Base camp, adequate medical facilities, deployment of emergency response teams, and strengthening communication networks in shadow areas. The DC also directed the officers and representatives of various executing agencies to submit lists of workers well in time to ensure timely verification well before the commencement of the Yatra. Labour Department and other agencies were directed to commence the registration process of service providers including Ponywalas, palkiwalas, shop and tent operators on priority. The DC stressed inter-departmental coordination and real-time monitoring of works to address bottlenecks promptly. Among others, the meeting was attended by Additional Deputy Commissioner, Chief Executive Officer Sonamarg Development Authority, Assistant Commissioner Revenue, Assistant Commissioner Panchayat, Divisional Forest Officer, Sindh Forest Division, Chief Medical Officer, Chief Animal Husbandry Officer, Executive Engineers of R&B, KPDCL, I&FC, and Jal Shakti, Dy.SP DAR, representatives from Fire & Emergency Services, Labour, FCS&CA, Transport Department, and other concerned departments as well as representatives of BEACON, and telecom companies.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 30, 2026 08:26:32
Shamli, Uttar Pradesh:शामली। जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तैनात महिला कांस्टेबल रेखा ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और पूरे महकमे में हलचल तेज हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अपने निजी आवास पर ही आत्महत्या करने की कोशिश की गई थी मौजूद लोगों को इसकी भनक लगी। आनन-फानन में महिला कांस्टेबल को गंभीर हालत में शामली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 🏥 डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को नाजुक बताते हुए तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद उन्हें पानीपत के अस्पताल के लिए भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस पूरे मामले में सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि घटना के पीछे अभी तक कोई ठोस बाहरी कारण सामने नहीं आया है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, महिला कांस्टेबल रेखा के पति भी आदर्श मंडी थाने में ही तैनात हैं। ऐसे में पुलिस पारिवारिक और व्यक्तिगत दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके। घटना के बाद पुलिस विभाग में तनाव का माहौल बना हुआ है। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है और जल्द ही सच्चाई सामने लाने की बात कही जा रही है। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है और आगे की अपडेट का इंतजार है…
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Mar 30, 2026 08:26:17
Ajmer, Rajasthan:सेंट्रल जेल की ओपन जेल से फरार हुए बंदी को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हंसराज हत्या के मामले में सजा काट रहा था और ओपन जेल में रखा गया था। जानकारी के अनुसार शायकालीन हाजिरी के दौरान वह मौजूद नहीं मिला, जिसके बाद जेल प्रहरी ने तुरंत सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामला सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान आरोपी हंसराज अजमेर बस स्टैंड के आसपास संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ मिला, जहाँ से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि वह फरार होने के बाद कहां-कहां गया और किसके संपर्क में रहा। आरोपी को दोबारा जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है。
0
comment0
Report
Mar 30, 2026 08:26:17
Bakawli Dalpur, Uttar Pradesh:सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत सागौन के पेड़ को बिना अनुमति काटे जाने की सूचना पर संयुक्त टीम 09वीं बटालियन एसएसबी, (कम्पनी गुरूंगनाका) के कार्यक्षेत्र में पेड़ काटे जाने की सूचना मिली। इसकी जानकारी तत्काल तुलसीपुर रेंज प्रभारी और कम्पनी प्रभारी को दी गई, जिसके बाद दोनों विभागों ने संयुक्त अभियान चलाया।संयुक्त टीम ग्राम मदरहवा पहुंची, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 10 किलोमीटर भारत की ओर स्थित है। गांव के पास सघन तलाशी अभियान के दौरान सरयू नहर के किनारे स्थित एक बगीचे में सागौन के पेड़ों को काटकर उनके टुकड़े किए हुए पाए गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी लकड़ी काटने वाले के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी।कार्रवाई करते हुए टीम ने सागौन की लकड़ी को जब्त कर लिया।
0
comment0
Report
RBRAMESH BALI
Mar 30, 2026 08:26:04
Chikri Ban, :जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हज 2026 को लेकर एक अहम ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में हाजियों ने हिस्सा लिया。 पुंछ के डिग्री कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित दूसरी हज 2026 ट्रेनिंग प्रोग्राम में कुल 119 हाजियों को जरूरी प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान हाजियों को हज यात्रा से जुड़ी अहम जानकारी, नियमों और जरूरी प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से बताया गया。 ट्रेनिंग प्रोग्राम में विशेषज्ञों ने हाजियों को मक्का और मदीना में किए जाने वाले अरकान-ए-हज, सफर के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों के बारे में भी जागरूक किया। प्रशासन और संबंधित विभागों की इस पहल से हाजियों में काफी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इस ट्रेनिंग को बेहद लाभदायक बताया।
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Mar 30, 2026 08:25:55
Chatra, Jharkhand:हज़ारीबाग में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुई जघन्य घटना के विरोध में चतरा भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन चतरा: 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुई जघन्य घटना को लेकर विरोध का स्वर तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के बैनर तले चतरा में जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष अनामिका देवी के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने रैली निकालकर समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया और घटना के खिलाफ कड़ा आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुम्भा गांव में मंगला जुलूस के दौरान हुई इस गंभीर घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की। धरना के दौरान जिला अध्यक्ष ने राज्य की झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सरकार नाकाम साबित हो रही है। प्रदर्शन में शामिल महिलाएं ने एक स्वर में मांग की कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Mar 30, 2026 08:25:26
Ajmer, Rajasthan:लोकेशन भिनाय,अजमेर भिनाय, अजमेर भिनाय के केरोट गांव में कुएं में मिले दो शव, इलाके में फैली सनसनी अजमेर जिले के भिनाय थाना क्षेत्र के केरोट गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कुएं में दो युवकों के शव मिलने की सूचना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कुएं से दोनों शवों को बाहर निकाला। इस दौरान कुएं से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई, जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक अलग-अलग गांवों—सुपा और जैतपुरा—के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर भिनाय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह हादसा है या कोई अन्य कारण।
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Mar 30, 2026 08:25:02
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा द्वारा हजारीबाग की घटना के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन उपयुक्त कार्यालय पर किया गया। इस धरने में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू भी शामिल हुईं। धरना के दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने घटना को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। अपने संबोधन में उन्होंने पीड़ितों के प्रति संवेदना जताते हुए न्याय की मांग की। इस दौरान वे भावुक भी हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है । धरना प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने सरकार से जल्द न्याय सुनिश्चित करने की अपील की है। बाईट.... पूर्णिमा दास साहू, विधायक, जमशेदपुर पूर्वी.
0
comment0
Report
VKVishal Kumar
Mar 30, 2026 08:24:50
Saharsa, Bihar:खबर सहरसा से है जहाँ एक दिल दहला देने वाली घटना का पुलिस ने 12 घँटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी पिता को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. दरअशल बीते कल सौरबाजार थाना क्षेत्र के मधुरा गांव में एक 4 साल की बच्ची संजना कुमारी के सिर में गोली लगने का मामला सामने आया था. गोली बच्ची के सिर के आर पार हो गई थी जिसके बाद गंभीर रूप से घायल बच्ची को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ बच्ची जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है. घटना के बाद पुलिस ने बच्ची के पिता से पूछताछ शुरू की तो बच्ची के पिता ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते हुए यह कहा कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी इसी बीच किसी ने उसे गोली मारकर जख्मी कर दिया. हालांकि जब पुलिस ने बच्ची के पिता से कड़ाई से पूछताछ की तो हकीकत कुछ और ही सामने आया. इस मामले में पुलिस ने बताया कि बच्ची के पिता विकास कुमार द्वारा ही खेल खेल में पिस्टल से गोली चली जो बच्ची के सिर में लग गई. बच्ची के पिता ने यह बात स्वीकार किया है. इसके बाद पुलिस ने बच्ची के पिता को गिरफ्तार कर न्याययिक हिरासत में भेज दिया वहीं आरोपी पिता के निशानदेही पर पुलिस ने एक पिस्टल और मैगजीन भी बरामद किया है.
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Mar 30, 2026 08:24:01
Ranchi, Jharkhand:रांची विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के बाहर आज छात्रों का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। स्टूडेंट नर्सिंग के लेट चल रहे सेशन को लेकर परेशान हैं रांची विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में आज रिम्स bsc नर्सिंग और पोस्ट bsc के स्टूडेंट ने जमकर हंगामा किया है। डेढ़ साल से लेट चल रहे सेमेस्टर की वजह से आज स्टूडेंट विरोध प्रदर्शन कर रहे है। Nsui के नेतृत्व में चल रहे इस प्रदर्शन के दौरान स्टूडेंट ने पहले विश्वविद्यालय को बंद कराया फिर जमकर विरोध किया है। स्टूडेंट्स ने कहा कि 3 सेमेस्टर अब तक लेट हो चुका है। अब तक फॉर्म नही भराया गया है। ऐसे में स्टूडेंट की डिग्री अधर में लटक सकती है। नर्सिंग के इस कोर्स में ना सिर्फ झारखंड के बलके जम्मू कश्मीर के भी दो दर्जन से ज्यादा स्टूडेंट हैं। जो उज्जवल भविष्य का सपना लिए झारखंड तो आए लेकिन यहां पर सेशन लेट चलने की वजह से उनके भविष्य पर आफत आ गई है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top