Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Latehar822111

ददई दुबे की अंतिम यात्रा: पलामू में उमड़ी भीड़ ने दी श्रद्धांजलि

SKShrawan Kumar Soni
Jul 12, 2025 08:06:19
Barwadih, Jharkhand
डालटनगंज : पूर्व मंत्री सह पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे की अंतिम यात्रा शनिवार सुबह पलामू से होकर गुजरी। रांची से सड़क मार्ग द्वारा मेदिनीनगर पार्थिव शरीर पहुँचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों की भारी भीड़ उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। चंद्रशेखर आजाद चौक, रेड़मा में पार्थिव शरीर पहुँचने पर फूल माला अर्पित कर ददई बाबा अमर रहें, जब तक सूरज चांद रहेगा, ददई दुबे आपका नाम रहेगा सरीखे नारे लगाए । इसके बाद पार्थिव शव पलामू कांग्रेस भवन लाया गया, जहां पूर्व मंत्री के त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी। अन्य संगठन राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के भी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। यहां श्रद्धांजलि के बाद डेड बॉडी गढ़वा कॉंग्रेस कार्यालय ले जाया गया। वहां श्रद्धांजलि के बाद पार्थिव शव उनके कांडी के चौका गांव ले जाया गया और फिर नगर उंटारी के रास्ते वाराणसी ले जाया जाएगा और अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताते चलें कि चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का निधन 10 जुलाई को हो गया था। उनका इलाज नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में चल रहा था। ददई दुबे की उम्र 87 वर्ष थी। वह विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे थे। 1985 में पहली बार विधायक बने थे। धनबाद से एक बार सांसद भी रहे थे। अभिभाजित बिहार में मंत्री भी रहे थे। झारखंड में भी वह मंत्री रह चुके थे। मजदूर नेता के रूप में भी उनकी विशेष पहचान थी। उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
2
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top