Back
नवरात्रि में उज्जैन के हरसिद्धि मंदिर में भक्तों का मेला, क्या आप दर्शन करेंगे?
ASANIMESH SINGH
Sept 22, 2025 04:47:58
Ujjain, Madhya Pradesh
उज्जैन -- माता हरसिद्धि (शक्तिपीठ )
शारदीय नवरात्रि की हुई शुरुआत,
माता मंदिर में लगा भक्तों का तांता,
शक्तिपीठ मंदिर में हुई घट स्थापना, माता की हुई विशेष आरती,
माता की आराधना का पर्व नवरात्रि की देश भर में धूम है। शारदीय नवरात्रि के आरम्भ होते ही शक्तिपीठ नगरी उज्जैन के माता मंदिरो में भक्तो का ताँता लगना शुरू हो गया है। उज्जैन में स्थित माता हरसिद्धि का मंदिर देश के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है। यही वजह है कि नवरात्रि के मौके पर माता हरसिद्धि के दरबार में दूर -दूर से लोग दर्शन करने आ रहे हैं। माता हरसिद्धि चक्रवती सम्राट विक्रमादित्य की आराध्य देवी भी रही है यही कारण है कि विक्रम संवत की शुरुआत यहीं से होती है । शारदीय नवरात्री में माता के दरबार में विशेष आराधना की जाती है। नवरात्री के प्रत्येक रात्रि के समय दीपमाला प्रज्वलित भी होती है।
माता हरसिद्धि का मंदिर देश के प्रमुख शक्तिपीठों में माना जाता है। शास्त्रों मे प्रचलित कथा के अनुसार उज्जैन के इस स्थान पर सती माता की कोहनी गिरी थी जिससे चलते ये स्थान शक्ति की आराधना का बड़ा केंद्र बन गया। माता हरसिद्धि को उज्जैन के राजा सम्राट विक्रमादित्य की आराध्य देवी भी माना जाता है। करीब चार हजार साल पुराने इस मंदिर का शास्त्रों में उल्लेख मिलता है। यही वजह है कि माता के दरबार में नवरात्रि पर भक्तों का मेला लगता है। पुजारी लाला गिरी के मुताबिक माता हरसिद्धि का मंदिर शक्तिपीठ होने से भक्तों के लिए विशेष आस्था का केंद्र है।
पुजारी लाला गिरी ने बताया कि माता हरसिद्धि की दिव्य प्रतिमा का नवरात्रि पर विशेष श्रंगार किया जाता है। सुबह और शाम विशेष पूजन-अर्चन किया जाता है। उसके बाद शाम सात बजे माता हरसिद्धि की भव्य आरती होती है। ढोल नगाड़ों के साथ माता के दरबार में नवरात्रि पर विशेष आरती होती। इस आरती में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते है।
वैसे तो माता हरसिद्धि के दरबार में रोजाना भक्तों का मेला लगता है लेकिन नवरात्रि में इनकी संख्या खासी बढ़ जाती है। नवरात्रि में माता हरसिद्धि के दरबार में नौ दिनों तक विशेष पुजा पाठ चलते हैं। देश-विदेश से भक्त आते है और माता हरसिद्धि से सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। माता हरसिद्धि भी अपने दरबार में आने वाले भक्तों की मुरादे पूरी करती है।
मंदिर परिसर में दीपमालिकाएं भी आकर्षण का केंद्र हैं। इन दीपमालिकाओं को दो स्तभों पर बनाया गया है। जिसमें से एक शिव व एक शक्ति का प्रतीक है। नवरात्रि के समय इन दीपमालिकाओं को लगातार नो दिनों तक प्रज्वलित किया जाता है इसके अलावा भी विशेष धार्मिक पर्वो पर दीपमालिकाओं को प्रज्वलित करते है | इन दीप मालिकाओं को रौशन करवाने के लिए भक्तों द्वारा नंबर लगाया जाता है।भक्त दीपमालिकाओं के प्रज्वलन की व्यवस्था कर मनोवांछित फल प्राप्त करते हैं।
121- पुजारी लाला गिरी
wt- मंदिर से श्रद्धालु से बातचीत
बाइट - पुजारी लाला गिरी
बाइट - 2 श्रद्धालु पुष्पा शर्मा और नीतू जायसवाल लाला साड़ी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowSept 22, 2025 06:31:380
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowSept 22, 2025 06:31:280
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowSept 22, 2025 06:31:200
Report
0
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowSept 22, 2025 06:31:110
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowSept 22, 2025 06:31:010
Report
SKSantosh Kumar
FollowSept 22, 2025 06:30:48Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर (यूपी): यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में गोली मारकर हत्या किए गए NEET छात्र दीपक गुप्ता के माता-पिता से मुलाकात की और ₹5 लाख का चेक दिया।
0
Report
KKKARAN KHURANA
FollowSept 22, 2025 06:30:370
Report
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowSept 22, 2025 06:30:120
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowSept 22, 2025 06:18:547
Report
RNRajesh Nilshad
FollowSept 22, 2025 06:18:420
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowSept 22, 2025 06:17:530
Report
RNRajesh Nilshad
FollowSept 22, 2025 06:17:130
Report