Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Agar Malwa465441

नलखेड़ा के बगलामुखी मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन भीड़ बेकाबू

KYKaniram yadav
Sept 22, 2025 03:47:56
Agar, Madhya Pradesh
एंकर- आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में शारदीय नवरात्रि के पहले ही दिन से आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। सुबह से ही मां के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। भक्त माता के जयकारों के साथ दर्शन कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। वीओ- नलखेड़ा का यह पांडवकालीन मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का अद्वितीय केंद्र माना जाता है। मान्यता है कि यहां मां बगलामुखी के दर्शन और हवन-पूजन करने से हर संकट का निवारण होता है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यही कारण है कि नवरात्रि के अवसर पर मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है। वीओ- सुबह मंगल आरती के बाद भक्तों का तांता लगा रहा। प्रदेश सहित देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। नवरात्रि के इन नौ दिनों में मंदिर में लाखों की संख्या में दर्शनार्थियों के पहुंचने की संभावना रहती है। वीओ- श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने भी विशेष इंतज़ाम किए हैं। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर परिसर व आसपास बेरिकेडिंग की गई है। बाइट - श्रद्धालु
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Ankit WaikerAnkit Waiker
Sept 22, 2025 05:53:17
0
comment0
Report
VRVikash Raut
Sept 22, 2025 05:48:24
Deoghar, Jharkhand:देवघर एंकर आज से शारदीय नवरात्रि की शुभ शुरुआत हो गई है। देवघर में इस अवसर पर विभिन्न पंडालों की तैयारी की गई है, देवघर के मॉल परिसर में हर साल की तरह इस बार भी एक खास इको-फ्रेंडली पंडाल तैयार किया गया है। यह पंडाल हर वर्ष अलग-अलग थीम और सामाजिक संदेश के साथ सजाया जाता है। इस बार पंडाल का थीम शांति कलश रखा गया है।पंडाल की सबसे खास बात यह है कि इसे 501 मटकों से सजाकर तैयार किया गया है। श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के साथ-साथ इस पंडाल का उद्देश्य विश्व शांति का संदेश देना है। नवरात्रि के दौरान यहां मां दुर्गा से समस्त विश्व में शांति और सौहार्द की प्रार्थना की जाएगी। कलाकार लक्ष्मण ने बताया कि धार्मिक आस्था और सामाजिक संदेश का संगम इस वर्ष के नवरात्रि पंडाल को विशेष बना रहा है।हर वर्ष यहां अलग थीम पर पंडाल बनाया जाता रहा है इस वर्ष शांति कलश का पंडाल बनाया गया लोग यहां शॉपिंग के साथ माता का आशीर्वाद भी लेते है और अपने फोन में माता के साथ सेल्फी भी लेते है बाइट : लक्ष्मण लक्की , स्थानीय कलाकार
4
comment0
Report
ADAnup Das
Sept 22, 2025 05:48:12
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস পূর্ব পরিচিত প্রতিবেশী এলোপাথাড়ি কোপাল গৃহবধূকে,গুরুতর আহত গৃহবহুর চিকিৎসা চলছে কৃষ্ণনগর শক্তিনগর জিলা হসপিটালে। আহত গৃহবধূর নাম আসিয়া সেখ বয়স আনুমানিক ৪৫,বাড়ি ঝিটকীপোতা পারহাউজ পাড়া,কৃষ্ণনগর কোতয়ালী থানার অধীন এলাকা, পরিবার সূত্রে জানাযায় এক দেড় মাস আগে আসিয়া শেখের পোষা ছাগল,এলাকার সাজিদুল খানের বাড়িতে ঢুকে ছিলো,সেই নিয়ে একটু ঝামেলাও হয়েছিল। পরে সেটা আবার ঠিক হয়ে যায়, আজ সকাল বেলায় আসিয়া শেখ রাস্তায় দাঁড়িয়ে বিচুলি কিনছিল সেই সময় পিছন থেকে সাজিদুল খান ডাকনাম সাজি,এলো পাথাড়ি কোপ করে এলাকার লোক দেখতে পেয়ে বাড়িতে খবর দিলে প্রথমে আসিয়া শেখকে কৃষ্ণনগর কোতোয়ালি থানায় নিয়ে যায় কোতয়ালী থানার পুলিশ বলে আগে তাকে হসপিটালে গিয়ে এডমিশন করুন,গুরুতর আহত অবস্থায় তাকে জেলাশক্তিনগর হসপিটালে ভর্তি করা হয়। পুলিশের উপর ক্ষোভ প্রকাশ করে পরিবার এর আগেও হামলা করে পুলিশের কাছে অভিযোগ জানিয়ে,ফোন করে বললেও আসেনি পুলিশ,তায় সাজির বাড়বাড়ন্ত,ও এলাকায় থাকতো বাড়ি বিক্রি করে চলে গেলেও পাড়ায় রোজ আসে সমাজবিরোধী অবৈধ ভাবে মাদক বিক্রি করে, ক্রিমিনাল পুলিশ তাকে কিছুই বলে না বলে জানায়। বাইট আহত গৃহবধূর বোন সুমিলা বিবি,,এবং পুত্র সুরজ শেখ, ছবি বাইট একত্রে 2সি তে 220925ZG_NAD_KOP_INJUREE নামে 1 ফাইল
0
comment0
Report
SBShowket Beigh
Sept 22, 2025 05:48:03
Srinagar, :KSatish Sharma flags off fruit-laden trucks of JKRTC to National Markets In a major step to strengthen the horticulture sector and ensure smooth transportation of fruit produce from Jammu & Kashmir to different parts of the country, Minister for Food, Civil Supplies & Consumer Affairs, Information Technology, Transport, Youth Services and Sports, Satish Sharma today flagged off fruit-laden trucks of Jammu and Kashmir Road Transport Corporation (JKRTC) from Kashmir Valley to outside states. RTO Kashmir Qazi Irfan; General Managers of JKRTC, and other senior officers were also present on the occasion. Speaking after the flag-off ceremony, Satish Sharma highlighted that horticulture is the backbone of the Union Territory’s economy, providing livelihood to lakhs of families. “Timely transportation of fruits, especially apples, to outside markets is crucial for ensuring better prices for growers and maintaining the reputation of Kashmir’s produce in the national market. The government is fully committed to supporting our farmers and traders so that their hard work is rewarded,” he stated. The Minister added that the JKRTC and Transport department, in close coordination with other concerned agencies, is ensuring hassle-free movement of fruit-laden vehicles, reducing travel delays, and safeguarding the perishable produce from potential losses.He further said that deployment of additional trucks is being monitored on a real-time basis to meet the rising transportation demand from Mandis as the harvest season progresses. He added that steps are also being taken to streamline traffic management on key routes to facilitate uninterrupted movement of fruit consignments to outside states. Satish Sharma assured growers and traders that the government will continue to extend all possible assistance to make this fruit season a success story for Jammu & Kashmir’s horticulture sector. He called upon the growers to remain confident of the Government’s resolve in promoting and protecting their economic interests. Pertinently, after the Omar Abdullah led Government’s initiative of providing transport support to fruit growers, 158 trucks of JKRTC, including trawlers, have so far been deployed in major Fruit Mandis of Shopian, Anantnag, Sopore, and Pulwama to transport fruit produce to markets across India. This coordinated effort is being carried out under the directions of the Chief Minister, who stressed upon extending maximum facilitation to fruit growers and traders during the peak harvesting season
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Sept 22, 2025 05:47:44
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह और सागर सांसदों ने मिलकर जानी व्यापारियों से जीएसटी पर राय, कहा देश में आयेगा बड़ा आर्थिक बदलाव.. एंकर/ देश में सामने आए नए जीएसटी की लेकर जहां बेहतर आर्थिक व्यवस्था तैयार करने की कोशिश है वहीं इस बदलाव के बाद आम व्यापारी और बुद्धिजीवी की राय जानने के लिए भी केंद्र सरकार लगातार कोशिश कर रही है जिसके तहत अलग अलग क्षेत्रों के सांसद व्यापारियों और बुद्धिजीवियों से संवाद कर रहे है, इस क्रम में दमोह में जीएसटी को लेकर एक बड़ा आयोजन हुआ जिसमें दमोह सांसद राहुल सिंह और सागर की सांसद लता वानखेड़े ने हिस्सा लिया, इस दौरान सांसद लोधी और वानखेड़े ने व्यापारियों से संवाद किया और उनकी राय जानी। आयोजन के तहत सामने आए व्यापारियों के मशवरों को बकायदा नोट कर वित्त मंत्री और सरकार तक भेजने की बात सांसदों ने कही। सांसदों के मुताबिक ये वो दौर आ रहा है जिसके बाद भारत दुनिया के टॉप थ्री देशों ने शामिल होगा। बाइट/ राहुल सिंह ( सांसद दमोह) बाइट/ लता वानखेड़े ( सांसद सागर)
0
comment0
Report
Sept 22, 2025 05:47:24
0
comment0
Report
PSPramod Sinha
Sept 22, 2025 05:47:17
Khandwa, Madhya Pradesh: ANCHOR - खंडवा में सुनसान रास्ते पर देर रात बदमाशों ने एक महिला की हत्या कर दी। महिला अपने पति के साथ गांव से खंडवा शहर की ओर आ रही थी। बताया जा रहा है कि रास्ते में बैठकर शराब पी रहे तीन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने महिला के पति के साथ भी मारपीट की वह भी घायल है जिसका उपचार चलरहा है। VO ,घटना पदम नगर थाना क्षेत्र के दिग्रस -बावड़िया काजी गांव की है। दिग्रस के रहने वाले महेंद्र अपनी पत्नी सविता की अचानक तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल दिखाने के लिए मोटरसाइकिल से खंडवा शहर की ओर आ रहे थे। तभी गांव के सुनसान रास्ते पर बदमाशों ने मोटरसाइकिल सवार दंपति को रोका और उनके साथ मारपीट की। बदमाशों ने महिला को ज्यादा टारगेट किया। महिला पर चाकूओ से कई बार हमले किए जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पता चला है कि महिला का मंगलसूत्र भी लूट कर ले गए। घटना के बाद ग्रामीण घायल पति को लेकर अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी रात में घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस घटना स्थल से कुछ सबूत भी जुटाए है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि सबूत और ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर जांच की जा रही है। हत्या किन कारण से की गई है इसका भी पता लगाया जा रहा है। जल्दी ही इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। मौके से कुछ सबूत मिले हैं जल्दी ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। Footage
0
comment0
Report
AKAlok Kumar
Sept 22, 2025 05:46:25
Sithmara, Uttar Pradesh:कानपुर देहात ब्रेकिंग: बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही ने ली एक लाइनमैन की जान लाइनमैन ने बिजली उपखंड से शटडाउन की परमिशन लेकर खंभे पर चढ़कर मरम्मत का कार्य किया था शुरू अचानक बिजली सप्लाई आने से खंभे पर ही करंट लग गया और मौके पर ही मौत हो गई घटना से गांव में मचा हड़कंप,गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने काटा हंगामा, बिजली विभाग और अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप सूचना पाकर आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का किया प्रयास परिजनों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, दर्दनाक हादसे ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और शटडाउन सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं, राजपुर थाना क्षेत्र के रामऊ गांव में हादसा
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Sept 22, 2025 05:46:05
Pali, Rajasthan:मारवाड़ जंक्शन पाली इनफॉर्मर सुरेश पवार जिला रिपोर्टर संदीप राठौड़ @Palisandeep_ @sureshpava81319 उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल डीआरएम ने किया मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण उत्तर पश्चिम रेलवे डीआरएम राजू भूतड़ा एकदिवसीय निरीक्षण को लेकर मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचे ,जहां स्टेशन अधीक्षक बाल किशन शर्मा सीटीआई अधिकारी जयकुमार गुर्जर द्वारा उनकी अगुवाई की गई ,अमृत भारत रेल स्टेशन योजना अंतर्गत 21 करोड रुपए की लागत से निर्माणाधीन कार्यों का बारीकी से निरीक्षण कर शीघ्र प्रभाव तय समय अवधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश उक्त ठेकेदार एवं सहायक अभियंताओं को दिए गए 1 घंटे अपने निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर समस्त प्रकार के निर्माणधीन कार्यों का एवं टिकट खिड़की का आरक्षण खिड़की का भी निरीक्षण किया बाइट राजू भूतड़ा डीआरएम उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Sept 22, 2025 05:45:53
Jaipur, Rajasthan:\\Bसेंचुरी सिटी बनी पिंकसिटी,पर्यटकों की पहली पसंद नाहरगढ़ लायन टाइगर सफारी को फिर खोला\\B \\Bआशीष चौहान,\\B \\Bजयपुर-\\Bनाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशखबरी सामने आई है.एक बार फिर से पर्यटकों के लिए लॉयन टाइगर सफारी को खोल दिया गया है.भारी बारिश के कारण सफारी बंद थी,लेकिन पर्यटक सीजन से पहले इसे खोल दिया गया.आखिरकार कैसे पर्यटकों के लिए वाइल्ड लाइफ सिटी बनी पिंकसिटी,देखे इस रिपोर्ट में \\B\\B \\B\\B \\Bसफारी के रास्तों को सुधारा गया-\\B नवरात्र में एक बार फिर से नाहरगढ़ लॉयन और टाइगर सफारी को पर्यटकों के लिए खोला गया है.मानसून की भारी बारिश के कारण पर्यटकों के लिए 18 दिन बंद रही जंगल सफारी में फिर से सैलानी सैर कर सकेंगे.सबसे खास बात ये है कि पर्यटक सीजन से पहले ही बायोलॉजिकल पार्क में टूटे हुए ट्रैक को सुधार लिया गया है.नाहरगढ़ के जंगलों में टाइगर और लायन सफारी में जगह जगह पानी भरा था. सफारी के रास्तों में ट्रैक टूट पड़े थे, जिस कारण कई पर्यटक सफारी में भी फंसे थे.रामसागर तालाब में उफान आने के बाद सफारी को भारी नुकसान हुआ.अब फिर से खुलने के बाद पर्यटक जंगल की सैर कर पाएंगे.नाहरगढ़ के जंगलों में बनी सफारी पर्यटकों के लिए पहली पसंद बन गई है. \\Bइसलिए सेंचुरी सिटी बन गई पिंकसिटी,कहां कितने लेपर्ड-\\B \\B\\B \\B कहां ............. लेपर्ड की संख्या\\B झालाना सफारी............. 28 लेपर्ड आमागढ सफारी............ 15 लेपर्ड पापड लेपर्ड सफारी............ 17 लेपर्ड नाहरगढ़ के जंगलों में........ 20 से अधिक जयपुर-आसपास के जंगलों में लेपर्ड .. कुल 100 से अधिक \\B\\B \\Bहेरिटेज सिटी बनी वाइल्ड लाइफ सिटी-\\B राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य होगा,जहां थार के रेगिस्तान के साथ साथ जंगल सफारी का मौका मिलेगा.वाइल्ड लाइफ एडवेंचर के रूप में नई पहचान बन चुकी पिंकसिटी पहली ऐसी सिटी होगी,जहां तीन लैपर्ड सफारी का रोमांच है.यहां लेपर्ड के साथ साथ हाइना,फॉक्स,नीलगाय और दूसरे वन्यजीवों को देखने का मौका मिलता है.सफारी ट्रैक अधिकतर पहाड़ियों से घिरा होगा,जो किसी एडवेंचर से कम नहीं होगा.इससे पहले आमागढ और झालाना में वन विभाग लैपर्ड सफारी करवा रहा है.इसलिए अब हेरिटेज सिटी वाइल्ड लाइफ सिटी के रूप में पहचान बन चुकी है. नोट-इस खबर की फीड ओएफसी से \\BJPR_SAFARI_R \\Bस्लग से भेजी गई है,कुछ शाट्स 2 सी में भी अटैच है।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Sept 22, 2025 05:45:33
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। नवरात्रि के पहले दिन महाकाल मंदिर में सुबह-सुबह विशेष श्रृंगार किया गया। इस मौके पर भगवान महाकाल को देवी स्वरूप में सजाया गया। प्रातः आरती से पहले पुजारियों ने पारंपरिक विधि से अभिषेक किया और आभूषणों व सिंदूर से बाबा को अलंकृत किया। श्रृंगार में रजत मुकुट, रुद्राक्ष की माला और फूलों की मालाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। मोगरे और गुलाब की खुशबू से पूरा गर्भगृह महक उठा। इसके बाद भस्म अर्पण और दीप आरती हुई, जिसमें बाबा महाकाल के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंज उठा। नवरात्रि की शुरुआत पर हुए इस भव्य श्रृंगार के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और सभी ने आशीर्वाद लिया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top