Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ranchi834002

झारखंड में अपराधियों का सोशल मीडिया से खौफनाक खेल!

Kamran Jalili
Jun 28, 2025 07:35:22
Ranchi, Jharkhand
झारखंड में अपराधी खौफ और दहशत फैलाने के मकसद से आतंकी संगठनों की तरह वारदात की जिम्मेवारी ले रहे है। इसके लिए अपराधी सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। ऐसे अपराधियों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई की स्ट्रेटजी झारखंड पुलिस ने बनाई है। ग्राफिक्स.... सोशल मीडिया का अपराधी ले रहे हैं सहारा दहशत और खौफ फैलाने के लिए सोशल मीडिया अपराधियों के लिए बना बड़ा हथियार गैंगस्टर अमन साहू का भी सोशल मीडिया पर था विशेष फोकस ,जिस पर झारखंड पुलिस थी गंभीर आखिरकार पुलिस एनकाउंटर में मर गया गैंगस्टर अमन साहू वैसे गैंगस्टर जो सोशल मीडिया से दे रहे धमकी उसपर है झारखंड पुलिस की नजर झारखंड में पनप रहे नए गैंग पर पुलिस की पैनी नजर अमन साहू गैंग का गैंगस्टर मयंक सिंह मीणा के बाद धनबाद के प्रिंस खान, रोहित सिंह और उत्तम यादव पर पुलिस का फोकस वर्तमान समय में सोशल मीडिया का समाज में बड़ा रोल है। यह प्रचार प्रसार का एक बड़े जरिए के रूप में सामने आया है।ऐसे में क्रिमिनल्स अब धमकी भरे वीडियो को सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल कर रहे हैं। दहशत फैलाने के मकसद से अपराधी इसका इस्तेमाल कर रहे है। ऐसे अपराधियों को झारखंड पुलिस चिन्हित कर रही है। हाल ही में हजारीबाग में गोलीबारी की घटना के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो वायरल कर उत्तम यादव नाम के गैंगस्टर के द्वारा धमकी दी गई थी। इसके बाद झारखंड पुलिस का पूरा फोकस वैसे अपराध कर्मियों पर है। जो सोशल मीडिया के माध्यम से दहशत फैलाने का काम कर रहे हैं। बाइट .....अनुराग गुप्ता, डीजीपी, झारखंड राज्य में पनप रहे नए गैंग्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी है। जिस तरह नक्सलियों की जानकारी झारखंड पुलिस को है।उसी तरह सोशल मीडिया के माध्यम से दहशत फैलाने वाले अपराधियों पर भी विशेष निगाहें हैं। बाइट....अनुराग गुप्ता, डीजीपी, झारखंड झारखंड में नए गैंग्स अपना वर्चस्व स्थापित करने के प्रयास में लगे हुए है।यही वजह है कि वह सोशल मीडिया क सहारा ले रहे है जो पुलिस के लिए चुनौती बन गई है पीटीसी कामरान
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement