Back
सहारनपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में वेतन नहीं मिलने पर कुक टंकी पर चढ़ा
NJNEENA JAIN
Sept 23, 2025 16:17:06
Saharanpur, Uttar Pradesh
Date....23.9.2025
Name.... Neena jain
location... saharanpur
anchor....सहारनपुर जनपद में सरसावा क्षेत्र के पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सहायक कुक पद पर तैनात कर्मचारी कमल सिंह पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया। वेतन न मिलने से आहत कर्मचारी ने आत्मदाह की धमकी दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
कमल सिंह ने बताया कि वह करीब छह महीने पहले आगरा के सरोजिनी नायडू राजकीय मेडिकल कॉलेज से स्थानांतरित होकर पिलखनी आया था। तब से अब तक उसे एक भी वेतन नहीं मिला। आर्थिक संकट और मानसिक तनाव से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।
घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज प्राचार्य, सरसावा थाना प्रभारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारी लगातार कमल सिंह को समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था।
इस दौरान टंकी के नीचे खड़ी एक महिला, जिसे कमल सिंह अपने भाई की पत्नी बता रहा था, और उसके साथ मौजूद दो छोटे बच्चे रो-रोकर उससे नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे। भावनात्मक माहौल के बावजूद कमल सिंह करीब डेढ़ घंटे तक टंकी पर बैठा रहा।करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत और मनाने के बाद आखिरकार कमल सिंह को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। घटना से मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मचा रहा।स्थानीय प्रशासन अब वेतन न मिलने की शिकायत की जांच कर रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि समय पर वेतन नहीं मिला तो ऐसी घटनाएं और भी हो सकती हैं।
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
2
Report
DIDamodar Inaniya
FollowSept 23, 2025 18:15:440
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowSept 23, 2025 18:15:360
Report
ADAbhijeet Dave
FollowSept 23, 2025 18:02:27Ajmer, Rajasthan:बाइट - डॉ सुशील बिस्सू RPSC MEMBER
4
Report
SPSanjay Prakash
FollowSept 23, 2025 18:02:110
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowSept 23, 2025 18:01:130
Report
SKSandeep Kumar
FollowSept 23, 2025 18:01:020
Report
DIDamodar Inaniya
FollowSept 23, 2025 18:00:530
Report
RKRohit Kumar
FollowSept 23, 2025 18:00:330
Report
NANasim Ahmad
FollowSept 23, 2025 17:52:313
Report
VVvirendra vasinde
FollowSept 23, 2025 17:52:210
Report
DNDinesh Nagar
FollowSept 23, 2025 17:52:040
Report
ASANIMESH SINGH
FollowSept 23, 2025 17:51:550
Report
0
Report