Back
रामगंजमंडी के अनशनकारी किसान की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
RSRajendra sharma
Sept 27, 2025 06:00:53
Kota, Rajasthan
रामगंजमंडी में अनशनकारी किसान की तबीयत बिगड़ी,
अस्पताल में भर्ती,
दीपेंद्र सिंह बोले- मुआवजा नहीं मिला तो अनशन जारी रहेगा
एंकर...रामगंजमंडी में फसल खारबे के मुआवजे की मांग को लेकर चल रहे किसानों के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के चौथे दिन एक किसान की तबीयत बिगड़ गई। अनशनकारी दीपेंद्र सिंह को पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन उन्होंने साफ किया है कि मुआवजा मिलने तक उनका अनशन हॉस्पिटल में भी जारी रहेगा। उपखंड कार्यालय के सामने यह भूख हड़ताल लगातार चौथे दिन भी जारी रही। इसी दौरान, रात करीब 9 बजे अनशन पर बैठे किसान दीपेंद्र सिंह सोलंकी की तबीयत अचानक खराब हो गई। बताया गया कि चार दिनों से अन्न त्यागने और दवा न लेने के कारण उनकी हालत नाजुक हो गई थी।
सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सीआई मनोज सिरकवार ने बताया कि अनशनकारी की गंभीर तबीयत की सूचना पर उन्हें समझाइश कर धरना स्थल से एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
अस्पताल में भी दीपेंद्र सिंह अपने रुख पर कायम रहे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक किसानों को उनकी चौपट हुई खरीफ फसलों का मुआवजा नहीं मिलता, तब तक वे न दवा लेंगे और न ही अन्न ग्रहण करेंगे। उन्होंने इसे किसानों के हक की लड़ाई बताया और कहा कि वे आखिरी सांस तक लड़ेंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MSManish Sharma
FollowSept 27, 2025 07:33:060
Report
SKSundram Kumar
FollowSept 27, 2025 07:32:550
Report
SKSandeep Kumar
FollowSept 27, 2025 07:32:060
Report
0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowSept 27, 2025 07:32:000
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
FollowSept 27, 2025 07:31:510
Report
MGMohd Gufran
FollowSept 27, 2025 07:31:400
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowSept 27, 2025 07:31:300
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowSept 27, 2025 07:30:570
Report
VSVISHAL SINGH
FollowSept 27, 2025 07:30:450
Report
ABArup Basak
FollowSept 27, 2025 07:30:380
Report
2
Report

0
Report
2
Report
SKSunny Kumar
FollowSept 27, 2025 07:19:330
Report