तालगाँव कोतवाली मे बदमाशो का आतंक
Sitapur, Uttar Pradesh:संवाद सूत्र परसेण्डी कोतवाली तालगाँव क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में शुक्रवार की आधी रात को बदमाशों ने एक घर में चोरी करने की कोशिश की। जब गृहस्वामी की आंख खुली और उन्होंने शोर मचाया, तो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली गृहस्वामी के पैर में लगी और उन्हें सीतापुर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी बदमाशों ने आधी रात को फत्तेपुर गांव में एक घर में चोरी करने की कोशिश की गृहस्वामी ने बदमाशों को देखकर शोर मचाया, जिससे बदमाशों ने गोली चला दी गोली गृहस्वामी के पैर में लगी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है तालगांव पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और बदमाशों के जाने वाले मार्गों का जायजा लिया है तालगांव पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है पुलिस बदमाशों की तलाBijnor- मोटर साइकिल व बस की भिड़ंत में एक की मृत्यु तीन घायल
Chandpur, Uttar Pradesh:तालगाँव क्षेत्र के कन्नपुर मेंलहरपुर से सीतापुर की तरफ जा रही बस ने सामने से आ रही बाईक को टक्कर मार दी जिसमे मोटर साइकिल सवार कलामुद्दीन पुत्र खुसुबुद्दीन उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी हुसैनपुर गढ़ी थाना खैराबाद की मौत हो गई वही नबी अहमद पुत्र अल्ताफ , आयशा पत्नी नबी अहमद , किस्मतुन पत्नी खलील निवासी देना तकिया कोतवाली देहात अमजदी पत्नी कलीम निवासी परसड़ा थाना हरगांव घायल हो गई घटना स्थल पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार राय ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसेंडी इलाज के लिए भेज दिया जहां उनका इलाज चल रहा है
Sitapur: अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर के तालगांव में झील और ग्राम पंचायत में किए गए अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर हटा दिया। यह कार्रवाई DM अभिषेक आनंद के निर्देश पर की गई। अवैध कब्जाधारियों को पहले 3 दिन का समय दिया गया था लेकिन इसके बावजूद उन्हें हटाने के लिए बुलडोजर का सहारा लेना पड़ा।
सीतापुरः तालगांव कोतवाली की मेहंदीपुरवा नयी पुलिस चौकी का एसपी चंकेश मिश्रा ने किया उद्घाटन
Chandpur, Uttar Pradesh:कोतवाली तालगांव के मेहंदीपुरवा चौकी का लोकापर्ण मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा के द्वारा हवन पूजन के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चक्रेश मिश्रा ने कहा कि पुलिस चौकी बनने से आप सबको सुविधा होगी। आप सबसे सहयोग की उम्मीद और आशा की जाती है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी प्रकाश कुमार, प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार राय कोतवाली तालगांव, चौकी प्रभारी उवैस अली के साथ तमाम लोग मौजूद रहे।
तालगांव में चोरों ने ऑटोमोबाइल गैराज पर किया धावा
Talgaon, Uttar Pradesh:तालगांव कोतवाली क्षेत्र के पारा चौराहे पर रात में चोरों ने एक ऑटोमोबाइल गैराज पर धावा बोल दिया। शनिवार रात को हुई इस घटना में चोरों ने विक्री के लिए रखी 8 ई-रिक्शा की बैटरी, 3 इस्ट मैन की स्कूटी का बफर साउंड और 21,550 रुपये चोरी कर लिए। रविवार दोपहर जब गैराज खोला गया, तो अंदर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पाया गया कि गैराज के पीछे से नकब लगाई गई थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही उषा देवी जो कि मोहल्ला जगतिय ओयल की निवासी हैं, ने पड़ोसियों को बुलाकर घटना का हाल दिखाया।
