Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302018

कमांडो हिम्मत सिंह ने माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया, जानें उनकी प्रेरणादायक कहानी!

Vinay Pant
Jul 02, 2025 12:32:31
Jaipur, Rajasthan
जयपुर एंकर– भारतीय सेना के पूर्व कमांडो हिम्मत सिंह राठौड़ ने हाल ही में पहले प्रयास में माउंट एवरेस्ट फतह करने में सफलता प्राप्त की है। 14 साल की उम्र में हिम्मत सिंह के दोनों फेफड़ों 60% से भी अधिक खराब हो गए थे लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और खुद को मानसिक रूप से मजबूत रखकर बीमारियों को हरा अपने आप को फिट रखा। हिम्मत सिंह ने विश्व में सबसे तेजी से सीढ़ियां चढ़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। साथ ही हिम्मत सिंह सर्व समाज के बच्चों को निशुल्क आर्मी, पुलिस, पैरामिलिट्री की फिजिकल ट्रेनिंग दे रहे हैं और उनके द्वारा ट्रेंड किए गए युवा सेना, पुलिस और अन्य जगहों पर अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। हिम्मत सिंह साउथ एशियन यूथ गेम्स श्रीलंका 2023 में भी मार्शल आर्ट में गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुके हैं। माउंट एवरेस्ट फतह करने पर तिरंगा लहराने के साथ ही विद्यार्थियों को आत्महत्या ना करने, अपने आप को कमजोर ना समझने और जिम्मेदार बनने का संदेश भी हिम्मत सिंह राठौड़ ने दिया। कमांडो हिम्मत सिंह राठौड़ से खास बातचीत की जी मीडिया संवाददाता विनय पंत ने। नोट– खबर के साथ फोटो और वीडियो अटैच करके भेजे गए हैं। नोट– फीड OFC की गई है।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement