Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Khandwa450001

मुख्यमंत्री मोहन यादव का खंडवा दौरा: जल गंगा अभियान का समापन समारोह!

Pramod Sinha
Jun 30, 2025 04:32:43
Khandwa, Madhya Pradesh
एंकर... मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज खंडवा आयेंगे।  मुख्यमंत्री प्रदेश में पानी बचाने की दिशा में हुए जल गंगा संवर्धन और  अभियान के समापन समारोह में आ रहे है।  पानी बचाने के लिए प्राचीन जल स्रोतों को पुनर्जीवित  करने के साथ ही नई संरचनाएं बनाकर पानी को जमीन में उतारने के लिए प्रदेश स्तर पर जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू किया गया था। केंद्र सरकार की ओर से भी जल शक्ति मिशन प्रारंभ किया गया था। जिसमें जनता के सहयोग से जल संरक्षण के कार्य किए गए थे।  खंडवा जिला दोनों ही अभियानों में  देश और प्रदेश में नंबर वन की पोजीशन पर आया है। V O,  मुख्यमंत्री खंडवा में  जल गंगा संवर्धन अभियान में अच्छा काम करने वाले  जिलों की टीम को प्रोत्साहित करेंगे और वाटर शेड सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का  वर्चुअल प्रसारण भी किया जाएगा। VO, पानी बचाने के लिए  पिछले साल केंद्र सरकार ने जल  शक्ति अभियान शुरू किया था। इस अभियान के तहत  पानी बचाने और  पानी  रोकने  के लिए जन भागीदारी और शासकीय प्रयासों से एक लाख 30 हजार संरचनाएं बनाई जो कि देश के किसी भी जिले में सबसे ज्यादा है। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान में भी जिले में पानी बचाने के लिए  बहुत अच्छा काम किया।  बाइट, नागार्जुन बी गौड़ा सीईओ जिला पंचायत V O,इस कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री प्रदेश स्तर पर  अच्छा काम करने वाले  जिलों की टीम के सदस्यों का समान करेंगे। खंडवा जिले में  नदी जोड़ो अभियान के तहत दो नदियों को जोड़कर न केवल पानी बचाया बल्कि आठ गांवों के आदिवासी किसानों की जमीन को सिंचित करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई। छोटी-छोटी संरचनाए बनाकर पूरे जिले में विशेष अभियान चलाया गया था। खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और विधायक कंचन तनवे ने  खंडवा जिले  को देश में  पहले स्थान पर आने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के साथ ही जिले की जनता के सहयोग की सराहना की। बाइट, ज्ञानेश्वर पाटिल सांसद खंडवा लोकसभा  बाइट, कंचन तनवे, विधायक खंडवा  V O, जल गंगा संवर्धन अभियान के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव खंडवा के अवधूत संत दादाजी धूनी वाले के मंदिर का भूमि पूजन करेंगे। दादाजी धूनीवाले एक अवधूत संत थे जिन्होंने 1942 में या समाधि ली थी तभी से इस स्थान पर भव्य  मंदिर बनाएं जाने की मांग लंबे समय से चली आ रही थी।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement