Back
रिलायंस कम्युनिकेशंस पर CBI का बड़ा छापा, अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ीं!
PSPramod Sharma
Aug 23, 2025 07:32:09
Delhi, Delhi
*रिलायंस कम्युनिकेशंस पर बैंक फ्रॉड का केस, CBI की मुंबई में छापेमारी*
*देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) और इसके प्रमोटर डायरेक्टर अनिल अंबानी मुश्किलों में घिर गए हैं।*
*सूत्रों के मुताबिक, CBI ने कंपनी के खिलाफ बैंक फ्रॉड का केस दर्ज किया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है।*
*CBI की टीमें आज मुंबई में कई जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। ये सर्च ऑपरेशन RCOM और अनिल अंबानी से जुड़े ठिकानों पर चल रहा है।*
SBI ने 13 जून 2025 को इस मामले को "फ्रॉड" की श्रेणी में रखा था। यह कदम भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की फ्रॉड रिस्क मैनेजमेंट गाइडलाइन्स और बैंक की बोर्ड-स्वीकृत पॉलिसी के तहत उठाया गया।
*इसके बाद, 24 जून 2025 को बैंक ने इसे RBI को रिपोर्ट किया और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की।*
इस पूरे मामले पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पिछले महीने लोकसभा में लिखित जवाब में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि बैंक ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट RBI को भेज दी है और CBI में भी शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
अब CBI ने औपचारिक केस दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं।
6
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Unnao, Uttar Pradesh:
नगर पालिका परिषद गंगा घाट स्थित एक विद्यालय में उन्नाव सांसद डॉ सच्चिदानंद हरि साक्षी, विधायक सदर पंकज गुप्ता नगर पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडे एवं अधिशासी अधिकारी मुकेश मिश्रा आदि की उपस्थिति में बाढ़ पीड़ितों को खाद्यान्न का वितरण किया गया
खाद्य सामग्री वितरण करने के बाद सांसद, विधायक सहित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया गया
पत्रकारों को संबोधित करते हुए सांसद साक्षी महाराज द्वारा कहा गया कि बाढ़ से निजात दिलाने के लिए मार्जिनल बाँध की व्यवस्था साशन द्वारा की जा रही हैl
0
Report
Biswan, Uttar Pradesh:
बिसवां सीतापुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव की अगुवाई में तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन और नारेबाजी कर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी शिखा शुक्ला को सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि सहकारी समितियां में पर्याप्त मात्रा में यूरिया, डीएपी, एनपीके उपलब्ध कराई जाए। साथ ही साथ गांजर क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में पीड़ितों को समुचित राशन कपड़े औऱ जरूरी सामान तत्काल उपलब्ध कराने कराए जाने की भी मांग की गई है।
इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी समीम कौसर सिद्दीकी, कय्यूम कुरैशी, राकेश जोशी, प्रमोद वर्मा शब्बीर खान, नूर नेता,रिंकल जोशी,श्याम यादव, माज खान,जुनैद भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता उपपस्थित रहे।
1
Report

Gonda, Uttar Pradesh:
गोंडा कल कोतवाली देहात के पूरे ललक गांव में ज्योति पासवान 17 वर्षीय बालिका की अज्ञात लोगों द्वारा धान के खेत में निर्मम हत्या कर अर्धांगी शव को छोड़कर फरार हो गए थे। प्रकरण में आज उसके घर अवध केसरी सेना के कार्यकर्ता व पदाधिकारी परिजनों को ढाढस बढ़ाने उसके घर पहुंचे।अवध केसरी सेना के पदाधिकारियों ने बताया हत्यारों के गिरफ्तारी के लिए वह जिला प्रशासन से मांग करेंगे। अवध केसरी सेना के पदाधिकारी ने कहा देहात कोतवाल निष्क्रिय कोतवाल है उसके रहते अपराध कम नहीं हो सकता।
1
Report

Gonda, Uttar Pradesh:
प्रजापति ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय रगड़गंज बेलसर गोण्डा द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।इस अवसर पर रक्तदान करने वाले लोगों को जिलाधिकारी ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अप अवसर पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा यहां जो रक्तदान हो रहा है वह ब्लड बैंक में एकत्रित होता जो जरूरतमंदों को प्राप्त होगा यहां 215 से अधिक लोगों द्वारा रक्तदान के लिए पंजीकृत कराया गया है।
0
Report
BBBindu Bhushan
FollowAug 23, 2025 08:23:26Madhubani, Bihar:
2308 ZBJ MDB VOTE THIEF R
LOCATION MADHUBANI BINDU BHUSHAN THAKUR
एंकर महागठबंधन के द्वारा सरकार पर लगातार वोट चोरी का आरोप लगाया जा रहा है। वोट चोरी के इस आरोप पर जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पलटवार करते हुए कहा है कि 20 साल से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं वो वोट चोरी से मुख्यमंत्री हैं क्या? इन लोगों के द्वारा बिहार के लोगों को अपमानित किया जा रहा है। इन लोगों को जब मौका मिला तो बिहार के लिए कुछ किया नहीं इन सब लोग के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप में कोर्ट के द्वारा कार्यवाही हुई है । SIR को लेकर ये घूम रहे है SIR कोई मुद्दा नहीं है बिहार में जो लोग वोट नहीं देता है वो कहता है वोट चोरी हो गया है। अभी बिहार में चुनाव का समय है तो ये लोग राजनीतिक पर्यटन (पॉलिटिकल टूरिज्म) के तहत बिहार में घूम रहे है जिस सड़क पर ये लोग चल रहे है अगर इन लोगों का सरकार रहता तो तीन दिन में भी 50 किमी ये लोग नहीं चल पाते।
बाइट - संजय झा (जेडीयू कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष)
14
Report
MKMANOJ KUMAR
FollowAug 23, 2025 08:23:20Purnia, Bihar:
पूर्णिया के कस्बा में नदी में डूबने के कारण पांच लोगों की मौत के बाद सभी के परिजनों को सरकारी स्तर पर चार-चार लाख रुपए का मुआवजा का चेक दिया गया। मंत्री लेसी सिंह मृतक के परिजनों से मिलने कसबा पहुंची । जहां उन्होंने अपने हाथों से सभी पांचो मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपए का चेक सौपा। इस मौके पर मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि यह काफी दुखद घटना है। इसमें ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है । उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि कल कस्बा के कारी कोसी नदी में एक बच्ची गौरी देवी को बचाने में पांच लोग डूब गए । सभी का शव बरामद हो गया था। लोगों का आरोप है कि कारी कोसी नदी के किनारे बांध बनाने वाली कंपनी के संवेदक ने नदी में पोकलेन से बड़ा गड्ढा खोद दिया था। जिस कारण यह बड़ा हादसा हुआ है।
बाइट
लेसी सिंह , खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिहार सरकार
14
Report
KJKamran Jalili
FollowAug 23, 2025 08:22:56Ranchi, Jharkhand:
राज्य के सबसे बड़े अस्पताल में मरीजों की सेवा करने वाले चिकित्सक की जान ही अब खतरे में है ... रिम्स के ही कैंटीन की चाय डॉक्टरों के लिए जिंदगी और मौत का सबक बन रही है... रिम्स के चिकित्सा उपाधीक्षक डॉ राजीव रंजन का भी कहना है कि चाय में जहर पाया गया था ... अगले 24 घंटे मरीज के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाले है...
बाइट.....डॉ राजीव रंजन, चिकित्सा उपाधीक्षक, रिम्स*
चिकित्सा अधीक्षक डॉ हीरेंद्र बिरुआ भी मान रहे है कि रिम्स ने जिस एजेंसी को कैंटीन का टेंडर दिया था वो पूरा चुका है और अब उस पर कार्रवाई होगी ...
बाइट//डॉ हीरेंद्र बिरुआ, चिकित्सा अधीक्षक,रिम्स*
मामला बरियातू थाना में दर्ज कराया गया है और पुलिस द्वारा 3 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। साथ ही कैंटीन को भी पूरी तरह से सील कर दिया गया है... अब रिम्स अस्पताल में केवल 1 ही कैंटीन है जो कि डॉक्टरों के लिए चल रहा है ।
14
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowAug 23, 2025 08:22:47Kurukshetra, Haryana:
कुरूक्षेत्र उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने सीएम विंडो, जन संवाद, सीपी ग्राम पोर्टल, सोशल मीडिया पोर्टल, समाधान शिविर की शिकायतों पर की समीक्षा, अधिकारियों को दिए लम्बित शिकायतों पर तुरंत एक्शन लेने के निर्देश
कुरुक्षेत्र:- उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने आज लघु सचिवालय के सभागार में सीएम विंडो, जन संवाद, सीपी ग्राम पोर्टल, सोशल मीडिया पोर्टल, समाधान शिविर की शिकायतों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आमजन को मुख्यमंत्री के पास चंडीगढ़ समस्या ना लेकर जाना पड़े, इसके लिए जिला मुख्यालय पर सीएम विंडों सेवाएं आमजन को उपलब्ध करवाई है। इस सीएम विंडो पर अब तक 11682 शिकायतें प्राप्त हुई है, इनमें से 190 शिकायतों पर कार्य किया जा रहा है और 11344 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। इस जिले को सीएम विंडो शिकायतों के निपटान करने के मामलें में प्रदेश में टॉप रैंक में लाने के लिए और मेहनत करनी होगी। इस लक्ष्य को अधिकारी 15 सिंतबर तक पूरा करना सुनिश्चित करेंगे। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि आमजन की एक-एक शिकायत का निर्धारित समय अवधि के अंदर समाधान करने पर अधिकारियों को विशेष फोकस रखना होगा। इस जिले के हर नागरिक को सरकार की योजना का लाभ मिले और नागरिकों की मूलभूत सुविधाएं समय पर मिले और समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने की प्रणाली पर अधिकारियों को काम करना होगा। इस जिले के नागरिकों की समस्याओं के समाधान और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विशेष फोकस है, इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी मेहनत और ईमानदारी के साथ अपनी डयूटी का निर्वहन करे।
बाईट:- उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा
14
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowAug 23, 2025 08:22:39Kurukshetra, Haryana:
कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पुरानी सब्जी मंडी पहुंचे स्वच्छ भारत मिशन उपाध्यक्ष सुभाष चंद,सफाई व्यवस्था में खामियां मिलने पर खफा सुभाष चंद ने परिषद कर्मियों को मोके पर बुला लगाई लताड़, पुरानी सब्जी मंडी में गंदगी का पहाड़ देखकर स्वच्छता एजेंसी को नोटिस करने का दिया निर्देश
कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पुरानी सब्जी मंडी पहुंचे स्वच्छ भारत मिशन उपाध्यक्ष सुभाष चंद सफाई व्यवस्था में खामियां मिलने पर खफा हो गए उखड़े सुभाष चंद ने परिषद कर्मियों को मोके पर बुला ना सिर्फ लताड़ लगाई अपितु पुरानी सब्जी मंडी में गंदगी का पहाड़ देखकर स्वच्छता एजेंसी को नोटिस देने का भी निर्देश दिया
स्वच्छ भारत मिशन उपाध्यक्ष सुभाष चंद ने बताया कि आज उन्होंने सबसे पहले पूर्व मंत्री सुभाष सुधा के साथ स्वच्छता अभियान को लेकर एक बैठक की है उसके बाद कुरुक्षेत्र मैं सफाई व्यवस्था को लेकर औचक निरीक्षण पर निकले हैं उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र पुरानी सब्जी मंडी में सफाई को लेकर काफी खामियां मिली है ई टॉयलेट की व्यवस्था भी ज्यादह ठीक नहीं कहीं जा सकती इसे लेकर नगर परिषद अधिकारियों को संबंधित सफाई कंपनी को नोटिस देने के निर्देश दिए गए हैं
बाईट:स्वच्छ भारत मिशन उपाध्यक्ष सुभाष चंद
13
Report
ANAJAY NATH
FollowAug 23, 2025 08:21:54Sambalpur, Odisha:
ଏବେ ହୀରାକୁଦ ଜଳ ଭଣ୍ଡାର ରୁ ୪ ଟି ଗେଟ ଖୋଲିବା ପାଇଁ ନିର୍ଦେଶ ଜାରି କରାଯାଇଛି| ପ୍ରଥମେ ଆଜି ବାମ ପଟର ତିନୋଟି ଓ ଡାହାଣ ପଟର ଗୋଟିଏ ଗେଟ ଖୋଲିବ ବୋଲି ସୂଚନା ପ୍ରଦାନ କରାଯାଇଛି| ଉପର ମୁଣ୍ଡ ରେ ପ୍ରବଳ ବର୍ଷା ଓ ଜଳ ଭଣ୍ଡାର କୁ ବେଶୀ ଜଳ ପ୍ରବାହିତ ହେଉଥିବା କାରଣରୁ ଆଜି ଦିନ ସାଢେ ଦଶ ଟା ସମୟରେ ଚାରିଟି ଗେଟ ଖୋଲିବା ପାଇଁ ନିର୍ଦେଶ ଜାରି କରାଯାଇଛି| ଆଜି ସକାଳ ନ ଟା ସୁଦ୍ଧା ହୀରାକୁଦ ଜଳ ଭଣ୍ଡାର କୁ ଉପର ମୁଣ୍ଡରୁ ୨ ଲକ୍ଷ ୫୨ ହଜାର ୪୪୫ କିଉସେକ ଜଳ ପ୍ରବେଶ କରୁଥିବା ବେଳେ ତଳ ମୁଣ୍ଡରୁ ୩୧ ହଜାର ୫୨୫ କିଉସେକ ଜଳ ନିଷ୍କାସନ କରାଯାଉଛି |ସକାଳ ୯ ଟା ସୁଦ୍ଧା ହୀରାକୁଦ ଜଳ ଭଣ୍ଡାର ର ଜଳ ସ୍ତର ୬୨୦.୫୦ ଘନଫୁଟ ରହିଛି |
Byte - ସୁଶୀଲ କୁମାର ବେହେରା, ମୁଖ୍ୟ ଯନ୍ତ୍ରୀ,ହୀରାକୁଦ ଜଳ ଭଣ୍ଡାର
14
Report
ANAJAY NATH
FollowAug 23, 2025 08:21:46Sambalpur, Odisha:
ଏବେ ହୀରାକୁଦ ଜଳ ଭଣ୍ଡାର ରୁ ୪ ଟି ଗେଟ ଖୋଲିବା ପାଇଁ ନିର୍ଦେଶ ଜାରି କରାଯାଇଛି| ଉପର ମୁଣ୍ଡ ରେ ପ୍ରବଳ ବର୍ଷା ଓ ଜଳ ଭଣ୍ଡାର କୁ ବେଶୀ ଜଳ ପ୍ରବାହିତ ହେଉଥିବା କାରଣରୁ ଆଜି ଦିନ ସାଢେ ଦଶ ଟା ସମୟରେ ଚାରିଟି ଗେଟ ଖୋଲିବା ପାଇଁ ନିର୍ଦେଶ ଜାରି କରାଯାଇଛି| ଆଜି ସକାଳ ନ ଟା ସୁଦ୍ଧା ହୀରାକୁଦ ଜଳ ଭଣ୍ଡାର କୁ ଉପର ମୁଣ୍ଡରୁ ୨ ଲକ୍ଷ ୫୨ ହଜାର ୪୪୫ କିଉସେକ ଜଳ ପ୍ରବେଶ କରୁଥିବା ବେଳେ ତଳ ମୁଣ୍ଡରୁ ୩୧ ହଜାର ୫୨୫ କିଉସେକ ଜଳ ନିଷ୍କାସନ କରାଯାଉଛି |ସକାଳ ୯ ଟା ସୁଦ୍ଧା ହୀରାକୁଦ ଜଳ ଭଣ୍ଡାର ର ଜଳ ସ୍ତର ୬୨୦.୫୦ ଘନଫୁଟ ରହିଛି |
14
Report
ASANIMESH SINGH
FollowAug 23, 2025 08:21:34Ujjain, Madhya Pradesh:
राजा विक्रमादित्य द्वारा इस मंदिर की स्थापना की गई थी।
पुलिस प्रशासन और होमगार्ड की व्यवस्था चाक चौबंद।
आज शनिचरी अमावस्या के पावन पर्व पर उज्जैन के शिप्रा नदी के त्रिवेणी घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालु रात 12 बजे के बाद से ही घाट पर पहुंचने लगे थे। स्नान के बाद उन्होंने शनि देव और नवग्रहों की पूजा-अर्चना की। हालांकि, बारिश के कारण प्रशासन ने घाटों पर फव्वारे लगाए, जिनमें स्नान करके श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था की डुबकी लगाई।
शनिचरी अमावस्या के अवसर पर उज्जैन के प्रसिद्ध नवग्रह शनि मंदिर को फूलों से सजाया गया। शनि महाराज का विशेष श्रृंगार कर उन्हें राजा के रूप में पगड़ी पहनाई गई। ऐसी मान्यता है कि अमावस्या के दिन इस मंदिर में डुबकी लगाकर दर्शन करने के बाद श्रद्धालु पनौती के रूप में अपने पुराने कपड़े और जूते-चप्पल यहीं छोड़कर चले जाते हैं।
यह माना जाता है कि शनिचरी अमावस्या पर स्नान के बाद कपड़े और जूते-चप्पल दान में छोड़ने से पनौती दूर होती है। त्रिवेणी घाट पर देशभर से आए श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में कपड़े और जूतों का ढेर लगा दिया है। हालांकि, प्रशासन इन दान में छोड़े गए सामानों की नीलामी करेगा।
शनि मंदिर के पंडित राकेश बैरागी के अनुसार, अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए तर्पण और श्राद्ध का भी विधान है। इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। पंडित ने बताया कि शनिवार को अमावस्या पड़ने के कारण शनि देव की पूजा करने से विशेष शांति मिलती है। जिन लोगों पर शनि की साढ़े साती चल रही हो, या जिन्हें पितृ दोष, कालसर्प योग या अन्य कठिनाइयां हों, उन्हें इस दिन शनिदेव की पूजा से विशेष लाभ मिलता है। आज जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुगम दर्शन व्यवस्था की गई है जगह-जगह पर बैरिकेट्स और सीसीटीवी लगाकर आसानी से लोगों को दर्शन हो ऐसी व्यवस्था हुआ है। रात 12:00 से शुरू हुए दर्शन व्यवस्था में अब तक 50000 से ज्यादा सरकारों ने शनिदेव के दर्शन किए हे ।
बाइट - मंदिर पुजारी राकेश बैरागी
बाइट - महिला एवं पुरुष श्रद्धालु
14
Report
CRCHANDAN RAI
FollowAug 23, 2025 08:20:37Barh, Bihar:
संतसंध्या दास महिला कॉलेज के खेल मैदान की जमीन पर कब्जे को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीओ चंदन कुमार के आदेश पर विवादित जमीन की नापी के लिए पहुंचे सरकारी अमीन को काम करने से रोक दिया। मामले को तूल पकड़ता देख अमीन भी मौके से लौट गए।
संतसंध्या दास महिला कॉलेज बाढ़ अनुमंडल का एकमात्र महिला कॉलेज है, जहां आस पास के जिलों की दो हजार से अधिक लड़कियां पढ़ती हैं। हायर एजुकेशन का एकमात्र केंद्र होने से लड़कियां अब पढ़ने के लिए घर से निकलकर कॉलेज जाने लगी हैं। दरअसल, पूरा विवाद नानकशाही उदासीन मठ की जमीन को लेकर है, जिसे उसके सचिव राणा शिव लखपति ने 1954 में महिला कॉलेज बनाने के लिए महामहिम राज्यपाल को दान कर दिया था। विवाद तब शुरू हुआ, जब महिला कॉलेज प्रशासन ने लड़कियों के खेल मैदान के लिए जमीन की बाउंड्री करनी शुरू की। इसके बाद गुलाबबाग के कुछ ग्रामीणों ने दान की गई जमीन पर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके पूर्वजों ने मठ को जो जमीन दान की है, वे पूरी जमीन के मालिक नहीं थे। उन्होंने अपने भाइयों के हिस्से की जमीन भी दान कर दी थी। इससे पूर्व एसडीओ वंदना प्रेयसी ने दोनों पक्ष के कागजात की जांच के बाद जमीन का मालिकाना हक महिला कॉलेज को सौंप दिया था। पूरा विवाद बाढ़ में मठ की सैकड़ों एकड़ जमीन पर दबंग लोगों के जबरन कब्जे से शुरू होती है। ऐसे लोग मठ की जमीन पर कब्जा कर निजी हित में उसका इस्तेमाल कर रहे हैं।
बाइट
डॉ कौशल किशोर सिंह, प्रिंसिपल, संतसंध्या दास महिला कॉलेज
शिवशंकर प्रसाद, वकील, दूसरा पक्ष
राकेश रंजन, अंचल अमीन, बाढ़
14
Report
PKPrashant Kumar
FollowAug 23, 2025 08:19:54Munger, Bihar:
खड़गपुर हाट बाजार स्थित मां शारदा ज्वेलर्स में भीषण चोरी 10 लाख से अधिक की ज्वेलरी पर चोरों ने किया हाथ साफ, चैंबर ने दिया आंदोलन की धमकी
हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र के हाट बाजार स्थित मां शारदा ज्वेलर्स में बीती शुक्रवार की देर रात्रि सटर तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया ।घटनाओं में 10 लाख से अधिक की ज्वेलरी की चोरी का अनुमान लगाया जा रहा। वहीं घटना की सूचना पर हवेली खड़गपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। घटना के विरोध में चेंबर ऑफ कॉमर्स शाखा हवेली खड़गपुर ने पुलिस के निष्क्रियता के विरोध में आंदोलन की धमकी दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रत्येक दिन की तरह शाम में शशिधर वर्मा अपना दुकान बंद कर घर चले गए थे सुबह में चोरी की घटना की जानकारी मिली तो वे दुकान पहुंचे तो देखा कि पीछे से शटर तोड़ दी गई है। जिसके जरिए चोर अंदर प्रवेश किया और लाकर को तोड़ा लॉकर में रखें सभी ज्वेलरी एवं ज्वेलरी बनाने के समान को भी चोरों ने चोरी कर ली। चोरी की घटना में 10 लाख से अधिक की ज्वेलरी चोरों को हाथ लगी है। वहीं दुकानदारों ने बताया कि लगातार बाजार में चोरी की घटना बढ़ रही बीते दिनों भी एक इलेक्ट्रिकल दुकान में भी चोरी की घटना घटी थी। जिस मामले का पुलिस अब तक उद्वेदन नहीं कर पाया था की दूसरी बड़ी घटना ज्वेलरी शॉप में घट गयी। चेंबर अध्यक्ष अंजनी ठाकुर ने पुलिस गश्ती पर सवाल उठाते हुए कहा कि बाजार में चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। पुलिस की निष्क्रियता है अब तक किसी भी चोरी की घटना का पुलिस उद्वेदन नहीं की है। इसके विरोध में चेंबर ऑफ कॉमर्स शाखा हवेली खड़गपुर चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी। वही पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि ज्वेलरी शॉप में चोरी की घटना की जानकारी मिली है। पुलिस को मौके पर भेजा गया है मामले की छानबीन की जा रही अब तक दुकानदार के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है आवेदन के आलोक में कार्रवाई की जाएगी एवं चोर की शिनाख्त कर घटना का उद्वेदन किया जाएगा।
बाइट:चेंबर अध्यक्ष अंजनी ठाकुर
13
Report
JKJitendra Kanwar
FollowAug 23, 2025 08:19:46Chhattisgarh:
स्लग: यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाले वाहन चालकों का 76 ड्राइविंग लाइसेंस को RTO ने किया गया सस्पेंड,,,
एंकर: जांजगीर चांपा जिले में यातायात उल्लंघन करने वाले 76 लोगो के ड्राइविंग लाइसेंस को जिला परिवहन अधिकारी ने सस्पेंड किया गया है,जांजगीर में यातायात विभाग की टीम ने नियमों का उल्लंघन कर शहर की सड़कों पर फर्राटे भरने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही किया जा रहा है, यातायात विभाग की टीम ने शहर के अलग-अलग चौक चौराहों पर औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान टीम ने यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हुए, तीन सवारी और बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही किया है तो वहीं नाबालिग वाहन चालकों और उनके परिजनों को मौके पर बुलाकर समझाइश दिया गया है की, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 76 ड्राइविंग लाइसेंस को सस्पेंशन के लिए आरटीओ विभाग भेजा गया है जिला परिवहन विभाग के यातायात विभाग के द्वारा 76 ड्राइविंग लाइसेंस का सस्पेंड के लिए भेजा गया था, जिसे आरटीओ विभाग के द्वारा 76 ड्राइविंग लाइसेंस को सस्पेंशन की कार्रवाई की गई है, इसमें टू व्हीलर फोर व्हीलर और हैवी गाड़ी भी शामिल है,आगे भी यातायात के उल्लंघन करने वाले के ऊपर इस तरह की कार्यवाही की जाएगी,,,
बाइट : गौरव साहू जिला (परिवहन अधिकारी जांजगीर चांपा,,,)
14
Report