icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रीवा के संजय गांधी अस्पताल की लापरवाही पर कांग्रेस का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में संजय गांधी अस्पताल में लगातार सामने आ रही कथित लापरवाही, मरीजों के प्रति अनदेखी और अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार हल्ला बोल प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि अस्पताल में लगातार मरीजों और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और गंभीर मामलों के बावजूद व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है। इन्हीं तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़क पर उतरे और मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की मांग करते हुए उनके आवास का घेराव करने के लिए आगे बढ़े। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। जैसे ही प्रदर्शनकारी उपमुख्यमंत्री के आवास की ओर बढ़े, पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच काफी देर तक जोरदार नोकझोंक और धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का पुतला भी दहन किया और जमकर नारेबाजी करते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार तथा जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के चलते इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी.
0
0
Report
Advertisement

गंगा का जलस्तर तेज, बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों की जिंदगी पर खतरा बढ़ा

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है... गंगा के विकराल रूप ने तेघड़ा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले हजारों परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बरौनी-2 पंचायत के पांच वार्डों में बाढ़ का पानी घरों में प्रवेश कर चुका है। कहीं चौकी पर परिवार रात गुजारने को मजबूर है तो कहीं लोग छत पर खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि कई परिवार नाव नहीं मिलने के कारण अपने घरों में ही फंसे हुए हैं। यह तस्वीरें गंगा के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की भयावह स्थिति को बयां कर रही हैं। तेघड़ा प्रखंड की बरौनी-2 पंचायत के वार्ड संख्या 9, 10, 12, 13 और 14 में बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। अचानक बढ़े पानी से हजारों परिवार दहशत में हैं। घरों में पानी घुसने के बाद लोगों ने सामान चौकी पर रखा है, जबकि परिवार के सदस्य छत पर रहने को मजबूर हैं। बाढ़ के बीच सबसे बड़ी परेशानी नाव की कमी को लेकर है। ग्रामीणों का आरोप है कि पानी लगातार बढ़ रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से पर्याप्त नाव उपलब्ध नहीं कराई गई है। आधे से अधिक परिवार अपने घरों में फंसे बताए जा रहे हैं। जरूरत का सामान लाने से लेकर बीमार और बुजुर्गों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। नाव की कमी, घर में पानी और राहत व्यवस्था को लेकर ग्रामीण अपनी परेशानी बताते हैं। वहीं बाढ़ प्रभावित इलाकों में सामुदायिक रसोई की व्यवस्था को लेकर भी लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह करीब नौ बजे तक खाना बनाने वाला रसोइया नहीं पहुंचा था। लोगों के मुताबिक सामुदायिक रसोई में दोपहर करीब दो बजे भोजन मिलता है। ऐसे में छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग सुबह से भूखे रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों की मांग है कि बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए सुबह के समय दूध, सत्तू और अन्य जरूरी खाद्य सामग्री की व्यवस्था की जाए। बाढ़ के पानी के बीच बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को लेकर भी परिवार चिंतित हैं। बाढ़ का पानी सिर्फ घरों तक ही नहीं पहुंचा, बल्कि लोगों के घरों में रखा अनाज और पशुओं का चारा भी बर्बाद हो गया है। कई परिवारों के सामने दोहरी चुनौती है। एक तरफ परिवार के भोजन का संकट है, तो दूसरी तरफ मवेशियों के लिए चारे का इंतजाम करना मुश्किल हो गया है। वही बरौनी-2 पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि सियाराम यादव ने बताया कि इस बार गंगा के जलस्तर में बेतहाशा वृद्धि हुई है। उनका अपना घर भी बाढ़ के पानी में डूब चुका है। घर का सामान चौकी पर रखा गया है और परिवार को छत पर खुले आसमान के नीचे रहना पड़ रहा है। उन्होंने राहत व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है। बाढ़ प्रभावित लोगों ने प्रशासन से पर्याप्त नाव, नियमित भोजन, पीने का स्वच्छ पानी, दूध-सत्तू, पशुचारा और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि लगातार बढ़ते गंगा के जलस्तर के बीच प्रशासन इन प्रभावित परिवारों तक राहत और जरूरी सुविधाएं कितनी तेजी से पहुंचा पाता है।
0
0
Report

बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत पैकेट तैयार, प्रशासन का लक्ष्य पांच हजार

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने राहत सामग्री वितरण की तैयारियां तेज कर दी है। जिले के बड़हिया, लखीसराय, सूर्यगढ़ा और पिपरिया प्रखंड के करीब 17 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रभावित परिवारों तक आवश्यक खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए राहत पैकेज तैयार कर भेजा जा रहा है। शहर के सम्राट अशोक भवन में राहत सामग्री की पैकेजिंग का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। पैकेजों कार्य में आंगनबाड़ी कर्मियों के साथ ही नगर परिषद के कर्मियों को लगाया गया है। कर्मियों द्वारा निर्धारित मात्रा के अनुसार खाद्य सामग्री को प्लास्टिक थैले में पैक किया जा रहा है। मौके पर मौजूद आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि तैयार किए जा रहे प्रत्येक राहत पैकेट में पांच किलो चूड़ा,एक किलो गुड़, एक किलो नमक,चना और दो किलो सत्तू रखा जा रहा है। फिलाहाल पांच हजार राहत पैकेट तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। तैयार पैकेट को प्रभावित गांवों में भेजा जा रहा है।
0
0
Report

बूंदी में मतदान दल गहन प्रशिक्षण के बाद ईवीएम के साथ रवाना

Noida, Uttar Pradesh:नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर मतदान दल रवाना बूंदी बूंदी। नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए मतदान दल कार्मिकों को गहन प्रशिक्षण दिया गया।.... जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल सिंह यादव ने कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम संचालन और चुनाव संबंधी दायित्वों की जानकारी दी। एसपी अवनीश कुमार शर्मा एवं रिटर्निंग अधिकारी लक्ष्मीकांत मीणा ने भी मतदान दलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए...प्रशिक्षण के बाद मंगलवार को मतदान दल ईवीएम मशीनों एवं चुनाव सामग्री के साथ निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए तीन RAS अधिकारियों सहित पुलिस अधिकारियों की तैनाती रहेगी। एडीएम सीलिंग रमेश देव सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे...
0
0
Report
Advertisement

कुचामन सिटी में प्रथम चरण नगर निकाय चुनाव की तैयारी पूरी

Didwana, Rajasthan:डीडवाना जिले के कुचामन में आगामी नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण के मतदान हेतु प्रशासनिक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। इसी क्रम में आज मतदान दलों को द्वितीय एवं अंतिम प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र के दौरान, मास्टर ट्रेनरों ने मतदान कार्मिकों को ईवीएम के माध्यम से मतदान कराने की संपूर्ण प्रक्रिया विस्तार से समझाई, साथ ही मतदान के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों से भी अवगत कराया। प्रशिक्षण उपरांत, सभी मतदान दलों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए प्रस्थान करवाया गया। प्रथм चरण के अंतर्गत, जिले के चार नगरीय निकाय – कुचामन सिटी, डीडवाना, लाडनूं और बोरावड़ में मतदान संपन्न होगा। इन चारों निकायों में कुल 182 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें से अकेले कुचामन सिटी में 52 मतदान केंद्र सम्मिलित हैं। प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। अंतिम प्रशिक्षण के दौरान, मतदान कार्मिकों को ईवीएम संचालन, मतदान प्रक्रिया, मतदाता की पहचान, मतदान की गोपनीयता बनाए रखने तथा मतदान के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित परिस्थितियों से निपटने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूर्णतः पालन करने और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्पक्षता से करने के निर्देश दिए। चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षण के दौरान, चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों ने मतदान कार्मिकों को इन बूथों पर तैनात अतिरिक्त पुलिस बल एवं सुरक्षा इंतज़ामों की भी जानकारी दी। कुचामन सिटी के रिटर्निंग ऑफिसर (RO) सुरेंद्र सिंह चौधरी ने सूचित किया कि प्रशासन प्रथम चरण के मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, भयमुक्त और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने हेतु पूर्णतः तैयार है। उन्होंने यह भी बताया कि मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं और मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण के पश्चात उनके बूथों के लिए रवाना कर दिया गया है। प्रथम चरण के मतदान के लिए सभी मतदान दल अपने-अपने निर्धारित केंद्रों पर पहुँच चुके हैं। अब प्रशासन की दृष्टि कल होने वाले मतदान पर केंद्रित है, जहाँ सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ामों के बीच मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

पीलीभीत में बुलडोजर से दुकानों का ध्वंस; नोटिस के बिना लाखों का नुकसान

Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर-पीलीभीत शहर में नकटादाना चौराहा पर नगर पालिका ने लगभग एक दर्जन दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की। इस दौरान आरोप है कि दुकानदारों को उनका सामान निकालने का मौका भी नहीं दिया गया। देखते ही देखते दुकानें मलबे में तब्दील हो गईं। पीड़ित दुकानदार कह रहे हैं कि अब वह कैसे अपने घर का खर्चा चलाएंगे। पीडितो का कहना है कि उन्होंने लगभग 25 साल पहले पट्टे पर नगर पालिका से जमीन लेकर अपने पैसे से दुकान बनवाई थी और जिसका किराया लगातार दे रहे थे और 5 वर्ष में 10% किराया भी बढ़ाया जा रहा था। नगर पालिका ने इस वर्ष जून में दुकानें खाली करने के नोटिस दिए गए थे। अब अचानक से बिना नोटिस दिए दुकानो को ध्वस्त कर दिया जिससे उनके लाखों का नुकसान हुआ है। साथ ही परिवार की रोजी-रोटी भी छिन गई है। फिलहाल जिला प्रशासन का कहना है कि इस पर शॉपिंग कंपलेक्स बनाया जाएगा और शॉपिंग कांप्लेक्स में दुकान के लिए वरीयता दी जाएगी। बाईट-पीड़ित दुकानदार बाईट- प्यारेलाल मौर्य सिटी मजिस्ट्रेट पीलीभीत
0
0
Report

DMF में करोड़ों के बावजूद बागेश्वर के विस्थापितों को नहीं मिला पुनर्वास

Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर के कांडा क्षेत्र के बखेत गांव में करीब 30 लोग वर्षों से माइंस के बीच जान जोखिम में डालकर रहने को मजबूर हैं। बारिश ने इन परिवारों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। घरों में पानी घुस रहा है, जमीन खिसक रही है और कई मकानों की दीवारों से पत्थर गिरने लगे हैं। मंजू देवी के परिवार में पांच बच्चे हैं और जर्जर मकान के चलते हर वक्त हादसे का डर बना हुआ है। ग्रामीण दशकों से विस्थापन की मांग कर रहे हैं। उनका सवाल है कि DMF में करोड़ों रुपये होने के बावजूद पुनर्वास क्यों नहीं किया जा रहा? डीएम ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है。
0
0
Report
Advertisement

2027 में अमेठी-रायबरेली: भाजपा बनाम कांग्रेस की प्रतिष्ठा की जंग शुरू

Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. उत्तर प्रदेश मे अभी चुनावी शंखनाद भले न हुआ हो लेकिन अमेठी-रायबरेली में 2027 के लिए बिसातें बिछने लगी हैं। गांधी परिवार के गढ़ में बड़ा सवाल यही कि यहां लगेगी बीजेपी की सेंध या फिर कांग्रेस की होगी वापसी। यहां दो जिले अमेठी और रायबरेली जहाँ हैं दो बड़े राजनीतिक चेहरे, रायबरेली से जहाँ राहुल गांधी सांसद हैं वहीं भाजपा के बड़ा नाम अमेठी मे स्मृति ईरानी कर तौर पर है। यह एक बार फिर 2027 में प्रतिष्ठा की बड़ी लड़ाई लड़ी जायेगी। सवाल सीधा है, लोकसभा में कांग्रेस की वापसी के बाद क्या विधानसभा में भी बदलेगा अमेठी-रायबरेली का राजनीतिक मिजाज? यूपी की सियासत में अमेठी और रायबरेली सिर्फ दो लोकसभा सीटें नहीं, बल्कि दशकों से सत्ता और सियासत के बड़े केंद्र रहे हैं। अब 2027 की आहट के साथ दोनों जिलों में फिर सियासी हलचल तेज है। रायबरेली और अमेठी मे अगर कांग्रेस की अपनी विरासत है तो भाजपा को भी अपनी संगठनात्मक मोर्चे पर कम भरोसा नहीं। ऐसे मे देखना दिलचस्प होगा कि रायबरेली और अमेठी मे 2027 किसके पक्ष मे जाता है।
0
0
Report
0
0
Report

टोंक में भाजपा मां-बेटे को उम्मीदवार बनाकर चुनावी जंग तेज

Tonk, Rajasthan:टोंक भाजपा की ओर से मां-बेटा चुनाव मैदान में, जनसंपर्क में जुटे एंकर....टोंक नगर निकाय चुनाव को लेकर शहर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा ने वार्ड संख्या 14 से मनीष बैरवा और वार्ड संख्या 43 से उनकी मां मीरा देवी को अपना प्रत्याशी बनाया है। मां-बेटे की जोड़ी इन दिनों वार्डों में लगातार जनसंपर्क कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रही है...मनीष बैरवा और मीरा देवी घर-घर पहुंचकर आमजन से मुलाकात कर रहे हैं और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं... जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों की ओर से दोनों प्रत्याशियों का स्वागत किया जा रहा है और उन्हें समर्थन देने का भरोसा दिलाया जा रहा है...दोनों प्रत्याशियों का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद वार्ड की मूलभूत समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। सड़क, नाली, साफ-सफाई, पेयजल सहित वार्डवासियों से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे मां-बेटे के एक साथ चुनाव मैदान में होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। दोनों प्रत्याशी वार्ड के अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं और विकास के मुद्दे पर समर्थन मांग रहे हैं.....नगर निकाय चुनाव में अब मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही प्रत्याशियों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। ऐसे में वार्ड 14 और वार्ड 43 में भाजपा के इन दो प्रत्याशियों के जनसंपर्क अभियान को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top