Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Saharanpur247001

यमुना नदी में नाव बनी ग्रामीणों का सहारा, क्या मिलेगी राहत?

NEENA JAIN
Jun 30, 2025 04:33:35
Saharanpur, Uttar Pradesh
Date....30.6.2025 Name... Neena jain location.... saharanpur anchor.....युमना नदी में बरसात में फिर नाव ही बनी सहारा, यमुना पार के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ीं पहाडी क्षेत्र में लगातार बारिश से यमुना नदी में पानी बढा है, जिससे फिर एक बार यमुना पार के ग्रामीणों को आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। आगामी चार महीनों तक ग्रामीणों का आना-जाना नावों के माध्यम से ही होगा। यमुना नदी के पार हरियाणा की सीमा पर बसे गांव ग्राम ग्याजुदीनपुर और सौधेबांस के ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई नई बात नहीं है सहारनपुर के चिलकाना क्षेत्र के लिए आज़ादी के बाद से अब तक हर बरसात में उन्हें इसी तरह नाव के सहारे नदी पार करनी पड़ती है। बरसात के दिनों में सड़क संपर्क टूटने से न केवल स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कत होती है, बल्कि मरीजों को भी अस्पताल तक पहुंचाने में भारी परेशानी होती है। पिछले वर्ष क्षेत्रीय विधायक मुकेश चौधरी के प्रयासों से यमुना नदी पर पुल की स्वीकृति मिली थी। फिलहाल पुल निर्माण कार्य चल रहा है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि मार्च 2026 तक पुल पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। तब ही ग्रामीणों को राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने सरकार से जल्द से जल्द निर्माण कार्य तेज़ करने की मांग की है।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement