Back
करौली में भाजपा कार्यशाला: सेवा सप्ताह से बदलेगी जनता की धारणाएं
ACAshish Chaturvedi
Sept 13, 2025 14:45:37
Karauli, Rajasthan
करौली भाजपा की कार्यशाला सम्पन्न,
जिला करौली
आशीष चतुर्वेदी
एंकर इंट्रो - भारतीय जनता पार्टी करौली जिले की कार्यशाला शनिवार को करौली-इन मैरिज गार्डन में आयोजित हुई। कार्यशाला में सेवा सप्ताह-आत्मनिर्भर भारत और नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म्स जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। भाजपा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन ने बताया कि सेवा पखवाड़ा अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इस दौरान रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, प्रदर्शनी, प्रबुद्धजन सम्मेलन और आत्मनिर्भर भारत विषयक संगोष्ठी जैसे आयोजन होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सेवा कार्य दिखावे या औपचारिकता के लिए नहीं बल्कि पूरी निष्ठा और जनभावना से करने चाहिए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चोमू पूर्व विधायक व प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा रहे । रामलाल शर्मा ने कहा कि पार्टी को शिखर तक ले जाना ही हमारा लक्ष्य है। देश की एकता और अखंडता के लिए काम करना है। उन्होंने इतिहास में बलिदान की परंपरा और एक निशान एक विधान एक प्रधान की अवधारणा पर भी प्रकाश डाला। जिला संगठन प्रभारी प्रेम प्रकाश ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठनात्मक कार्यों पर मार्गदर्शन दिया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन ने की। मंच पर पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, पूर्व विधायक रमेशचंद्र मीणा, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश राजोरिया, महेंद्र मीणा, तेजसिंह जमालपुर, करौली-धौलपुर लोकसभा प्रत्याशी रही इंदु देवी जाटव, नगर परिषद करौली के सभापति प्रतिनिधि सुशील शर्मा सहित कई नेता मौजूद रहे।
कार्यशाला में जिला, मंडल स्तर के पदाधिकारी, महिला मोर्चा की प्रतिनिधियां और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
7
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
दो जनपद के थानों की पुलिस के नाक के नीचे चार दिन से रातभर चल रहा है अवैध खनन, माफियाओं के हौंसले बुल
0
Report
2
Report
AKAshok Kumar1
FollowSept 13, 2025 18:45:11Noida, Uttar Pradesh:AMBALA (HARYANA): ANIL VIJ (HARYANA MINISTER) ON BIHAR CONGRESS AI-VIDEO/CONGRESS/'SEVA PAKHWADA'
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
2
Report
3
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 13, 2025 18:30:330
Report
PCPranay Chakraborty
FollowSept 13, 2025 18:30:280
Report
PTPawan Tiwari
FollowSept 13, 2025 18:30:190
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 13, 2025 18:30:090
Report
3
Report
AKAshok Kumar1
FollowSept 13, 2025 18:15:472
Report