125050
फतेहाबाद में बारिश ने मचाई तबाही, घरों में घुसा पानी!
Fatehabad, Haryana:फतेहाबाद। फतेहाबाद जिले आज सुबह से हो रही बरसात के बाद, पानी पानी हुए शहर भूना और टोहाना में भारी बरसात के कारण जलभराव सड़को गलियों के बाद अब घरों में पहुंचा पानी स्ट्रोम वाटर ड्रेनेज सिस्टम न होने के कारण जलभराव की समस्या बरसात की स्थिति देखते हुए प्रशासन भी आह अलर्ट मोड़ पर डीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को फील्ड में रहकर, जल निकासी प्रबंध करने के दिये आदेश0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
SIR मुद्दे पर कांग्रेस-चुनाव आयोग के बीच सियासी टकराव, राजनांदगांव में प्रदर्शन
Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर SIR को लेकर देशभर में सियासी घमासान जारी है। कांग्रेस और विपक्षी दल चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और वोटर लिस्ट में बदलाव को लेकर सवाल उठा रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी जोर पकड़ रही है। देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच राजनांदगांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने SIR के विरोध जताया और इस्तीफे की मांग की। राजनांदगांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने SIR के विरोध और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि SIR की प्रक्रिया के जरिए मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर बदलाव हो रहे हैं जिससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। निर्वाचन आयोग इन आरोपों को खारिज करते हुए SIR को मतदाता सूची के सत्यापन और सुधार की प्रक्रिया बताया। राजनांदगांव में कांग्रेस ने मार्च निकाला और चौक पर संविधान की पुस्तक के प्रतीक के सामने संविधान का पाठ किया, फिर राष्ट्रगान गाया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की और उनके इस्तीफे की मांग की। इसके बाद निर्वाचन आयुक्त के पुतले का दहन किया गया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लोकतंत्र में मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बेहद महत्वपूर्ण है और SIR को लेकर उठ रहे सवालों का समाधान होना चाहिए। वहीं SIR को लेकर कांग्रेस और निर्वाचन आयोग के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। राजनांदगांव के इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र निर्वाचन व्यवस्था के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।0
0
Report
प्रतापगढ़ पुलिस ने 25 लाख के 112 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। साइबर सेल और जिले के विभिन्न थानों की संयुक्त टीम ने करीब 25 लाख रुपए कीमत के 112 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय और थाना स्तर पर बुलाकर सौंपे गए। भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल की तकनीकी सहायता से मोबाइलों को ट्रैक कर यह कार्रवाई की गई। जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर साइबर सेल और साइबर हेल्प डेस्क ऑपरेटरों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइलों की लोकेशन ट्रेस की और उन्हें बरामद किया। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार जताया। प्रतापगढ़ पुलिस के अनुसार, इसी वर्ष इससे पहले भी करीब 200 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी के लिए तकनीकी संसाधनों की मदद से कार्रवाई लगातार जारी है。0
0
Report
हनुमानगढ़ में दीपावली से पहले बिना दस्तावेज स्क्रैप से भरे चार ट्रक पकड़े गए
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में दीपावली से पहले बिना दस्तावेज मिले स्क्रैप से भरे चार गाड़ियां पकड़ी गईं। एक ट्रक पर करीब साढ़े पांच लाख रुपए की पेनल्टी प्रस्तावित है। सीटीओ राजू गोदारा ने बताया कि श्रीगंगानगर की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक दिल्ली से श्रीगंगानगर जा रहा था। इसमें परचून, मनियारी और इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान भरा था। जांच के बाद यह पेनल्टी प्रस्तावित की गई, जिसे ट्रांसपोर्टर ने अभी तक जमा नहीं किया है। इसके अलावा, स्क्रैप से भरे तीन ट्रक भी बिना दस्तावेज के मिले। इन ट्रकों का फिजिकल वेरिफिकेशन बाकी है। इनसे करीब 15-16 लाख रुपए का राजस्व जुड़ा है और पेनल्टी लगना तय है।0
0
Report
Advertisement
दुकानमालिक अपने बचाव को खाली करना चाहते हैबिल्डिंग,नयेकानून के तहत बिल्डिंग गिरने पर मालिक जाएगा जेल
Shamli, Uttar Pradesh:शामली। स्लग:-दुकानमालिक का पलटवार अपने बचाव को खाली करना चाहते है बिल्डिंग, नये कानून के तहत बिल्डिंग गिरने पर माना जाता है दोषी एंकर -- शहर के धीमान पूरा स्थित दुकानदारों द्वारा मालिक पर लगाए गए आरोपों को लेकर दुकानों के मालिक द्वारा अपना पक्ष रखते हुए कहा गया है कि वह केवल अपना बचाव करने के लिए दुकानों की जर्जर अवस्था को देखते हुए दुकानों को खाली कराना चाह रहे है।जो भी वैध प्रक्रिया होगी वह प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप से होगी।उनके द्वारा किसी भी किरायेदार को किसी भी प्रकार की जोर जबरदस्ती व धमकी नहीं दी जा रही है।उन्होंने पुणे की एक कंपनी द्वारा बनाई गई स्ट्रक्चर रिपोर्ट को भी पेश किया।जिसमे बिल्डिंग को पूरी तरह से जर्जर माना गया है। वी ओ -- गुरुवार को मुजफ्फरनगर निवासी डॉक्टर प्रणव गर्ग,भूषण गर्ग व ईश्वर स्वरूप ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर बताया कि शहर के धीमान पूरा स्थित बिल्डिंग सन 1950 में बनाई गई थी।जो फिलहाल 72 वर्ष होने के बावजूद पूरी तरह जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है।उसमें बनाई गई दुकानों को 5 व 2 साल के एग्रीमेंटो पर दिया गया था।लेकिन 2022 से किरायेदारों द्वारा किराया देना बंद कर दिया गया और उल्टा दुकानों के मालिक पर ही मुकदमा कर दिया गया।लेकिन कोर्ट द्वारा दुकान मालिक के पक्ष में फैसला दिया गया।उन्होंने कहा कि वह केवल अपना बचाव करने के लिए बिल्डिंग को खाली कराना चाहते है।हाल फिलहाल में लखनऊ दिल्ली जैसे बड़े शहरों में जर्जर बिल्डिंगों के गिरने से बड़े हादसे हो चुके है।जिसमे किरायेदारों द्वारा मालिक के निर्दोष होने के बावजूद भी दोषी बनाया गया है।उन्होंने कहा कि वह दुकानों को खाली करवाने की पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक देख रेख में करवाना चाहते है।उनके द्वारा किसी भी दुकानदार को न तो कोई धमकी दी गई है और न ही किसी प्रकार का दुर्व्यवहा किया गया है। प्रशासन के निर्देश पर पुणे की एक कंपनी द्वारा स्ट्रक्चर रिपोर्ट तैयार कराई गई है।जिसमे बिल्डिंग को पूरी तरह से जर्जर माना गया है।इस रिपोर्ट को भी न्यायालय के साथ साथ प्रशाशन को भी सौंप दिया गया है।इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बराबर की बिल्डिंगों व आनेजाने वाले राहगिरी को भी जान माल का खतरा बना हुआ है।उन्होंने कहा कि कोर्ट और प्रशासनिक अधिकारी जो भी दिशा निर्देश देंगे उसका पूरी तरह से पालन किया जाएगा।दुकानदारों द्वारा उन पर जो भी आरोप लगाए गए है वह पूर्ण रूप से निराधार है। बाइट -- प्रणव गर्ग ( दुकानों के मालिक)0
0
Report
हरदोई: 11kV लाइन से दो मजदूरों की मौत, परिजनों ने मेडिकल कॉलेज गेट पर जाम लगाया
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के सवायजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आकर दो मजदूरों की मौत के बाद गुरुवार को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज गेट पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी अजीत चौहान ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दरअसल, ग्राम कंजरपुरवा निवासी सूरज (24) पुत्र शौकिन और ग्राम मुंडेर निवासी अजय (25) पुत्र रामदयाल बुधवार को रूपापुर स्थित शराब के ठेके पर कैमरा लगाने के लिए पैदल निकले थे। दोनों अपने साथ लोहे की सीढ़ी लेकर जा रहे थे। रूपापुर-पाली मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास सीढ़ी ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू गई, जिससे दोनों मजदूर करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों को सीएचसी सवायजपुर पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।इसके बाद आज शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की प्रक्रिया के दौरान परिजनों ने मेडिकल कॉलेज गेट पर जाम लगा दिया। मृतक सूरज के मामा अजय ने आरोप लगाया कि सूरज को कैमरा ठीक कराने के लिए जबरन ले जाया गया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हादसे के बाद सूरज कुछ समय तक सांस ले रहा था और एंबुलेंस पहुंचने में काफी समय लगा।परिजन इंसाफ और मुआवजे की मांग कर रहे थे।पुलिस-प्रशासन के समझाने के बाद जाम खुला और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।0
0
Report
जामताड़ा पुलिस ने नारायणपुर से तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, 4 मोबाइल बरामद
Jamtara, Jharkhand:साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुरलीपहाड़ी से ईदगाह मोड़ जाने वाली पक्की सड़क के पास छापेमारी कर तीन कथित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस के अनुसार, साइबर अपराध थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरिफ अंसारी (28), शाहजहां अंसारी (40) और जितमान अंसारी (24) को पकड़ा। तीनों नारायणपुर थाना क्षेत्र के बंदरचुवां गांव के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड बरामद किए हैं। मामले में साइबर अपराध थाना जामताड़ा में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ आईटी एक्ट और टेलीकम्युनिकेशन एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी विभिन्न ई-कॉमर्स, ई-पेमेंट और उपभोक्ता सामग्री कंपनियों के कस्टमर केयर नंबर के नाम पर फर्जी मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करते थे। ग्राहकों की समस्याओं का समाधान करने के नाम पर उन्हें स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करवाकर गोपनीय जानकारी हासिल की जाती थी और इसके बाद साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का कार्यक्षेत्र झारखंड समेत देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था। मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर साइबर ठगी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
Advertisement
अनंत सिंह का अनुज सिंह के समर्थन में पटना के पश्चिमी क्षेत्र में प्रचार
Danapur, Bihar:अनंत सिंह का डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में चुनावी दौरा, पश्चिमी पटना में कर रहे प्रचार पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह आज पटना के पश्चिमी इलाकों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। अनंत सिंह अपनी ही पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज कुमार के बजाय डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में खुलकर मैदान में हैं। आज के कार्यक्रम के तहत अनंत सिंह पटना एम्स गोलंबर से अपने चुनावी दौरे की शुरुआत कर नौबतपुर, विक्रम और पाली क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे जन सुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के पक्ष में मतदाताओं से संपर्क कर मतदान की अपील कर रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत में अनंत सिंह ने कहा कि अनुज सिंह को वोट दीजिए और जो विपक्ष में है उसकी जमानत जब्त कीजिए। उन्होंने लोगों से डॉ. अनुज सिंह को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की। अनंत सिंह के इस चुनाव प्रचार को लेकर पटना स्नातक सीट का मुकाबला राजनीतिक रूप से चर्चा में है। खास बात यह है कि जेडीयू विधायक होने के बावजूद अनंत सिंह अपनी पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के बजाय जन सुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं。 फिलहाल अनंत सिंह का चुनावी कार्यक्रम पटना के पश्चिमी क्षेत्र में जारी है, जहां वे अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में संवाद कर रहे हैं。0
0
Report
कवर्धा में किसानों का ट्रैक्टर चक्का जाम, 23 मांगों पर अड़े रहेंगे
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा में किसानों का बड़ा चक्का जाम, पांचों प्रवेश द्वारों पर ट्रैक्टरों का कब्जा कवर्धा। 23 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ के आह्वान पर बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर कवर्धा पहुंचे और शहर में चक्का जाम कर दिया। किसानों ने अपने ट्रैक्टर सड़क के बीचों-बीच खड़े कर शहर के पांचों प्रमुख प्रवेश मार्गों को जाम कर दिया है। सड़क के दोनों ओर दूर तक ट्रैक्टरों की कतारें नजर आ रही हैं। किसानों के आंदोलन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। जाम के कारण राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्री अपना सामान लेकर पैदल ही जाम पार करते नजर आए। आंदोलन की खास बात यह है कि किसान अपने साथ एक सप्ताह का राशन लेकर पहुंचे हैं। सड़क किनारे किसान खुद भोजन बनाते दिखाई दे रहे हैं। कहीं किसान भजन-कीर्तन कर रहे हैं तो कहीं नारेबाजी कर आंदोलन को तेज कर रहे हैं। कुछ किसान प्रवेश मार्गों पर मोर्चा संभाले हुए हैं। किसानों की प्रमुख मांगों में जिले के दोनों शक्कर कारखानों में गन्ना उत्पादन बढ़ाना, गन्ने के बोनस में 150 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी, सुतियापाट जलाशय का विस्तार, बिजली बिल कम करना और पूर्व सरकार के धान बोनस की राशि जारी करना सहित 23 मांगें शामिल हैं। किसानों का कहना है कि जब तक प्रशासन और सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल कवर्धा के पांचों प्रवेश द्वारों रायपुर जबलपुर मार्ग कवर्धा राजनांदगांव मार्ग कवर्धा बिलासपुर मार्ग,में जाम की स्थिति बनी हुई है और प्रशासन के सामने किसानों के आंदोलन को समाप्त कराने की बड़ी चुनौती है।0
0
Report
जालौन में विवाहिता की संदिग्ध मौत: ससुराल के आरोपों से इलाके में सनसनी
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत, 35 वर्षीय प्रीति उर्फ रिंकी का ससुराल में शव मिलने से मचा हड़कंप, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, ससुराल पक्ष ने विवाहिता द्वारा पॉइजन खाने की मायके पक्ष को दी जानकारी, मृतका के परिजनों ने ससुरालीजनों पर गृह क्लेश के चलते झगड़ा करने का लगाया आरोप, परिजनों के आरोपों के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का चल सकेगा पता, जालौन कोतवाली क्षेत्र के उमरी गांव का मामला。0
0
Report
Advertisement
पानीपत में जीपीएस निगरानी से ड्राइवरों पर कार्रवाई, सफाई में सुधार
Panipat, Haryana:जीपीएस से कूड़ा उठाने की निगरानी लापरवाही पर तीन ड्राइवर टर्मिनेट पानीपत में 70 से 75 प्रतिशत घरों तक पहुंच रही निगम की गाड़ियां लक्ष्य 100 प्रतिशत कवरेज अवैध रेहड़ी-रिक्शा पर कार्रवाई की तैयारी पानीपत, 8 अक्टूबर। शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने और घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था में सुधार के लिए नगर निगम ने सख्ती बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को नगर निगम कमिश्नर डॉ. पंकज यादव और मेयर कोमल सैनी ने कूड़ा उठाने वाले वाहनों पर लगे जीपीएस सिस्टम का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी वार्डों के पार्षदों, सुपरवाइजरों और ड्राइवरों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक घर से कूड़ा उठाना सुनिश्चित करें। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई। निगम कमिश्नर ने बताया कि खराब प्रदर्शन के चलते तीन ड्राइवरों को टर्मिनेट भी किया गया है。 कमिश्नर डॉ. पंकज यादव ने बताया कि पहले शहर में कूड़ा उठाने की व्यवस्था की कवरेज लगभग 40 से 45 प्रतिशत थी। जीपीएस सिस्टम लागू होने के बाद इसमें सुधार हुआ है। कुछ वार्डों में कवरेज 90 से 99 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जबकि कुछ वार्डों में यह अभी 35 से 40 प्रतिशत है। औसतन 70 से 75 प्रतिशत शहर में जीपीएस युक्त वाहनों के माध्यम से कूड़ा उठाया जा रहा है। निगम का लक्ष्य शत-प्रतिशत घरों तक पहुंचना है। अवैध रेहड़ी-रिक्शा से बढ़ रही परेशानी कमिश्नर ने कहा कि निजी रेहड़ी-रिक्शा चालक घरों से कूड़ा एकत्र कर कई बार खाली स्थानों पर डाल देते हैं। इससे शहर में कूड़े के नए पॉइंट बनते हैं और निगम को दोबारा सफाई करनी पड़ती है। ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जल्द ही एसपी और डीसी के साथ बैठक की जाएगी। चेतावनी के बाद भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के वाहन जब्त करने और पुलिस कार्रवाई की तैयारी है。 वेतन, नंबर प्लेट और नियमों पर भी सख्ती ड्राइवरों और हेल्परों के वेतन में देरी के मुद्दे पर कमिश्नर ने कहा कि निगम का प्रयास है कि कर्मचारियों को हर महीने 10 से 15 तारीख तक वेतन मिल जाए। वहीं, बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों, ड्राइविंग लाइसेंस और यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी अभियान चलाया जाएगा。 मेयर ने कहा- हर घर तक पहुंचेगी गाड़ी मेयर कोमल सैनी ने कहा कि सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए सुपरवाइजरों, हेल्परों और ड्राइवरों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। जिन गलियों में गाड़ी घरों तक नहीं पहुंच सकती, वहां गली के बाहर निर्धारित समय तक वाहन खड़ा किया जाए, ताकि लोग उसमें कूड़ा डाल सकें। उन्होंने बताया कि पिछले छह से सात महीनों में वाहनों की स्थिति में सुधार हुआ है। कुछ गाड़ियों में टूटे शीशे और अन्य कमियां मिलने पर उन्हें बदलने के निर्देश दिए गए हैं। निगम की जनता से अपील: कमिश्नर और मेयर ने शहरवासियों से अपील की कि घरों से निकलने वाला कूड़ा निगम की गाड़ी में ही डालें और खाली प्लॉटों या सड़कों के किनारे न फेंकें। यदि गाड़ी समय पर नहीं पहुंचती है, तो कुछ धैर्य रखें और निगम को इसकी सूचना दें। शहर को साफ रखने के लिए आमजन का सहयोग जरूरी है।0
0
Report
मुज़फ्फरनगर में तेंदुए के डर से किसान खेतों में पहरे, वन विभाग से नाराज़गी बढ़ी
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग मुज़फ्फरनगर मे तेंदुए के ख़ौफ़ से खेतो मे उतरे ग्रामीण जंगल से लेकर खेतो की पगडंडी तक किसानो का पहरा 1 साल से तेंदूए का गाँव के जंगलो मे आतंक वन विभाग नदारद तेंदुए के ख़ौफ़ से किसान खेतो में जाने से रहे है डर वन विभाग की अनदेखी से ग्रामीणों में भारी रोष किसान तेंदुए के हमले से हुआ घायल तो विभाग होगा जिम्मेदार, ग्रामीणों का तेंदुए की तलाश में जंगलो में हल्लाबोल, ढ़ोल नगाड़ो के साथ खेत दर खेत किसानो ने की कॉम्बिग चरथावल ब्लॉक के रोहनी हरजीपुर का मामला0
0
Report
मथुरा में कांग्रेस का प्रदर्शन: चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज
Mathura, Uttar Pradesh:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मथुरा में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, डीएम कार्यालय के बाहर की नारेबाजी मथुरा:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ दर्ज की गई पुलिस कार्यवाही तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मथुरा में उग्र प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर ज़िलाधिकारी (डीएम) कार्यालय के बाहर पहुंचे और केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र की भाजपा सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश में लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को कमजोर किया जा रहा है। दिल्ली में चुनाव आयोग के बाहर प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की और उनके खिलाफ की गई वैधानिक कार्यवाही का विरोध करते हुए कार्यकर्ताओं ने इसे तानाशाही रवैया करार दिया। हाथों में पार्टी के झंडे, बैनर और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग से जुड़ी तख्तियां लेकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के मुख्य द्वार पर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात रहा। कांग्रेस पदाधिकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता व निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि विपक्ष की आवाज को दबाने और नेताओं पर एकतरफा कार्यवाही करने का सिलसिला बंद नहीं हुआ, तो कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन को और तेज करेगी।0
0
Report
Advertisement
5 माह के बच्चे की मौत पर अस्पताल-परिजन के बीच हंगामा, पुलिस जांच शुरू
Dholpur, Rajasthan:निजी अस्पताल में 5 माह के मासूम की मौत पर हंगामा, अस्पताल ने कहा- रेफर किया था धौलपुर。 शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत मित्तल कॉलोनी स्थित जीवांश हॉस्पिटल में परिवारीजनों के अनुसार अस्पताल में भर्ती 5 माह के मासूम की मौत के बाद हंगामा हो गया। मासूम करीब छह दिन से अस्पताल में भर्ती बताया जा रहा है。 परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर विरोध जताया। परिजनों का कहना है कि इलाज के दौरान हालत बिगड़ती गई और मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया。 वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बच्चे की मौत अस्पताल के अंदर नहीं हुई है। डॉक्टर के अनुसार बच्चे की हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया था, उसके बाद मौत कहां हुई इसका पता नहीं है。 सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया कि परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी。0
0
Report
Congress protests resignation demand for Gyanesh Kumar, strong demonstration in Didwana
Didwana, Rajasthan:डीडवाना में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। मकराना विधायक और कांग्रेस जिलाध्यक्ष की अगुवाई में पूर्व विधायक चेतन डूडी के आवास से अंबेडकर सर्किल तक पैदलmarch निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। दरअसल, देशभर में चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर राजनीतिक विवाद चल रहा है। कांग्रेस और विपक्षी दल मतदाता सूची में नाम हटाए जाने और प्रक्रिया को लेकर सवाल उठा रहे हैं तथा इसी मुद्दे को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। हाल के दिनों में दिल्ली समेत कई जगह विपक्षी दलों ने प्रदर्शन किए हैं। विपक्ष की ओर से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची संशोधन की पारदर्शिता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं, चुनाव आयोग का कहना है कि मतदाता सूची में बदलाव निर्धारित प्रक्रिया के तहत किए जा रहे हैं और आयोग ने सत्यापन प्रक्रिया में भी बदलाव किए हैं। इसी राष्ट्रीय मुद्दे की कड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय स्तर पर भी विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में मकराना विधायक के अलावा कांग्रेस का कोई अन्य विधायक नजर नहीं आया। डीडवाना विधायक चेतन डूडी, लाडनूं विधायक मुकेश भाकर और परबतसर विधायक रामनिवास की गैरमौजूदगी भी चर्चा का विषय बनी रही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा मतदाता अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना विरोध जताया।0
0
Report
चूरू में संतों के संघर्ष के बाद एक की मौत, शव समाधि से निकला
Churu, Rajasthan:चूरू। जिले की रतनगढ़ तहसील के गांव सांगासर में दो संतों के बीच हुए झगड़े के बाद एक संत की मौत मामले में गुरुवार को करीब 50 घंटे बाद शव को समाधि से बाहर निकालकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। उक्त घटना को लेकर बुधवार को बवाल मच गया था तथा आक्रोशित लोगों ने सालासर सड़क मार्ग को जाम कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे की समझाइश के बाद आवागमन को दुरुस्त करवाया गया। मामले के अनुसार हरियाणा के सिरसा जिले के गांव धौलपालिया निवासी हंसराज पुत्र मोहनलाल ने बुधवार की रिपोर्ट दी है कि उसका छोटा भाई बन्नानाथ सन्यास लेकर साधु बन गया था और दो वर्षों से रावतसर के बालकनाथ के आश्रम में रह रहा था। 30 सितंबर को बन्नानाथ गांव आया था। इसी दौरान दो अक्टूबर को उन्हें बालकनाथ का फोन आया और सत्संग में चलने के लिए कहा, जिस पर वह तीन अक्टूबर को रावतसर आ गया। चार अक्टूबर को पता चला कि बालकनाथ उसके भाई को रतनगढ़ तहसील के गांव सांगासर स्थित बजरंगनाथ के पास छोड़कर आ गया और एक सप्ताह बाद पुनः उसे लेने आएगा। इसके बाद बन्नानाथ से कोई संपर्क नहीं हुआ। जब इस संबंध में बालकनाथ से बात की, तो उसने संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। जब जानकारी की, तो पता चला कि उसके भाई का बालकनाथ के साथ झगड़ा हुआ है और उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि बन्नानाथ के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए इन लोगों ने उसे बिना किसी की जानकारी के समाधि दे दी। पुलिस ने बालकनाथ, बजरंगनाथ, मुकेशनाथ, लूणनाथ, लक्ष्मीनारायण एवं अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। उपखंड मजिस्ट्रेट के आदेश एवं तहसीलदार के निर्देश में मेडिकल एवं एफएसएल टीम की मौजूदगी में शव को तीन दिनों बाद समाधि से निकालकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इस दौरान सीआई संदीप कुमार सहित पुलिस जाप्ता तैनात रहा। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।0
0
Report
Advertisement
