Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rewari123401

रेवाड़ी में BJP ने नया जिला संगठन किया घोषित, महिलाएं भी शामिल!

NZNaveen Zee
Jul 09, 2025 10:38:19
Rewari, Haryana
रेवाड़ी में भी BJP के जिला संगठन की घोषणा..... संगठन में जिला अध्यक्ष समेत 5 महिलाओं को जगह.... पूर्व जिलाअध्यक्ष योगेन्द्र पालीवाल के बेटे बने जिला महामंत्री...... एंकर- पूरे हरियाणा के साथ साथ रेवाड़ी में BJP के द्वारा जिला संगठन की घोषणा कर दी गई है। हिमांशु पालीवाल को जिला महामंत्री बनाया गया है, जो रेवाड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल के बेटे हैं। वहीं कुलदीप चौहान को भी जिला महामंत्री बनाया गया है। विओ- रेवाड़ी भाजपा महिला जिलाध्यक्ष वंदना पोपली ने अपनी टीम में 4 महिलाओं को शामिल किया है। रेवाड़ी भाजपा के 21 पदाधिकारियों का संगठन जारी किया गया है। जिसमें सुमन चौहान को उप प्रधान, मौसमी रानी, कविता गुप्ता और शारदा देवी को सचिव बनाया गया है। सत्यपाल धूपिया को कार्यालय सचिव बनाया गया है। दक्षिणी हरियाणा के रेवाड़ी में भाजपा को सभी सीटें वाले यादव समुदाय को जिला संगठन में 7 पद मिले हैं। 6 उप प्रधानों में एक उप प्रधान धीरज यादव और बलजीत के अलावा शारदा को सचिव बनाया गया है। 21 सदस्यों वाले भाजपा के जिला संगठन में यादव समुदाय को पूरी तवज्जो दी गई है। विओ - भाजपा जिला कार्यकारिणी की सूची जारी करने के बाद पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष वंदना पोपली ने स्वास्थ्य मंत्री पर कुछ लोगों के द्वारा अभद्र टिप्पणी करने का मामला उठाया। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि भाजपा एफआईआर क्यों नहीं करवा रही तो वे बोली कि अब लोग ही उनका विरोध कर रहे हैं तो इसकी जरूरत नहीं है। बाइट - वंदना पोपली, जिला अध्यक्ष
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top