Back
भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पर निकाला जुलूस!
Churu, Rajasthan
चूरू
विधानसभा-सादुलपुर
लोकेशन-सादुलपुर
स्थानीय-संवाददाता- सुनील कुमार
मोबाइल-9785440021
@ sadulpurJsunil
मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति होने पर भाजपा ने जुलूस निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन
राठौड जमकर बरसे बोले काका श्री का राज है भाई इतना गुड़ गीला नहीं है।
आतिशबाजी कर मनाई खुशी
सादुलपुर भाजपा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति होने पर भाजपा की ओर से शहर में जुलूस निकालकर और आतिशबाजी कर खुशी मनाई गई जगह-जगह शहर में पुष्प वर्षा कर जुलूस का अभिनंदन किया गया।इस मौके पर मंडल अध्यक्षों का स्वागत भी किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा के अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहां की भाजपा मंडल अध्यक्ष संगठन की धुरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है।कई लोग आए, भाजपा की पीठ में छुरा घोंपा, लेकिन पार्टी ना कभी झुकी,ना रुकी। राठौड़ ने कहा कि।आने वाले चुनावों में कार्यकर्ताओं को पूरा समर्पण दिखाना होगा। पार्टी के सिद्धांत और विचारधारा से जुड़े व्यक्ति को कोई नहीं रोक सकता।राठौड़ ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र सादुलपुर में भाजपा अपना नया इतिहास लिखेगी। इस मौके पर राठौड़ तीखा प्रहार करते हुए कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ अगर सड़कों की मंजूरी हो तो एक सोशल मीडिया पर अचानक पोस्ट डाली जाती है इस सड़क की मंजूर मेने करवाई है। राठौड़ बोले अब काका का राज है भाई आपका राज नहीं है। काका श्री के राज में लगातार कोई काम करवा ले इतना गुड़ गीला नहीं है भाई। जिस पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर तालियां बजाई। भाजपा नेता देवेंद्र झाझडिया ने कहा कि संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन ने नई जिम्मेदारी सौपी है उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्षों की संगठन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। एक राष्ट्र हमारी प्राथमिकता है उसके आधार पर काम करके संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया है इस मौके पर शहर मंडल अध्यक्ष गोपाल शर्मा चांदगोठी मंडल अध्यक्ष धर्मवीर सिह सांखू मंडल अध्यक्ष कृष्णा जागिड़ एव हमीरवास मंडल अध्यक्ष रामफल लंबोरिया,सिधमुख मंडल अध्यक्ष नथू राम प्रजापत,गुलपुर मंडल अध्यक्ष संजय सभी मंडलों के प्रभारी सुरेंद्र सिंह राठौड़ का भी स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नेता पूर्व विधायक नंदलाल पूनिया, सुमित्रा पूनिया सहित प्रो.दलीप पूनिया,वेद प्रकाश पूनियां,भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष एडवोकेट ओमप्रकाश खीचड़ ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि ग्रामीण जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे संचालन मानसिंह राठौड ने किया।
बाइट : राजेंद्र राठौड़ पूर्व नेता प्रतिपक्ष चूरू।
बाइट : देवेंद्र झाझडिया भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement