Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nalanda803108

महिलाओं के उत्थान में बिहार सरकार का बड़ा कदम, जानें क्या है योजना!

Rishikesh Kumar
Jun 29, 2025 10:33:57
CHANDI, Harnaut, Bihar
स्लग।महिला संवाद न्यूज लोकेशन।नालंदा मोबाइल:9304231471 डेस्क।बिहार एंकर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ सुनील कुमार ने कहा कि देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्र की मोदी एवं बिहार की नीतीश सरकार लगातार कार्य कर रही है। मंत्री डॉ सुनील कुमार आज बिहारशरीफ में आयोजित महिला संवाद को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं बिहार सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ लेकर महिलाएं समृद्ध और आत्मनिर्भर बन रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने के पूर्व महिलाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में कोई कार्य नहीं किया गया। बिहार में वर्ष 2005 में एनडीए की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंचायत चुनाव, नगर निकाय एवं सरकारी नौकरियों में  महिलाओं को आरक्षण देने का काम किया। उन्होंने कहा कि बिहार में 1 करोड़ 35 लाख से अधिक महिलाएं जीविका से जुड़कर आगे बढ़ रही हैं और अपना परिवार चला रही हैं। मंत्री डॉ सुनील कुमार ने नालंदा में कहा कि संशोधित वक्फ कानून गरीब मुसलमानों के हित में है। वक्फ संशोधित कानून से गरीब मुसलमान में खुशी है। बाइट : डॉ सुनील कुमार मंत्री ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement