Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Begusarai851101

बिहार बंद: महागठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन!

JCJitendra Chaudhary
Jul 09, 2025 08:04:33
Begusarai, Bihar
जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बिहार चुनाव आयोग के द्वारा मतदाता सूची सत्यापन करने का आदेश के विरोध में आज महागठबंधन के द्वारा बिहार बंद का आह्वान किया था। बिहार बंद का असर बेगूसराय में काफी देखने को मिल रहा है। वही बिहार बंद को लेकर महागठबंधन के द्वारा एन एच 31 को जाम कर दिया और सड़कों पर टायर जलाकर चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं सड़क का चक्का जाम रहने के कारण लोगों को भी आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय जनता दल, भाकपा माले, कांग्रेस एवं जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता अन्य वाम दलों ने सड़क का चक्का जाम कर के बेगूसराय के सड़कों उतारकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। वहीं कई जगहों पर सड़क जाम कर चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नेता और कार्यकर्ता दिखाई दे रहे हैं। इन लोगों ने सरकार और चुनाव आयोग से विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का मांग किया है। और साथ ही साथ आरोप लगाया है कि चुनाव में गड़बड़ी फैलाने को लेकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है ,ताकि बड़ी संख्या में लोगों का नाम मतदाता सूची से गायब कर दिया जाए। बेगूसराय सहित कई इलाकों में बिहार बंद का खासा असर देखने को मिल रहा है। WT जितेन्द्र कुमार बेगूसराय
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top