Back
भागलपुर के मतदाताओं की घोषणाएं: क्या पूरा हुआ वादा?
AKAshwani Kumar
Sept 22, 2025 11:36:28
Bhagalpur, Bihar
JANTA KA GHOSNA PATRA - ELECTION PROGRAM
एंकर - बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में प्रत्याशी लोगों के बीच घोषणाओं को लेकर पहुंचेंगे लेकिन उससे पहले हम जनता की घोषणाओं को जान रहे हैं की जनता अपने नेताओं के लिए क्या घोषणा कर रही है आखिर जो जनता ने पहले मांग की थी वह मांग पूरी हुई या नहीं हुई। किस मुद्दे पर काम नहीं हो पाया। भागलपुर विधानसभा में हमने आधी आबादी के मन को टटोला, भागलपुर की महिलाओं ने बताया कि भागलपुर हो या पूरे बिहार महिला सुरक्षा पर और ज्यादा कार्य करने की जरूरत है। शिक्षा के क्षेत्र में या फिर स्वास्थ्य के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की जरूरत है। भागलपुर की बात करें तो भागलपुर स्मार्ट सिटी में है लेकिन भागलपुर स्मार्ट नहीं हो पाया है। ना सही से साफ सफाई हो पाती है। सड़कों पर जाम की समस्या रहती है। अच्छे स्कूल नहीं है। तस्वीर 2005 के बाद बदली तो जरूर है लेकिन जो उम्मीद हम लोगों को थी वह पूरा नहीं हो पाई। भागलपुर में एयरपोर्ट की मांग लंबे अरसे से हो रही है पूर्णिया में हो गया लेकिन अब तक भागलपुर में नहीं हो पाया सिर्फ और सिर्फ मुंह जुबानी बातें होती रही। सिल्क उद्योग मंदा होता जा रहा है लेकिन उसे बढ़ावा नहीं दिया जा सका।
Voxpop - अश्वनी कुमार , ज़ी मीडिया, भागलपुर
Byte to byte. - भागलपुर वासी
( Note:- 6:59 मिनट पार्ट 1 , 6:06 मिनट पार्ट 2, 6:16 मिनट पार्ट 3 , 7:55 मिनट पार्ट 4 )
एक नजर भागलपुर ( 156 ) विधानसभा पर....
1.. इलाके का मुद्दा
पुराने एयरपोर्ट से हवाई सेवा का मुद्दा
भागलपुर विधानसभा में पुराने एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू करना भागलपुर के प्रमुख मुद्दों में से है पुराने एयरपोर्ट से 1972 में कलिंगा एयरलाइंस की जहाज़ उड़ाने भरा करती थी कुछ विवाद के बाद हवाई सेवा बन्द हुआ हर चुनाव में हवाई सेवा शुरू करने का मुद्दा रहता है लेकिन इस बार केंद्रीय बजट में पुराने हवाई अड्डा से उड़ान स्कीम के तहत 19 सीटर विमान संचालन की बात हुई लेकिन अभी ठंडे बस्ते में है
सिल्क सिटी के बुनकरों का मुद्दा
सिल्क सिटी भागलपुर के 80 हजार से अधिक बुनकरों के फायदे के लिए यार्न मिल कोकून की खेती सिल्क धागे की उपलब्धता का मुद्दा, सिल्क आयोग का गठन का मुद्दा प्रमुख मुद्दों में से एक है भागलपुरी सिल्क देश विदेशों में प्रसिद्ध है लेकिन धागे की कमी और बाजार नहीं मिल पाने से बुनकर पलायन करने लगे है।
स्मार्ट बस स्टैंड की सुविधा
भागलपुर शहरी क्षेत्र में सरकारी बस एक सरकारी बस स्टैंड है जो पूरी तरह बदतर है यहां स्मार्ट बस स्टैंड का मुद्दा मुख्य मुद्दों में है यहां से हजारों यात्री रोजाना सफर करते है जिन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं प्राइवेट बस स्टैंड की भी स्थिति बदतर है शहर से बाहर दूसरे जगह बस स्टैंड करने का मुद्दा ठंडे बस्ते में है।
2...भागलपुर शहरी क्षेत्र की समस्या
जलजमाव की समस्या
भागलपुर शहरी क्षेत्रो में बारिश के बाद जलजमाव की समस्या उतपन्न हो जाती है स्मार्ट सिटी के तहत कई कार्य हुए लेकिन जलजमाव को दूर करने को लेकर कोई ठोस पहल नहीं हुआ। कई वार्डो में जलजमाव की स्थिति उतपन्न हो जाती है जिससे जनजीवन प्रभावित होता है। नालों की सफाई नहीं होने से परेशानी बनी रहती है।
जाम की समस्या
भागलपुर शहरी क्षेत्र में जाम की समस्या है हर दिन कचहरी से घण्टाघर लोहिया पूल गुरहट्टा चौंक दूसरी ओर तातारपुर नाथनगर में, मुख्य बाजार में जाम की समस्या रहती है इसके कारण स्कूली बच्चों और अन्य लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है
शुद्ध पेयजल की समस्या
भागलपुर शहरी क्षेत्र में नगर निगम की ओर से पानी सप्लाई की सुविधा घर घर दी गयी है लेकिन पानी शुद्ध नही रहता है साथ ही गर्मी के दिनों में जलस्तर घट जाने से पानी की सप्लाई मुश्किल हो जाती है गंगा का जलस्तर घट जाने के बाद पम्प हाउस तक पानी नहीं पहुँच पाता है हांलाकि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण जारी है गंगा की मुख्य धारा से शहर तक पानी लाने का कार्य कई वर्षों से जारी है।
शहर में साफ सफाई और शौचालय की समस्या
भागलपुर शहरी क्षेत्र स्मार्ट सिटी में शामिल है लेकिन साफ सफाई की बात करें तो इसकी कमी है शहर में जगह जगह गंदगी का अंबार फैला रहता है त्वरित सफाई नहीं हो पाती है मुख्य हाट लोहापट्टी में कचरा गंदगी की समस्या बने रहती है जिससे सब्जी खरीददारी करने आने वाले लोगों को दुर्गंध की समस्या से जूझना पड़ता है।
3..2020 चुनाव का नतीजा
कॉंग्रेस प्रत्याशी अजित शर्मा की जीत हुई थी भाजपा के प्रत्याशी रोहित पांडे 1113 वोट से हार का सामना करना पड़ा था। अजित शर्मा को 65 हजार 502 वोट यानी 40.52 % वोट तो रोहित पांडे को 64 हजार 389 वोट मिला था यानी 39.83 % वोट मिले थे। वहीं लोजपा के प्रत्याशी राजेश वर्मा को 20 हजार 523 वोट मिले थे यानी 12.60 परसेंट वोट मिले थे।
4... पिछले कुछ चुनावों के परिणाम
भागलपुर विधानसभा पिछले कुछ चुनावो के परिणाम
2010 विधानसभा चुनाव
भाजपा से अश्वनी चौबे प्रत्याशी थे निकटतम प्रतिद्वंद्वी कॉंग्रेस प्रत्याशी अजित शर्मा को हराया था। अश्वनी चौबे को 49 हजार 164 वोट मिले थे जबकि अजित शर्मा को 38 हजार 104 वोट मिले थे। अश्वनी चौबे 11 हजार 60 वोटों से विजयी हुए थे।
2014 में उपचुनाव
2014 में यहां उपचुनाव है जिसमें कॉंग्रेस प्रत्याशी अजित शर्मा को 63 हजार 753 वोट मिले थे वहीं निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के नभय कुमार चौधरी को 46 हजार 524 वोट मिले थे। अजित शर्मा 17 हजार 229 वोटों से विजयी हुए थे।
2015 विधानसभा चुनाव
कॉंग्रेस प्रत्याशी अजित शर्मा 70 हजार 514 वोट मिले थे वहीं निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी अर्जित चौबे को 59 हजार 856 वोट मिले थे। अजित शर्मा 10 हजार 658 मतों से विजयी हुए थे।
2020 विधानसभा चुनाव
2020 में कॉंग्रेस अजित शर्मा को 65 हजार 502 वोट मिले थे निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडे को 64 हजार 389 वोट मिले थे। अजित शर्मा 1 हजार 113 मतों से विजयी हुए थे।
5.... भागलपुर विधानसभा में प्रमुख दावेदार और पार्टियां
कॉंग्रेस से प्रत्याशी अजीत शर्मा की दावेदारी हो सकती है वहीं भाजपा से पूर्व प्रत्याशी रोहित पांडे या अर्जित शाश्वत चौबे की दावेदारी हो सकती है वहीं पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन भी दावेदारी कर सकते हैं। वहीं कई नेता भी टिकट की आस में है। जनसुराज से प्रोफेसर देवज्योति मुखर्जी व विशाल आनंद दावेदार हो सकते हैं।
6 .... जातीय समीकरण
भागलपुर विधानसभा सीट पर मुस्लिम, यादव और ब्राह्मण वोटर्स जीत-हार तय करते आए हैं। इन जातियों की भूमिका यहां हमेशा से अहम रही है। राजपूत की संख्या 12 हजार है। कायस्थ 12 हजार है। ब्राह्मण 45 हजार है। यादव 10 हजार है मुस्लिम 85 हजार, भूमिहार 5 हजार , वैश्य - 1 लाख 25 हजार 295 एससी व अतिपिछड़ा 23 हजार 500
7... वोटर्स का आंकड़ा
भागलपुर विधानसभा ( 2020 के आंकड़े अनुसार )
3 लाख 33 हजार 795
पुरुष - 1 लाख 75 हजार ( 53.2%)
महिला - 1 लाख 53 हजार ( 46. 6 % )
ट्रांसजेंडर - 20
8 .. इलाके की पहचान
महर्षि मेंही आश्रम
भागलपुर विधानसभा अंतर्गत कुप्पा घाट स्थित महर्षि मेंही का आश्रम जो ध्यान अध्यात्म और सत्संग का केंद्र है साथ ही साथ यहाँ पार्क और मन्दिर आश्रम , गुफा लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
बूढ़ानाथ मन्दिर
भागलपुर के बूढ़ानाथ स्थित बूढ़ानाथ धाम जिसकी स्थापना गुरु वशिष्ठ ने रामायण काल में की थी यहां पूजा मात्र से मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है साथ ही मन्दिर परिसर के छटा निराली है श्रद्धालु दूर दराज से यहां पहुँच बाबा बूढ़ानाथ की पूजा अर्चना करते हैं।
महान लेखक साहित्यकार शरतचंद्र चटोप्पाध्याय का ननिहाल
भागलपुर शहर के माणिक सरकार में महान लेखक शरतचंद्र चटोप्पाध्याय का ननिहाल है। अभी भी वो उनका पुराना घर है जहाँ देवदास कहानी लिखी गयी थी देवदास की पारो भागलपुर की थी इस कहानी को फिल्माया गया था जिसमें शाहरुख खान , ऐश्वर्या राय माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में थे। साथ ही यहीं पर परिणीता और बिलासी उपन्यास की रचना उन्होंने की थी।
तिलकामांझी चौराहा
भागलपुर शहर के बीचोबीच क्रांतिकारी वीर तिलकामांझी चौंक है यही एक बरगद का पेड़ है उसके सीधे में क्लीवलैंड स्मारक है वीर तिलकामांझी ने अंग्रेज जिलाधिकारी क्लीवलैंड को मौत के घाट उतारा था इसके बाद यहीं बरगद पेड़ पर तिलकामांझी को फांसी दे दी गयी थी। तिलकामांझी के नाम से भागलपुर विश्विद्यालय भी है।
9.. जनता की प्रमुख मांग
भागलपुर शहर से हवाई सेवा, यहां के सिल्क बुनकरो को बढ़ावा देना , एग्रोबेस्ड इंडस्ट्री की स्थापना करना , बिजली के तारों को भूमिगत करना, सड़कों का चौड़ीकरण, जगह जगह पार्किंग, शहर में टेक्सटाइल पार्क की मांग, बेहतर ड्रेनेज सिस्टम की मांग जनता के प्रमुख मांगों में से है
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAjay Kashyap
FollowSept 22, 2025 13:04:020
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowSept 22, 2025 13:03:540
Report
ADAnkush Dhobal
FollowSept 22, 2025 13:03:340
Report
0
Report
AMATUL MISHRA
FollowSept 22, 2025 13:02:24Banda, Uttar Pradesh:OPEN PTC- बांदा में कोर्ट से लौट रही महिला ने पति और ससुर पर मारपीट का आरोप लगाया है
CLOSE PTC- मस्जिद के बाहर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है...
0
Report
0
Report
AMATUL MISHRA
FollowSept 22, 2025 13:02:01Banda, Uttar Pradesh:OPEN PTC- बांदा में कोर्ट से लौट रही महिला ने पति और ससुर पर मारपीट का आरोप लगाया है
CLOSE PTC- मस्जिद के बाहर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है...
0
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowSept 22, 2025 13:01:470
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowSept 22, 2025 13:01:380
Report
ADArvind Dubey
FollowSept 22, 2025 13:01:270
Report
VSVishnu Sharma
FollowSept 22, 2025 13:01:120
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 22, 2025 13:01:050
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowSept 22, 2025 13:00:540
Report
PPPraveen Pandey
FollowSept 22, 2025 13:00:290
Report
VAVijay Ahuja
FollowSept 22, 2025 13:00:170
Report