Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bandipora में चार दिवसीय Wular Bird Festival शुरू; जैव विविधता और आय पर जोर
SHShahzad Hussain Bhat
Feb 09, 2026 09:07:29
Four-Day Wular Bird Festival Begins in Bandipora Anchor:-A four-day Wular Bird Festival began on Sunday in north Kashmir’s Bandipora district, aiming to promote conservation of Asia’s largest freshwater lake while creating sustainable livelihood opportunities for local communities. The festival, organised by the Wular Conservation and Management Authority (WUCMA), brought together government officials, environmental experts, tourism stakeholders, students, and local residents to highlight the ecological importance of Wular Lake and its rich biodiversity, particularly migratory bird species that visit the wetland every year. The inaugural programme was attended by Deputy Commissioner Bandipora, Indu Kanwal Chib, senior district officers, WUCMA Coordinator Altaf Hussain, environmentalists, tourism operators, and several local stakeholders associated with fishing, handicrafts, and eco-tourism around the lake. Addressing the gathering, Deputy Commissioner Indu Kanwal Chib said Wular is not only an ecological asset but also a lifeline for thousands of families in Bandipora. She urged the youth to come forward and actively participate in protecting the lake from pollution, encroachment, and unsustainable activities. “Preserving Wular is our collective responsibility. Young people must become ambassadors for conservation while exploring livelihood opportunities linked to eco-tourism,” she said. WUCMA Coordinator Altaf Hussain said the festival aims to raise awareness about wetland conservation and generate income for local communities dependent on the lake. “Through bird watching, nature trails, local craft exhibitions and community participation, we want to link conservation with livelihoods so that people see value in protecting Wular,” he said. The festival also featured cultural programmes, local music, traditional performances, and exhibitions showcasing products made by communities living around the lake. Students and volunteers participated in awareness drives and interactive sessions on biodiversity protection. Local residents welcomed the initiative, saying such programmes are important to preserve Wular Lake and create sustainable livelihood means for fishermen, artisans, and youth involved in tourism-related activities. Officials said the festival will continue for four days with birding tours, workshops, clean-up drives, and outreach programmes across different parts of the Wular wetland.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ACAshish Chaturvedi
Feb 09, 2026 11:09:25
Karauli, Rajasthan:पंचायत समिति सपोटरा इन दिनों विकास के मामले में एक नई पहचान बना रही है। गांव-ढाणी तक पहुंचती सरकारी योजनाएं और धरातल पर दिखते विकास कार्य इस बात का प्रमाण हैं कि सपोटरा पंचायत समिति एक नया इतिहास रचने की दिशा में आगे बढ़ रही है। पंचायत समिति सपोटरा द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों को लेकर आमजन में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्राम पंचायतों में सड़कों, आवास, स्वच्छता और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ तेजी से पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। इस सफलता के पीछे पंचायत समिति प्रधान कलावती मीणा और विकास अधिकारी बृजलाल बेरवा का संयुक्त एवं कुशल नेतृत्व अहम भूमिका निभा रहा है। विकास अधिकारी बृजलाल बेरवा के मार्गदर्शन में जिस तेज गति से योजनाएं क्रियान्वित हो रही हैं, उसने प्रशासनिक कार्यप्रणाली को नई मिसाल दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण),राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, स्वच्छता अभियान के तहत पंचायत समिति सपोटरा ने 8 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण, 781 लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण का लाभ मिला जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता का स्तर काफी बेहतर हुआ है।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 09, 2026 11:09:10
Sikar, Rajasthan:सीकर शहर के नजदीकी बाजोर गांव में खेल मैदान की भूमि को निरस्त करने के विरोध में आज ग्रामीणों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर खेल मैदान की भूमि बहाल करने की मांग रखी। ग्रामीणों का कहना है कि खेल मैदान के लिए 18 बीघा जमीन आवंटित की गई थी जिसे अचानक से निरस्त करने के आदेश से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि 11 जनवरी 2023 को आवंटित इस खेल मैदान को 5 फरवरी 2026 को निरस्त करना बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। खेल मैदान की भूमि को निरस्त करने के विरोध में ग्रामीण में 51 सदस्यों की संघर्ष समिति का भी गठन किया है। ग्रामीणों कहना है कि अगर खेल मैदान की भूमि को वापस बाहर नहीं किया गया तो अहिंसात्मक तरीके से बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसके साथ ही कल मंगलवार को बाजोर की सरकारी विद्यालय के गेट के बाहर ग्रामीणों की ओर से धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि हाई कोर्ट के आदेश अनुसार नेशनल हाईवे के केंद्र से 75 मीटर तक रोड बाउंड्री फिक्स होने के कारण बाजोर की सरकारी स्कूल, सहकारी समिति डाकघर सरकारी दुकान पंचायत भवन आईटी सेंटर वैसा इंसान भूमि सहित अन्य भवन भी इस सीमा में आ रहे हैं। गांव में पहले से ही सरकारी जमीन का काफी अभाव है वहीं दूसरी ओर बच्चों के खेल मैदान जैसी सार्वजनिक उपयोग की भूमिका आवंटन निरस्त करना जनहित के खिलाफ है। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे。
0
comment0
Report
RKRaj Kishore
Feb 09, 2026 11:08:25
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय नगर थाना क्षेत्र के संतर मोहल्ला वार्ड संख्या 13 स्थित एलआईसी के मीनी ऑफिस में अहले सुबह चोरी की एक बड़ी और चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने बेखौफ होकर ऑफिस के काउंटर में रखे 93 हजार 05 सौ 80 रूपए नकद पर हाथ साफ कर लिया। चोरी की ये पूरी घटना ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। पीड़ित राजेश चौधरी विकास अधिकारी, एलआईसी ने बताया कि उनका घर और ऑफिस एक ही परिसर में स्थित है। वर्ष 2009 से यह एलआईसी का सीनियर बिजनेस एसोसिएट ऑफिस संचालित है। उन्होंने बताया कि चोरी की गई रकम एलआईसी कलेक्शन की थी। जिसे जमा करने के लिए ऑफिस में रखा गया था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे अज्ञात चोर ऑफिस में दाखिल हुआ और मौके से नकदी लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आस-पास में लगे कैमरों की भी जांच कर रही है। ताकि चोर की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर सके। गौरतलब है कि हाल के दिनों में नगर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। जिससे आम लोगों में दहशत और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Feb 09, 2026 11:08:09
Pali, Rajasthan:सुमेरपुर,पाली पाली NSUI जिला अध्यक्ष बनने पर राजेंद्र सिंह जाखोड़ा का स्वागत, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प。 भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) पाली के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जाखोड़ा के जिला अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार पैतृक गांव आगमन पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। जयपुर से सुमेरपुर आते समय बर, सोजत और पाली सहित विभिन्न स्थानों पर छात्र-छात्राओं एवं NSUI कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। जिला अध्यक्ष जाखोड़ा ने सभी उपस्थित छात्र शक्ति, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। जाखोड़ा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, प्रभारी अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे NSUI को और अधिक मजबूत बनाएंगे तथा अधिक से अधिक कॉलेज के युवाओं को संगठन से जोड़कर छात्रों के हितों के लिए संघर्ष करेंगे। उल्लेखनीय है कि जाखोड़ा पिछले 10 वर्षों से NSUI में विभिन्न पदों पर सक्रिय रहकर संगठन को मजबूती देने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Feb 09, 2026 11:07:24
Jaisalmer, Rajasthan:जिले जैसलमेर विधानसभा -जैसलमेर लोकेशन - जैसलमेर पुरवार/shankar? (नोट: ब्योरा हटाया गया) आगामी राजस्थान बजट से सीमावर्ती जिला जैसलमेर को बड़ी उम्मीदें पर्यटन, रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा पर रहेगी खास नजर. राजस्थान सरकार द्वारा आगामी दिनों में पेश किए जाने वाले राज्य बजट को लेकर सीमावर्ती जिला जैसलमेर के लोगों में बड़ी उम्मीदें जगी हैं. पर्यटन नगरी के रूप में प्रसिद्ध जैसलमेर में पर्यटन को और अधिक बढ़ावा देने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है. पर्यटन से जुड़े व्यवसायियों और स्थानीय नागरिकों को आशा है कि सरकार जैसलमेर में टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, नए पर्यटन सर्किट विकसित करने और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए नई योजनाओं की घोषणा करेगी. इसके साथ ही भारत-पाक सीमा के समीप स्थित प्रसिद्ध तनोट माता मंदिर को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने के लिए नई पर्यटन नीति लाए जाने की भी उम्मीद की जा रही है. इससे सीमावर्ती क्षेत्र में पर्यटन को नई दिशा मिलने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे. स्थानीय लोगों का कहना है कि जैसलमेर में प्रस्तावित सीमेंट फैक्ट्रियों व अन्य औद्योगिक परियोजनाओं में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाए, ताकि जिले में बढ़ती बेरोजगारी की समस्या से निजात मिल सके. इसके अलावा जिले में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार, अस्पतालों में संसाधनों की बढ़ोतरी, विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति तथा शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती और शैक्षणिक संस्थानों के विकास की भी बजट से उम्मीदें जुड़ी हुई हैं. कुल मिलाकर आगामी राजस्थान बजट से सीमावर्ती जिला जैसलमेर के सर्वांगीण विकास को लेकर आमजन, पर्यटन व्यवसायियों और युवाओं की नजरें टिकी हुई हैं। अब देखना होगा कि सरकार इस बजट में जैसलमेर को कितनी सौगात देती है।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Feb 09, 2026 11:06:42
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 10 फरवरी से 25 फरवरी तक मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग जागरूकता रैली के माध्यम से वैसे लोगों से अपील कर रही है जो फाइलेरिया की दवा खाने से बचना चाहते हैं। वीबीडी पदाधिकारी डॉ सुनिल कुमार ने बताया कि वैसे लोगों से खास अपील की जा रही है कि दवा का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। दवाई लेने के बाद यदि किसी व्यक्ति के शरीर में माइक्रो फाइलेरिया की मौजूदगी होगी तो उसे सरदर्द, बुखार होने की संभावना है। उन्होंने बताया फाइलेरिया बीमारी यानी हाथी पाँव के रोग से करीब 4590 लोग ग्रसित हैं और भारत भर में इस बीमारी से ग्रसित मरीजों का आंकड़ा चौकाने वाले हैं। इसके बचाव के लिए जरुरी है कि लोग दी जा रही मुफ्त दवाओं का सेवन जरूर करें। 10 फरवरी को जिले के 2262 बूथ पर 4583 दवा प्रशासक द्वारा 26 लाख से अधिक लोगों को अपने सामने दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। अभियान को सफल बनाने के लिए 435 सुपरवाइजर भी रहेंगे। वहीं छूटे हुए लोगों को 11 से 25 फरवरी तक दवा प्रशासक द्वारा घर-घर जाकर अपने सामने डीईसी एवं एल्बेंडाजोल दवा खलाई जाएगी। एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं अत्यंत वृद्ध एवं गंभीर बीमार व्यक्तियों को दवा की खुराक नहीं दी जाएगी। किसी को भी यह दवा खाली पेट सेवन नहीं करनी है।
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Feb 09, 2026 11:06:05
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । विवादित जामा मस्जिद कमेटी के सदर संभल हिंसा के मामले में आरोपी जफर अली और जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी को लेकर बड़ी रार आई सामने .....शाही जामा मस्जिद की इंतजामिया कमेटी .. ट्रस्ट आमने सामने . काशिफ खां नाम के शख्स ने सदर जफर अली और जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी पर उठाए सवाल ...मस्जिद इंतजामिया कमेटी को बताया अवैध .. काशिफ खा ने विवादित जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर विवाद मामले में SC HC कोर्ट में पैरोकार होने का दावा किया ...सदर जफर अली को संभल जिला न्यायालय में मस्जिद / मंदिर विवाद के केस में पक्षकारी से हटाए जाने के लिए अपील की .. सदर जफर अली पर मस्जिद /मंदिर विवाद के कोर्ट में चल रहे केस में पैरोकारी के मामलों में लगाए लापरवाही के बड़े आरोप । संभल हिंसा के लिए सदर जफर अली की लापरवाही को ठहराया जिम्मेदार .. सदर जफर अली ने काशिफ खां को बताया फर्जी ...मुस्लिम समुदाय से फंडिंग के लिए अलग ट्रस्ट बनाने का आरोप लगाया .. आरोप लगाया .. फंडिंग के लिए ट्रस्ट बनाया गया ... ट्रस्ट के खाते में हुई फंडिंग से उनका कोई सरोकार नहीं .. सदर जफर अली ने काशिफ खां पर जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर मामले के SC और HC में चल रहे केस के मामले के लिए दिए गए महत्वपूर्ण दस्तावेजों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया ... मस्जिद बनाम मंदिर विवाद मामले में हायर और लोअर कोर्ट में खुद के मुख्य पैरोकार होने का दावा किया । बाइट ..जफर अली ,सदर ,जामा मस्जिद संभल बाइट काशिफ खां
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Feb 09, 2026 11:05:52
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के नौगावा सादात थाना क्षेत्र में गौकशी कांड का खुलासा, नौगावां सादात पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार अमरोहा जनपद के थाना नौगावां सादात क्षेत्र में सड़क किनारे गोवंशीय अवशेष मिलने की घटना का पुलिस ने अल्प समय में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पशु कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। घटना 7 फरवरी 2026 की है, जब धनौरा–अमरोहा रोड पर निजामपुर गर्वी के पास सड़क किनारे गोवंशीय अवशेष मिले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने ग्राम सैदपुर इम्मा निवासी शौकीन और अब्दुल रहीम उर्फ रहीश उर्फ ढबरा को नौगावां तगा कमालपुर चौराहे से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने आवारा गौवंशीय पशुओं का वध कर मांस बेचने की बात कबूल की। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी दोबारा वारदात की फिराक में थे। पुलिस फरार साथी की तलाश में जुटी है और आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
0
comment0
Report
Feb 09, 2026 11:05:42
Kushinagar, Uttar Pradesh:

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर पंचायत रामकोला, जनपद कुशीनगर की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी, अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी एवं समस्त सम्मानित सभासदगण की ओर से समस्त नगरवासियों, प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।


इस राष्ट्रीय पर्व के शुभ अवसर पर नगरवासियों से विनम्र अपील-

नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने में नगर पंचायत का सहयोग करें—

गीले एवं सूखे कूड़े को अलग-अलग कर डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण कर्मियों को अनिवार्य रूप से दें।

नगर पंचायत को सुदृढ़ बनाने हेतु देय समस्त करों का समय से भुगतान करें।

अतिक्रमण एक संज्ञेय अपराध है, अतः सार्वजनिक नालों, नालियों एवं सड़कों की पटरियों पर अतिक्रमण न करें।

खुले में शौच करना सामाजिक अपराध है। खुले स्थान पर शौच न करें एवं नालियों में मल इत्यादि न बहाएँ, अन्यथा दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

जल अमूल्य है, इसके संरक्षण हेतु अनावश्यक दुरुपयोग से बचें।

संक्रामक रोगों से बचाव के लिए सड़े-गले एवं दूषित खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।

भवन निर्माण से पूर्व भवन मानचित्र को नियमानुसार नगर पंचायत से स्वीकृत अवश्य कराएँ।

नगर के प्रत्येक भवन स्वामी कम से कम दो वृक्ष अवश्य लगाएँ और पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।

वर्तमान समय में फैलने वाली संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रहने हेतु नियमित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।

नगर में स्थापित पथ प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) की सुरक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

 

आइए, इस गणतंत्र दिवस पर स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित रामकोला के निर्माण का संकल्प लें।

जय हिंद! 🇮🇳

0
comment0
Report
Advertisement
Back to top