Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bandipora में वरिष्ठ नागरिकों के लिए रख-रखाव व कल्याण कानून पर जागरूकता कार्यक्रम
SHShahzad Hussain Bhat
Mar 17, 2026 05:30:29
SWD organises awareness programme on Maintenance and Welfare of Parents, Senior Citizens in Hajin The Social Welfare Department Bandipora organised an awareness programme on the Maintenance and Welfare of Parents and Senior Citizens Act, 2007 at Town Hall MC Hajin. The special session aimed to sensitise people about the legal rights and welfare provisions available to senior citizens under the Act. Tehsil Social Welfare Officer (TSO) Sumbal, Fayaz Ahmad Lone, while addressing the gathering, said that elders have devoted their lives to building families, communities and the nation. He further said that such awareness programmes are being organised to educate people about the rights and welfare measures available for senior citizens. The programme was attended by senior citizens, officials of the Social Welfare Department and other participants. Byte By Fayaz Ahmad TSO Sumbal
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 17, 2026 06:37:33
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी जालौन में तेज रफ्तार बेकाबू कार से मचाई तबाही, दर्दनाक हादसा सीसीटीवी में कैद, तेज रफ्तार कार ने महज 2 सेकेंड में बाइक चालक, बुजुर्ग और खड़े ई-रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर, बेकाबू कार चालक ने सड़क पर पहले बाइक चालक को रौंदा और फिर बुजुर्ग व ई-रिक्शा को हवा में उड़ाया, बेकाबू कार की टक्कर से बाइक चालक और बुजुर्ग गंभीर रूप से हुए घायल, हादसे में बाइक और ई-रिक्शा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त, सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग और बाइक चालक को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती, कोंच-उरई मुख्य मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे की लाइव वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, कोंच कोतवाली क्षेत्र के कोंच-उरई मार्ग स्तिथ पनयारा गांव का हादसा।
1086
comment0
Report
PSPramod Sharma
Mar 17, 2026 06:36:43
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:सिया मुसलमान ईद पर नहीं पहनेंगे नए कपड़े, मनाएंगे काली ईद खमेनेई की याद में - एमपी के सिया मुसलमान काली ईद मनाएंगे - सिया मुस्लिम नहीं पहनेंगे नए कपड़े... पुराने कपड़े पहनकर मनाएंगे रमजान की आखिरी - ईद वाली नमाज अदा करेंगे पुराने कपड़ों में - खमेनेई की मौत का मातम मुस्लिम पुराने कपड़ो पहनकर मनाएंगे - ईरान के समर्थन एमपी के सिया मुसलमान - मौलाना डॉक्टर रजीबुल हसन हैदरी इमाम ने फरमान जारी करते हुए कहा कि किसी कीमत पर ईद पर नए कपड़े नहीं चलेंगे... पुराने कपड़े पहनकर खुशी का त्योहार ईद मातम से मनाएंगे - सिया समुदाय ने इमाम ने कहा कि हमने सिया मुस्लिमो को कहा है कि काली ईद मनाए पर कुछ सुन्नी हमारे साथ नहीं आये (121- मौलाना डॉक्टर रजीबुल हसन हैदरी इमाम सिया मुसलमान)
0
comment0
Report
VKVishal Kumar
Mar 17, 2026 06:35:47
Saharsa, Bihar:खबर सहरसा से है जहाँ एक फ़िल्म प्रोड्यूसर अमृत सिन्हा अपने परिवार और छोटे बच्चे के साथ शोशल मीडिया पर खुद की सुरक्षा और न्याय की गुहार लगा रहे हैं। कायस्थटोला, सहरसा के निवासी अमृत सिन्हा मुंबई में रहते हुए टीवी सीरियल और फ़िल्म बनाते हैं और कुछ वर्ष पहले उसने मुंबई में एक दलित लड़की आम्रपाली तायडे से शादी कर ली थी। शिकायत है कि शादी के बाद जब वे अपनी पत्नी के साथ सहरसा लौटे, तब से उनके परिवार वाले उन्हें और उनकी पत्नी को प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने कई बार थाने में शिकायत दर्ज कराई है लेकिन पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की। 10 मार्च को उनके घर पर गुंडों द्वारा हमला हुआ, जिससे वे परिवार के पीछे रास्ते से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। अमृत सिन्हा ने इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी साझा किया है। उन्होंने न्याय के लिए कोर्ट में आशुतोष सिन्हा के खिलाफ केश दर्ज कराए थे, जिसके बाद अदालत ने वारंट भी जारी किया, पर पुलिस ने फिर भी कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि पुलिस मदद के लिए आने के बहाने केवल खानापूर्ति कर जाती है। वे अपने घर के सुरक्षित होने के कारण अब अन्य जगह आश्रय लेकर रहते हैं और सोशल मीडिया के जरिये सहरसा पुलिस प्रशासन और सरकार से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
0
comment0
Report
Mar 17, 2026 06:35:41
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया से बड़ी खबर…जहां घरेलू गैस सिलेंडर का खतरनाक खेल सामने आया है। यहां गाड़ियों के पार्ट्स की कटिंग के लिए रसोई गैस का इस्तेमाल किया जा रहा था…जिस पर प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है। देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुर रोड पर DSO ने छापेमारी कर बड़ा खुलासा किया…टीम ने मौके से 3 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए हैं…जिनका इस्तेमाल अवैध तरीके से गाड़ियों के पार्ट्स काटने में किया जा रहा था। इतना ही नहीं…छापेमारी के दौरान पाइप और कटिंग नोजल भी जब्त किए गए…जो इस पूरे अवैध काम की कहानी खुद बयां कर रहे हैं। जब टीम ने संबंधित लोगों से कागजात मांगे…तो कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया…जिसके बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत केस दर्ज कर लिया है। घरेलू गैस…जो रसोई के लिए होती है…अगर उसी से इस तरह का खतरनाक खेल होगा…तो हादसा कभी भी बड़ा रूप ले सकता है…लेकिन प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ है कि अब ऐसे लोगों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। फिलहाल मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है…और सवाल ये है कि आखिर कब तक रसोई गैस का दुरुपयोग ऐसे ही होता रहेगा?
1017
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 17, 2026 06:35:22
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में ब्राह्मण सवाल पर विवाद। परीक्षा में पंडित सवाल पर अवसरवादी पर दीपक शर्मा ने दिया था तहरीर। दीपक शर्मा की तहरीर कर रिपोर्ट ना दर्ज होने पर आज किया आत्मदाह का प्रयास। दीपक शर्मा ने खुद पर डीजल डाल कर पेट्रोल पंप पर किया आत्मदाह का प्रयास। पुलिस ने दीपक शर्मा को हिरासत लेकर शुरू की अपनी कार्रवाई। हजरतगंज में तहरीर देकर दो दिन में एफआईआर ना होने पर दिया था आत्महत्या की चेतावनी- दीपक शर्मा। ब्राह्मण को लेकर लगातार बदनाम किया जा रहा है जिसका हम विरोध कर रहे हैं- दीपक शर्मा। जब तक एफआईआर नहीं दर्ज होती है तो हम फिर आत्मदाह कर अपनी आहुति देने का काम करूंगा- दीपक शर्मा। हुसैनगंज पुलिस ने बुलंदशहर निवासी दीपक शर्मा को हिरासत में लेकर शुरू की कार्रवाई。
0
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Mar 17, 2026 06:34:49
Dehradun, Uttarakhand:एंकर ईरान और इजरायल की लड़ाई से पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर दिक्कतें पेश आ रही हैं। ऐसे में लोगों की निर्भरता बिजली के उत्पाद की ओर ज्यादा बढ़ रही है। माइक्रोवेव ओवन से लेकर इंडक्शन चूल्हा इस समय ज्यादा प्रयोग किया जा रहा है। उत्तराखंड में बिजली का ज्यादा दबाव अगले कुछ दिन में देखने को मिल सकता है। उत्तराखंड के ऊर्जा सचिव डॉक्टर आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया है कि उत्तराखंड हाल ही में मीडियम टर्म पावर परचेज एग्रीमेंट किया है, जिसके तहत राज्य को 400 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिल रही है। ऐसे में अभी बिजली की अचानक आवश्यकता नजर नहीं आ रही है। अगर किसी भी तरह से दिक्कत है पेश आती है तो उसके लिए अन्य विकल्प पर भी फोकस किया जाएगा। डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम सचिव ऊर्जा। यूपीसीएल के द्वारा बिजली के दाम बढ़ाने का प्रपोजल भेजा जाता है, लेकिन इस पर फैसला विद्युत नियामक आयोग को लेना है।
0
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Mar 17, 2026 06:34:34
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ मामूली कहासुनी के बाद एक परिवार के चार सदस्यों को लाठी डंडे से पीटा गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर है। मामला महाराजगंज थाना इलाके के पूरे महतो का है। यहाँ के रहने वाले बाबूलाल अपने बच्चों को किसी बात पर डांट रहे थे। उसी बीच पड़ोस का रहने वाला दबंग पप्पू घरेलू लड़ाई में कूद पड़ा और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने वाले पप्पू ने पिता किशन व अन्य के साथ लाठी डंडों व धारदार हथियार के साथ बाबूलाल के परिवार पर हमला कर दिया। हमले में बाबूलाल उनकी पत्नी व बेटे घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
PSPramod Sinha
Mar 17, 2026 06:33:34
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा के नर्मदानगर क्षेत्र में माथनी के जंगल में महुआ बीनने गए एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव की पहचान रामशंकर पिता रामदीन (42) निवासी ग्राम पामाखेड़ी के रूप में हुई है। वी ओ, घटना की सूचना फैलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमले के बाद भालू मृतक के शव से कुछ दूरी पर झाड़ियों में बैठा था, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीओ फॉरेस्ट पुनासा मानसिंह खाराड़ी, प्रभारी रेंजर चांदगढ़ प्रेम सिंह दहिया और डिप्टी रेंजर मगन सिंह मेहरा (माथनी) मौके पर पहुंचे तब तक भालू जंगल में भाग गया। वन विभाग के अधिकारियों ने प्राथमिक तौर पर मृतक के शरीर के घाव देखकर भालू के हमले की पुष्टि की है हालांकि इसकी अधिकृत पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही की जाएगी। वन अधिकारियों के अनुसार, रामशंकर महुआ बीनने के लिए जंगल में गया था। इसी दौरान भालू ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। विभाग ने तत्काल सहायता के रूप में अंतिम संस्कार के लिए मृतक के परिवार को 5 हजार रुपए की आर्थिक मदद की है। जांच पूरी होने के बाद उचित मुआवजा राशि भी दी जाएगी। वन विभाग के अधिकारी ने आसपास के गांव में मुनादी करवाने के निर्देश दिए और ग्रामीण को हिदायत दी है कि वह जंगल में अकेले नहीं जाएँ बहुत जरूरी हो तो समूह में ही जाएं।
0
comment0
Report
APAbhay Pathak
Mar 17, 2026 06:33:10
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर भव्य हिन्दू शोभायात्रा के साथ निकला सनातन जागरण का संदेश, उमड़ा जन सैलाब अनूपपुर जिले के बिजुरी नगर में आयोजित दिव्य दरबार कार्यक्रम के तहत संत डॉ. प्रेम साईं महाराज के नेतृत्व में नगर में भव्य हिन्दू शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय से हुई, जिसमें नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया इस शोभायात्रा में युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ यात्रा में सहभागिता निभाई, जिससे नगर का वातावरण धार्मिक रंग में रंगा नजर आया。 यात्रा सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान संत डॉ. प्रेम साईं महाराज ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सनातन धर्म की महान परंपराओं, संस्कारों और आध्यात्मिक मूल्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने लोगों से अपनी संस्कृति और धर्म के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के माध्यम से सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और धार्मिक जागरण का संदेश दिया गया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरे नगर में भक्ति एवं आध्यात्मिकता का माहौल बना रहा。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top