Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ajmer305001

आश्रम उत्सव का धूमधाम: सत्संग से भक्तों के दिलों में खुशी की लहर

DCDilip Chouhan
Sept 21, 2025 03:33:22
Ajmer, Rajasthan
प्रेम प्रकाश आश्रम के पांच दिवसीय वार्षिक उत्सव का धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ समापन किया गया। संत हरिओम लाल, संत मनोहर लाल, संत लक्ष्मण ने सत्संग किया। उसके बाद जयपुर अमरापुर दरबार के पीठाधीश महामंडलेश्वर सदगुरुदेव भगत प्रकाश महाराज ने समापन सत्संग किया जिसमे उन्होंने कहा क़ी  सुख और दुख साथ ही  होते है और यह  प्राब्द मे मिश्रित फल दिए है मनुष्य को इस लिए कभी भी घबराना नहीं चाहिए क़ी दुख आ गए है जीवन मे परमात्मा से अपने लिए सुमति और सद बुद्धि मांगे और  ईश्वर से मिलने के किये प्रार्थना जरुरी है। सत्संग के समापन पर भगत प्रकाश महाराज ने पलव पर कर सबको बधाई दी और सभी प्रेमियों को ब्यावर वार्षिकोत्सव 2025 के सफलता पूर्वक समापन की अनंत शुभकामनाएं दी। जिन्होंने ने  किसी भी प्रकार की सेवा करके इस उत्सव में सहयोग किया उनका बहुत बहुत साधुवाद सभी सेवाधारीयों के ऊपर सतगुरु महाराज जी का आशीर्वाद रहे यह आशीर्वाद दिया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAmit Singh
Sept 21, 2025 05:15:15
Siwan, Bihar:एंकर सीवान के लकड़ी नवीगंज के मदारपुर दशहरा मेले को लेकर स्थानीय पुलिस और प्रशासन पूरा अलर्ट नजर आ रहा है।जिसको लेकर सीओ कुमारी नेहा और थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने मदारपुर में लगने वाले दशहरे मेले की जगह का निरीक्षण किया है।मदारपुर स्थित प्राचीन मंदिर में आयोजित होने वाले पारंपरिक दशहरा मेले में हजारों श्रद्धालु राम-रावण युद्ध की लीला देखने आते हैं। ऐसे में शासन प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। सीओ कुमारी नेहा अपने सख्त तेवर और कड़ी कार्रवाई के लिए क्षेत्र में जानी जाती हैं।उन्होंने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए मेला परिसर से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है।वहीं कचरे का अंबार देख कर सीओ कुमारी नेहा भड़क गई और जल्द से जल्द सफाई कराने का निर्देश दिया।उनका कहना है कि वे नहीं चाहती कि दशहरे मेले में किसी भी प्रकार की व्यवस्थाओं की चूक हो। जिससे कि मेले में आने वाले किसी भी व्यक्ति को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। मेले को सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी उनकी है। बाइट- कुमारी नेहा, सीओ लकड़ी नवीगंज।
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Sept 21, 2025 05:05:15
Jalabaria, West Bengal:পিতৃপক্ষের অবসান, দেবীপক্ষের সূচনা গঙ্গাসাগর নামখানা ডায়মন্ড হারবার কাকদ্বীপ সর্বত্র ঘাটে দেখা গেল হাজার হাজার কন্যার তীরে নকিব উদ্দিন গাজী 210925ZG_DH_SAGOR পিতৃপুরুষের প্রতি শ্রদ্ধা নিবেদনের পর দেবীপক্ষের সূচনা। রাজ্যের অন্যতম তীর্থস্থান গঙ্গাসাগরে ভোর থেকেই মানুষের ঢল নেমেছে। পিতৃপুরুষের উদ্দেশ্যে তর্পণ করতে হাজার হাজার মানুষ ভিড় জমিয়েছেন গঙ্গাসাগরের তীরে। সূর্যোদয়ের আগেই শুরু হয়েছে এই পবিত্র অনুষ্ঠান। পূণ্যার্থীদের ভিড়ে উৎসবের আমেজ তৈরি হয়েছে। এই বিপুল জনসমাগম সামলাতে প্রশাসনের পক্ষ থেকে কঠোর নিরাপত্তা ব্যবস্থা নেওয়া হয়েছে। গঙ্গাসাগর কোস্টাল থানার তরফ থেকে পুণ্যার্থীদের নিরাপত্তা দিতে রাখা হয়েছে ১৪ টি ট্রলার অতিরিক্ত পুলিশ মোতায়েন করা হয়েছে এবং সিভিল ডিফেন্স কর্মীরাও তৎপর রয়েছেন। পুণ্যার্থীদের সুরক্ষার পাশাপাশি, তাদের সুবিধার জন্য পর্যাপ্ত আলোর ব্যবস্থা, পানীয় জল এবং স্বাস্থ্য পরিষেবারও ব্যবস্থা করা হয়েছে। পাশাপাশি ডায়মন্ড হারবার কুলপি কাকদ্বীপ সমস্ত জায়গায় হুগলি নদীর তীরবর্তী এলাকায় ভোর থেকে তর্পণ করতে দেখা গেল মানুষদের প্রশাসনের এই উদ্যোগের ফলে নির্বিঘ্নেই চলছে তর্পণ। রাজ্যের অন্যান্য নদী এবং ঘাটেও একই চিত্র দেখা গেছে। ভোরের আলো ফুটতেই গঙ্গা এবং অন্যান্য নদীর তীরে পুণ্যার্থীরা ভিড় জমিয়েছেন। ভোর থেকে এই উৎসবের আমেজে রাজ্যজুড়ে বেজে উঠেছে দেবীপক্ষের আগমনীর সুর। প্রতিটি বাঙালির মনে এখন একটাই অপেক্ষা, মা দুর্গার আগমন।
0
comment0
Report
SNShashi Nair
Sept 21, 2025 05:04:51
Hisar, Haryana:एंकर - हिसार में आज महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम रोमांचक एयर शो पेश करेगी। सुबह से ही हजारों लोग इस नजारे को देखने के लिए उमड़ रहे हैं।इस एयर शो का उद्देश्य युवाओं को प्रेरित करना है ताकि वे आने वाले समय में भारतीय वायुसेना और पायलट बनने का सपना देख सकें। 13 पायलटों वाली टुकड़ी अपने विमान के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाएगी।विमान एक साथ फॉर्मेशन बनाएंगे, तो कभी अलग-अलग टीमों में बंटकर एयरोबेटिक शो करेंगे। इन करतबों के दौरान विमान 150 किमी प्रति घंटे से लेकर 650 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुचे कार्यक्रम मैं ।
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Sept 21, 2025 05:04:44
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:जगदलपुर में गरबा का आयोजन करने वाले आयोजकों द्वारा प्रायोजकों के रूप में गैर सनातनियों को गरबा कार्यक्रम में जोड़ने पर वीएचपी एवं बजरंग दल ने कड़ा एतराज जताया है, शारदीय नवरात्रि पर्व की शुरुआत सोमवार से होगी, जगदलपुर के कई स्थानों पर गरबा का आयोजन होगा, गरबा के आयोजन में गैर सनातनियों के प्रायोजक बनने का विरोध विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने किया है, वीएचपी और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने गैर सनातनियों को गरबा कार्यक्रमों से अलग नहीं करने पर गरबा स्थल पर पहुंच कर हनुमान चालीसा पाठ करने का ऐलान किया है, वीएचपी बजरंग दल के जिला अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता का कहना है कि गरबा कार्यक्रम में प्रायोजक के रूप में गैर हिंदुओं के शामिल होने से गरबा की मर्यादा भंग हो रही है, गरबा में अश्लीलता फूहड़ता और नग्नता बढ़ गई है, आस्था के पर्व को चोट पहुंचाने का काम गैर सनातनियों द्वारा किया जाता हैं जिसका विरोध अब वीएचपी और बजरंग दल के द्वारा किया जाएगा। बाइट शंकर लाल गुप्ता जिला अध्यक्ष वीएचपी बजरंग दल
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Sept 21, 2025 05:04:08
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:जगदलपुर में पानी में डूबने की दो अलग अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, एक मामले में एसडीआरएफ ने मृतक ललित कुमार सिंन्हा उम्र 20 का शव इंद्रावती नदी के बालिकोंटा डैम से निकाला, दो दिन पहले युवक की बाइक और चप्पल इंद्रावती नदी के पुराना पुल के पास से बरामद हुई थी sdrf द्वारा युवक को तलाशने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था युवक द्वारा पुराना पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है, फिलहाल मामले में कोतवाली पुलिस जांच कर रही है वहीं दूसरी मामले में परपा थाना क्षेत्र के एराकोट नाला से sdrf ने 65 वर्षीय गोकुल कश्यप का शव निकाला बताया जा रहा है कि डैम के जरिए नाला को पार करने के दौरान ग्रामीण का पैर फिसल गया जिसकी वजह से ग्रामीण की नाला में डूबने से मौत हो गई।
0
comment0
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Sept 21, 2025 05:03:59
Shahdol, Madhya Pradesh:लेबर रूम विवाद शहडोल- बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज एक बार फिर सुर्खियों में है। कुछ दिन पहले लेबर रूम में इंटर्न छात्रों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से कॉलेज की छवि धूमिल हो गई। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज प्रबंधन ने दोषी छात्रों पर कार्रवाई की है। 12 सितंबर को कॉलेज के लेबर रूम में इंटर्न डॉक्टरों के बीच गंभीर विवाद और मारपीट हुई। आरोप है कि एक इंटर्न छात्रा ने साथी छात्रा के बाल पकड़कर गिराया और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। घटना के कुछ ही घंटे बाद एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसने पूरे मामले की पुष्टि कर दी। जांच प्रक्रिया 12 सितंबर को ही कॉलेज प्रबंधन ने जांच समिति का गठन किया। 19 सितंबर को समिति ने पूरी रिपोर्ट कॉलेज प्रशासन को सौंपी। 20 सितंबर को कॉलेज काउंसिल की बैठक हुई, जिसमें नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) के निर्देशों के अनुसार सख्त कार्रवाई का फैसला लिया गया। कार्रवाई दोषी इंटर्न छात्र/छात्रा: शानू अग्रवाल (MBBS बैच 2020) योगिता त्यागी (MBBS बैच 2020) सजा: 2 माह तक इंटर्नशिप से निलंबन 2 माह तक हॉस्टल से निष्कासन ₹25,000 अर्थदंड प्रति छात्र प्रतिक्रिया छात्रों व परिजनों में भारी नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय नागरिकों और छात्र संगठनों ने कॉलेज प्रशासन की लापरवाही और अनुशासनहीनता पर सवाल खड़े किए। विशेषज्ञों का कहना है कि सिर्फ दो छात्रों पर कार्रवाई करना पर्याप्त नहीं, बल्कि कॉलेज के संपूर्ण अनुशासन तंत्र की समीक्षा की जानी चाहिए। लेबर रूम में हुई यह घटना न केवल मेडिकल कॉलेज की अनुशासन व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है बल्कि संस्थान की छवि को भी धूमिल करती है। अब प्रशासन की जिम्मेदारी है कि भविष्य में ऐसे विवाद दोबारा न हों और छात्रों की सुरक्षा तथा कॉलेज की प्रतिष्ठा दोनों सुरक्षित रहें।
0
comment0
Report
ASAMIT SONI
Sept 21, 2025 05:03:46
Lalitpur, Bagmati Province:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक 5 वर्षीय तेंदुआ की मौत हो गयी , घटना गौना वन क्षेत्र अंतर्गत सागर राष्ट्रीय राजमार्ग NH 44 पर अमझरा घाटी के पास की है । तेंदुआ की मौत होने की सूचना पाकर मौके पर पहुँची वन विभाग की टीम ने तेंदुआ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है । हम आपको बता दे कि अमझरा घाटी के पास स्थित वन क्षेत्र जो मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश दोनों तरफ लगता है । जिसमे स्थित विंध्याचल पर्वत श्रखलाये पन्ना जिले तक जाता है ,कहाँ काफी तेंदुआ सहित अन्य जंगली जानवर हैं । पूर्व में भी सड़क दुर्घटनाओं में और अन्य कारणों से यहां तेंदुआ की मौतें हो चुकी हैं ।
0
comment0
Report
RSRahul shukla
Sept 21, 2025 05:03:35
Amethi, Uttar Pradesh:घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला नव विवाहित का शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा मामले की जांच शुरू क्या अमेठी में आज सुबह नव विवाहिता का घर के अंदर साड़ी के सहारे फांसी के फंदे से लटका शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की शादी इसी साल मई महीने में हुई थी। दरअसल ये पूरा मामला जामो थाना क्षेत्र के दीघा गोपालपुर गांव का है जहां विनोद कुमार की 21 वर्षीय पत्नी पिंकी का आज सुबह घर के अंदर साड़ी के सहारे फांसी के फंदे से लटका शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह परिजनों ने जब शव देखा तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी जामो पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नव विवाहिता के शव को फांसी के फंदे से उतार कर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतका पिंकी सरोज मोहनगंज थाना क्षेत्र के मेधौना गांव की रहने वाली थी जिसकी शादी इसी साल 12 मई को जामो थाना क्षेत्र के रहने वाले विनोद कुमार के साथ हुई थी। पूरे मामले पर जामो थाना प्रभारी विनोद सिंह ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मामले की जांच की जा रही है।मृतका के माता पिता बाहर रहते है उन्हें भी सूचना दे दी गई है।मृतका के कुछ रिश्तेदार मौके पर मौजूद है।
0
comment0
Report
ASAmit Singh01
Sept 21, 2025 05:03:07
Rishikesh, Uttarakhand:टॉप : ऋषिकेश रिपोर्टर : अमित कंडियाल सलग : छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न करवाने को लेकर पुलिस ने कसी कमर एंकर : ऋषिकेश के श्री देव सुमन विश्वविद्यालय कैंपस में छात्र संघ चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने भी कमर कस ली है। एसपी जया बलूनी ने चुनाव को लेकर छात्र नेताओं के साथ ट्रांसिट कैंप कार्यालय में बैठक की। जिसमें पुलिस ने चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए छात्र नेताओं से सहयोग मांगा। किसी भी प्रकार के उपद्रव को रोकने के लिए छात्रों को पुलिस से सहयोग लेने की अपील की। बावजूद इसके चुनाव में किसी भी प्रकार का हुड़दंग होता है तो पुलिस ने कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। वी.ओ : एसपी जया बलूनी ने बताया कि 27 सितंबर को श्री देव सुमन विश्वविद्यालय कैंपस में छात्र संघ चुनाव होने हैं। उसी दिन मतगणना होगी। लेकिन विजय जुलूस पर प्रतिबंध रहेगा। चुनाव के दिन एक प्लाटून पीएसी और 50 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती कैंपस में रहेगी। इसके अलावा चुनाव में नामांकन पत्रों की बिक्री, शक्ति प्रदर्शन और रैली के दौरान भी पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। शक्ति प्रदर्शन और रैली के लिए छात्र नेताओं को पुलिस से परमिशन लेनी होगी। रैली में शामिल होने वाले छात्रों की संभावित संख्या भी बतानी होगी। बाइट : हिमांशु जाटव ( निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष ) बाइट : जया बलूनी ( एसपी देहात )
0
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Sept 21, 2025 05:02:56
Azamgarh, Uttar Pradesh:रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा स्थान - Azamgarh मार्टिनगंज के ब्लॉक प्रमुख ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप, पुलिस ने 3 नामजद व 4 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध दर्ज किया मुकदमा, जबकि पुलिस के जांच में नहीं मिले कोई जाहिरा चोट के निशान। Anchor :- जनपद आजमगढ़ के मार्टिनगंज ब्लॉक प्रमुख यशवंत शर्मा ने अपने ऊपर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ब्लॉक प्रमुख का हाल-चाल तथा जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और पूरी घटना के बारे में जानकारी ली। V.O. :- आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र में सुरहन गांव निवासी तथा मार्टिनगंज ब्लॉक प्रमुख यशवंत शर्मा ने इस मामले में गांव के राणा सिंह, दिनेश सिंह व सचिन सिंह तथा 3 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध चुनावी राजनीतिक रंजिश के चलते हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया। इसके साथ ही पुलिस को दिये शिकायती पत्र में उनकी हत्या की साजिश एक सप्ताह पहले से ही रची जा रही और धमकी भी दी जा चुकी है। बताया गया कि ब्लॉक प्रमुख जब घर लौट रहे थे तभी कन्या पाठशाला के पास 4 हेलमेटधारी हमलावरों ने मोटरसाइकिल से आकर उन पर फायरिंग की, गोली मिस होने पर हमलावरों ने गला दबाकर और पिस्तौल की बट व लात-मुक्कों से मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गये। वहीं इस मामले में जिले के एसपी ग्रामीण ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लेकिन जिस तरह से ब्लॉक प्रमुख ने पिस्तौल की बट से मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप लगाया था, इसके साथ ही फायरिंग किये जाने का भी आरोप लगाया था। जब इसकी जांच की गई तो कोई भी फायरिंग व जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। लेकिन फिर भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, कोई ऐसी गंभीर बात प्रकाश में नहीं आयी है। इस मामले की विवेचना करते हुए पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। आसपास के सीसी फुटेज तथा सर्विलांस के मदद से भी जांच की जा रही है, जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उस अनुसार विधिक कार्रवाई की जायेगी। Bite :- चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक-ग्रामीण, आजमगढ़
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top