Back
अमेठी में नवविवाहित पत्नी का घर में फांसी से मौत, पुलिस जांच शुरू
RSRahul shukla
Sept 21, 2025 05:03:35
Amethi, Uttar Pradesh
घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला नव विवाहित का शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मामले की जांच शुरू क्या
अमेठी में आज सुबह नव विवाहिता का घर के अंदर साड़ी के सहारे फांसी के फंदे से लटका शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की शादी इसी साल मई महीने में हुई थी।
दरअसल ये पूरा मामला जामो थाना क्षेत्र के दीघा गोपालपुर गांव का है जहां विनोद कुमार की 21 वर्षीय पत्नी पिंकी का आज सुबह घर के अंदर साड़ी के सहारे फांसी के फंदे से लटका शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह परिजनों ने जब शव देखा तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी जामो पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नव विवाहिता के शव को फांसी के फंदे से उतार कर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतका पिंकी सरोज मोहनगंज थाना क्षेत्र के मेधौना गांव की रहने वाली थी जिसकी शादी इसी साल 12 मई को जामो थाना क्षेत्र के रहने वाले विनोद कुमार के साथ हुई थी। पूरे मामले पर जामो थाना प्रभारी विनोद सिंह ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मामले की जांच की जा रही है।मृतका के माता पिता बाहर रहते है उन्हें भी सूचना दे दी गई है।मृतका के कुछ रिश्तेदार मौके पर मौजूद है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SASARIFUDDIN AHMED
FollowSept 21, 2025 06:46:090
Report
SBShowket Beigh
FollowSept 21, 2025 06:46:000
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowSept 21, 2025 06:45:500
Report
DSdevendra sharma2
FollowSept 21, 2025 06:45:260
Report
NPNavratan Prajapat
FollowSept 21, 2025 06:45:170
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowSept 21, 2025 06:45:060
Report
0
Report
LSLaxmi Sharma
FollowSept 21, 2025 06:37:171
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowSept 21, 2025 06:37:051
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowSept 21, 2025 06:36:574
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowSept 21, 2025 06:36:430
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowSept 21, 2025 06:36:290
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowSept 21, 2025 06:36:200
Report
PSPramod Sharma
FollowSept 21, 2025 06:36:080
Report
WJWalmik Joshi
FollowSept 21, 2025 06:35:360
Report