Back
अशोकनगर के कलेक्टर का नया अभियान: बेटियों के लिए कीर्ति कार्ड!
Ashoknagar, Madhya Pradesh
अशोकनगर जिले में लिंगानुपात को बढ़ाने के लिए कलेक्टर का नया नवाचार,
- अशोक नगर कलेक्टर आदित्य सिंह ने की रेवा शक्ति अभियान के शुरुआत की घोषणा,
- जिन पलकों पर दो बेटियां हैं उनके लिए करेंगे कीर्ति कार्ड जारी,
कलेक्टर के इस अभियान से बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ को मिलेगा बढ़ावा,
- कीर्ति कार्ड धारी को एडमिशन फीस के साथ ही किताब और कॉपी में मिलेगी छूट,
- साथ ही इस अभियान में सहयोग करने वाले व्यापारियों को बनाया जाएगा रेवा मित्र,
- जो अपने संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों के माध्यम से कीर्ति कार्ड धारी पलकों को विशेष छूट प्रदान करेंगे,
- साथ ही सभी शासकीय कार्यालय में एक कीर्ति कॉर्नर भी बनाया जाएगा,
- इसके साथ ही रेवा मित्रों को कीर्ति कार्ड धारकों को भी सरकारी संस्थानों में अपने कार्यों के लिए आने पर विशेष सुविधा दी जाएगी,
- रेवा शक्ति अभियान में अभी तक प्रशासन ने 9228 परिवार चिन्हित किए हैं,
- यह जिले के बो सभी परिवार है जिनके यहां एक बेटी या दो बेटियां है,
- कलेक्टर आदित्य सिंह का ए नवाचार बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ की मोह में एक कारगर कदम साबित होगा,
बाइट -आदित्य सिंह कलेक्टर अशोक नगर
0
Share
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Kota, Rajasthan:
कोटा
डॉक्टर की लापरवाही पर न्यायालय की शरण, पीड़ित परिवार ने दर्ज कराया मुकदमा
एंकर...कोटा से एक चौंकाने वाले मामले में डॉक्टर व अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही और दबाव की नीति के खिलाफ पीड़ित परिजनों ने न्यायालय की शरण ली है। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने पुत्र के स्थान पर उसके पिता का ऑपरेशन कर दिया, जो कि चिकित्सा लापरवाही की है।
परिजनों ने बताया कि डॉक्टर और अस्पताल प्रशासन ने मामले को दबाने के लिए अपने रसूख का दुरुपयोग करते हुए थानों में सेटिंग कर ली और पीड़ितों को डराकर खाली कागजों पर हस्ताक्षर ले लिए। परिजन अब तक यह नहीं जान पाए हैं कि उन्होंने किस कागज पर और किस उद्देश्य से साइन किए।
इस पूरे मामले में जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो परिजन न्यायालय की शरण में पहुंचे। अधिवक्ता कुंज बिहारी सिंगल ने बताया कि डॉक्टर ने बिना जांच, बिना पहचान किए एक दूसरे व्यक्ति का ऑपरेशन कर न केवल चिकित्सा नैतिकता का उल्लंघन किया बल्कि मरीज की जान को जानबूझकर खतरे में डाला।
उन्होंने यह भी कहा कि डॉक्टर की इस हरकत से उसकी योग्यता और डिग्री पर भी सवाल उठता है। इस मामले में संबंधित डॉक्टर और प्रशासन पर आईपीसी की संगीन धाराओं के तहत—लापरवाही, जान से मारने की कोशिश, धमकाने, तथा आपराधिक साजिश रचने जैसे आरोपों के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
परिजनों की मांग है कि ऐसे डॉक्टर को तत्काल निलंबित किया जाए और उसकी डिग्री की जांच कर उसे कर्तव्य मुक्त किया जाए, ताकि भविष्य में किसी और की जान खतरे में न पड़े।
बाइट01अधिवक्ता कुंज बिहारी सिंगल
0
Share
Report
Sikar, Rajasthan:
जिला - सीकर
लोकेशन - खाटूश्यामजी (सीकर)
नाम स्थानीय रिपोर्टर सीताराम मर्मी
SKR-9
8503986974
Twitter-sitaram78172293
हेडलाइन - खाटूश्यामजी में दर्शन निकास मार्ग का चौड़ा करने की तैयारी,पालिका की टीम ने स्वामित्व दस्तावेज पेश करने को लेकर दिए नोटिस,ईओ देवेन्द्र कुमार जिंदल के नेतृत्व में टीम दे रही है नोटिस
एंकर
सीकर जिले के खाटूश्यामजी में जिला प्रशासन और नगरपालिका प्रशासन बाबा श्याम के दर्शन निकास मार्ग को चौड़ा करने की तैयारी में जूट गया है।जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा के निर्देश पर नगरपालिका ने श्याम मंदिर से मित्र मण्डल धर्मशाला तक के दुकानदारों को 24 घंटे की अवधि में स्वामित्व दस्तावेज पेश करने के नोटिस जारी किए हैं। नगरपालिका ईओ देवेन्द्र कुमार जिंदल के नेतृत्व में टीम ने मुख्य बाजार में सभी दुकानों पर दस्तावेज पेश करने के नोटिस जारी किए हैं।जिला कलेक्टर के निर्देश के अनुसार यह निकास मार्ग 30 से 40 फीट चौड़ा करना प्रस्तावित है।जिससे श्याम भक्तो को सुगम दर्शन होने के बाद आसानी से गंतव्य तक जा सकेंगे ।नगरपालिका ने बीते दिन दिन सर्वे कर नाप-जोख किया था और आज बुधवार को दुकानदारों को 24 घंटे की अवधि में जरूरी दस्तावेज पेश करने का नोटिस दिया है।ईओ देवेन्द्र कुमार जिंदल ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देश पर निकास मार्ग का नाप-जोख करके जरूरी दस्तावेज मांगे गये है।सभी लोगों को 24 घंटे की अवधि का समय दिया है।सभी प्रतिष्ठान के कागजात आने के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी।इस दौरान जेईएन संदीप गहलोत, स्वास्थ्य निरीक्षक वीरेंद्र सिंह चंदेलिया, कनिष्ठ लिपिक विजयपाल सिंह बाजिया, सुरेन्द्र कुड़ी, दिनेश सैनी बजरंगलाल सहित नगरपालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।
इत्र की शीशी व पॉलिथीन भी की जब्त :- इस दौरान नगरपालिका ने नोटिस देने कार्यवाही के दौरान ही ईओ देवेन्द्र कुमार जिंदल ने दुकानों से इत्र की छोटी कांच की शीशी व पॉलिथीन थैलियां भी जब्त की। नगरपालिका द्वारा नोटिस देने के साथ ही इत्र व पॉलिथीन पर कार्यवाही से बाजार में हड़कंप मच गया।इस दौरान ईओ जिंदल ने अतिक्रमण नहीं करने,इत्र की छोटी शीशी नहीं रखने और पॉलिथीन थैली नहीं रखने की हिदायत दी।वही टीका,फूल और इत्र बेचने वालों से उनके आधार कार्ड और दस्तावेज भी मांगे गये।उनके पास कोई दस्तावेज नहीं मिले।
बाईट - देवेन्द्र कुमार जिंदल,ईओ नगरपालिका,
0
Share
Report
Asansol, West Bengal:
*বানপুর ইসকো কারখানার আউটলেট তৈরীর আড়ালে বেআইনি নির্মাণ*
বানপুর ইসকো কারখানা জমি দখল করে বেআইনি নির্মাণের অভিযোগ উঠল।বানপুর ইসকো কারখানা কর্তৃপক্ষ বার্নপুর স্টেশন রোডের উপর এক আউটলেট তৈরি করার অনুমতি দেয় ইসকো জমিতে। আর সেই আউটলেট নির্মাণ করার পাশাপাশি পাশেই ইসকো জমিতে বেআইনি নির্মাণ তৈরি হয়ে যায়। বিষয়টি নজরে আসার পরই ইসকো কারখানার কে বিষয়টি খতিয়ে দেখার আবেদন জানায় আসানসোল পৌরনিগমের 78 নম্বর ওয়ার্ডের কাউন্সিলর তৃনমুল কংগ্রেসের রাজ্য নেতা অশোক রুদ্র। তার অভিযোগ ইসকো কারখানার কিছু আধিকারিকদের মদতেই ইসকো কারখানার জমিতে বেআইনি নির্মাণ তৈরি হয়েছে। অবিলম্বে এই বেআইনী নির্মাণ না ভাঙা না হলে আদালতের দারস্ত হবেন স্থানীয় দোকানদাররা বলেও জানিয়েছেন স্থানীয় কাউন্সিলর অশোক রুদ্র।
2506ZG_ASN_IISCO_ILLEGAL
BYTE ASHOK RUDRA
0
Share
Report
Lucknow, Uttar Pradesh:
41 वर्षों बाद Axion4 मिशन के तहत राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुए भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला जी के निवास पर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
लखनऊ स्थित उनके आवास पर पहुंच कर उनकी माताजी श्रीमती आशा शुक्ला जी, पिताजी श्री शंभु दयाल शुक्ला जी एवं पारिवारिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
डिप्टी सीएम ने कहा कि कहा, यह पूरे देश एवं लखनऊ के लिए गौरव का पल।
0
Share
Report
Jodhpur, Rajasthan:
जोधपुर
साइक्लोनर टीम को मिली एक और कामयाबी
₹25000 के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी दुर्गा राम को किया गिरफ्तार
वह तस्करों को देखकर उनकी ऐसो आराम की जिंदगी को देखकर तस्करी के गोरख धंधे में फस तो गया लेकिन पुलिस में वांछित हो गया पुलिस से बचने के लिए वह मोबाइल का प्रयोग भी नहीं करता था लेकिन कहते हैं कि कानून के हाथ लंबे होते हैं और आखिरकार दुर्गाराम पकड़ा गया
जोधपुर रेंज आईजी की साइक्लोनर टीम को एक और कामयाबी मिली है टीम ने ₹25000 के इनामी आरोपी दुर्गाराम को पकड़ा है
कार्रवाई के बारे में बताते हुए जोधपुर पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया की रेंज की साइक्लोनर टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे इनामी और मादक पदार्थों की तस्करी में वांछित आरोपी को दबोचने में सफलता पाई है टीम ने ऑपरेशन फोर्टरेस्ट चलाकर ₹25000 ईनामी आरोपी दुर्गाराम को गिरफ्तार किया है दुर्गाराम बरसींगों का बास मतोड़ा फलोदी का रहने वाला है आरोपी आठवीं कक्षा तक पढ़ा है शुरुआत में पिता की मदद के लिए पत्थरो की खदानों में काम करने लगा पड़ोस में रहने वाली तस्करों के आराम और लग्जरी गाड़ियों में घूमते देखा दुर्गाराम का भी मन विचलित हुआ और पड़ोसी कालू के साथ अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लग गया और आखिरकार कालूराम के साथ ड्राइविंग में दक्ष दुर्गाराम डोडा पोस्त से भरे ट्रक मेवाड़ से लेकर मारवाड़ से मंडली तक पहुंचाने लगा पुलिस ने ट्रक पकड़ भी लिया पर दुर्गाराम ट्रक छोड़कर भागने में सफल हुआ दुर्गा राम ने तो पैसे कमा सका और न हीं आसाराम की जिंदगी पा सका उल्टा 2 साल की फरारी के दौरान पुलिस से बचने के लिए दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर हो गया दुर्गाराम के विरुद्ध मादक पदार्थों की तस्करी का प्रकरण दर्ज होने के पश्चात पिता ने भी पुत्र से दूरी बना ली इस प्रकार आरोपी दुर्गा राम अपने एक गलत फैसले के चलते अपनों से दूर हो गया और गलत दोस्ती के संगत में पुलिस में वांछित हो गया दुर्गाराम पुलिस से बचने के लिए भागता रहा पुलिस को चकमा देता रहा
कुछ इस तरीके से पकड़ा गया दुर्गाराम
साइक्लोनर टीम को जानकारी मिली कि दुर्गाराम अपनी पत्नी से मिलने के लिए अपने दूर के रिश्तेदार के यहां आता है और पत्नी को भी वही बुला लेता है साइक्लोनर टीम ने दुर्गाराम के परिवार पर नजर रखनी शुरू की दुर्गाराम को पकड़ने के लिए साइक्लोनर टीम ने दो से तीन बार असफल कोशिश की और आखिरकार दुर्गाराम पकड़ा ही गया दुर्गाराम इतना शातिर था कि फरारी के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करता पत्नी से सीधे बात न करके एक करीबी पड़ोसी को किसी से अनजान नंबरों से फोन करके उसे संदेश भिजवाता था और पड़ोसी खुद जाकर उसकी पत्नी को यह बात बता देता था
बाईट विकास कुमार आईजी रेंज जोधपुर
0
Share
Report
Khandwa, Madhya Pradesh:
आपातकाल के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का विरोध प्रदर्शन शहर में निकले कार्यकर्ता लोगों को आपातकाल के बारे में बताया तथा लोगों को पहनाई काली पट्टी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के हर्ष वर्मा ने बताया कि आपातकाल 25 जून 1975 को आपात काल लगाया गया था इसको लेकर अखिल भारतीय धरती पर छक्के कार्यकर्ताओं ने बस स्टेशन रेलवे स्टेशन बाबा बाजार क्षेत्र में आपातकाल के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए इसका विरोध जताया
0
Share
Report
Muzaffarpur, Bihar:
Desk - Bihar
Location - Muzaffarpur
Reporter - Manitosh Kumar
Slug - मुजफ्फरपुर में मंदिर बचाने के लिए आगे आए जदयू विधायक, महादेव की पुरानी मंदिर हो गई थी जर्जर...नीतीश के MLA ने दे दिये लाखों रुपए
Anchor - जहाँ एक तरफ बिहार में मंदिर मस्जिद को लेकर राजनीती हमेशा गरमाई रहती है,वहीं मुजफ्फरपुर में जदयू विधायक ने एक मंदिर को लेकर जो किया उसकी चर्चा खूब हो रही है.दरअसल मुजफ्फरपुर के तुलसी मोहनपुर में एक बेहद पुराने महादेव मंदिर की स्थिति बेहद जर्जर हो गई थी,वर्षों से ग्रामीण मंदिर बनाने की कोशिश में जुटे थे,ऐसे में स्थानीय विधायक अशोक चौधरी मंदिर बचाने के लिए आगे आए और फिर मंदिर के पुनः निर्माण के लिए 2 लाख 51 हजार रूपए दिया.
मंदिर के पुजारी और ग्रामीणों के अनुसार महादेव का ये मंदिर बेहद पुराना था,वर्षों से मंदिर का छत टूटकर गिरने लगाया,ऐसे में स्थानीय सकरा विधायक अशोक चौधरी ने वादा किया कि महादेव का मंदिर फिर से बनवाएंगे,वहीं उन्होंने वादा पूरा करते हुए अपने निजी कोष से 2 लाख 51 हजार रुपये दिये, साथ ही आगे के खर्च की जिम्मेदारी भी उठाई.ग्रामीण विधायक के इस कदम से काफ़ी खुश है और गाँव में उनकी जयजयकार कर रहे हैं.
बाइट - रामदेवन दास, पुजारी
बाइट - सुजीत कुमार, अध्यक्ष, मंदिर निर्माण समिति
*इनपुट - मणितोष कुमार*
0
Share
Report
Dholpur, Rajasthan:
कोतवाली पुलिस और डीएसटी टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से कीमती 154 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की
डीएसटी टीम ने कांस्टेबल भागीरथ की अहम सूचना पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।SP सुमित मेहरडा के निर्देशन और सुपरविज़न में, डीएसटी प्रभारी प्रेमसिंह चौधरी के नेतृत्व में हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी के पास शराब से भरी कार को पकड़ा जिसमें विभिन्न ब्रांड की कीमती 154 बोतले थी
इस कार्रवाई में टीम ने आरोपी ऐशवीर गुर्जर को गिरफ्तार किया है, जो विभिन्न ब्रांड की कीमती शराब की बोतलें बाहर ले जा रहा था। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 3 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
कार्रवाई एसपी धौलपुर सुमित मेहरड़ा के निर्देश पर की गई वृत्ताधिकारी मुनेश मीना के सुपरविजन में थानाधिकारी हरिनारायण मीना के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की
डीएसटी टीम के कॉन्स्टेबल भागीरथ की सूचना पर टीम ने यह कार्रवाई की बाड़ी की तरफ से आ रही स्विफ्ट डिजायर को रोककर जांच की गई तो उसमें शराब की बोतले भरी हुई थी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है
0
Share
Report
Azamgarh, Uttar Pradesh:
रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा
स्थान - Azamgarh
फर्जी CBI अधिकारी बनकर रिटायर्ड पुलिस निरीक्षक को बनाया शिकार, साइबर पुलिस ने 35 लाख के फ्रॉड में गुजरात से 2 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार।
Anchor :- जनपद आजमगढ़ की साइबर थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात के भावनगर से 2 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों ने फर्जी CBI और एंटी-करप्शन अधिकारी बनकर एक रिटायर्ड पुलिस निरीक्षक से करीब 35 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस की कार्रवाई में दो अभियुक्त गुजरात के निवासी सरवैया कौशिक और भगीरथ सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
V.O. 1 :- पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह सफलता हासिल की गई है। अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा सं. 08/2025 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है, जिसमें BNS की धारा 318(4), 319(2), 204, 351(4), 337, 338 और IT एक्ट की धारा 66C, 66D शामिल हैं। घटना का खुलासा तब हुआ जब 23 फरवरी 2025 को पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज की कि अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर खुद को CBI अधिकारी बताकर डराया-धमकाया और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर उनके खातों में 35 लाख रुपये जमा करवा लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे साइबर अपराधियों के साथ मिलकर फर्जी बैंक खातों में पैसे मंगवाते थे और फिर ATM व चेक के जरिए निकासी कर कमीशन के लिए अंगड़िया केंद्रों/जनसेवा केन्द्र की तरह एक प्रकार की संस्था के माध्यम से पैसे भेजते थे, जिसके बदले में मोटी रकम कमीशन के तौर मिलती थी। एसपी ग्रामीण ने बताया कि इस मामले में आगे और भी जांच की जा रही है, जो भी मास्टरमाइंड है उनकी भी विवेचना की जा रही है। पैसे को रिकवर करने का प्रयास किया जा रहे हैं, अब तक डेढ़ लाख रुपये को होल्ड पर किया गया है। इनके द्वारा विभिन्न बैंकों से पैसे के लेनदेन को लेकर भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे कार्रवाई की जायेगी।
Bite :- चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक-ग्रामीण, आजमगढ़
V.O. 2 :- इस घटना को लेकर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर अपराध से बचने के लिए अज्ञात कॉल्स, संदिग्ध लिंक्स और व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें। किसी भी साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई कानून नहीं है, और ऐसे कॉल्स साइबर ठगों द्वारा किए जाते हैं।
0
Share
Report
Sikar, Rajasthan:
जिला - सीकर
लोकेशन - खाटूश्यामजी (सीकर)
नाम स्थानीय रिपोर्टर सीताराम मर्मी
SKR-9
8503986974
Twitter-sitaram78172293
हेडलाइन - खाटूश्यामजी में रूद्राभिषेक व धार्मिक अनुष्ठान का हुआ भव्य आयोजन,महंत आलू सिंह महाराज की समाधि स्थल श्याम बग़ीची में दिनभर चला पूजन-अर्चन
एंकर
सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में बाबा श्याम की पावन नगरी खाटूधाम में महंत आलू सिंह महाराज की समाधि स्थल श्याम बग़ीची में रूद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन महंत मोहनदास सिंह चौहान के सानिध्य में संपन्न हुआ।इस विशेष अवसर पर श्रद्धालुओं ने दिनभर भगवान भोलेनाथ का गन्ना का रस,दुग्धाभिषेक एवं जलाभिषेक किया गया । विद्वान पण्डितों द्वारा नवरंग लाल धरड़ के सानिध्य में रुद्राष्टाध्याई के मंत्रोच्चार के साथ नमकचमक के पाठ किए गए जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।इस दौरान भक्त शिरोमणि आलू सिंह महाराज व भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार कर आरती एवं पुष्पांजलि अर्पित की गी। जलाभिषेक में श्रीश्याम मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान,जितेन्द्र सिंह चौहान, श्याम सिंह चौहान,अशोक कुमार मिश्रा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।इस दौरान आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
0
Share
Report