Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sikar332001

खाटूश्यामजी में रूद्राभिषेक: श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब!

PINEWZ
Jun 25, 2025 16:52:07
Sikar, Rajasthan
जिला - सीकर लोकेशन - खाटूश्यामजी (सीकर) नाम स्थानीय रिपोर्टर सीताराम मर्मी SKR-9 8503986974 Twitter-sitaram78172293 हेडलाइन - खाटूश्यामजी में रूद्राभिषेक व धार्मिक अनुष्ठान का हुआ भव्य आयोजन,महंत आलू सिंह महाराज की समाधि स्थल श्याम बग़ीची में दिनभर चला पूजन-अर्चन एंकर सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में बाबा श्याम की पावन नगरी खाटूधाम में महंत आलू सिंह महाराज की समाधि स्थल श्याम बग़ीची में रूद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन महंत मोहनदास सिंह चौहान के सानिध्य में संपन्न हुआ।इस विशेष अवसर पर श्रद्धालुओं ने दिनभर भगवान भोलेनाथ का गन्ना का रस,दुग्धाभिषेक एवं जलाभिषेक किया गया । विद्वान पण्डितों द्वारा नवरंग लाल धरड़ के सानिध्य में रुद्राष्टाध्याई के मंत्रोच्चार के साथ नमकचमक के पाठ किए गए जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।इस दौरान भक्त शिरोमणि आलू सिंह महाराज व भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार कर आरती एवं पुष्पांजलि अर्पित की गी। जलाभिषेक में श्रीश्याम मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान,जितेन्द्र सिंह चौहान, श्याम सिंह चौहान,अशोक कुमार मिश्रा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।इस दौरान आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement