Back
जालौन में पूर्व विधायक रामप्रसाद की गिरफ्तारी, हत्या का मामला गरमाया!
JSJitendra Soni
Aug 26, 2025 00:01:01
Jalaun, Uttar Pradesh
ब्रेकिंग जालौन
जालौन में पुलिस ने 25 हजार के इनामिया अभियुक्त कांग्रेस के पूर्व विधायक रामप्रसाद अहिरवार को किया गिरफ्तार,
अपने कर्मचारी की हत्या में वांछित चल रहे थे कॉंग्रेस के पूर्व विधायक,
हत्या में शामिल 1 अन्य अभियुक्त अमित बाल्मीकि ने न्यायालय में किया सरेंडर,
पुलिस मामले में बसपा पूर्व विधायक अजय उर्फ पंकज अहिरवार को उनके पुत्र सहित पहले ही भेज चुकी है जेल,
बीती 9 अगस्त को अभियुक्तों ने अपने कर्मचारी जितेंद्र को मारपीट कर उतारा था मौत के घाट,
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र का मामला।
बाइट:- परमेश्वर प्रसाद--सीओ कोंच
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Amet, Madhya Pradesh:
सागर रंग के साथी ग्रुप ने आयोजित की संत प्रेमानंद जी के चित्रों की प्रदर्शनी....
By नीरज वैद्यराज पत्रकार
07582888100
07999580519सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि, प्रेमानंद महाराज सच्चे संत हैं जो समाज को सही राह दिखाते हैं। उनका व्यक्तित्व और उनके विचार हमेशा से ही प्रेरणा देने वाले हैं।शहर में रविवार को कलाकारों के समूह 'रंग के साथी' ने एक भव्य पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस प्रदर्शनी में संत प्रेमानंद महाराज के विभिन्न चित्र शामिल थे। यह सारे चित्र इस ग्रुप के कलाकारों ने ही बनाए हे
0
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowAug 26, 2025 03:03:15Delhi, Delhi:
गणेश पूजा 26 अगस्त या 27 अगस्त साथ ही भगवान गणेश की स्थापना किस मुहूर्त में होनी चाहिए इसके बारे में कालकाजी पीठाधीश्वर ने दी जानकारी
देशभर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है जहां पहले गणेश पूजा मुंबई के लिए सबसे बड़ा त्यौहार होता था लेकिन आज के समय में गणेश पूजा देश भर में बड़े ही धूमधाम से बनाया जाता है और कई जगह तो गणेश उत्सव 10 दिन मनाया जाता है इस बार गणेश पूजा 27 अगस्त को मनाया जाना है जिसको लेकर कालकाजी मंदिर के पीठाधीश्वर ने गणेश पूजा की शुभ मुहूर्त और महिमा के बारे में बताया है उन्होंने कहा कि भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है इसी दिन भगवान गणेश जी का अवतरण हुआ था इसलिए इस दिन को पूरे भारत में गणेश उत्सव के रूप में मनाया जाता है और इसे पूरे 10 दिन तक कई जगह पर मनाया जाता है बड़े-बड़े पूजा पंडाल और घरों में भी छोटी-छोटी मूर्तियां गणेश जी की पूजन के लिए लाई जाती है. इस बार गणेश जी के पूजन 27 अगस्त को पड़ रहा है वही पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 6:09 से शुरू होकर 9:11 तक और दोपहर का शुभ मुहूर्त 10:47 से दोपहर 2:22 मिनट तक है इस मुहूर्त पर गणेश की स्थापना करना अति शुभदाई होगा.
One to one
0
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowAug 26, 2025 03:02:17Bahraich, Uttar Pradesh:
*बहराइच से बड़ी ख़बर,*
बहराइच में तीन दबंग युवकों ने विद्युत कर्मी को जमकर पीटा,
बिजली की लाइन काटने से नाराज़ लोगों ने पावर हाउस में किया हमला,
लात,घूंसों से की सरेआम पिटाई,
CCTV में कैद हुई बिजली कर्मी की LIVE पिटाई,
मौके का वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल,
घसियारीपुरा निवासी लाइन मैन विजय पर पावर हाउस में हुआ हमला,
लाइनमैन की पिटाई का CCTV विडियो आया सामने
सिविल लाइन पावर हाउस पर तैनात है विजय द्विवेदी,
पिटाई के बाद मौके से फरार हुए हमला करने वाले तीनों युवक,
कोतवाली नगर क्षेत्र के सिविल लाइन पावर हाउस का मामला,
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowAug 26, 2025 03:01:45Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:
भोपाल
*कच्ची शराब तस्करी करने वाली दो महिलाएं चढ़ी आबकारी के हत्थे*
आबकारी की टीम को देख कच्ची शराब छोड़कर भागे तस्कर
आबकारी की टीम ने 475 किलो महुआ लहान और 25 लीटर हाथ शराब भट्टी की जब्त
कोलार रोड के कजरी खेड़ा और गोल जोड़ के पास की थी छापे मार कार्रवाई
0
Report
JPJai Pal
FollowAug 26, 2025 03:01:34Varanasi, Uttar Pradesh:
वाराणसी के विवादित इमामबाड़े में जांच के दौरान एक बड़ा खुलासा तब हुआ जब इमामबाड़े के मुतवली ने सालों से ढके कुएं से पर्दा हटाया।
कुएं की झलक मिलते ही हिंदू समुदाय का दावा और मजबूत हो गया।
कुएं से साफ पता चल रहा है कि यह बहुत पुराने समय से लोगों के लिए जलस्रोत का बड़ा माध्यम हुआ करता था जिसे बाद में दीवार के सहारे ढक दिया गया।
हिन्दु समुदाय के लोगों ने भी वहां कुआं होने का दावा किया था जो अब सच साबित हुआ है।
गौरतलब है कि दुर्गाकुंड पुलिस चौकी के पीछे 240 वर्गमीटर सरकारी जमीन पर बने इमामबाड़े के दस्तावेजों की जांच तेज हो गई है। सिटी मजिस्ट्रेट टीम ने जनाना कुआं और मर्दाना इमामबाड़े के भीतर जाकर गहन निरीक्षण किया एवं नपाई भी की।
जांच के आधार पर तहसील के पुराने रिकार्ड से मिलान किया जा रहा है। है ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही प्रशासन इस पर एक्शन ले सकती है। जल्द ही इमामबाड़े के दस्तावेज़ों की जाँच के बाद एक्शन शुरू होने की उम्मीद है।
0
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowAug 26, 2025 03:01:26Chowk, Uttar Pradesh:
स्टोरी हेडलाइन- महाराजगंज खाद का अवैध भंडारण कर कालाबाजारी करने वाले तीन काश्तकारों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज,जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई कार्यवाही
स्टोरी फीड स्लग-2608ZUP_MGHJ_ACTION_R
स्टोरी लोकेशन- महराजगंज
रिपोर्टर का नाम- अमित त्रिपाठी
एंकर : महाराजगंज जिले में यूरिया खाद की किल्लत को लेकर आम किसानों की बढ़ती परेशानी को लेकर प्रशासन परेशान था ऐसे में प्रशासन ने शक्ति दिखाते हुए मामले की गहनता से जांच कराई । इस दौरान यूरिया खाद की कालाबाजारी करने वाले कास्तकारों की काली करतूत के पोल खुल गए हैं फिलहाल इस प्रकरण में सोनौली पुलिस ने जिला कृषि अधिकारी के तहरीर पर एक ही गांव के तीन कास्तकारों के खिलाफ के केस दर्ज कर लिया है । जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जिले में यूरिया खाद के आवंटन के बाद बढ़ती किल्लत को देख सरहद पर खाद की तस्करी होने की आशंका हुई मामले की गंभीरता से लेते हुए 21 अगस्त को मौके पर पहुंचकर एक मैट्रिक ट्रेन से अधिक यूरिया खाद की खरीदारी करने वाले कास्तकारों की जांच कराई गई । इस दौरान पता चला कि भारत नेपाल सीमा से सेट गांव हरदी डाली के तीन काश्तकारों ने भूमि कम होने के बाद भी जरूरत से ज्यादा यूरिया खरीदारी की है और मोटा मुनाफा कमाने के लिए नेपाल तस्करी कर दी है।
डीएम संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि खाद वितरण को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है जून और जुलाई में 347 किसानों ने उर्वरक की खरीदारी की थी उनकी सूची जनपद के सभी तहसीलों को भेजी गई थी जब इनके जोत का सत्यापन कराया गया तो इसमें से तीन ऐसे काश्तकार मिले हैं जिनके पास कम भूमि है और इन्होंने मुनाफाखोरी के चक्कर में कई उर्वरक की दुकानों से बार-बार खाद की खरीदारी की और उसका अवैध भंडारण कर उसकी कालाबाजारी की है जिसके बाद अब इन तीनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है । यह तीनों काश्तकार भारत नेपाल सीमा से सटे हरदी डाली गांव के रहने वाले हैं ।
बाइट: संतोष कुमार शर्मा जिलाधिकारी महराजगंज
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowAug 26, 2025 03:01:19Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:
भोपाल
*कॉपी गुम होने पर पिता ने डांटा तो सातवीं की 13 वर्षीय छात्रा ने लगा ली फांसी*
कवर्ड के हैंडल पर फंदा टांग कर दी जान मौके से मिले दो सुसाइड नोट
टिशू पेपर पर लिखा सुसाइड नोट सुसाइड नोट में लिखा *डोनेट माय बॉडी टू एनीवन हू नीड्स ईट*
दूसरे सुसाइड नोट छात्रा ने कॉपी में लिखा *मेरा रूम और कंप्यूटर समेत सारा सामान दोनों छोटे भाइयों का हो जाएगा*
छात्रा की समाजशास्त्र की कॉपी नहीं मिल रही थी
ड्रेस के बेल्ट और दुपट्टे से फंदा बनाकर कवर्ड के हैंडल पर बांध लगाई फांसी
कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के ग्लोबल पार्क सिटी का मामला
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowAug 26, 2025 03:01:15Ratlam, Madhya Pradesh:
CHANDARSHEKHAR SOLANKI/रतलाम
रतलाम से बड़ी खबर सामने आई है। जीआरपी पुलिस ने एक महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बीते माह महिला ने आरोपी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद जीआरपी पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और आरोपी की पहचान अकरम कुरैशी के रूप में की।
जिआरपी पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी रही और आखिरकार आरोपी अकरम को गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार आरोपी लंबे समय से महिला का पीछा कर रहा था। पिछले माह उसने महिला के रास्ते में छेड़छाड़ की, जिसके बाद पीड़िता ने साहस दिखाते हुए शिकायत दर्ज कराई।
हैरानी की बात तो यह रही कि पुलिस गिरफ्त में आने के बाद आरोपी की बेशर्मी कम नहीं हुई और आरोपी अकरम ने छेड़छाड़ का कारण बताते हुए पूलिस को बताया की महिला उसे पसंद आ गई थी, इसलिए वह उसका पीछा करता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाइट - मोतिराम चौधरी ( जिआरपी थाना प्रभारी
रतलाम
0
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowAug 26, 2025 03:00:57Bijnor, Uttar Pradesh:
स्लग --स्वामी यतीन्द्रानंद गिरी का बड़ा बयान
रिपोर्ट--राजवीर चौधरी / बिजनौर
एंकर --अनंत श्री विभूषित जीवनदीप पीठाधीश्वर, जूना अखांडा के महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरी महाराज बिजनौर पहुंच कर कहा कि युवा पीढ़ी को बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया से दूर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लिव- इन-रिलेशनशिप भारत की संस्कृति नहीं है। सुप्रीम कोर्ट को भी लिव-इन-रिलेशनशिप को मान्यता नहीं देनी चाहिए थी। उन्होंने स्वामी राम भद्राचार्य को लेकर कहा कि संत की वाणी और भाषा में अहंकार नहीं होना चाहिए।
वीओ --स्वामी यतीन्द्रानंद गिरी महाराज सोमवार की देर शाम को एक निजी कार्यक्रम में बिजनौर पहुंचे। इस दौरान वह पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर आए। जहां उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि लिव-इन-रिलेशनशिप भारत की संस्कृति नहीं है, ये पाश्चत्य की ये देन है। उन्होंने कहा कि मनुष्यता की भी ये संस्कृति नहीं है, ये तो वाहयत पना है। अगर साथ रहना है तो विवाह कीजिए, समाज ने विवाह की परंपरा दी है। विवाह कर साथ रहने पर कोई मना नहीं करता है।
भारत में सुप्रीम कोर्ट ने जो मान्यता दी है, ये भी गलत है। क्योकि ये किसी सभ्य समाज की निशानी नहीं हो सकती है। लिव-इन-रिलेशनशिप को वैध नहीं ठहरा सकते है। लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वाले लड़का और लड़की दोनों दोषी है। जो लिव-इन-रिलेशनशिप को लेकर संतो के विरोध में उतरे है वह मूर्ख है। कहीं न कहीं वह नैतिकता का पालन करने वाले, संस्कारों का पालन करने वाले, सदाचार के रास्ते पर चलने वाले लोग नहीं है। जो मानवीय सदगुणों की रक्षा करने वाला होगा, वो इसका समर्थन नही करता।
रामभद्राचार्य महाराज और प्रेमानंद महाराज के विवाद को लेकर कहा कि रामभद्राचार्य जी कुछ ज्यादा ही विद्वान हो गए है। संत की वाणी और भाषा में अहंकार नहीं होना चाहिए। रामभद्राचार्य जी ने जो टिप्पणी की है वह वास्तव में एक संत के व्यवहार के अनुकुल नहीं है।
उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि युवाओं को क्रिकेट और बॉलीवुड की दुनिया से दूर होना चाहिए। क्रिकेट आज पूरी तरह से सट्टा हो गया है और बॉलीवुड करैक्टर लैस हो गया है, वहां कोई करैक्टर नहीं है। वहां सब पैसे के लिए काम करते है, पैसे के लिए कपड़े तक उतार देते है। ये युवाओं के आदर्श नहीं हो सकते है। युवाओं के आदर्श देश और विश्व के महान वैज्ञानिक होने चाहिए या जिन्होने समाज के लिए बड़े कार्य किए हो। युवाओं को धर्म और आध्यात्म से जुड़ना चाहिए। युवाओं को श्रीमद भगवत गीता को पढ़ना चाहिए।
उन्होंने कहा कि श्रीमद भगवत गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करना चाहिए। भारत के तमाम विश्वविद्यालयों में भगवत गीता और उपनिषद् का कोर्स होना चाहिए। वर्तमान में विदेशों में भी भगवत गीता और संस्कृत की मान्यता बढ़ रहीं है। भारत को भी संस्कृत, संस्कृति, आध्यात्म और धर्म इस पर अग्रसर होना चाहिए।
बाइट --स्वामी यतीन्द्रानंद गिरी महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा
0
Report
NGNakibUddin gazi
FollowAug 26, 2025 03:00:32Jalabaria, West Bengal:
*ভিন রাজ্যে কাজ করতে গিয়ে পরিযায়ী শ্রমিকের মৃত্যু হয়
নকিব উদ্দিন গাজী
260825ZG_DH_KAKDWIP
আসামে কাজ করতে গিয়ে বাস দুর্ঘটনায় মারা গেলেন দক্ষিণ ২৪ পরগনা জেলার কাকদ্বীপ থানার বামানগর পার্বতীপুর এলাকার পরিযায়ী শ্রমিক ২৬ বছরের উচ্চশিক্ষিত সোমনাথ জানা। আসামে কোম্পানিতে পরিযায়ী শ্রমিকের কাজে যায়। বাড়িতেই অসুস্থ বাবা- মা এবং একমাত্র বোন। তাদের দেখভাল করার পরিযায়ী শ্রমিকের কাজ করছিল, গত প্রায় পাঁচ বছর ধরে।
সোমনাথের মৃত্যুর কথা শুনে কান্নায় ভেঙে পড়েছে গোটা পরিবার।
0
Report
NGNakibUddin gazi
FollowAug 26, 2025 03:00:26Jalabaria, West Bengal:
অমাবস্যার ভরা কোটালে হুগলি নদীর জলোচ্ছ্বাসে ডায়মন্ড হারবার কেল্লার মাঠ পৌরসভার তৈরি ঘরের নিচে থৈথৈ করছে জল
260825ZG_DH_KEALLA_MATH
নকিব উদ্দিন গাজী
অমাবস্যার ভরা কোটালে ফের জল বেড়েছে হুগলি নদীতে। সেই জলোচ্ছ্বাসের ঢেউ সরাসরি আছড়ে পড়ে ডায়মন্ডহারবার পৌরসভার কেল্লার মাঠে। বাঁধের ভাঙ্গা একাংশ থেকে হুহু করে জল ঢুকে পড়ে মাঠের ভেতর জোয়ারের জল উপচে ঢুকে পড়ছে মাঠে। সুলতানপুরের দিকে নদীগর্ভে তলিয়ে যাচ্ছে একাংশ জমি, ভেঙে পড়েছে একাধিক গাছ। পৌরসভার তৈরি ঘরগুলোর নিচে থৈ থৈ করছে জল। একাটুর নিচে চলছে ভাড়া বাড়ির রান্নার কাজ।
স্থানীয় সূত্রে খবর, প্রতি কটালেই হুগলি নদীতে জল বাড়লে জোয়ারের সময় এই এলাকাতে জল ঢুকে পড়ে। সমস্যার সমাধানে রাজ্য সরকারের সেচ দপ্তরের উদ্যোগে পাকাপোক্ত বাঁধ তৈরির কাজ জোরকদমে চলছে। তবে সাম্প্রতিক ভরা কোটালের জলোচ্ছ্বাসে কেল্লার মাঠে থাকা একটি বড় বাড়ির নিচে জল ঢুকে পড়ায় কাজের ক্ষেত্রে বিঘ্ন ঘটছে।
তবে এই সমস্যা খুব শীঘ্রই সমাধান হবে বলে জানিয়েছেন ডায়মন্ড হারবার পৌরসভার চেয়ারম্যান প্রণব কুমার দাস তিনি বলেন কোটাল এলেই এলাকায় জল ঢুকে পড়ে বেশ কিছু জায়গায় সমস্যা সৃষ্টি হয়। এই সমস্যার সমাধানের জন্য ডায়মন হারবার সংসদ অভিষেক বন্দ্যোপাধ্যায়ের নির্দেশে শেষ দপ্তরের উদ্যোগে তৈরি হচ্ছে পাকাপোক্ত উঁচু বাঁধ এই সমস্যা বেশিদিন থাকবে না খুব তাড়াতাড়ি সমাধান হয়ে যাবে।
0
Report
BBBimal Basu
FollowAug 26, 2025 03:00:21Basirhat, West Bengal:
বলে 2C তে ছবি বাইট পাঠিয়েছি
মাদক পাচার চক্রের পর্দাফাঁস করল হাসনাবাদ থানার পুলিস। গ্রেফতার তিন উদ্ধার ২৩৯ কেজি গাঁজা যার আনুমানিক মূল্য প্রায় ২৫ লক্ষ টাকা
তিন দুষ্কৃতীকে আদালত থেকে পুলিসি হেপাজাত নিয়ে এই চক্রের বাকিদের খোঁজ চালাচ্ছে পুলিস।
বসিরহাট জেলা পুলিস সুপার হোসেন মেহেদি রহমান প্রেস মিট করে জানান গত পরশু রাতে গোপনসূত্র তারা জানতে পারেন হাসনাবাদ এলাকায় বিপুল পরিমানে মাদক নিয়ে আসছে দুষ্কৃতীরা হাসনাবাদের মোহনপুর এলাকার সন্দেহভাজন একটি গাড়িকে আটক করে পুলিস তল্লাশি চালিয়ে গাড়ির ভেতর থেকে প্রায় ২৭ কিলো গাঁজা উদ্ধার করে। গ্রেফতার করা হয় তিন দুষ্কৃতীকে তাদের জিজ্ঞাসাবাদ করার পর পুলিস রাতেই দক্ষিণ ২৪ পরগনার জীবনতলা থানা এলাকার একটি ঔষধের দোকানের মধ্যে লুকিয়ে রাখা বস্তা ভর্তি আরো ২১২ কিলো গাঁজা মোট ২৩৯ কেজি গাঁজা উদ্ধার হয়। যার আনুমানিক মূল্য প্রায় ২৫ লক্ষ টাকা। তিন দুষ্কৃতী বারাসাত আদালত থেকে দুদিনের পুলিস হেফাজত নিয়ে এই চক্রের বাকিদের খোঁজে বিভিন্ন জায়গায় তল্লাসি চালাচ্ছে পুলিস।
1) বাইট - হোসেন মেহেদি রহমান (বসিরহাট জেলা পুলিস সুপার )
বিমল বসু বসিরহাট
0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowAug 26, 2025 02:46:10Patna, Bihar:
नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना X पर किया पोस्ट बिहार में विधि व्यवस्था ध्वस्त
विगत चंद दिनों में राजधानी पटना में घर में घुसकर 5-6 बच्चों की दर्दनाक और खौफनाक हत्याएं हुई है।
ध्वस्त विधि व्यवस्था एवं शासन-प्रशासन से सुनवाई-कार्रवाई नहीं होने के कारण कल ही पटेल नगर में दो बच्चों की हत्या से आक्रोशित लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे की गाड़ी पर हमला किया। जनाब पांडे जी, इतने असंवदेनशील, अंहकारी और संभ्रांत मंत्री है कि पीड़ितों से बात करना भी अपना अनादर समझते है।
मोदी जी के अपराधियों वाले मंगलराज में अब सत्ताधारी भाजपाई गुंडों द्वारा घर में घुसकर मारने का एक नया ट्रेंड बन गया है।
अचेत और बेसुध मुख्यमंत्री के कारण जब अपराधी प्रवृति के “नायब मुख-मंत्री” बिहार पुलिस को हांकेंगे तो कानून व्यवस्था की इससे भी अधिक दुर्गति होनी तय है।
5
Report
DBDURGESH BISEN
FollowAug 26, 2025 02:45:56Pendra, Chhattisgarh:
दुर्गेश सिंह बिसेन/ जी मीडिया / पेंड्रा / स्लग हादसा /26 - 8 - 25
एंकर -
जीपीएम जिले की सीमा से लगे बिलासपुर जिले के भनवारटक स्थित प्रसिद्ध मरही माता मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे बलौदाबाज़ार जिले के भाटापारा निवासी धुर्व परिवार पर रविवार के साथ दुखद हादसा हो गया। मंदिर दर्शन के दौरान अचानक तेज बारिश से उफनते नाले में परिवार के चार बच्चे बह गए।
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रेस्क्यू कर तीन बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों में गौरी धुर्व (13), निशांत धुर्व (5) और मुस्कान धुर्व (13) शामिल हैं। वहीं चौथा बच्चा बलराम धुर्व (13) अभी भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है।
घटनास्थल से 5 से 6 किलोमीटर दूर बच्चों के शव बरामद हुए इससे पहाड़ी नालों में पानी के भाव का भी अंदाजा लगाया जा सकता है...
ग्रामीणों ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में अचानक आई बारिश से नाला उफान पर आ गया, जिसका अंदाजा न लग पाने से यह दर्दनाक घटना घटी, घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है, ज्ञात होगी भंनवारट्रंक रेलवे स्टेशन चारों तरफ से पहाड़ी से घिरा हुआ लगभग एक पहुंच विहीन क्षेत्र है जहां रेलवे ट्रैक के ठीक किनारे मरही माता मंदिर स्थित है, मंदिर की मान्यता के चलते दूर-दूर से लोग माता के दर्शन करने पहुंचते हैं, यहां मोबाइल का कवरेज भी कहीं नहीं मिलता, इस क्षेत्र में ज्यादा घर नहीं है ज्यादातर लोग रेलवे के कर्मचारी ही है वही कुछ घर ही ग्रामीणों के हैं जो वहां रहते हैं इस जगह पहुंचाने के लिए भी दो ही साधन है, या तो पैसेंजर ट्रेन में बैठकर स्टेशन में उतरना पड़ता है या तो कच्चे रास्ते से होते हुए मंदिर तक पहुंचा जा सकता है दोनों ही रास्तों में कई पहाड़ी नाले हैं और उन्हें में यह हादसा हो गया....
6
Report
VSVISHAL SINGH
FollowAug 26, 2025 02:45:49Noida, Uttar Pradesh:
सरकारी जमीन से कब्जा हटवाने पहुंचे नायब तहसीलदार रत्नेश कुमार ने बहस होने के बाद किसान को थप्पड़ मार दिया। किसान वहीं जमीन पर गिर पड़ा। उसके कान से खून निकलने लगा। घटना मोहनलालगंज के मस्तेमऊ गांव में सोमवार दोपहर को हुई। घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
1
Report